सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश - जानें आपके लिए शुभ है या अशुभ | Future Point

सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश - जानें आपके लिए शुभ है या अशुभ

By: Future Point | 24-Feb-2020
Views : 4024
सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश - जानें आपके लिए शुभ है या अशुभ

सूर्य एक विशालकाय ग्रह और जलता हुआ विशाल पिंड है। जिसके चारों ओर आठों ग्रह और अनेक उल्काएँ चक्कर लगाती रहती हैं। इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बल पर ही समस्त ग्रह इसकी तरफ खिंचे रहते हैं। इसे वेदों के अनुसार जगत की आत्मा माना गया है। सूर्य स्वयं राजा है व राजपुरूष है इसलिए जब सूर्य से संबंधित व्यवसाय के बारे में विचार किया जाता है तो उन कार्यों का संबंध राज्य से अवश्य आता है। अगर सूर्य बलवान है तो सरकार से अच्छे लाभ की प्राप्ति में सहायक बनता है। सूर्य आत्मा के कारक ग्रह है, व्यक्ति की आजीविका में सूर्य सरकारी पद का प्रतिनिधित्व करता है। व्यक्ति को सिद्धान्तवादी बनाता है। इसके अतिरिक्त सूर्य कार्यक्षेत्र में कठोर अनुशासन अधिकारी, उच्च पद पर आसीन अधिकारी, प्रशासक, कार्यो का निरिक्षण करने वाला बनाता है। कुण्डली में सूर्य के बल के मुताबिक जीवन में शक्ति होती है जिस कुंडली में सूर्य कमजोर रहता है वह जातक शारीरिक रूप से कमजोर होता है, सूर्य कि कुंडली में मजबूत स्थिति व्यक्ति को कुछ अधिक सशक्त बना देती है। सूर्य ग्रहों में सबसे प्रमुख हैं| आध्यात्मिक विद्या, अग्नि एवं तेज है, किसी की अधीनता स्वीकार नहीं करता, वह आदेश देता है, अपने महत्व एवं मर्यादा को समझता हैं, जिसका सूर्य बलवान है, वह उन्नति, वृद्धि, निर्माण करने वाला होता है। व्यक्ति भावनाओं को नियंत्रण में रखना जानता है। कोई भी निर्णय सोच विचार कर ही लेता है।

सूर्य नेतृत्व और प्रभुत्व का भाव दर्शाता है, इसलिए यह उन लोगों से जुडा़ हो सकता है जो उच्चाधिकारी, नेता, प्रतिष्ठित व्यक्ति हों। सूर्य से सरकारी नौकरी, सरकारी सेवा, उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवा, मजिस्ट्रेट, राजनीति, समाजिक कार्यकर्ता , पिता का व्यवसाय, लीडरशिप, सोने का काम करने वाले,आभूषण खरीदना-बेचना, फाईनान्सर, प्रबन्धक, राजदूत, चिकित्सक (फिजिशियन), सरकारी नौकरी, दवाइयों से संबंधी मैनेजमेंट, दिल के डॉक्टर, चिकित्सा क्षेत्र, उपदेशक तांबा, स्वर्ण, माणिक, खेती बाड़ी, धन विनियोग, बीमा एजेंट, सरकारी मुखबीर, गेहूं से संबंधी, विदेश सेवा, ओषधि, चिकित्सा, ऊन व ऊनी वस्त्र, पदार्थ विज्ञान, अन्तरिक्ष विज्ञान, इत्यादि का विचार किया जाता है। सूर्य का अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश 16 अगस्त 2020 को रविवार के दिन होने जा रहा है। इस दिन रात 19 बजकर 11 मिनट पर सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे| इस राशि में सूर्य 16 सितम्बर 2020 तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को 'संक्रांति' कहा जाता है और इस दिन को स्नान-दान-तर्पण आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान नौकरी और बिजनेस दोनों में ही लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे| इस राशि के जातक यदि नौकरी की तलाश में हैं तो उन्हें सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा| सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा| इस दौरान आप अधिक आत्मबल और पराक्रम से कार्य करेंगे| छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है किसी तीसरे शख्स की वजह से आपके और आपके प्रेमी के बीच मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो सूर्य के गोचर के चलते आपके जीवनसाथी को लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सम्बन्ध मधुर रहेंगे| आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बन सकता है|

विशेष उपाय-

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए “वैदिक सूर्य शांति” कराएँ|
  • रविवार को लाल कपड़े दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपकी सुखसुविधाओं में वृद्धि होगी, मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा| यदि प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई विवाद चल रहा था, तो उसमे भी इस समय सफलता मिल सकती है| इस वक्त आपको तरक्की मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है, क्योंकि आपके उच्च अधिकारी भी इस वक्त आप पर प्रसन्न रहेंगे| कार्यस्थल पर आप पूरी एकाग्रता के साथ काम कर सकते हैं, आपकी मेहनत का सम्पूर्ण फल आपको इस समय मिलेगा, प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि भी हो सकती है| कार्यस्थल पर आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, अपने काम की बदौलत आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नई पहचान बनेगी| लेकिन आपके पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल पैदा करेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा, और माँ का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा|

