जन्म राशि से व्यापार कनेक्शन - क्या आपका हैं | Future Point

जन्म राशि से व्यापार कनेक्शन - क्या आपका हैं

By: Acharya Rekha Kalpdev | 01-Jan-2024
Views : 1717
जन्म राशि से व्यापार कनेक्शन - क्या आपका हैं

जो लोग एक लगी बंधी आय से संतुष्ट नहीं होते उनके लिए आजीविका कमाने का दूसरा मार्ग अपना व्यापार रह जाता है। व्यापार में लाभ पाने की कोई सीमा नहीं है, परन्तु उसमें नुकसान होने की संभावनाएं भी जुडी होती है। ऐसे में व्यापार करने वाले व्यक्ति में साहस और जोखिम लेने का गुण होना आवश्यक है।

व्यापार में सफल वही हो सकता है, जिसमें धैर्य और साहस है। कुछ लोगों का जन्म एक व्यवसायी परिवार में होता है, तो घर-परिवार में रहने से उनमें व्यवसायी के गुण स्वत आ जाते है। ऐसे में व्यापार करते समय बहुत अधिक बाधाएं आ भी जाएँ तो वो घबराते नहीं है, धैर्य से कमा लेते है और परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में ले लेते है। इसके विपरीत जिन लोगों के पास व्यापार से जुड़ा कोई बैकग्राऊंड नहीं होता है, उनके लिए व्यापार में हाथ आजमाना मुश्किल अवश्य होता है।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

कुंडली का दशम भाव, दशमेश, लग्न, लग्नेश की स्थिति, युति और योग से जाना जा सकता है की किसी व्यक्ति में व्यापारी बनने के गुण है या नहीं है। जन्म राशि और लग्न राशि बहुत कुछ इस विषय में निर्धारित करती है। दशम भाव में कौन सी राशि है इसका विचार कर ही व्यापार का चयन किया जाता है। दशम भाव में चर राशि 1, 4, 7, 10 होने पर व्यक्ति को गतिशील प्रकृ,ति के व्यापार से जुड़ना चाहिए। जैसे ट्रांसपोर्ट, ट्रेवेल एजेंसी, भ्रमण कराने वाली कंपनियां आदि। स्थिर राशि 2, 5, 8, 11 वीं राशि होने पर स्थिर प्रकृति के व्यापार करने सही रहते है। जैसे - डॉक्टर, इंजिनियर आदि। द्विस्वभाव राशि 3, 6, 9, 12 दशम भाव की राशि होने पर व्यक्ति को स्थिर और गतिशील दोनों प्रकृतियों को मिलाकर व्यापार का चयन करना लाभदायक रहता है।

यदि आप में भी है साहस और धैर्य तो आप भी असीमित लाभ के लिए व्यापार में प्रयास कर सकते हैं। व्यापार शुरू करने से पहले आपको अपनी कुंडली, अपनी जन्म राशि से जान लेना चाहिए की जन्म राशि के अनुसार कौन सा व्यापार करना सही रहेगा और किस क्षेत्र में व्यापार करने से हानि की संभावनाएं बढ़ जाती है। आप भी अपने लिए व्यापार की संभावनाओं को यहाँ जान सकते है, की आपकी राशि इस बारे में क्या कहती है।

मेष राशि

मेष राशि के लोग बिजनेस में हाथ पैर मारने पर सफल हो सकते हैं, प्रतिस्पर्धा में सफलता देने वाला ग्रह मंगल है। मेष राशि के लोगों के लिए शेयर बाजार से जुड़े क्षेत्रों में व्यापार करना लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यक्ति प्रेक्टिकल होने के कारण व्यापार में सफल होते है। एजुकेशन सिस्टम से जुड़ा व्यवसाय जिसमें स्कूल चलना भी एक है, का बिजनेस कर लाभ कमा सकते है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, प्रखर पत्रकार बनने के गुण इनमें पाए जाते है। अपना पब्लिकेशन चलाना, अपना कंटेंट हाउस चलाना, या सी ए फर्म खोलना मिथुन राशि के लोगों के लिए फायदा का व्यवसाय हो सकता है।

ये भी पढ़ें : नौकरी करें या बिजनेस कैसे जानें - ज्योतिष

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए दयालु और संवेदशील होते है। मेडिकल लाइन और पैरा मेडिकल लाइन के उपक्रमों का व्यवसाय इनके लिए लाभदायक रहता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अचल सम्पत्ति के सेल परचेज से जुड़े व्यवसाय से जुड़ कर अच्छा लाभ कमा सकते है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को सोशल मिडिया से जुड़ा, ई डिजिटल मार्केटिंग का व्यवसाय कर लाभ उठाना चाहिए। फार्मेसी के उत्पाद की बिक्री कर व्यवसाय क्षेत्र में लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

तुला राशि

इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा बिजनेस कर तुला राशि के लिए उत्तम लाभ प्राप्त कर सकते है। क्रियेटिव कार्यों में तुला राशि वाले अच्छा लाभ कमा सकते है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग जन्मजात अच्छे जासूस बनने का गुण रखते है। इस राशि के लोगों के लिए कोई जासूसी एजेंसी चलाना या बीमा कंपनी चलाना इनके लिए फायदा का सौदा हो सकता है।

धनु राशि

खेल उपकरणों की बिक्री का कार्य धनु राशि के लोग बेहतर तरीके से कर सकते है। इसके अलावा वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी से जुड़ा व्यवसाय करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : करियर में उपायों से भरे ऊंची उड़ान

मकर राशि

तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ा व्यवसाय कर आप लाभ पा सकते है। लोहे का व्यापार भी आप कर सकते है। एंटीक वस्तुओं के थोक व्यापारी बन लाभ कमा सकते है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के लोगों के लोग तकनीकी डिज़ाइन बनाकर अपना कार्य कर लाभ कमा सकते है। रचनात्मक कार्यों को करने में आप कुशल रहते है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए व्यवसाय जुडिसियरी कंपनी, लॉ कम्पनी खोलकर आप व्यवसाय चलाकर लाभ पा सकते है।


Previous
Weekly Horoscope - 1st Jan to 7th Jan 2024

Next
All 12 Signs Ranked As Per Their Capability to Handle Emotions