7 जनवरी को कर्क राशि में आ रहा है चंद्रमा, इन 4 राशियों की जिंदगी हो सकती है खराब | Future Point

7 जनवरी को कर्क राशि में आ रहा है चंद्रमा, इन 4 राशियों की जिंदगी हो सकती है खराब

By: Future Point | 06-Jan-2023
Views : 1533
7 जनवरी को कर्क राशि में आ रहा है चंद्रमा, इन 4 राशियों की जिंदगी हो सकती है खराब

7 जनवरी, 2023 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस दिन चंद्रमा की रोशनी पृथ्‍वी पर पड़ेगी और हर किसी को पर्यावरण का आभास होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा हमारी आध्यात्मिक प्रकृति और अवचेतन मन का प्रतिनिधित्व करता है। यह मन पर शासन करने वाली भावनाओं और मनोदशाओं को नियंत्रित करता है। चंद्रमा को सौरमंडल की रानी माना जाता है। ज्योतिष की वैदिक प्रणाली के अनुसार, चंद्रमा एक शुभ ग्रह है और मानसिक शक्ति और समृद्धि देने में सक्षम है। जीवन में समृद्धि सीधे तौर पर कुंडली में बृहस्पति या अन्य शुभ ग्रहों के साथ चंद्रमा की संयुक्त स्थिति से जुड़ी होती है। बृहस्पति धन का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों की युति धन और समृद्धि के लिए विशेष रूप से बहुत शुभ मानी जाती है।

प्रत्येक माह में एक बार पूर्णिमा होती है, जिसका अर्थ है कि वर्ष में लगभग 12 होती हैं। ज्योतिष में, प्रत्येक पूर्णिमा एक अलग राशि चक्र के साथ पंक्तिबद्ध होती है, जो एक निश्चित खिंचाव पैदा करती है जो पूर्णिमा से पूर्णिमा तक बदलती है। 7 जनवरी को हो रहे गोचर को 'वॉल्‍फ मून' कहा जा रहा है। 7 जनवरी को शनिवार के दिन शाम 8 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर राशिचक्र की 12 राशियों को प्रभावित कर सकता है। आगे हम आपको बता रहे हैं कि चंद्र का कर्क राशि में प्रवेश आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

Read in English - Moon transits into Cancer

एस्ट्रोलॉजर से फोन पर बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

मेष राशि

यह गोचर निवेश करने और पैसों को जोड़कर रखने के लिए बहुत ज्‍यादा शुभ है। अगर आप नए घर में निवेश करना चाहते हैं, तो यह उसके लिए बेहतर समय है। इस वक्‍त आप जिस भी दिशा में निवेश करेंगे, आपको मुनाफा होगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप मधुर वाणी से आप किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आप अपने किसी शत्रु या प्रतिद्वंदी से अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास आ सकती है। कोई आपके प्‍यार में पड़ सकता है।

आज का मेष राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

इस गोचर के दौरान व्यापारी अपना काम आत्मविश्वास से करेंगे और अच्छा खासा पैसा कमाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों को अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों से शादी के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आप उनका भी पूरा सहयोग देंगे। करियर को लेकर भी चंद्रमा का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। बेरोजगार लोगों को अच्‍छी नौकरी मिल सकती है। पदोन्‍नति मिलने के भी योग बन रहे हैं।

आज का वृषभ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

चंद्रमा के गोचर की वजह से आपको प्रोत्‍साहन मिलेगा। हालांकि, आपके आत्‍मविश्‍वास में कमी आ सकती है। आय से ज्‍यादा खर्चा हो सकता है जिससे आपका मन परेशान रहेगा। खानपान को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको अचानक कोई नुकसान हो सकता है जिससे आपका मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी को आप पर गुस्‍सा आ सकता है। आप दोनों के बीच झगड़ा भी हो सकता है। छात्रों को बेकार की चीजों पर अपना समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। व्‍यापारी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे उन्‍हें लाभ मिलने की भी संभावना है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

आज का मिथुन राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

इसी राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपको बहुत पैसा कमाने का मौका मिलेगा। लंबे समय से जिन चीजों का सपना देख रहे थे, वो अब पूरे हो सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे जिससे आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनेगी। आपको अपने बड़े भाई-बहनों का अपने किसी भी निर्णय में सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद या घर में निवेश कर सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ सकता है।

