कर्क राशि में बुध का गोचर– बनेंगें या फिर बिगड़ेंगें हालात? जानिए

By: Future Point | 20-Feb-2020
Views : 3723
कर्क राशि में बुध का गोचर– बनेंगें या फिर बिगड़ेंगें हालात? जानिए

बुध राजकुमार है और यही राजसी भाव बुध से प्रभावित जातक के प्रत्येक कार्य में भी दिखाई देता है, बुध के वैश्य वर्ण होने के कारण यह जातक को बिजनेस से जोड़ कर एक सफल बिजनेसमैन बनता है| व्यक्ति को अपनी बौधिकता का बोध भी हो पाता है, बुध व्यक्ति को स्वतन्त्र विचारधारा वाला बनाता है, जातक किसी के अधीन बंधे रहकर कार्य नहीं रहना चाहता, जातक अपने ज्ञान कर्म में अधिक सृजनशील होता है और पहल करने में भी आगे रहता है| बुध को वाणी का कारक कहा गया है अत: कुंडली में दूसरे स्थान या पंचम स्थान में बुध की स्थिति उत्तम हो तो व्यक्ति अपनी वाणी द्वारा कार्य-क्षेत्र अथवा सामाजिक क्षेत्र दोनों में ही दूसरों द्वारा सराहा जाता है, तथा लोगों को अपनी वाक कुशला से प्रभावित करता है, ऐसे व्यक्ति वकील, कलाकार, सलाहकार, प्रवक्ता, लेखन, व्यापार पत्रकारिता, सोशल मीडिया, बैंकिंग, इत्यादि कामों द्वारा अनुकूल फल प्राप्त करने में सफल रहते हैं|

बुध की अभिव्यक्ति मिलने से व्यक्ति में काम काज करने की समझ विकसित होती है, जातक में दूसरों के साथ समझ का दायरा भी विकसित होता है, वह अपनी कार्यक्षमता को अच्छे रूप से दूसरों के समक्ष रखने में कामयाब रहता है, बुध से प्रभावित व्यक्ति अपने विचारों को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से लेखन द्वारा अभिव्यक्त कर सकता है| कविता इत्यादि में भी जातक का रूझान हो सकता है, विज्ञान व अन्य कलाओं का जानकार हो सकता है, बोलने में मधुर होता है, जातक सामान्यतया व्यवहार कुशल होता है व कठिन परिस्थितियों व गंभीर मसलों को कूटनीति से सुलझाने में सक्षम होता है, जातक शांत स्वभाव का होता है, कार्यों को पूरा करने में चतुराई से काम लेता है, जातक सांसारिक जीवन जीने में सफल होते हैं तथा अपनी धुन के बहुत पक्के होते हैं तथा लोगों की कही बातों पर विचार न करके अपने काम में रमे रहते हैं|

बुध एक व्यापारिक ग्रह है, इस ग्रह का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक बड़ी घटना मानी जाती है| बुध का गोचर 02 अगस्त 2020 को मिथुन राशि से कर्क राशि में होने जा रहा है। बुध का यह राशि परिवर्तन रविवार को प्रातः 03 बजकर 33 मिनट पर होगा। जिसके बाद बुध 17 अगस्त 2020 को सुबह 08 बजकर 27 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान कर्क राशि में बुध सूर्य की युति होने से बुधादित्य योग भी बन रहा है| ऐसे में बुध सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे? आइये जानते हैं|

आपकी कुंडली में छिपे राज योग जानने के लिए क्लिक करें

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ प्राप्त होगा अर्थात इस दौरान आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार ही आपको फल मिलेगा। हालाँकि इस समय आपको कार्यस्थल पर अपने से उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर साथ प्राप्त होगा। नवीन काम की शुरुआत करने के लिए यह बुध का गोचर उत्तम है। एक ओर आपकी प्रतियोगी क्षमताओं में वृद्धि की सम्भावना है, तो वहीं दूसरी ओर पारिवारिक स्तर पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| किन्तु आप अपने बुद्धिबल से सभी समस्याओं का समाधान कर पाने में सक्षम हो सकते हैं| किसी पर भी आँखे बंद करके विश्वास न करे अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। छोटी-छोटी यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। खर्च बढ़ने के भी आसार हैं। इस दौरान फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय-

  • बुध यंत्र को स्थापित करें और इसकी पूजा करें|
  • प्रत्येक बुधवार को अपने घर की उत्तर दिशा में घी का दिया जलाएं|

