देवगुरु बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर - किस राशि को देंगे आशीर्वाद- किसका डूबेगा धन? | Future Point

देवगुरु बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर - किस राशि को देंगे आशीर्वाद- किसका डूबेगा धन?

By: Acharya Rekha Kalpdev | 09-Mar-2024
Views : 933
देवगुरु बृहस्पति करेंगे वृषभ राशि में गोचर - किस राशि को देंगे आशीर्वाद- किसका डूबेगा धन?

वैदिक ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति ग्रह सबसे अधिक शुभ ग्रहों की श्रेणी में आते है। यही वजह है गुरु ग्रह सबसे अधिक महत्वपूर्ण ग्रह है। गुरु ग्रह विद्या, ज्ञान, विवेक, समृद्धि, धन, भाग्य और धार्मिक आस्था का सूचक है। इसके अलावा गुरु ग्रह दादा, पुरोहित, पंडित, महंत, मार्गदर्शक हैं, बृहस्पति ग्रह का रंग पीला है, बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में उच्च का होता है और मकर राशि में नीचस्थ होता है। इसके अतिरिक्त गुरु ग्रह की युति, दृष्टि और स्थिति से अनेक शुभ धन योगों का निर्माण होता है। गजकेसरी योग इसका एक सुन्दर उदाहरण है। गुरु ग्रह मंद गति ग्रह होने के कारण, एक वर्ष में एक राशि बदलते है। 12 वर्ष में गुरु 12 राशियों का एक चक्र पूरा करते है।

इस वर्ष 1 मई माह, 2024, बुधवार को एक बार फिर से राशि बदलने वाले है। इस दिन गुरु राशि परिवर्तित कर शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले है। गुरु और शुक्र दोनों को वैदिक ज्योतिष में गुरु का स्थान प्राप्त है। दोनों ही गुरु है, परन्तु गुरु ग्रह को देवताओं के गुरुओं का स्थान प्राप्त है। इसके विपरीत शुक्र ग्रह राक्षसों के गुरु है। गुरु और शुक्र दोनों ग्रहों का मूल स्वभाव एक दूसरे से एक दम विपरीत है। गुरु ज्ञान और सात्विकता से जातक को जोड़ता है और शुक्र व्यक्ति को वैभव और भोग की ओर लेकर जाता है। गुरु स्थान प्राप्त होने के बाद भी दोनों का मार्ग अलग-अलग है। जो शुक्र इन्द्रिय सुख की लालसा देता है और गुरु दैवीय विषयों से सुख की प्राप्ति का प्रयास करता है। शुक्र सांसारिक विषयों में सुख खोजता है और गुरु धर्म के मार्ग पर चलकर चारों धाम को पाता है।

शुक्र की वृषभ राशि में गुरु 12 वर्ष बाद फिर से आने वाले है। और ग्रह गोचर की यह बहुत बड़ी घटना है। बड़ा ग्रह होने के कारण गुरु ग्रह का राशि बदलना सभी राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव की वजह बन सकता है। गुरु के राशि बदलने के फलस्वरूप कई लोगों को संतान सुख प्राप्त होने वाला है, कई जो विवाह के लिए प्रतीक्षारत है, उनका विवाह होकर उनके गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो सकती है, कुछ की आय शुरू होगी और कुछ को ऋण पर रहना पद सकता है।

गुरु ग्रह शुभ ग्रह है, जहाँ देखते है, शुभता देते है, उनकी दृष्टि आशीर्वाद स्वरुप समझी जाती है। देव गुरु सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहे है। विचारणीय बात यह है की गुरु ग्रह का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है। आइये देखे -

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष राशि

आपकी राशि के लिए गुरु नवमेश और द्वादशेश है। गोचर में आपके दूसरे भाव पर रहेंगे, इसके प्रभाव से आपके असाध्य रोगों पर नियंत्रण आएगा। कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान के योग बनेगे। नौकरी के अन्य विकल्पों की तलाश में सफलता मिलेगी। आय में सुधार करने के योग बन सकते है। आर्थिक पक्ष से सुदृढ़ करने के लिए समय शुभ है। खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है। ऋण लेने के लिए गुरु गोचर में शुभ योग बना रहे है। शत्रुओं पर विनम्रता अच्छी नहीं। भाग्य से सहयोग की अपेक्षा न करें।

उपाय - गुरुवार के दिन आप कोशिश करें कि पीले रंग के वस्त्र पहनें और पीले रंग का तिलक माथे पर लगाएं।


मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

गुरु आपकी राशि के लिए अष्टमेश और एकादशेश होते है, गुरु गोचर में आपकी जन्म राशि पर रहेंगे, ऐसे में रोगों में कमी होगी। निसंतान दम्पतियों को संतान की प्राप्ति के योग बनेंगे। अविवाहितों के घर में विवाह की शहनाई गूँज सकती है। और धर्म स्थलों पर जाने के योग बन सकते है। रिश्तों में सावधान रखने की आवश्यकता रहेगी। छात्रों को शिक्षा अध्ययन में सहयोग मिलेगा। कोई नई साझेदारी शुरू करने का विचार बन सकता है। अपने प्रयास सफल रहेंगे।

उपाय - पीली वस्तुओं का दान करें ।


वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

आपकी राशि के लिए गुरु सप्तमेश और दशमश है, इस समय गोचर में आपके १२वें भाव पर रहेंगे। धन उधार लेन-देन के लिए समय अनुकूल है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी संभावित है। साझेदारी व्यवसाय में भी अड़चनें आ सकती है। धर्म स्थलों, यात्राओं में दान, पुण्य, नदियों में स्नान और धर्म कर्म के कार्य करने के योग बनेगे। व्यावसायिक कार्यों से विदेश गमन के योग भी बन सकते है। नौकरी में परिवर्तन के प्रयास इस समय में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थानान्तरण के योग बन सकते है।

उपाय - गुरुवार के दिन किसी को भी उधार रुपये न दें और न ही लें।


मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

आपकी राशि के लिए गुरु षष्ठेश और नवमेश होते है। गोचर में इस समय में गुरु आपके एकादश भाव पर गोचर करने वाले हैं। गुरु गोचर से अध्ययन कार्यों में व्यस्त छात्रों को ज्ञान प्राप्ति में सहजता रहेगी। विवाह का वेट कर रहे जातक विवाह सूत्र में बंध सकते हो। छोटी यात्राओं और मित्रताओं में शुभता रहेगी। जिन दम्पतियों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं बनी हुई थी, उनकी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार और शिक्षा के पक्ष से समय शुभ और लाभदायक बना हुआ है। विदेश से आय एक योग बने हुए है।

उपाय - गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं।


कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

इस समय करियर में नाम और सम्मान एक योग बनेंगे। धन संचय बढ़ सकता है। वाणी में विनम्रता रहेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। पारिवारिक समृद्धि के योग भी इस समय बने हुए है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधियों पर सख्त रहें। व्यवसायिक कार्यों के लिए ऋण लेने की योजनाएं सहज संपन्न होंगी। शिक्षा अध्ययन कार्यों में व्यवधान के योग इस समय बने हुए है। करियर में बढ़ाएं भी बीच-बीच में बनी हुई है।

उपाय - गुरुवार को कन्याओं को पीले वस्त्र दान करें।


सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

गुरु गोचर में नवम भाव पर रहेंगे। इस अवधि में धार्मिक क्रियाओं में शामिल होने के अवसर बनेंगे। धार्मिक यात्राओं, आध्यात्मिक विषयों में रूचि रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बुद्धि का सहयोग इस समय में आपको नहीं मिल पायेगा। करियर में बड़ी योजनाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य मंद गति से पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के पक्ष से यह समय अनुकूल है, रोगों में कमी होगी, स्वास्थ्य लाभ होगा। संतान कार्य संपन्न होंगे। छात्रों का अध्ययन में मन लगेगा। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की प्रसन्नता हासिल होगी।

उपाय - गुरुवार को शिव भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।


कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तीसरे और छठे भाव के स्वामी गुरु 8वें भाव पर गोचर कर रहे हैं। करियर में बदलाव का समय है। रोगों पर ध्यान रखें, वरना रोग लम्बी अवधि में बदल सकते है। परिश्रम और पुरुषार्थ को बढ़ाने की आवश्यकता है। आर्थिक क्षेत्रों में बढ़ाएं बनी हुई है। धन और मान सम्मान में यह समय उतार चढाव का रहेगा। पॉजिटिव रहें और प्रसन्न रहने का प्रयास करें। चिकित्सकों की सलाह और परामर्श का पालन करें। खान-पान पर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। संचार के साधनों में समस्याएं आ सकती है। अचानक से धन का नुकसान हो सकता है।