विशेष उपाय-

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए छः मुखी रुद्राक्ष को गले में धारण करें|
  • रविवार के दिन बैल को गुड़ और गेहूं खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| इस भाव से आपके छोटे भाई बहनों पराक्रम और साहस आदि का विचार किया जाता है| इस स्थान में सूर्य का बैठना जातक के आत्मबल और पराक्रम में वृद्धि करने वाला होगा|| यदि आप साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, तो यह समय आपको सफलता दिला सकता है, भाईयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| इस समय धनार्जन तथा भाग्य निर्माण हेतु जातक को यात्राएं भी करनी पड़ेंगी| और इन यात्राओं के दौरान आपको बेहद सतर्क भी रहना होगा, इस गोचर के दौरान आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नए लोगों से संबंध बनेंगे, जो लाभदायक साबित होंगे| लेकिन परिवार के बड़े बुजुर्गों अथवा भाइयों से मतभेद पैदा होने न दें। इस गोचर के फलस्वरूप आपके काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप हर परिस्थिति का मुक़ाबला करने के लिए खुद को पूरी तरह से सक्षम पाएंगे। जब तक आप कार्य आरम्भ ना कर लें उसे सार्वजनिक ना करें। गोचर की इस अवधि के दौरान विशेष सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कठिन मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

विशेष उपाय-

  • विष्णुसहस्रनाम स्त्रोत्र का पाठ करें|
  • अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध व अहंकार की वृद्धि हो सकती है| आप थोड़े कटुभाषी भी हो सकते हैं| बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकते हैं, और घर में किसी नए मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आध्यात्मिक कार्य के लिए धन ख़र्च हो सकता है। घर में किसी से आपका वाद-विवाद भी संभव है| आर्थिक दृष्टि से गोचर आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है| इस दौरान आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे| सरकार और उच्च अधिकारियों से भी लाभ मिलने के योग हैं| स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो सूर्य का ये गोचर आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है, सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी हो सकती है और इस दौरान जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख़्याल रखना होगा|

विशेष उपाय-

  • प्रातः काल नियम पूर्वक “आदित्य ह्रदय स्तोत्र” का पाठ करें|
  • रविवार के दिन धार्मिक स्थान पर अपनी क्षमतानुसार दान करें|

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन आपकी ही राशि में होने जा रहा है| इस दौरान आपके आत्मबल में वृद्धि होगी, और आप कार्यक्षेत्र में अपने आप को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, नौकरी और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे, सूर्य का ये गोचर आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में समर्थ होंगे। आप किसी भी तरह का जोखिम ले सकते हैं| इस गोचरकाल की अवधि में आपका स्वास्थ्य भी आपका भरपूर साथ देगा और आप खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने व्यक्तित्व में एक ख़ास निखार का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम बरतना सिंह राशि के जातकों के लिए इस दौरान विशेष रूप से आवश्यक है। दांपत्य जीवन में थोड़ी सावधानी रखकर चलना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। क्योंकि उनके स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं|

विशेष उपाय-

  • सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल चढ़ाएं।
  • रविवार को गुड़ दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग हैं| लेकिन इस समयावधि में आप अपनी सुखसुविधाओं पर धन भी अधिक खर्च करेंगे| यात्रा के योग बन सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए अनुकूल साबित होंगे। वहीं विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। यदि आपका बिजनेस विदेश से सम्बंधित है तो धनलाभ हो सकता है, और जो लोग विदेशों में रहते हैं या विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उन्हें इस समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी| धन संबंधित समस्या हल होगी। सामाजिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, हो सकता है कि आपके दोस्तों के साथ आपकी कहासुनी हो जाए और रिश्ते बिगड़ जाएं। आपके द्वारा किये गये बुरे काम इस समय लोगों की नज़र में आ सकते हैं जिसकी वजह से आपकी मान प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सूर्य के इस गोचर काल में आप तनाव ग्रस्त रह सकते हैं लेकिन आपको संयम और धैर्य बनाए रखना होगा क्योंकि परिस्थितियां आपके पक्ष में अवश्य आएँगी।

विशेष उपाय-

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए अत्यंत योगकारक सिद्ध होगा| आर्थिक प्रगति होगी, इस दौरान आपको अपने मित्रों तथा भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में आपके काम को इस समय सराहा जाएगा। सीनियर्स के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी और उनके साथ उठना बैठना हो सकता है। इस समय जो प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं या कोई नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है| लाभ भाव में बैठा सूर्य अचानक धन लाभ का भी योग बनाता है, शेयर मार्किट से भी लाभ के अच्छे योग हैं| पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के भी अच्छे योग बनेगे, माता-पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे और उनके सहयोग से आप जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में इस समय मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपका प्रेमी आपके लापरवाह रवैये के कारण आपसे नाराज़ हो सकता है।

