जानें पुखराज रत्न किस राशि के लिए शुभ और अशुभ होता है । | Future Point

जानें पुखराज रत्न किस राशि के लिए शुभ और अशुभ होता है ।

By: Future Point | 01-Jun-2019
Views : 10451
जानें पुखराज रत्न किस राशि के लिए शुभ और अशुभ होता है ।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुखराज रत्न को सभी रत्नों में सबसे बड़ा रत्न माना जाता है, पुखराज को गुरु ग्रह का रत्न माना जाता है, गुरु ग्रह किसी भी व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं, व्यक्ति को जीवन में कितनी कामयाबी हासिल होगी यह सब व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है.

पुखराज रत्न को धारण करने से ग्रहों की स्थिति अच्छी हो जाती है, परन्तु ज्योतिष के अनुसार पुखराज रत्न को धारण करने के लिए कुछ नियम एवं विशेष सावधानियां बताई गयीं हैं जिनका पालन करने से पुखराज रत्न को धारण करने वाला व्यक्ति अपनी किस्मत बदल सकता है, परन्तु सभी राशि के जातकों के लिए पुखराज रत्न लाभकारी नही होता है, आइये आपको बताते हैं कि पुखराज रत्न किस राशि के जातकों के लिए उत्तम है और किस राशि के जातकों के लिए पुखराज रत्न लाभकारी नही होता है।

Buy yellow sapphire(pukhraj) online at Future Point Astroshop

इन राशि के जातकों के लिए लाभकारी होता है पुखराज रत्न –

मेष राशि :

मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल होता है, और मंगल ग्रह व गुरु ग्रह के मध्य अच्छे संबंध होते हैं इसलिए मेष राशि के जातकों को पुखराज रत्न अवश्य धारण करना चाहिए, मेष राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करने से उनके जीवन में खुशहाली आती है।

वृषभ राशि :

वृषभ राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, और शुक्र ग्रह का गुरु ग्रह के साथ अच्छा संबंध होता है इसलिए वृषभ राशि के जातकों के लिए भी पुखराज रत्न धारण करना बहुत ही शुभदायी होता है।

मिथुन राशि :

मिथुन राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध ग्रह होता है, और बुध ग्रह व गुरु ग्रह के मध्य सामान्य सम्बंध होते हैं, इसलिए मिथुन राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Buy gems products online at futurepointindia.com

कर्क राशि :

कर्क राशि के जातकों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है, और चंद्रमा ग्रह व गुरु ग्रह का शांत और सौम्य संबंध होता है इसलिए कर्क राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण से बहुत ही लाभ मिलता है।

सिंह राशि :

सिंह राशि के जातकों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, सूर्य ग्रह व गुरु ग्रह के मध्य सकारात्मक संबंध होते हैं इसलिए सिंह राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करना अत्यंत लाभकारी होता है।

कन्या राशि :

कन्या राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध होता है और बुध ग्रह व गुरु ग्रह के मध्य मैत्री संबंध होते हैं इसलिए कन्या राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करना बहुत ही लाभकारी होता है।

Also Read>> राशि अनुसार रत्न धारण करने से मिलती है कमजोर ग्रहों को शक्ति ।

वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल होता है और मंगल ग्रह व गुरु ग्रह के मध्य मैत्री संबंध होते हैं, इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को पुखराज रत्न करने से अत्यंत लाभ मिलते हैं, और वृश्चिक राशि के जातकों को लाल मूंगा रत्न के साथ ही पुखराज रत्न धारण करना चाहिए।

धनु राशि :

धनु राशि के जातकों का स्वामी ग्रह गुरु ही होता है, इसलिए धनु राशि के जातक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं, पुखराज रत्न को धारण करने से धनु राशि के जातकों को बहुत ही लाभ मिलते हैं।

कंसल्ट करें हमारे एस्ट्रोलॉजर से कि कौन सा रत्न आपके लिए लाभकारी है

मीन राशि :

मीन राशि के जातकों का स्वामी ग्रह गुरु ही होता है, इसलिए मीन राशि के जातकों के लिए पुखराज रत्न को धारण करना बहुत ही शुभ फल प्रदान करता है, अतः पुखराज रत्न को धारण करने से उनके जीवन में सुख व समृद्धि आती है।

इन राशि के जातकों के लिए फलदायी नही होता है पुखराज रत्न -

तुला राशि :

तुला राशि के जातकों का स्‍वामी ग्रह शुक्र होता है, अतः गुरु ग्रह और शुक्र ग्रह के मध्‍य सामान्‍य संबंध होने के कारण तुला राशि के जातकों को पुखराज रत्‍न बहुत ज्‍यादा फायदा नहीं पहुंचाता है।

मकर राशि :

मकर राशि के जातकों का स्‍वामी शनि ग्रह होता है, अतः शनि ग्रह और गुरु ग्रह के बीच शत्रु संबंध होने के कारण मकर राशि के जातकों को पुखराज रत्‍न धारण नही करना चाहिए, क्योंकि मकर राशि के जातकों को ये रत्‍न फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।

कुंभ राशि :

कुंभ राशि के जातकों का स्‍वामी शनि ग्रह होता है, अतः शनि ग्रह और गुरु ग्रह के बीच शत्रु संबंध होने के कारण कुंभ राशि के जातकों को पुखराज रत्‍न धारण नही करना चाहिए।



View all

2023 Prediction


2023-rashifal

Subscribe Now

SIGN UP TO NEWSLETTER
Receive regular updates, Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, & Astrology Articles curated just for you!

To receive regular updates with your Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, Astrology Articles, Festival Updates, and Promotional Sale offers curated just for you!

Download our Free Apps

astrology_app astrology_app

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years