उपाय - गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें।


तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

गुरु आपकी राशि के लिए २रे भाव और 5वें भाव के स्वामी है और गोचर में इस समय गुरु आपके 7वें भाव पर है। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए समय की शुभता साथ दे रही है। पूर्व में चले आ रहे रोगों पर लगाम लगेगी। आय और धन आगमन के लिए समय लाभदायक बना हुआ है। खर्चों पर नियंत्रण लगाएं, धन संचय में कमी समभावित है। वाणी में विनम्रता रखें। ज्ञान और विवेक का साथ मिलने से छात्रों के लिए समय शुभ है। व्यक्तिगत जीवन में कष्ट की स्थिति बनी हुई है। पॉजिटिव ऊर्जा का साथ बना रहने से नेगेटिव विचार दूर रहेंगे।

उपाय - गुरुवार को लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।


वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

धनु राशि

गुरु आपके छठे भाव पर गोचर करने वाले है। करियर और व्यवसायिक पक्ष से यह समय शुभ बना हुआ है। हेल्थ के लिए ग्रह गोचर प्रतिकूल बना हुआ है। नौकरी में बदलाव की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रतिस्पर्धा का पूरी क्षमता से सामना करें। ऋण और शत्रुओं को सहजता से न लेन। धन का प्रवाह भी इस समय बना हुआ है। आर्थिक मोर्चे पर ग्रह शुभता का लाभ आपको मिलेगा। घर परिवार में कोई बड़ा पारिवारिक आयोजन हो सकता है, जिसमें सगे सम्बन्धियों का आगमन हो सकता है। वाणी में मधुरता बनाये रखें। ऋण लेने के लिए समय की शुभता बनी हुई है।

उपाय- गुरुवार को नाखून नहीं काटें।


धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

आपकी राशि के लिए गुरु 3 रे और 12 वें भाव के स्वामी होते है। समय गोचर में आपकी राशि से पंचम भाव पर गोचर करने वाले हैं। करियर के पक्ष से यह समय अनुकूल रहने वाला यही। व्यापारिक क्षेत्रों से धन लाभ प्रसन्नता बढ़ाएगा। आयात और निर्यात के क्षेत्रों से जुड़े व्यापारियों को भी ग्रह गोचर का लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। स्वास्थ्य और धर्म के पक्ष से भी समय शुभ है। रोगों का निवारण होगा और धार्मिक क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। जीवन का आनदं लेने के योग बनेंगे।

उपाय - नियमित रूप से भोजन में बेसन, चीन और घी से बने लड्डू का सेवन करें।


मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि

आपकी राशि के लिए गुरु 2 रे और 11 रे भाव के स्वामी है। इस समय गोचर में चतुर्थ भाव पर गोचर कर रहे है। इसके प्रभाव से व्यवसाय और करियर की समस्याओं में कमी के योग इस समय बन रहे है। आय के नए साधनों की तलाश आप कर सकते है। करियर में बेहतर प्रदर्शन के अवसर आपको प्राप्त होंगे। वित्तीय मोर्चे पर अच्छी बचत आपको इस हो सकती है। नए निवेश करने के लिए समय शुभ नहीं है। नया वाहन और नया घर खरीदने के लिए भी समय की शुभता बनी हुई है। वैवाहिक जीवन में आपको परिणाम मिले जुले मिलेंगे। आय की बाधाओं में कमी होगी।

उपाय - बृहस्पतिवार को ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला करें।


कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

आपकी राशि के लिए गुरु प्रथम भाव और 10वें भाव के स्वामी है और गोचर में इस समय 3 रे भाव पर रहेंगे। संचार, साहस और मित्रों से दिक्क्तें बनी रहेंगी। छोटी दूरी की यात्राओं में सुख की स्थिति रहेगी। बहुत बड़े वित्तीय लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। अचानक से आने वाले खर्च परेशानियां खड़ी करेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। मौसमी रोगों से बचाव रखें। यात्राओं में सुख की कमी का अनुभव होगा। भाग्य और आय दोनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा लोग करियर में अन्य विकल्प की तलाश में रहेंगे। बुद्धि का सहयोग नहीं मिल पायेगा। बुजुर्गों से सलाह मशवरा लेकर काम करें।

उपाय - बृहस्पतिवार का व्रत करना चाहिए।


मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

Previous
Kab Hai Holi 2024 - New Beginnings According To Your Zodiac Sign

Next
शीतला अष्टमी पर्व 2024 कब? शीतला अष्टमी पर्व कथा