नौकरी करें या बिजनेस कैसे जानें - ज्योतिष | Future Point

नौकरी करें या बिजनेस कैसे जानें - ज्योतिष

By: Acharya Rekha Kalpdev | 30-Dec-2023
Views : 1622
नौकरी करें या बिजनेस कैसे जानें - ज्योतिष

जिंदगी के प्रत्येक क्षेत्र में किसी न किसी मोड़ पर सबको एक चौराहा अवश्य मिलता है। उस चौराहे पर आपके लिए कौन सा मार्ग उपयोगी और कौन सा मार्ग नुकसान देने वाला है। यह तय करना सभी के लिए आसान नहीं है। अगर पूर्व में यह जान लिया जाए की कौन सा मार्ग सही रहेगा और कौन सा नहीं तो जीवन को सरल किया जा सकता है। सही निर्णय लेने में ज्योतिष विद्या हमारा बेहतर मार्गदर्शन कर सकती है। विद्या के प्रयोग से भविष्य को जानकर सही मार्ग का चयन किया जा सकता है। किसी व्यक्ति के लिए नौकरी करना सही रहेगा या बिज़नेस? यह करियर शुरू करने से पहले कुंडली से जानकर, उसी दिशा में जाया जा सकता है - आपके लिए क्या करना सही रहेगा, नौकरी या बिज़नेस? कुंडली से कैसे जाने - इसके लिए

जन्म के समय कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति को जीवन में घटनाएं मिलती है। कुंडली गुणों, क्षमता और जातक के दोषों को बताती है। कुंडली के आधार पर जातक की प्राकृतिक प्रतिभा को सरलता से पहचाना जा सकता है। जैसे मंगल पत्री में करियर का संकेतक हो तो व्यक्ति सेना में जाता है। बुध करियर का प्रतिनिधित्व कर रहा हो तो व्यक्ति में एक अच्छा व्यापारिक बनने के गुण विद्यमान होते है। कुंडली के ग्रह योग नौकरी के संकेत अधिक देते है और व्यक्ति का स्वभाव, रूचि भी इसी का संकेत देती है, तब नौकरी करना ही सही होता है। इसके विपरीत जब आप की कुण्डली में बिजनेस करने के योग प्रबल हो, और आपकी रूचि, व्यहार भी एक बिजनेसमेन जैसा ही हो तो व्यक्ति को अपनी सारी योग्यता व्यापार के गुण धर्म सिखने मेँ लगानी चाहिए। इस प्रकार अपने करियर का चयन करने से करियर मेँ संतुष्टि बनी रहती है। 

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

किसी व्यक्ति के चरित्र और व्यवहार को तय करने में राशियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उदाहरण के लिए कर्क राशि के व्यक्ति सेवाभाव, त्याग और समर्पण के लिए बने होते है, ऐसे व्यक्तियों के लिए पैरा मेडिकल लाइन मेँ नर्स का कार्य करना अनुकूल रहता है। एक अन्य उदहारण से इसे समझ सकते है। बुध की राशि मिथुन के व्यक्ति का कम्युनिकेशन कौशल बहुत अच्छा होता है, लेखन मेँ भी इनकी भूमिका अग्रणी रहती है। इसलिए ये प्रखर प्रवक्ता, पत्रकार बन किसी न्यूज़ चैनल की टीम का भाग बन सकते है। 

वैदिक ज्योतिष का यह सबसे बड़ा लाभ है कि भविष्य कि संभावनाओं को ध्यान मेँ रखते हुए निर्णय लिया जा सकता है। आप अपनी योग्यता का पूरा उपयोग अपने करियर को बेहतर करने मेँ कर सकें, इस कार्य मेँ वैदिक ज्योतिष बहुत अहम् भूमिका निभा सकता है। व्यक्तिविशेष कि इंटरनल प्रतिभा का मूल्यांकन ज्योतिष विद्या के द्वारा सहजता से किया जा सकता है। ज्योतिष विद्या कि मदद से करियर का चयन करने पर व्यक्ति अपने करियर के विकास से संतुष्ट रहता हैं।

व्यापार सम्बंधित राशियां 

मेष राशि के व्यक्तियों मेँ जन्मजात व्यापार करने के गुण होते हैं। टीम से काम करने मेँ मेष राशि के लोग विशेष रूप से योग्य होते  हैं। इनकी ऊर्जा, जोश और पहल करने कि क्षमता इन्हें अच्छा व्यवसायी बनाती हैं। मेष राशि के व्यक्ति प्रबंधन और प्रसारण का कार्य कुशलता के साथ कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि स्थिर राशि होने के कारण अपने संकल्प पर ठीके रहने का गुण देती है।  इनमें मानसिक और शारीरिक क्षमता तो होती है परन्तु नुकसान देने वाला आवेश नहीं होता है। इसके वजह से ये कूल होकर निर्णय लेते है और व्यापार मेँ अच्छा लाभ कमाते हैं। अपने निर्णयों पर अडिग रहने वाले और घबरा कर जल्द मैदान न छोड़ने वाले होते हैं। 

मिथुन और कन्या राशि 

बुध ग्रह क्योंकि बुद्धि का कारक ग्रह हैं, बुध ग्रह के स्वामित्व कि राशियों को व्यापार करने वालों कि राशियों के नाम से भी जाना जाता हैं। बुध ग्रह प्लानिंग और गणना के लिए जाने जाते हैं। इसलिए इन दोनों राशियों के लोग व्यापार करने मेँ माहिर होते हैं।

Also Read: करियर में उपायों से भरे ऊंची उड़ान

तुला राशि

तुला राशि का चिन्ह तराजू होने से तुला राशि के व्यक्तियों मेँ व्यापार करने के जन्मजात गुण होते हैं। तुला राशि के लोग संतुलित व्यवहार के स्वामी होते हैं। संतुलित व्यवहार होने से निर्णय शक्ति उत्तम रहती हैं। जोश मेँ आकर इस राशि के लोग होश नहीं खोलते हैं। इसलिए तुला राशि के लोगों भविष्य मेँ जाकर सफल व्यापारी बनते हैं।

कुंडली मेँ शनि उच्च, स्वराशि या मूलत्रिकोण राशि मेँ स्थित हो तो व्यापार करने कि योग्यता जातक मेँ जन्मजात आती हैं। शनि कर्म के कारक ग्रह हैं। शनि जब उच्चस्थ होकर त्रिकोण या केन्द्रेश के साथ हो तो व्यक्ति को नौकरी मेँ प्रयास न करके व्यापार के क्षेत्र मेँ ही किस्मत आजमानी चाहिए।


Previous
Vastu Recommends Avoiding These Gift Items During House-Warming

Next
Weekly Horoscope - 1st Jan to 7th Jan 2024