विशेष उपाय-

  • सूर्य की युति यदि पाप ग्रह के साथ हो तो “रुद्राभिषेक” अवश्य कराएं|
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: का नित्य 108 बार जप करना श्रेयकर होगा|

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपके लिए विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की अच्छी संभावना नजर आ रही है। और जो लोग राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ व मान-सम्मान में वृद्धि होगी| सरकारी नौकरी करने वाले इस राशि के जातकों को सरकार की तरफ से पद्दोन्नति का औफर मिल सकता है। यदि आप स्थान परिवर्तन चाहते हैं अथवा नई सर्विस के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको यशकीर्ति के साथ कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है| हालाँकि इस दौरान काम की अधिकता होने की वजह से आपको निजी जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपको इस बात के लिए ताने दे सकते हैं कि आप उनके साथ पर्याप्त समय नहीं गुजार पाते। इसके साथ ही अगर वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपके लिए ये अवधि सामान्य रहने वाली है।

विशेष उपाय-

  • शिवलिंग पर लाल चन्दन चढ़ाना शुभ फलदायक रहेगा|
  • रविवार के दिन बिना नमक भोजन का सेवन करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान सूर्य का अपनी स्वराशि में होकर भाग्य स्थान में गोचर करना आपके भाग्य की वृद्धि करने वाला होगा| यही अवसर है जब आप कुछ नया कर सकते हैं। इस समय के दौरान आप कुछ ऐसे फ़ैसले लेंगे, जो आगे चलकर फ़ायदेमन्द साबित होंगे| धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सार्वजनिक जीवन में आपका मान सम्मान बढ़ता जाएगा| आपके सकारात्मक विचार आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं| नौकरी के लिए आवेदन सफल रहेगा संतान संबंधी चिंता दूर होगी और यात्रा देशाटन का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश में अध्ययन करने की योजना बना रहे है तो शुभ संकेत है। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। गोचर की इस अवधि के दौरान संभावना है कि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके भविष्य के लिए ये यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। पारिवारिक स्तर पर आपके लिए ये गोचर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

विशेष उपाय-

  • विशेष लाभ प्राप्ति के लिए रविवार के दिन उत्तम कोटि का रूबी रत्न पहनें।
  • तांबा, लाल वस्त्र, मसूर दाल, गुड़, आदि का दान करना शुभ रहेगा|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आपको हड्डियों के दर्द, जोड़ों में दर्द, और सर्दी जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियाँ भी हो सकती हैं। आर्थिक रूप से देखें तो सूर्य का यह गोचर आपके लिए जहां एक तरफ धन लाभ लेकर आएगा वहीं दूसरी तरफ आपको हानि भी हो सकती है। कार्यों में कुछ असफलता मिलेगी या बहुत विलम्ब से सफलता मिलेगी, अपने व्यापार विस्तार या धन संबंधी बातों की चर्चा सार्वजनिक रूप से न करें, धन के अधिक अपव्यय के कारण मानसिक चिंताएं और अधिक बढ़ सकती हैं। आप में आत्मविश्वास की कमी भी हो सकती है। इस समय अपने मान-सम्मान को लेकर भी सचेत रहें, नए कार्य प्रारंभ करने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं होगा, जीवन साथी के स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ समस्या भी परेशान कर सकती है|

विशेष उपाय-

  • सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें, या पूजा स्थान में रख कर उसकी शिव के रूप में पूजा करें|
  • ग़रीबों में दवाइयाँ बाटें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे। आपके करियर की बात करें, तो यह गोचर आपके करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा,आपके करियर में इस दौरान ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वहीं दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को अनुकूल सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग भी बनेंगे। इस गोचर के दौरान आपको वैवाहिक जीवन में संभलकर चलना पड़ेगा, इस समय जीवनसाथी के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है| लेकिन झगड़ों के बावजूद भी आपको उनके स्वास्थ्य की चिंता सताती रहेगी। अगर आप उनके स्वास्थ्य में सुधार देखना चाहते हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और उनके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना होगा। सूर्य के सप्तम भाव से होने से विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद कहा जा सकता है।

विशेष उपाय-

  • मां दुर्गा की आराधना करें। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें।
  • ज़रूरतमंदों को रविवार के दिन गेहूं दान करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए आपको विशेष मेहनत करने की आवश्यकता होगी। सूर्य के इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर देखा जा सकता है। मीन राशि वालों के लिए ऋण, रोग और शत्रु भाव में सूर्य का जाना स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता पैदा कर सकता है किंतु यह प्रशासनिक मामलों में कामयाबी दिलाएगा। यात्रायें बहुत अधिक हो सकती हैं| बात करें आर्थिक जीवन की तो आपको इस दौरान विशेष रूप से अपने ख़र्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है। अन्यथा आप आर्थिक तंगी के शिकार भी हो सकते हैं।

विशेष उपाय-

  • स्फटिक की माला पर गायत्री मन्त्र का जाप करें|
  • दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें|

Previous
कर्क राशि में बुध का गोचर– बनेंगें या फिर बिगड़ेंगें हालात? जानिए

Next
वास्तु के अनुसार कैसे बनायें अपना घर