बुध का मकर राशि में गोचर 2024 - किस राशि का रुकेगा बिजनेस और किनका टिकेगा काम | Future Point

बुध का मकर राशि में गोचर 2024 - किस राशि का रुकेगा बिजनेस और किनका टिकेगा काम

By: Acharya Rekha Kalpdev | 24-Jan-2024
Views : 1143
बुध का मकर राशि में गोचर 2024 - किस राशि का रुकेगा बिजनेस और किनका टिकेगा काम

नवग्रहों में बुध को राजकुमार का स्थान प्राप्त है। बुध ग्रह बुद्धि, बौद्धिक विषय, गणना, गणित और नियोजन के कारक ग्रह है। सौरमंडल में बुध सूर्य के सबसे अधिक निकट है। इसलिए कुंडली में भी यह सूर्य के साथ या सूर्य के आसपास के भावों में स्थित होता है। बुध को मिथुन राशि और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। बुध कन्या राशि में उच्च और गुरु की मीन राशि में नीच के होते है। दिशाओं में बुध उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व करते है। बुध सूर्य और शुक्र को मित्र मानता है और मंगल और चंद्र से शत्रुवत सम्बन्ध रखते है। बुध ग्रह का अपना कोई प्रभाव नहीं होता, जिसके साथ बैठता है, उसी के अनुरूप फल देता है। बुध व्यक्ति को विनोदी बनाते है। बातूनी बनाता है। बुध संचार के साधनों का कारक है। साथ ही व्यापार, वाणी पटुता, तर्क, अपनी बात रखना, शिक्षा, शिक्षण, डाकिया, ज्योतिषी, लेखाकार, कमीशन, एजेंट, प्रकाशन और मित्रों का कारक ग्रह है।

वस्तुओं में बुध हरा चना, पन्ना, तिलहन, हरी सब्जियां, हरे रंग के पदार्थ, खेल के मैदान, जिह्वा, स्नायुतंत्र, वाक्शक्ति, स्मरण शक्ति, त्वचा रोग, बुध परिस्थिति के अनुसार बदल जाने वाला ग्रह है। रिश्तों में बहन और बुआ का प्रतिनिधित्व करता है। बुध पठन-पठान में निपुण बनाता है। पत्रकारिता, एकाउंटेंट, वकील का भी कारक ग्रह है। बुद्धि से जुड़े खेलों में बुध ग्रह को विशेष रूचि होती है।

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

बुध मकर राशि में 01 फरवरी, 2024, 14:23, गुरूवार के दिन बुध शनि की मकर राशि में गोचर कर रहे है। बुध यहाँ 20 फरवरी, 2024 तक रहने वाले है। बुध गोचर के यह 20 दिन बैंकर्स और सी ए (एकाउंट सम्बंधित कंपनियों) के लिए खास हो सकता है। तथा बुध का राशि परिवर्तन बुध से जुड़े कार्यों के व्यक्तियों के जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करने वाला है। वैसे तो बुध का गोचर 12 राशि के लोगों में बदलाव लेकर आएगा। ऐसा नहीं है की सभी राशियों के लिये बुध गोचर के फल एक जैसे रहने वाले है, सभी के लिए बुध गोचर के फल अलग-अलग रह सकते है। कुछ का व्यापार ऊचाइयों पर जाएगा और कुछ की बुद्धि समय पर काम नहीं करेगी। आइये जानें - आपकी राशि के लिए बुध का मकर राशि में गोचर कैसा रहने वाला है - आइये जानें -

मेष राशि के लिए बुध गोचर का फल

आपकी राशि के लिए बुध पराक्रम भाव और रोग भाव के स्वामी है। इस समय बुध का गोचर आपके दशम भाव पर होने वाला है। इस समय में प्रयास करने से व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूलता वाला रहेगा। विदेश में व्यावसायिक विस्तार के योग बनेंगे। बुद्धि और कौशल का साथ मिलने से व्यापारिक प्लानिंग सहजता से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलने की संभावनाएं इस समय बनी हुई है।

उपाय - बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी प्रतिदिन सेवा करें।

