सावन माह में कीजिये भगवान शिव जी को प्रसन्न अपनी राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करके। | Future Point

सावन माह में कीजिये भगवान शिव जी को प्रसन्न अपनी राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करके।

By : Future Point
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 12-Aug-2019सावन माह में कीजिये भगवान शिव जी को प्रसन्न अपनी राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करके।

हमारे हिन्दू शास्त्र में सावन महीने का बहुत ही खास महत्व माना जाता है, सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती है, प्रत्येक व्यक्ति इस महीने में शिव जी की कृपा पाने का इच्छुक होता है, मगर इनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चाहते तो हैं कि वो भी शिव जी की पूजा करें लेकिन किसी न किसी कारण वश वो कर नहीं पाते जिस कारण वो भगवान शंकर की कृपा से वंचित रह जाते हैं, परन्तु इस बार आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी राशि के अनुसार कुछ ऐसे मंत्र जिनका अगर आप ने इस सावन नियमित रूप से जाप कर लिया तो आपका तो बेड़ा पार होना निश्चित है, आइये राशि अनुसार जानते हैं शिव जी के वो महामंत्र जिनके जाप से इस श्रावण मास में आप शिव जी की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं।

मेष राशि -

  • मेष राशि वाले जातकों के लिए आने वाला समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला हो सकता है लिहाज़ा अपनी माता, दादी या फिर किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें, आपका आने वाला समय बेहतर होगा।
  • इसके साथ ही सावन महीने में शिव जी के इस अघोर मंत्र का जाप करें - ऊं अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्य।
  • सावन के महीने में रोज़ाना 11 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृष राशि -

  • वृष राशि वाले जातकों को सावन के महीने में शिव जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊं शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊं नमः।।
  • इस मंत्र के जाप से शिव शंकर आपका कल्याण अवश्य करेंगे।
  • पर इस बात का ध्यान रखें कि इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना है।

मिथुन राशि-

  • मिथुन राशि वाले जातक इस सावन के महीने में भोलेनाथ की कृपा हासिल करना चाहते हैं तो बेहद ही आसान इस मंत्र का जाप अवश्य करे – ॐ नमः शिवाय।
  • इस मंत्र का रोज़ाना 108 बार जाप करना चाहिए, भगवान शिव आपका कल्याण करेंगे।

Also Read: श्रावण मास विशेष – 1 से 14 मुखी रुद्राक्ष के लाभ ।

कर्क राशि-

  • कर्क राशि वाले जातकों के लिए शिव को समर्पित सावन का ये महीना बेहद शुभ फल देने वाला होता है।
  • इस पूरे महीने इस मंत्र ऊं शं शिवाय शं ऊं नमः का जाप करना चाहिए।
  • पूरे सावन महीने के दौरान आपको कुल 5100 बार इस मंत्र का जाप करना है, इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि-

  • सिंह राशि वाले जातक इस पवित्र महीने में शंभूनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इस स्तुति का जाप करें- नमामीशमीशान निर्वाण रूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।
  • श्रावण मास में आपको रोज़ाना 21 बार इस स्तुति का जाप करना चाहिए इससे सभी कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि-

  • कन्या राशि वाले जातकों के लिए इस सावन के महीने में भगवान शिव जी के इस त्र्यम्बकं मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारूकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।
  • प्रति दिन 31 बार इस मंत्र का जाप ज़रूर करना चाहिए।

तुला राशि-

  • तुला राशि के जातक को सावन के महीने में इस मंत्र का जाप करना चाहिए - ऊं शं भवोद्भवाय शं ऊं नमः।
  • प्रति दिन 51 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए, भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

वृश्चिक राशि-

  • वृश्चिक राशि वाले जातक को सावन माह में इस मंत्र का जाप करना चाहिए- निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाशमाकाश वासं भजेहं।।
  • यदि आप प्रति दिन 11 बार इस मंत्र का जाप करेंगे तो निश्चित रूप से ये शुभ फलदायी साबित होगा।

धनु राशि-

  • धनु राशि वाले जातक इस सावन में भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो शिव शंकर के इस मंत्र का जाप करें- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय। श्रीमते आयुः प्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय.. पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊं सम संख्याम सावित्रीम् जपेत् ऊं तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहे पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊं
  • शिव जी के सामने आसन बिछाकर शिव का ध्यान लगाएं और इस मंत्र का जाप करें इससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

Also Read: Shravan Month 2019: Importance, Meaning, and Shiva Puja

मकर राशि-

  • मकर राशि वाले जातकों को इस महामंत्र का जाप करना चाहिए- ऊं शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊं...
  • ये मंत्र का जाप प्रतिदिन आपको 111 बार करना चाहिए, निश्चित ही ये शुभ फल आपको देगा।

कुंभ राशि-

  • कुंभ राशि वाले जातकों को श्रावण मास के दौरान शिव जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊं क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊं नमः शिवाय।।
  • पूरे सावन महीने 21 बार नित्य रूप से इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि-

  • मीन राशि के जातकों को इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊं शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊं।।
  • इस मंत्र का अगर श्रावण मास के दौरान 11 हज़ार बार जाप किया जाए तो ये शुभ फल अवश्य ही देता है।