राशि अनुसार करें धन प्राप्‍ति के अचूक टोटके और उपाय

By: Future Point | 15-Oct-2018
Views : 9570
राशि अनुसार करें धन प्राप्‍ति के अचूक टोटके और उपाय

आज के आधुनिक जीवन में धन ही सर्वोपरि है और इसके बिना कोई व्‍यक्‍ति अपने जीवन की कल्‍पना भी नहीं कर सकता है। कहते हैं कि आज के समय में जिसके पास धन नहीं है उसका जीवन व्‍यर्थ है और वो स्‍वर्ग से भी सुंदर धरती पर किसी भी सुख का आनंद नहीं भोग सकता है।

ज़रा सोचिए आपके पास बिलकुल भी पैसे ना बचें, आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो जाए और आपके पास खाने तक के पैसे ना हों तो आप ऐसी स्थि‍ति में क्‍या करेंगें। गरीबी एक ऐसी बीमारी है जो सबको बुरी लगती है। इस समस्‍या को लेकर आपको ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको बता रहे हैं राशि अनुसार गरीबी दूर करने के उपायों के बारे में।

जी हां, राशि अनुसार बताए गए इन उपायों की मदद से आप अपने जीवन में फैले गरीबी के प्रकाश को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार धन प्राप्‍ति के उपाय :

मेष राशि

मेष राशि का स्‍वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इस उपाय से मेष राशि के जातकों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। आप रोज़ ‘ऊं हनुमते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह, वृषभ राशि का स्‍वामी है। इस राशि के लोगों को मां दुर्गा की उपासना से आर्थिक लाभ मिल सकता है। ऊं दुर्गादेव्‍यै नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगीं।

मिथुन राशि

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार बुध मिथुन राशि का स्‍वामी है। आपको भगवान गणेश की पूजा से धन प्राप्‍ति हो सकती है। रोज़ ऊं गं गणपते नम: मंत्र का जाप करें। ये उपाय आपको करियर में भी तरक्‍की देगा।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्‍वामी चंद्रमा है। चंद्रमा स्‍वयं भगवान शिव के उपासक हैं इसलिए इस राशि के लोगों को धन प्राप्‍ति के लिए भगवान शिव के मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्‍वामी सूर्य है। सूर्य को रोज़ सुबह अर्घ्‍य देने से ना केवल आपके जीवन के आर्थिक संकट दूर होंगें बल्कि करियर और अन्‍य क्षेत्रों में भी आपको सफलता मिलेगी। अर्घ्‍य देते समय इस मंत्र का जाप करें – ऊं सूर्याय नम:।।

कन्‍या राशि

बुध इस राशि का स्‍वामी है। बुध के अधिष्‍ठाता देव भगवान गणेश हैं। कन्‍या राशि के जातकों को धन प्राप्‍ति के लिए भगवान गणेश की उपासना के साथ-साथ ऊं गं गणपते नम: का जाप करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि का स्‍वामी शुक्र है। अगर आप धन पाने की कामना रखते हैं तो मां लक्ष्‍मी की आराधना करें और धन प्राप्‍ति के लिए ऊं महा लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का जाप करें। मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपके जीवन के सारे आर्थिक कष्‍ट दूर हो जाएंगें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्‍वामी ग्रह मंगल है। यदि इस राशि के जातक हनुमान जी की आराधना करें तो उनके जीवन के सारे कष्‍ट दूर हो जाएंगें। नित्‍य मन्त्र – ‘ॐ हनुमते नमः’ का जाप करने से आर्थिक परेशानियां खत्‍म होंगीं।

धनु राशि

धनु राशि का स्‍वामी ग्रह बृहस्‍पति है और धनु राशि के जातकों को धन प्राप्‍ति के लिए भगवान विष्‍णु को प्रसन्‍न करना चाहिए। अपने व्‍यापार को विस्‍तृत करने के लिए ऊं श्री विष्‍णवे नम: का जाप करें।

मकर राशि

शनि देव मकर राशि के स्‍वामी हैं। आपको अपने जीवन की समस्‍त समस्‍याओं के निवारण हेतु शनि देव एवं हनुमान की की पूजा करनी चाहिए। ऊं शं शनैश्‍चराय नम: का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्‍वामी भी शनि देव ही हैं। अपने राशि ग्रह को प्रसन्‍न कर आप अपने जीवन को समृद्ध और सुखमय बना सकते हैं। शनि देव के अलावा आपको भगवान शिव की पूजा से भी लाभ होगा। रोज़ सुबह-शाम ऊं महामृत्‍युंजय नम: मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

गुरु यानि की बृहस्‍पतिदेव मीन राशि के स्‍वामी हैं। मीन राशि के लोगों को भगवान विष्‍णु एवं बृ‍हस्‍पति देव की उपासना करनी चाहिए। धन से संबंधित समस्‍याओं के निवारण हेतु ऊं नारायणा नम: ऊं गुरुवे नम: मंत्र का जाप करें।

राशि अनुसार ये उपाय करके आप अपने को सुख और समृद्ध बना सकते हैं। ध्‍यान रहे उपरोक्‍त बताए गए मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार जरूर करना है। ये मंत्र जाप की न्‍यूनतम संख्‍या है। इसके बिना आपको सिद्ध मंत्र का शुभ फल प्रांप्‍त नहीं होगा इसलिए इस बात का ध्‍यालन जरूर रखें।


Previous
How Mantras can change life? Ask Dr. Arun Bansal ji

Next
Dussehra is the festival of victory of Good over Evil powers


2023 Prediction

View all