प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ज्योतिषीय संगतता | Future Point

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ज्योतिषीय संगतता

By: Future Point | 19-Sep-2018
Views : 8435
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ज्योतिषीय संगतता

आज हर किसी की जुबां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें हैं। दोनों के रिश्तों की शुरुआत अभी कुछ अधिक समय नहीं हुआ है। कुछ समय में ही दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता देखी जा रही हैं। जुलाई माह २०१८ में दोनों के सगाई करने की अफवाहें सामने आ रही हैं। यद्द्पि इस विषय में दोनों ही ओर से किसी भी तरह की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रियंका चोपड़ा

मेष लग्न, वृषभ राशि में जन्म लेने वाली प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी सफर मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीतने के बाद शुरु हुआ। प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म अभिनेत्री और गायिका हैं वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक है। प्रियंका भारत के साथ-साथ विदेश में भी चर्चित सेलिब्रिटीज में से एक हैं उन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्में की हैं जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी पुरस्कृत किया जा चुका है वे टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई देती हैं और उनके फैन्स की संख्या लाखों-करोड़ों में हैा अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका हर तरह की फिल्म में अभिनय करने का जोखिम उठाती रहीं। बॉलीवुड क्वीन से देखते ही देखते हॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं। मुंबई में अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल लिया है।


Read: गुरु का राशि परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव


प्रियंका चोपड़ा के सितारे कहते है कि इनकी राशि पर शनि की ढ़ैय्या चल रही है, कुछ मानसिक तनाव रहेगा परन्तु मेहनत का फल इन्हें आने वाले साल में मिलता रहेगा। 2018 में प्रियंका विवाह कर एक नया जीवन शुरु कर सकती हैं।

इनकी जन्मपत्री के द्वितीय भाव में चंद्रमा, तृतीय में शुक्र, राहु और बुध, चतुर्थ में सूर्य, छठें में शनि तथा मंगल और पंचम भाव में गुरु बैठा हुआ है। गुरु का वर्तमान तुला में गोचर लग्न से सप्तम है जो कि विवाह के समय को ही बताता है। सप्तम भाव विवाह और जीवन साथी का होता है। शुक्र भी विवाह का कारक ग्रह है जो कि कुंडली में बहुत ही मजबूत स्थिति में कोई फिल्म से ही जुड़े महान कलाकार को ही जीवन साथी बनवाता है। वैसे शुक्र व्यवसाय भी देता है। गुरू सप्तम भाव में बैठकर लग्न को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है।

गुरु की दृष्टि में अमृत होता है। गुरु की नवम दृष्टि शुक्र के साथ तृतीय भाव में बहुत ही सुंदर, स्मार्ट और खूबसूरत जीवन साथी देता है। प्रियंका चोपड़ा के सप्तम भाव में भाग्येश गुरु स्थिति है। सप्तमेश शुक्र राहू / केतु अक्ष हैं। परन्तु तृतीयेश बुध के साथ है। सप्तमेश यदि (बुध के घर) मिथुन अथवा कन्या राशि में बैठा हो तो कन्या के परिवार वाले पढ़े-लिखे एवं ईश्वर के भक्त होते हैं। सप्तमेश भले ही किसी भी राशि में बैठा हो और वह राहू से संयुक्त हो तो ससुराल वाले गैर धर्म, गैर परम्परावादी और आयु अंतर असामान्य होता है। कुछ इसी तरह के योग प्रियंका की कुंडली में बन रहे हैं।


Read: क्‍या नाम में मामूली फेरबदल से मिल सकता है किस्‍मत का साथ


भाग्‍यशुक्र की पूर्ण दृष्टि नवम भाव यानी भाग्य भाव में जा रही है तात्पर्य यह है कि विवाह के बाद इनका और इनके जीवन साथी दोनों का प्रबल भाग्योदय होगा। सौभाग्य देखिए कि इनकी राशि भी वृष है जिसका स्वामी स्वयं शुक्र है। इनकी कुंडली का शानदार शुक्र खूबसूरत पति देगा। इनका दामपत्य जीवन बहुत ही सुखी रहेगा। गोचर के अनुसार जुलाई के बाद से ही समय विवाह के अनुकूल है लेकिन नवंबर 2018 से जुलाई 2019 तक विवाह हो जाना चाहिए।

आईये अब निक जोनस की कुंडली क्या कहती है यह देखते हैं-

निक जोनस की कुंडली सिंह लग्न और मेष राशि की हैं। सप्तम भाव पर लग्नेश सूर्य और केतु की दृष्टि हैं। सप्तमेश शनि छ्ठे भाव में स्वराशिस्थ था। कारक गुरु दूसरे भाव में उच्चस्थ बुध और नीचस्थ शुक्र के साथ हैं। कारक गुरु पर मंगल की दृष्टि होने के कारण वैवाहिक सुख में कमी बनी हुई है। यहां कुंड्ली में विवाह भाव, भावेश और कारक तीनों पीड़ित है। अत: इनका वैवाहिक जीवन भविष्य में सुखद न रहने के आसार बन रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुंडली का गुण मिलान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुंडलियों के लग्नेश क्रमश: मेष का मंगल और सिंह का सूर्य है। आपस में रिश्तों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए यह योग बहुत शुभ योग है। अब बात करते हैं इनकी जन्म राशि की- निक जोनस की जन्म राशि मेष राशि और प्रियंका की जन्मराशि वृष है। मेष राशि का स्वामित्व मंगल को प्राप्त है और वृष राशि का स्वामित्व शुक्र का है। मंगल और शुक्र दोनों आपस में शत्रुता भाव रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लग्न राशि व्यक्ति के बाहरी स्वरुप और चंद्र राशि आंतरिक स्वरुप की व्याख्या करती हैं। इसमें एक बार शुभता और दूसरी बार अशुभता आ रही हैं। अत: आपसी समझ का प्रतिशत 50% रहेगा।


priyanka-chopra nick-jonas


दोनों की कुंडलियों के गुण मिलान में 23.50 अंक प्राप्त हो रहे हैं। कुंड्ली मिलान की दृष्टि से इतने गुण मिलना बहुत ही उत्तम श्रेणी में माना जाता है।

सार- दोनों कुंड्लियां शीघ्र ही विवाह का संकेत दे रही हैं परन्तु विवाह के अधिक लम्बा चलने की संभावनाएं बहुत ही कम बन रही हैं।


Previous
पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और मोदी जी का भविष्य

Next
Business Problems Solution with Expert Astrology Advice