वृषभ राशि के लिए बुध गोचर का फल

बुध आपके लिए द्वितीय भाव और पंचम भाव के स्वामी है। गोचर में इस समय बुध आपके भाग्य भाव पर गोचर करेंगे। उच्च शिक्षा और कुछ नया सीखें के लिए गोचर की अनकूलता बनी हुई है। आय वृद्धि और बौद्धिक कार्यों में आपको पिता का सहयोग मिल सकता है। अपनी योग्यता पर संदेह न करें। कुछ सीखें और आगे पढ़ने की इच्छा रखने वालों को समय की शुभता का साथ मिलेगा। माता - पिता की हेल्थ में कमी संभावित है। आपकी खुद की हेल्थ भी बहुत बढ़िया नहीं दिख रही है, अपना भी ध्यान रखें।

उपाय - बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि के लिए बुध गोचर का फल

आपकी राशि के लिए बुध पहले भाव और चौथे भाव के स्वामी है। इस गोचर में बुध अष्टम भाव पर गोचर करने वाले है। राशिश का अष्ठम में गोचर करने से सुख- साधनों और हेल्थ दोनों में बढ़ाएं आने के योग बने हुए है। घर में सुख शांति की जगह अविश्स्वास, संदेह और चुभने वाली शब्दों के होने की संभावनाएं बन रही है। करियर की स्थिति को आप चातुर्य से संभाल लेंगे। व्यापार में अत्यधिक धन का विनियोजन करने से बचें। परिवार के शुभ कार्यक्रम में भी बाधाएं आ सकती है। शेयर बाजार से लाभ प्राप्ति के उत्तम योग है।

उपाय - बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगाए।

कर्क राशि के लिए बुध गोचर का फल

आपकी राशि के लिए बुध द्वादश भाव और तृतीय भाव के स्वामी है। इस समय अवधि में बुध सप्तम भाव पर गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। व्यापार में धन विनियोजन के योग बन रहे है। विदेश यात्राओं से भी व्यापारिक स्थिति में सुधार हो सकता है। मित्रों पर आप अधिक विश्वास नहीं करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए समय औसत रहेगा। जीवन साथी, मित्र और व्यापार पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार विस्तार के लिए लोन लेने की योजनाएं भी इस समय में बन सकती है।

उपाय - बुधवार के दिन किन्नर को हरे वस्त्र दान करें।

सिंह राशि के लिए बुध गोचर का फल

आपकी राशि से बुध एकादश भाव और द्वितीय भाव के स्वामी होते है। इस समय बुध आपके छठे भाव पर गोचर कर रहे है। इस समय आप आय के साधनों में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। नौकरी में व्यवधान आने की वजह से, नौकरी पेशा लोग दूसरी नौकरी की तलाश में इस अवधि का प्रयोग कर सकते है। कुटुंब के मसले विवाद का रूप लेकर कोर्ट कचहरी का रुख करेंगे। वैवाहिक जीवन के मामलों को घर में ही सुलझाने का प्रयास करेगें। प्रतिद्वंदियों को शांत रखने में सफल रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में भाग्य का साथ भी मिल रहा है।

उपाय - देवी दुर्गा के मंदिर में जाकर हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं।

कन्या राशि के लिए बुध गोचर का फल

बुध आपके राशि स्वामी और दशमेश है। गोचर में इस समय आपके पंचम भाव पर गोचर करेंगे। नौकरी में परेशानियों के चलते, बदलाव के प्रयास करेंगे। बॉस का साथ और सराहना न मिलना भी इसका एक कारण हो सकता है। इसके अलाव यह समय संतान से जुड़े कार्यों का भी रहेगा। अध्ययन कर रहे छात्रों के व्यय पढ़ाई लिखाई पर बढ़ सकते है। मैरिड लाइफ में तालमेल की कमी रहेगी। आर्थिक पक्ष से समय साथ देगा। कायर्क्षेत्र में आप एक लीडर के रूप में सामने आएंगे। अधिक से अधिक उन्नति पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

उपाय - गणेश जी के मंदिर में जाकर साबुत हरी मूंग को हरे रंग के कपड़े में बांधकर श्रद्धा और विश्वास के साथ चढ़ाएं।

