स्वप्न क्या कहते हैं जानें भाग 1 | Future Point

स्वप्न क्या कहते हैं जानें भाग 1

By: Future Point | 16-Feb-2018
Views : 19155
स्वप्न क्या कहते हैं जानें भाग 1

स्वप्न देखना हम सभी के जीवन की एक सामान्य क्रिया है। वेद-पुराणों में भी स्वप्न विचार का वर्णन मिलता है। विशेष रुप से अग्नि पुराण में शकुन-अपशकुन की विस्तृत व्याख्या मिलती है। शास्त्रों के अनुसार सपनों का आना भगवान का हम सभी को वरदान है। यह माना जाता है कि रात्रि के चार पहर अर्थात तीन घंटे का समय के अनुसार निद्रा की चार अवस्थाएं होती हैं। इसमें से रात्रि के अंतिम प्रहर में आने वाले स्वप्न अपना विशेष अर्थ रखते हैं। यह भी देखा गया है कि इस समयावधि में आने वाले स्वप्न व्यक्ति के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। सूक्ष्मता से स्वप्नों का विश्लेषण करने पर इनमें छुपा भाव समझा जा सकता है। हमारे शास्त्र यह कहते है कि स्वप्न में दिखाई देने वाली कुछ वस्तुओं या घटनाओं का अर्थ व्यक्ति के लिए शुभ फलदायक होता है और कुछ घटनाओं का फल अशुभ फलदायक होता है। सार रुप में समझा जाए तो हम यह कह सकते हैं कि गतिमान वस्तुओं का स्वप्न में दिखना अच्छा अर्थात शुभ फल देता है। साथ ही सपने में स्थिर वस्तुएं दिखाई दें तो यह भी कई बार शुभ फल ही देता है। उदाहरण के लिए- किसी को सपने में यदि अंडा दिखाई दें तो इसके कई अर्थ हो सकते हैं- 1 विवाहित व्यक्ति यह स्वप्न देखें तो व्यक्ति को संतान की प्राप्ति होती हैं। 2 अविवाहित व्यक्ति को यह सपना दिखाई दें तो भविष्य के लिए यह शुभ सूचना है। 3 सपने में यदि आप अंडा खाते हुए स्वयं को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाला समय अनुकूल है। आईये देखें कि स्वप्नों का अर्थ क्या हैं-