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| इस समय नौकरी और बिजनेस दोनों में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे| इस राशि के जो जातक मीडिया, लेखन, बैंक और मार्केटिंग और व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें इस समय लाभ मिल सकता है| आपके कामकाज से सम्बंधित छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती है। इस अवधि में आप अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्प रहेंगे| आपके भाई बहनों तथा आपकी सन्तान के लिए भी यह गोचर अनुकूल प्रतीत होता है | यदि आप नौकरी में हैं, लेखक हैं अथवा मीडिया से सम्बन्ध रखते हैं तो आपके लिए यह समय भाग्यवर्द्धक रहने वाला है| छोटे भाई बहनों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, समझदारी से काम लें और आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस समय आप काफी विवेकशील रहेंगें, और अपनी बुद्धि व कौशल का परिचय देते हुए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे|

उपाय-

  • बुध के गोचर के दौरान श्रीसूक्त का नियमित पाठ करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपकी वाणी में मधुर और प्रभावशाली रहेगी। साथ ही आप अपनी संवाद शैली के द्वारा दूसरों को भी प्रभावित करने में सक्षम होंगे। प्रॉपर्टी से धन लाभ के पूर्ण योग हैं, आपकी वाणी तथा लेखन प्रतिभा में निखार के साथ ही आपके कार्यों की सराहना भी होगी| परिवार का सहयोग आपको प्राप्त होगा| प्रॉपर्टी के व्यवसाय में तथा लेखकों और वक्ताओं को धनलाभ की सम्भावना है| आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी तथा अपने वाक्चातुर्य से आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने में समर्थ हो सकते हैं | लेकिन इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें अन्यथा दिक्कते आ सकती है। किसी से बैर लेना आपके हित में नहीं होगा, वाणी तथा व्यवहार में विनम्रता रखें। अपना धन किसी को उधार देने से बचे, पैसे डूब सकते है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें।

उपाय-

  • बुधवार के दिन गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
  • बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर करेंगे| इस दौरान लग्न में बुध सूर्य का बुधादित्य योग बनेगा, जो नौकरी और बिजनेस में जातक को सफलता दिलाने वाला होगा| इस अवधि में आपके मनोविचार और सोच में बदलाव देखने को मिलेगा| समाज के लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे, आप अपने आपको पहले से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे| इस गोचर काल में आपको विदेशी स्रोत से ज़बरदस्त लाभ मिलने की संभावना है।अकारण ही स्वभाव में चिडचिडापन भी आ सकता है | उससे बचने के लिए ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करें| जीवन साथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है| भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है| विवादों से दूर रहें यह आपके मान-सम्मान के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय-

  • दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, और “ॐ नमः शिवाय” का नित्य जप करें|
  • किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियों का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए बेहद खास रहेगा, आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन यह खर्च आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए करेंगे| इस दौरान प्रत्येक निर्णय सोच-समझ कर लें| जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये हो सकता है हितकर न हो। आपका कार्य यदि कहीं विदेशों से या किसी दूसरे शहर से सम्बन्धित है अथवा मीडिया से सम्बन्धित है तो आपके लिए आर्थिक लाभ के संकेत हैं| परिजनों व लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है, आर्थिक रुकावटें दूर होने की संभावना रहेगी, इस समय किसी लम्बी यात्रा के भी योग बन रहे हैं, शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा| कर्ज की स्थिति से बचना होगा, कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धन खर्च हो सकता है|

उपाय-

  • सूर्य देव की उपासना करें और उन्हें नियमित रूप से जल चढ़ाना प्रारंभ करें।
  • बुधवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आप बेहद ऊर्जावान और शारीरिक रूप से सबल महसूस करेंगे, इस समय भाग्य और ईश्वर दोनों का अच्छा साथ मिलने वाला है। सुख-समृद्धि के साथ-साथ भौतिक सुखों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को इस समय विशेष लाभ मिल सकता है| व्यापार में वृद्धि व स्वविवेक से लाभ होगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको बौद्धिक लाभ प्राप्त होने की भी पूरी संभावना रहेगी। आपकी प्रभावी संवाद शैली किसी खास व्यक्ति को बेहद पसंद आ सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना में लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में गोचर की इस अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी हो सकता है और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

उपाय-

  • गोचर के दौरान बुध के मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: का नियमित जाप करें।
  • बुधवार के दिन गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश और शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा| कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति हो सकती है, या आप अभी तक जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उसमें बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती है। सामाजिक स्तर पर देखें तो इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान आपकी बुद्धि का स्तर बढ़ेगा और कार्यस्थल में आपके प्रदर्शन में काफी वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। विभिन्न स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है, विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी|

