मेष राशि में बुध का परिवर्तन, जानिए राशिनुसार बुध का फल,

By: Future Point | 03-Feb-2020
Views : 4379
मेष राशि में बुध का परिवर्तन, जानिए राशिनुसार बुध का फल,

बुध को नवग्रहों में राजकुमार का पद प्राप्त है| इस ग्रह को मुख्य रूप से बुद्धि और वाणी का कारक माना गया है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान होता है और उसका अपनी वाणी पर बेहतर नियंत्रण होता है| बुध प्रधान व्यक्ति अपनी वाणी के बल पर किसी भी व्यक्ति से अपनी बात को मनवाने का सामर्थ्य रखता है| बुध प्रधान जातकों के लिए संसार के ज्ञान से बढ़कर कोई धन नहीं होता है| यह लोग संगीत प्रेमी भी होते हैं और अपनी मधुर वाणी से सबका मन मोह लेने वाले होते हैं| बुध ग्रह के प्रभाव से बुद्धि, वाक्चातुर्य, समझ शक्ति और सौम्यता में वृद्धि होती है| बुध प्रधान जातक आमतौर पर डॉक्टर, वकील, संगीतकार, व्यापारी और अर्थशास्त्र आदि क्षेत्रों में अधिक निपुणता रखते हैं| बुध को त्वचा का कारक भी माना गया है इसलिए बुध के बलशाली होने से त्वचा अच्छी रहती है। वहीं इसके निर्बल होने की वजह से त्वचा संबंधी विकार होने लगते हैं| ऐसी स्थिति में बुध ग्रह के उपाय करना श्रेयकर रहता है|

राशि चक्र में बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी कहा गया है| यह उत्तर दिशा में बली होता है| अपनी कन्या राशि में बुध उच्च का होता है| आप जब भी अपनी कुंडली में बुध को देखेंगे, तो इसे या तो सूर्य के साथ या फिर इसके आसपास पाएंगे| सूर्य और शुक्र इसके मित्र ग्रह है जब कि मंगल, चंद्र और गुरु इसके शत्रु ग्रह है। शनि तटस्थ है। शरीर में त्वचा पर इसका प्रभुत्व होता है, बुध का हरा रंग है| चारों वेदों में यह अर्थवेद का स्वामी है| यह शुभ ग्रहों के साथ संयोग करता है तो यह अच्छे फल देता है लेकिन अशुभ ग्रहों का साथ मिलने पर विपरीत फल देता है। 25 अप्रैल 2020 को प्रातः 02 बजकर 35 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहां सूर्य के साथ इनका संयोग होने से मेष राशि में बुधादित्य योग बनेगा। यह 09 मई तक इसी राशि में रहेंगे| आइये देखते हैं, बुध के राशि परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है और किन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा|

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि में ही गोचर करेंगे| इस दौरान आपकी रूचि गीत-संगीत में अधिक रहेगी| बिजनेस में कार्यरत लोगों को इस समय अवधि में अच्छी सफलता मिल सकती है| आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी, नई नौकरी के लिए समय अच्छा है, यदि अभी तक कोई शोधकार्य या शिक्षा रुकी हुई थी, तो इस गोचर के दौरान वह भी सुचारु रुप से चलने लगेगी| बुध का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने के संकेत कर रहा है, साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा| आपके स्वाभाव में भी उतार-चढ़ाव इस दौरान होते रहेंगें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्‍हें इस बार सफलता मिलने की संभावना है| कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें, क्‍योंकि इससे समय और पैसा दोनों चीजों की बर्बादी होगी| यात्रा के योग भी बन रहे हैं|

बुध यंत्र की स्थापना पूजा स्थान पर करें|
मन्दिर में कांसे के बर्र्तन का दान करें|

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपकी आय से अधिक खर्च होने के योग हैं| आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ हो सकता है। इसलिए आर्थिक मामलों में कोई निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। पारिवारिक स्तर पर भी अचानक खर्च की कोई स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं| शिक्षा से जुड़े लोगों या विद्यार्थियों के लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा समय हो सकता है। इस दौरान आप अपने बिजनस का भी विस्‍तार कर सकते हैं। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है|

नियमित रूप से ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जप करें।
स्फटिक की माला धारण करें|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस भाव से लाभ, आय और बड़े भाई-बहनों से आपके संबंधों के बारे में विचार किया जाता है| इस गोचर के दौरान नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे फल मिलने के पूरे आसार हैं| आपकी आय में इस दौरान वृद्धि हो सकती है,आपकी उन्नति अत्यधिक होने वाली है| वहीं आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहने वाला है| व्यापार से जुड़े लोगों को जहां लाभ की प्राप्ति होगी, वहीं नौकरी करने वाले लोगों को उनके कामों के लिए प्रशंसा मिलेगी और उन्नति-प्रमोशन के अवसर भी आएंगे| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा इसलिए आप इस खुशहाल समय का भरपूर आनंद ले सकेंगे| लव लाइफ में रोमांस की अनुभूति होगी और पार्टनर के साथ रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहेंगे|

बुधवार का उपवास करें, और ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें|
बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान जो जातक किसी नई परियोजना में निवेश करना चाहते हैं, व्यवसाय में परिवर्तन करना चाहते हैं उनके लिये बुध बेहतर अवसर लेकर आ सकते हैं। अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे जातकों को भी नई जॉब का ऑफर आ सकता है। इस समय आप कुछ अलग करने के बारे में सोच सकते हैं। क्योंकि आपके कर्म भाव में बुध व सूर्य का बुधादित्य योग बन रहा है, जो आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता दिलाने वाला है| धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। इस वक्‍त कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं| स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही करने से आपकी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं|