Sapne-1
  • जब सपने में देवताओं के दर्शन, पितृ दर्शन, भाई-बहन और कुटुंबियों को देखते हैं तो ऐसे सपनों का अर्थ ऐसा होता हैं-
  • जब कोई व्यक्ति सपने में किसी मरे हुए व्यक्ति को देखें, सांप को काटते हुए देखें, अपने शरीर के अंग से खून निकलते हुए देखें, स्वर्ग देखें या फिर सांप को मारते हुए देखें, चंद्र या सूर्य ग्रहण देखना कार्यसिद्धि को पूरा करता है।
  • यदि सपने में सेना को देखते हैं, या वर्षा होते हुए देखते है तो यह अनुकूल फलदायक होता है।
  • कोई व्यक्ति जब सपने में अपने को गंदगी में या फिर मल में लिपटे हुए देखें, सांप को देखते है तो इसका अर्थ यह है कि भविष्य में धन की प्राप्ति होने के योग बनते हैं। यह भी माना जाता है कि सपने में यदि यह देखा जाए कि किसी सांप ने सिर में काट लिया है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को उच्च पद मिल सकता है।
  • कोई व्यक्ति जब सपने में मृत्यु होते देखता है, शमशान में किसी का अंतिम संस्कार होते हुए देखता है या फिर शव आदि देखता है तो ऐसे सपने का अर्थ हैं कि व्यक्ति को शुभ-लाभ, उन्नति और मनपसंद वस्तु की प्राप्ति के संकेत होते हैं।
  • जब व्यक्ति सपने में लाश देखता है या पाखाना देखता है तो व्यक्ति को भविष्य में वाहन सुख, बड़ा सम्मान या पदोन्नति होने की संभावनाएं बनती हैं।
  • यदि सपने में कोई सुंदर स्त्री दिखाई दें या अप्सरा दिखाई दें, प्रेमी या प्रेमिका से मिलाप करते हुए देखता है तो व्यक्ति का आगे आने वाला समय शुभ रहता है।
  • व्यक्ति जब सपने में अपना दांत टूट्ता हुए देखें, नाखून काटते हुए देखें, कर्ज से मुक्ति होते हुए देखें, कोई यात्रा करते हुए देखें, बाग-बगीचा या हरा भरा मैदान देखें तो इस प्रकार के सपनों का अर्थ होता है कि व्यक्ति को चिंता से मुक्ति होने के योग बनते हैं।
  • सपने में कोई व्यक्ति जब अपने को उड़ता देखता है इसका अर्थ है कि आत्मविश्वास बढ़ेगा, जीवन की स्वतंत्रता बढ़ेगी और उसे मोक्ष के दर्शन होंगे। यह व्यक्ति में असाधारण क्षमता का प्रतीक होता है।
  • जब सपने में व्यक्ति को कोई स्वस्थ घोड़ा दिखाई दें तो इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति की अधिकारिक शक्तियों में बढ़ोतरी होगी।
  • जिस व्यक्ति को सपने में कबूतर दिखाई दें तो यह भविष्य के लिए शुभ होता है।
  • कोई व्यक्ति यदि सपने में खुद को गधे पर बैठे हुए देखता है तो यह शुभ शकुन है और इस स्थिति में व्यक्ति को ऊंचा पद प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं।
  • सपने में गधे की पीठ पर कोई सामान रखते हुए आप स्वयं को देखते है तो यह आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत है। इसका अर्थ यह समझना चाहिए कि आपको जो कष्ट अभी तक मिल रहे थे, अब ये सभी आपसे दूर होने वाले है। कोई नया मित्र भी आपको मिल सकता है।

  • Consultancy

  • किसी विवाहित स्त्री का सपने में बच्चे का स्वेटर बनाती हुए देखने पर उसे शीघ्र ही संतान सुख प्राप्ति के योग बनाता है।
  • सपने में एक सुंदर व नवजात बालक के दिखाई देने का अर्थ यह है की जीवन में उसे भी सुंदर संतान की प्राप्ति होगी।
  • सपने में अपने चारों ओर हरियाली देखना, हरे-भरे खेत देखना भी संतान प्राप्ति की संभावनाओं का सूचक होता है।
  • सपने में अनार देखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति के साथ-साथ धन का लाभ भी होगा।
  • सफेद रंग की वस्तुएं सपने में देखना शुभ फलदायक माना जाता है। जैसे-यदि आप सपने में सफेद महल, सफेद तोरण या सफेद रंग की छ्त देखते हैं तो आपको धन व संतान दोनों का सुख मिल सकता है।
  • सपने में अपने नाखून बढ़े हुए दिखाई देना धन-सम्पत्ति व संतान सुख देता है।
  • सपने में दर्पण में अपना मुख देखने का अर्थ यह है कि संतान की प्राप्ति हो सकती है।
  • सपने में तिल, चावल सरसों, जौ, अन्न देखने का अर्थ है कि जीवन में सभी सुख मिलने वाले हैं।
  • सपने में कलश, शंख और सोने के गहने देखने सुख प्राप्ति के संकेत देता है।
  • सपने में चाय बनाते हुए देखना या चाय पीते हुए देखने का अर्थ है कि सुख-समृद्धि मिलने वाली है।
  • सपने में खोई हुई वस्तु की प्राप्ति देखना आगामी जीवन में सुख मिलने के योग बनाता है।
  • सपने में इन्द्रधनुष देखने का अर्थ है कि आने वाला जीवन सुखमय और खुशियों से भर रहेगा।
  • पर्वत पर चढ़ते हुए स्वयं को देखने का अर्थ होता है कि परेशानियों का समाधान निकलेगा और सफलता की प्राप्ति होगी।
  • सपने में भंडारा होते हुए देखते है तो जीवन धन धान्य स भरा रहता है।
  • मकान मालिक को किराया मांगते हुए देखते है तो संभ्हव है कि आप भविष्य में अपना घर ले सकते हैं। करियर और उन्नति के लिए आने वाला समय शुभ रहेगा।
  • सपने में छींक का आना और अपने को नाक साफ करते हुए देखना शुभ रहेगा। भविष्य में आपकी आय बढ़ेगी और आय के नए साधन भी प्राप्त होंगे।
  • सपने में देखते है कि कोई बच्चा आपने गोद में लिया हुआ है तो आपको अप्रत्याशित धन मिल सकता है।
  • सपने में शेर को गरजते हुए देखना और डर से आपकी आंखे खुल जाने का अर्थ है कि आपको विपरीत लिंग का सुख और सहयोग प्राप्त होगा।
  • यदि आप अविवाहित है और सपने में देखते हैं कि कोई हथियार आपके सामने फर्श पर पड़ा हुआ है, इस सपने का अर्थ यह होगा कि आपको जल्द ही अपना जीवन साथी मिलने वाला है।
  • सपने में भालू को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते है तो यह बहुत शुभ रहता है। यह मनचाहा जीवन साथी मिलने के संकेत देता है।