उपाय-

  • बुधवार के दिन अपनी कनिष्ठा अंगुली में पन्ना धारण करें।
  • बुधवार के दिन गरीबों को फलों का दान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान नौकरी और बिजनेस में उतर चढ़ाव की स्थिति रहेगी| इस दौरान आप स्व पराक्रम से कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन व्यापारीवर्ग को इस गोचरकाल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, और इस समय अपने भाई-बहनों से संबंध मजबूत करने की कोशिश करें| कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को इस दौरान भंग कर सकती हैं| धर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में इस दौरान आप हिसा ले सकते हैं| पारिवारिक स्तर पर देखें तो इस गोचर काल में आपकी और आपके पिता की सेहत खराब हो सकती है,

उपाय-

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| | इस भाव में बुध के गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है| इस दौरान बिजनेस करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| आपको आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के अधिक प्रयास करने होंगे। किसी को उधार देने से बचें नहीं तो दूसरे की आर्थिक स्थिति तो अच्छी हो जाएगी लेकिन आप मजधार में फंस जाएंगे। किसी भी कार्य को करने में कोई हड़बड़ी न दिखाएं। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये परेशानी का कारण बन सकता है| अपनी सेहत के प्रति भी इस समय सचेत रहें। रोमांटिक जीवन आपका सुखमय बने रहने के आसार हैं। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की जरूरत है। ऐसे में बेवजह की बहसों में पड़ने से इस दौरान बचें और कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से भी खुद को दूर रखें। स्पष्टवादी बनें और भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं|

उपाय-

  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का निष्ठा से जाप करें|
  • भगवान विष्णु के मंदिर में शुद्ध घी चढ़ाएं।
जानें अपने आने वाले साल का हाल - वार्षिक कुंडली 2020

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| इस भाव से दाम्पत्य जीवन, व्यापार, साझेदारी आदि का विचार किया जाता है| कार्यक्षेत्र की दृष्टि से देखा जाये तो यह गोचर लाभदायक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान प्रमोशन मिल सकता है, वेतनवृद्धि में वृद्धि हो सकती है| किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है, इसलिए क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखें। यदि आप दलाली या कश्मिशन आदि के कामों से जुड़े हुए हैं तो इस समय में आपको अत्याधिक लाभ हो सकता है। आपकी सामाजिक छवि में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। भूमि, भवन, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी| इस समयावधि में आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि इस दौरान आपको आधे सिर में दर्द, बुखार, आखों से सम्बंधित परेशानी, घुटनों आदि में दर्द हो सकता है|

उपाय-

  • भगवान कृष्ण की पूजा करें, और उन्हें मक्खन, मिश्री का भोग लगाएं|
  • किन्नरों को दान करें और उनका आर्शीवाद ग्रहण करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान जातकों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी क्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी| आर्थिक पक्ष भी सामान्य रहने की उम्मीद है| इस अवधि में अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसमें सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी| ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत भी होंगे और लाभ भी सम्भव है। अधिक कर्ज के लेन-देन और गुप्त शत्रुओं से बचते हुए कार्य संपन्न करें। बिजनेस के लिए की गई यात्रा लाभ देगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। इसके परिणामस्वरूप कोर्ट-कचहरी या अन्य कानूनी मामलों के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। शत्रु पक्ष आपसे भयभीत रह सकता है। अपनी चतुराई से शत्रुओं को मात देने में आप कामयाब होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतानपक्ष की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार मिल सकता है।

उपाय-

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान नौकरी और बिजनेस दोनों में ही लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे| सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा| छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिल सकता है। यदि आपकी संतान मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है या फिर इस फिल्ड में नौकरी करती है तो उन्हें लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि वालें जो लोग लेखन या शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नए-नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आमदनी में वृद्धि की संभावना नजर आ रही है। शास्त्रों का अध्ययन, लेखन अथवा ज्योतिष विद्या में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बुध का यह परिवर्तन प्रेम करने वाले जातको के लिए भी काफी अनुकूल है। इस समय में आप अपने प्रेमी के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नव दम्पतियों के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं, इस गोचर के दौरान बच्चों की सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय-

  • नियमित रूप से गायत्री मन्त्र का पाठ करें|
  • साबुत मुंग का किसी वृद्ध ब्राह्मण को दान करें।

Previous
117 साल बाद महाशिवरात्रि पर रहेगा शुक्र-शनि का दुर्लभ योग, जानिए, पूजा का मुहूर्त, महत्व और राशिनुसार उपाय

Next
सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश - जानें आपके लिए शुभ है या अशुभ