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें|
परिवार में महिलाओं को उपहार भेंट करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा, और धन लाभ की स्थितियां बनेगी| इस गोचर की अवधि में आपको रुका हुआ धन या पुराना कर्ज वापस आ सकता है| फिजूलखर्च से बचें वरना यह लाभ आपके लिए हानिप्रद भी साबित हो सकता है| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन किसी दुर्घटना की संभावना बन रही है, सावधानी रखें| व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को संभव है| नौकरी बदलने का कोई बेहतर अवसर या पदोन्नति मिले| शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे| उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है|

आदित्यह्रदयस्त्रोत का पाठ करें|
सूर्य देव की उपासना करें और उन्हें जल चढ़ाएँ|

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। अपने नजदीकी लोगों से तनाव उत्पन्न हो सकता है| आपकी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित कर सकती है। इस समय आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी| काम में एकाग्रता रखें| लापरवाही आपको मंहगी पड़ सकती है| बढ़ते हुए खर्च भी आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं| इस समय संयम व विवेक से काम लेने में ही भलाई है| छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी मेहनत बढ़ानी होगी| जिन छात्रों को गणित से जुड़े विषयों को समझने में परेशानी होती है, इस दौरान उनकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है|

बुध ग्रह की पूजा करवाएं और ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: इस मंत्र का रोज 108 बार जप करें|
गाय की सेवा करें और उन्हें हरी घास या पालक खिलाएँ।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आप अपनी संवाद शैली से अपने जीवनसाथी को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि यह विवाद ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को इस गोचर के दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे| आपकी प्रमोशन हो सकती है इसके साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है। सामाजिक रूप से इस दौरान आप सक्रिय रहेंगे और आपके सुलझे हुए विचार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेंगे। वैवाहिक जीवन की कई समस्याएं इस दौरान दूर हो सकती हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस दौरान अच्छा रहेगा। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक शादी के बंधन में बंधने का विचार इस दौरान बना सकते हैं।

श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।
बुधवार के दिन ताज़े फलों का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर की अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ साबित नहीं होगा| इस अवधि में अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो समझ लीजिए इसमें सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी| कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने के आसार हैं जिससे संभव है आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे| पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन पार्टनर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है| क्रोध से बचें और शांतिपूर्वक मुद्दों का निबटारा करें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है| इस समय आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।

बुधवार के दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना श्रेयकर रहेगा|
किन्नरों को हरे वस्त्र और हरी चूड़ीयां का दान करें|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| शिक्षा, संतान व प्रेम संबंध के मामले में विशेष रूप से सचेत रहें। इस दौरान आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होना पड़ सकता है। इस समय आप अपनी वाणी के द्वारा नाम व प्रसिद्धि पा सकते हैं, आप अपने विवेकपूर्ण निर्णयों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं| आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और जटिल समस्याओं को भी आप आसानी से हल कर पाएंगे| अविवाहित प्रेमी जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, इस दौरान आप अपने प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे, माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, आपको पेट से सम्बंधित परेशानी व घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है|

नित्य विष्णुसहस्त्रनाम स्त्रोत्र का पाठ करें|
मौसी, बुआ या चाची को हरे वस्त्र दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| जो किसी प्रकार के आर्थिक नुकसान की संभावना बना रहा है। किसी को उधार देने से बचें, और अन्य पहलुओं में भी अच्छी तरह सोच-विचार करें| खासकर नजदीकी रिश्तों में कर्ज देना नुकसानदेह हो सकता है| इस दौरान आप नया घर या वाहन खरीद सकते हैं| हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले यह जरूर देख लें कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति न बिगड़े| कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे| यदि साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं तो भी समय आपके लिए अच्छा है| आपके जीवनसाथी के लिए भी यह गोचर अच्छा है। माता जी का स्वास्थ्य इस दौरान अच्छा रहेगा जिससे आपको भी प्रसन्नता प्राप्त होगी|

सात मुखी रुद्राक्ष को धारण करें|
काली चींटियों को शक्कर खिलाएं|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| व्यापार से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है| जिस यात्रा से अच्छा लाभ हो सकता है| इस समय खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन आर्थिक स्तर पर भी आप खुशहाल होंगे| हालांकि फिजूलखर्च से बचने के लिए आपको खर्चों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए वरना आगे यह आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है| इस राशि के जो जातक मीडिया, लेखन, बैंक और मार्केटिंग और व्यापर से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान लाभ मिलेगा| शादीशुदा लोगों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह आपके लिए अच्छा समय रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ करवाना श्रेयकर रहेगा, बुधवार के दिन गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ायें|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आप धन संचय कर पाने में सक्षम होंगे| इस समयावधि में आपको अच्छे व्यंजन खाने का मौका भी मिल सकता है| इस समय आप उत्साह से भरे रहेंगें। आपकी संचार कुशलता में भी गज़ब का सुधार होने के आसार हैं| सामाजिक स्तर पर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी वाणी में इस दौरान कड़वाहट आ सकती है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये विशेष रूप से सौभाग्यशाली समय रह सकता है। यदि धन निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो समय बहुत अच्छा है। धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं| प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी इस दौरान आपको सचेत रहना होगा| छात्रों के लिए यह गोचर सकारात्मक रहने वाला है| इस दौरान आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, और “ॐ नमः शिवाय”का नित्य जप करें|
नियमित रूप से गायत्री मन्त्र का पाठ करें|


Previous
सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए किसका संवरेगा भाग्य, किसको बरतनी होगी सावधानी

Next
मंगल का कुंभ राशि में गोचर, जाने अपनी राशि का हाल