  • Horoscope Report

  • किसी कुम्हार को घड़ा बनाते हुए देखते है तो जान लीजिए की आपके अच्छे दिन अब आने वाले हैं। इस सपने का फल बहुत शुभ और समृद्धिदायक रहता है।
  • सपने में उच्च पदस्थ अधिकारी से अशिष्टता से बात कर रहे है तो आपके लिए इस स्वप्न का फल शुभ है आप जो भी व्यवसाय या कार्य कर रहे होते है उसमें दिनोंदिन उन्नति होनी आरम्भ हो जायेगी।
  • अभी तक हमने बात की शुभ फल देने वाले सपनों की। अब हम बात करते हैं ऐसे सपनों की जिनका फल अशुभ फलदायक होता है। ऐसे सपने निम्न हो सकते हैं -
  • जब सपने में हम टूटा हुआ हथियार देखते है तो जीवन साथी से मिलने में देरी होती है।
  • सपने मे गधे की चीख सुनाई देने का अर्थ है कि जल्द ही कोई दुख मिलने वाला है। व्यक्ति पर कोई कष्ट या विपत्ति आने वाली है।
  • सपने में सोते हुए सांप को अपनी ओर आते हुए देखना और डर से घबरा जाना, या पानी पर तैरता हुआ सांप, उड़ता हुआ सांप या सांप के जोड़ को हाथ पैरों में लिपटा हुआ देखते है तो व्यक्ति को अपनी कुंडली किसी योग्य ज्योतिषी को दिखानी चाहिए। संभव है कि उसकी कुंडली में कालसर्प योग बन रहा होगा।
  • सपने में चावल खाते हुए देखने का अर्थ है कि व्यक्ति को सफलताएं और असफलताएं दोनों की प्राप्ति हो सकती हैं। इसका अर्थ इस प्रकार भी समझा जा सकता है कि बहुत अधिक मेहनत करने पर भी मनोनूकुल फल की प्राप्ति नहीं होती है।
  • सपने में चांदी गलाते हुए दिखाई दें तो मित्रों से बैर, हानि, चिंता और दु:ख की बढोतरी होती है।
  • सपने में चांदी की खान नजर आने पर सम्मान में हानि की संकेत मिलते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति को अपने सम्मान के प्रति सावधान रहना चाहिए।
  • कोई व्यक्ति सपने में अपने आप को रोटी बनाते हुए देखता है तो यह जल्द ही बीमार होने का सूचक होता है।


View all

2023 Prediction


Subscribe Now

SIGN UP TO NEWSLETTER
Receive regular updates, Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, & Astrology Articles curated just for you!

To receive regular updates with your Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, Astrology Articles, Festival Updates, and Promotional Sale offers curated just for you!

Download our Free Apps

astrology_app astrology_app

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years