तुला राशि के लिए बुध गोचर का फल

बुध आपकी राशि के लिए द्वादश और नवम भाव के स्वामी होते है। और इस समय गोचर में चतुर्थ भाव पर गोचर कर रहे है। मित्रों के साथ यात्राओं पर जा सकते है। व्यावसायिक कार्यों से घर से दूर जाना पड़ सकता है। पुराने रोगों में कमी संभावित है। शुभ कार्यों में अड़चन बनी हुई है। विलम्बित सर्जरी करने का निर्णय लिया जा सकता है। आर्थिक स्थिति सुखद रहेंगे, मेहनत के परिणाम देर से प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर की हेल्थ में कमी बनी हुई है। पार्टनरशिप में पॉजिटिव बने रहें। सेहत के लिए समय शुभ है।

उपाय - बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

वृश्चिक राशि के लिए बुध गोचर का फल

बुध आपकी राशि से एकादश और अष्टम भाव के स्वामी है। आपकी राशि से बुध तीसरे भाव पर गोचर कर रहे है। पॉजिटिव होकर अपने दायित्वों का निर्वाह करने पर सफलता मिलने के संकेत मिल रहे है। अचानक से मित्रों से मुलाकात और बात हो सकती है। आशा के विरुद्ध रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है। महत्वाकांक्षा के चलते प्राप्त सफलता से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। शत्रु और विरोधी परेशान नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र के कार्यों से कम दूरी की यात्राओं के योग बन सकते है।

उपाय - ॐ बुं बुधाय नम: अथवा ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें।

धनु राशि के लिए बुध गोचर का फल

आपकी राशि से बुध सप्तम भाव और दशम भाव के स्वामी है। इस समय बुध द्वितीय भाव पर गोचर कर रहे है। क्रोध को शांत रखते हुए, अपने कार्यों को पूरा करें। संतान से जुड़े कार्य सरलता से पूरे होगें। वाणी में मधुरता बनाये रखें। शब्दों में कटाक्ष का प्रयोग करने से बचें। हेल्थ के पक्ष से समय शुभ है। भाग्य साथ कम ही देगा। विदेश जाने की योजनाएं पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किये गए कार्यों के फल देर से प्राप्त हो, तो निराश न हो। अपव्यय से बचें। शिक्षा क्षेत्र में भी बाधाएं आ सकती है। बाधित होने के बाद अध्ययन कार्य पूरे होंगे।

उपाय - बुधवार के दिन छेद वाले तांबे का सिक्का या टुकड़ा लेकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

मकर राशि

आपकी राशि से बुध षष्ट और नवम भाव के स्वामी है। और गोचर में आपकी राशि पर गोचर कर रहे है। भाग्य में बाधाएं बनी हुई है। आय साधनों में बढ़ोतरी के लिए विदेश गमन के योग बन सकते है। खर्च बेतहाशा बढे हुए है। उन्नति और सफलता के लिए ग्रह योग बने हुए है। बुद्धि का साथ मिलने से बौद्धिक कार्य सहजता से पूरे होंगे। रोग आपकी हेल्थ में कमी करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से मेहनत सफल रहेगी। लम्बी दूर की यात्राएं के योग बने हुए है।

उपाय -अपशब्दों का प्रयोग करने से बचे।

कुम्भ राशि

बुध आपकी राशि के लिए पंचम भाव और अष्ठम भाव के स्वामी है और गोचर में इस समय द्वादश भाव पर गोचर कर रहे है। विदेश में अध्ययन की योजनाएं सफल रहेंगी। जीवन साथी और ससुराल दोनों के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। शेयर बाजार से अच्छे लाभ कमाए जा सकते है। भाग्य और आय के क्षेत्र अनुकूल बने हुए है। खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकते है। व्यापारियों को बुद्धि और प्लानिंग का सहयोग मिलने से रिटर्न अच्छे मिलेंगे। पैर के तलवों में दर्द की शिकायत कष्ट देगी।

उपाय - बुधवार के दिन मिट्टी का खाली घड़ा बहते जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

बुध आपकी राशि के लिए चतुर्थ भाव और सप्तम भाव के स्वामी है। और गोचर में बुध आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे है। इसके प्रभाव से आपका कार्यभार बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनाये रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते है। पार्टनरशिप क्षेत्रों में संदेह की स्थिति बनी हुई है। आलस्य का त्याग करने पर भाग्य भी साथ देगा। बचत में भी कमी की स्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है। सोशल मिडिया के सहयोग से भी कार्यक्षेत्र के कार्य सहजता से पूरे होंगे

उपाय - साबुत मूंग की दाल का बुधवार के दिन दान करें।


Previous
अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा

Next
Mars Enters in Capricorn on 5th February 2024