गुरु का राशि परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव | Future Point

गुरु का राशि परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव

By: Vinay Garg | 18-Sep-2018
Views : 11244
गुरु का राशि परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव

गुरु का राशि परिवर्तन 11 अक्तूबर को सायं 19:20 पर तुला राशि से वृश्चिक राशि में होने जा रहा है और गुरु वृश्चिक राशि में 29 मार्च 2019 तक रहने के पश्चात् धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे परन्तु एक बार पुनः वक्री होकर गुरु 28 अप्रैल 2019 को 01:11 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 5 नवंबर 2019 को 5:17 बजे अंतिम रूप से वृश्चिक राशि से विदा लेंगे। इस प्रकार गुरु 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 तक धनु राशि में और शेष समय वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। यदि इन 25 दिनों के गुरु के धनु राशि में प्रवास काल को छोड़ दें तो शेष समयावधि में 12 राशियों पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव क्या होगा, वह इस प्रकार है:

मेष राशि

आपको शेयर बाजार, लॅाटरी सट्टा या पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। अर्थात् आर्थिक रूप से असंभावित व अप्रत्याशित लाभ होगा परन्तु मानसिक रूप से पीड़ित रहेंगे, क्योंकि आपके कार्यों में बाधा आ सकती है जिसके कारण आप आत्मिक रूप से आहत भी रहेंगे। Read More


Aries4


वृष राशि

अविवाहितों का विवाह हो सकता है। व्यापारियों को नये साझेदारों के रूप में व्यापार को बढ़ाने के नये अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नौकरी-पेशा वाले लोगों का समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपके चिर प्रतीक्षित कार्य पूरे होंगे तथा आपकी अभिलाषाऐं पूरी होंगी। Read More


Taurus4


मिथुन राशि

आपकी विदेश यात्रा या दूरस्थ यात्राओं का सपना साकार होगा। स्थान परिवर्तन से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगी व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। नयी योजनाओं में धन निवेश करने से बचें, अन्यथा लाभ की अपेक्षा हानि होने की संभावना अधिक है। Read More


Gemini4


कर्क राशि

विद्यार्थियों को अपने अध्ययन कार्य में विशेष रूप से सफलता प्राप्त होगी। परिवार में नयी संतान का जन्म हो सकता है। माता-पिता को अपनी संतानों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौजवान युवक-युवतियों के नवीन प्रेम प्रसंग प्रारंभ होंगे। वृद्धजनों को तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। Read More


Cancer4


सिंह राशि

जमीन-जायदाद से लाभ मिलेगा। कोई नयी प्रॅापर्टी खरीदने में सफल होंगे। मानसिक सुख-शांति व परिवार में समृद्धि मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगों को उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे या लोगों के रुके हुये प्रमोशन हो जायेंगे। स्थान परिवर्तन से लाभ मिलेगा। Read More


Leo4


कन्या राशि

आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, उनके साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों का विवाह होगा। भाग्य आपका साथ देगा। आय में वृद्धि होंगी। मनोकामनायें पूर्ण होंगी। Read More


Virgo4


तुला राशि

संचित धन में वृद्धि होगी। कुटुंब में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। शत्रुओं का नाश होगा। ऋण पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोगों पर नियंत्रण बना रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। व्यापारियों का व्यवसाय अच्छा चलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। Read More


Libra4


वृश्चिक राशि

समाज में अकस्मात सम्मान, मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा हो जायेगा। लोगों को उपदेश देने की प्रवृत्ति बढ़ जायेगी। कन्याओं का विवाह हो जायेगा। नौजवानों को कार्य करने में मन लगेगा। धार्मिक प्रवृत्ति का भाव बढ़ेगा। परीक्षा तथा प्रतियोगिताओं में सफल होंगे। Read More


Scorpio4


धनु राशि

स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अप्रत्याशित व असंयमित व्यय बढ़ेंगे। आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहने वाली है। अनावश्यक यात्राऐं भी बार-बार करनी पड़ सकती हैं। शत्रुओं का सामना होगा। नयी प्रॅापर्टी खरीदने में धन का व्यय हो सकता है। Read More


Sagittarius4


मकर राशि

परिवार में नयी संतान का जन्म होगा। चिर प्रतीक्षित कार्य सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। घर-परिवार-समाज का दायरा बढ़ेगा। अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। पड़ोसी-रिश्तेदार सहयोग करेंगे। छोटी-छोटी यात्राऐं होती रहेंगी। Read More


Capricorn4


कुंभ राशि

बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। व्यापारियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। जमा संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ऋण से मुक्ति मिलेगी। शत्रु वर्ग पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा रोगों पर नियंत्रण होगा। आप अपना नया घर बनाने में सफल होंगे। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। माता का सुख व सहयोग मिलता रहेगा। Read More


Aquarius4


मीन राशि

भाग्य आपका साथ देगा। तीर्थयात्रा या दूरस्थ यात्राऐं होंगी। पुत्र संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। समाज-परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यय करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई-लिखाई में बुद्धि बल के आधार पर अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। इस समय में आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निबटा सकते हैं। Read More


Pisces4



Previous
Make Love Easy With the Astrological Help of Mr. Arun Bansal

Next
पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और मोदी जी का भविष्य