रामनवमी पर भगवान राम को कैसे प्रसन्न करें - राशि अनुसार | Future Point

रामनवमी पर भगवान राम को कैसे प्रसन्न करें - राशि अनुसार

By: Acharya Rekha Kalpdev | 15-Apr-2024
Views : 701
रामनवमी पर भगवान राम को कैसे प्रसन्न करें - राशि अनुसार

रामनवमी 2024: चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान् श्री राम जी का जन्म अयोध्या नगरी में राजा दशरथ जी के घर हुआ था। भगवान् श्री विष्णु जी के सातवें अवतार श्री राम जी सनातन हिन्दू धर्म का आधार है, आदर्श है, भगवान् है। लगभग 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद 17 अप्रैल 2024 को अयोध्या में भगवान् राम जी का भव्य, दिव्य और अनुपम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हो चुकी है। राम मंदिर बनने के बाद यह पहला अवसर है जब राम रामंदिर में राम लल्ला का जन्मोत्सव, राम जयंती भव्य रूप में मनाई जायेगी। भारत ही नहीं विश्व के कोने कोने से हिन्दू इस दृश्य के दर्शन करने के लिए उत्साहित है। अपने परम आराध्य को प्रसन्न कैसे करें, यह प्रश्न हम सब के मन में बारम्बार आता है। रामनवमी के शुभ दिन रामजी को प्रसन्न को प्रसन्न करने के लिए निम्न उपाय कर राम जो को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है-

Also Read: Ram Navami 2024: साल 2024 में राम नवमी 16 अप्रैल की रहेगी या 17अप्रैल की?

मेष राशि

मेष राशि के लोग राम नवमी के दिन भगवान् श्रीराम जी को लाल रंग के फूल अर्पित करें। फलों में राम जी को सेब अर्पित करना शुभ रहेगा। इसके साथ ही इस दिन आप राम जी के सामने सुंदरकांड खंड का पाठ कर, राम जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को रामनवमी के दिन भगवान् श्री राम जी को सफ़ेद रंग या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। राम जी को आप इस दिन दूध से बनी मिठाई अर्पित करें। रामनवमी के दिन राम दरबार के विग्रह का दर्शन पूजन करने से राम जी प्रसन्न होते है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक राम नवमी के दिन भगवान् श्री राम जी को हरे रंग के वस्त्र भेंट करें। राम जी प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही राम जी को चारमुखी रुद्राक्ष माला भी भेंट कर सकते है। भेंट स्वरुप आप राम जो हरी इलायची अप्रीत कर सकते है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को राम नवमी के अवसर पर राम जी को सफ़ेद चन्दन भेंट कर सकते है। इस दिन आप राम जी को सफ़ेद रंग के फूल भी अर्पित कर सकते है। राम जी को खुश करने के लिए आप उन्हें हनुमान चालीसा की चौपाई सुनाएँ।

सिंह राशि

सिंह राशि सूर्य के स्वामित्व की राशि है। रामनवमी के दिन सूर्य को अर्घ्य देने से राम जी प्रसन्न होते है। राम जी के सामने इस दिन यदि आप रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करते है तो राम जी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को राम नवमी पर राम जी को हरसिंगार के फूल अर्पित कर पूजा करें। अधिक सुगंध वाले फूल भी राम जी की पूजा में प्रयोग किये जा सकते है। इसके साथ ही राम जी को रामायण का पाठ सुनाएँ। इस प्रकार पूजा कर आप अपनी सभी विचारित कामों को पूरा कर सकते है।

तुला राशि

तुला राशि वाले राम नवमी पर्व पर भगवान् राम को खुश करने के लिए इस दिन रबड़ी का भोग लगाएं। साथ में चन्दन भी उन्हें अर्पित करें। हनुमान जी की सेवा आराधना कर आप राम जी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन राम जी विशेष कृपा पाने के लिए हनुमान जी की पूजा कर सकते है।

वृश्चिक राशि

राम नवमी पर वृश्चिक राशि के जातक राम जी को लाल फूल और लाल चन्दन अर्पित करें। फलों में राम जी को अनार का फल अर्पित करें। साथ में लाल रंग के वस्त्र धारण भी राम जी को भेंट करें। रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ करना भी इस अवसर पर शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले राम जयंती पर सिर्फ राम का पूजन न करके राम दरबार का पूजन करें। राम जी को इस दिन पंचामृत अर्पित करना चाहिए। इस प्रकार पूजन करने से राम जी प्रसन्न होते है। और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

मकर राशि

राम जी को रामनवमी पर्व पर दूध, दही और घी अर्पित करें। राम स्तुति का पाठ इस दिन करें। नीले रंग के फूल भी राम जी को इस दिन अर्पित किये जा सकते है।

कुम्भ राशि

हनुमान आराधना, हनुमान चालीसा पढ़ने से राम जी खुश होते है। राम जयंती पर हनुमान जी को चोला चढाने से राम जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। राम जी को लाल रंग के वस्त्र भी इस दिन भेंट किये जा सकते है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक रामनवमी पर राम जी को पीले फूल और पीली मिठाई और पीले वस्त्र राम जी अर्पित करें। इस दिन राम को पीला चन्दन भी अर्पित कर शुभता प्राप्त की जा सकती है।


Previous
6 जून माह, 2024 पांच ग्रहों की युति - भारत और विश्व के लिए कैसा रहेगा?

Next
May 2024 Monthly Horoscope for All: Expect Big with Jupiter Transit