आज का कर्क राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

चंद्रमा के कर्क राशि में आने पर आपको अपने ऑफिस में उच्‍च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्‍यापारियों को अपना बिजनेस प्रमोट करने का मौका मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में और ज्‍यादा प्रयास करने की जरूरत है। आपका पार्टनर आपसे खुश और संतुष्‍ट रहेगा। आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस हो सकता है। बच्‍चों की सेहत का खास ख्‍याल रखें। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

२०२३ का वार्षिक राशिफल पढ़ने के  क्लिक करें

आज का सिंह राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्‍या राशि

यह गोचर आपके लिए सफलता प्राप्त करने के अवसर लेकर आने वाला है। आपकी संतान प्रगतिशील होगी। विद्यार्थी एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन कार्य में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अनुकूल रहेंगे। प्रेमी से मिलने का अवसर प्राप्‍त हो सकता है। कहीं भी निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्‍यार और आपसी समझ बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली और शांति का माहौल रहेगा।

आज का कन्या राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

इस समय आपको लंबे समय से अपना अटका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। आप कहीं भी अपने पैसे को निवशे कर सकते हैं। आपको लाभ ही होगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। इससे आप प्रसन्‍न रहेंगे। आप किसी जरूरतमंद व्‍यक्‍ति की मदद कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें क्‍योंकि दुर्घटना होने का जोखिम बना हुआ है। भावनाओं में बह कर कोई भी निर्णय लेने से बचें। परिवार का माहौल सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा।

आज का तुला राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करने पर आपको अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। सिंगल लोगों को दोस्‍तों या रिश्‍तेदारों की ओर से शादी का प्रस्‍ताव मिल सकता है। अपने प्रेम संबंध को शादी के रिश्‍ते में बदलने के लिए बिलकुल सही समय है। आप अपने दोस्‍त या जीवनसाथी के लिए तोहफा खरीद सकते हैं। अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखें। करियर में आपको तरक्‍की मिल सकती है। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है।

करियर वालों के लिए कैसा होगा आने वाला साल २०२३? जानने के लिए पढ़े लव राशिफल २०२३ 

आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु रा‍शि

धनु राशि के लोगों को चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर करने पर संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश से मुनाफा होने की भी संभावना है। छात्र अपनी पढ़ाई में व्‍यस्‍त रहने वाले हैं और उन्‍हें इसका अच्‍छा परिणाम भी मिलेगा। प्रेमी से मिलने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्‍ते में मधुरता आएगा। आपक हीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। अपने माता-पिता और परिवार के सदस्‍यों की सेहत का ख्‍याल रखें।

आज का धनु राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

इस गोचर के दौरान आप प्रसन्न रहेंगे। संतान के कार्यों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं। कार्यस्थल पर अपना काम पूरी ईमानदारी, सूझबूझ और लगन से करेंगे। आप जमीन या मकान आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आपके लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। विद्यार्थी यदि एकाग्रता के साथ अपना अध्ययन कार्य करेंगे तो अवश्य ही सफल होंगे। व्यापारी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इसमें वो अपना सारा पैसा लगा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की उन्नति के योग हैं।

आज का मकर राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि के लोगों के घर में खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्‍यों के बीच शांति और प्रेम बढ़ सकता है। किसी गुप्‍त स्रोत से आय हो सकती है। घर या प्‍लॉट खरीदना चाहते हैं, तो आपको कोई उम्‍दा डील मिल सकती है। जीवन के सभी पहलुओं में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले क्‍यों जरूरी है कुंडली मिलान करवाना? वैवाहिक जीवन में खुशियां ला सकता है ये विधान

आज का कुम्भ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

इस गोचर के दौरान मीन राशि के लोगों को ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी चीज को पाने के लिए आपको बहुत ज्‍यादा कोशिशें करनी होंगी। आपअ पने साहस और अथक प्रयासों से अपने प्रोजेक्‍ट में सफल हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके मधुर संबंध हो सकते हैं। इससे आपको मदद मिलेगी। संतान के सफल होने का शुभ समाचार मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच प्‍यार बढ़ सकता है। किसी भी नए बिजनेस में निवेश करने के लिए यह सही समय नहीं है।

आज का मीन राशिफल विस्तार से पढ़ें


Previous
Moon transits into Virgo on January 13, 2023

Next
14 जनवरी को मकर राशि में होगा सूर्य का प्रवेश, इन राशियों पर 'Makar Sankranti' पड़ेगी भारी