मंगल का मकर राशि में गोचर 2020 - Mangal Gochar 2020

By: Future Point | 31-Jan-2020
Views : 5800
मंगल का मकर राशि में गोचर 2020 - Mangal Gochar 2020

मंगल का मकर में गोचर फल 2020 | Mars Transit Capricorn 2020: ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापती की उपाधि प्राप्त है, यह ताकत, साहस, भाई और पौरुष का कारक है| मंगल ग्रह शारीरिक तथा मानसिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है| मंगल के प्रबल प्रभाव से व्यक्ति में साहस , लड़ने की क्षमता और निड़रता का भाव आता है, मंगल के प्रभावस्वरुप जातक सामान्यतया किसी भी प्रकार के दबाव के आगे नहीं झुकता. मंगल के द्वारा साहस, शारीरिक बल, मानसिक क्षमता प्राप्त होती है. पुलिस, सेना, अग्नि-शमन सेवाओं के क्षेत्र में मंगल का अधिकार है खेल कूद इत्यादि में जोश और उत्साह मंगल के प्रभाव से ही प्राप्त होता है| मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च के और कर्क में नीच के होते हैं| मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी होते हैं। यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होगा तथा युद्ध में वह विजय प्राप्त करेगा। लेकिन यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मंगल ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है।

मंगल ग्रह जातक को पराक्रमी, साहसी और निडर बनाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति अभिमानी भी होता है। वह किसी प्रकार के दबाव में रहकर कार्य नहीं करता है। शारीरिक रूप से व्यक्ति बलवान होता है। व्यक्ति का स्वभाव क्रोधी होता है। ऐसे जातकों की सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग प्रॉपर्टी डीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक, स्पोर्ट्स आदि क्षेत्रों में रुचि होती है। मंगल की प्रबलता से व्यक्ति निडरता से अपने निर्णय लेता है। वह ऊर्जावान रहता है। विपरीत परिस्थितियों में भी जातक सहर्ष को स्वीकार करता है और उन्हें मात भी देता है। बली मंगल का प्रभाव केवल व्यक्ति के ही ऊपर नहीं पड़ता है, बल्कि इसका प्रभाव व्यक्ति के पारिवारिक जीवन पर पड़ता दिखाई देता है। बली मंगल के कारण व्यक्ति के भाई-बहन अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करते हैं। मंगल ग्रह कुंडली में कमज़ोर अथवा पीड़ित हो तो यह जातक के लिए समस्या पैदा करता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मंगल के कारण जातक के पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आती हैं। जातक को शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, क़र्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मंगल ग्रह 22 मार्च 2020, रविवार के दिन 14 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे और 03 मई तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आईये जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आपके जीवन पर क्या होगा मंगल के इस गोचर का असर?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है| इस भाव में मंगल का गोचर होने से राज्य, व्यापार, नौकरी आदि में सफलता रहेगी। पिता व उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको शुभ समाचार मिलेंगे। आपके व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा, यदि कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए शुभ समय है। इस समय दोस्तों और अधिकारियो का साथ मिलेगा। यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो सफलता मिलेगी। आपकी इच्छा पूर्ति होगी। इस समय आपका अहंकार और क्रोध बढ़ेगा परन्तु इस पर काबू पाना जरुरी होगा। मंगल ग्रह के साथ शनि की युति है, दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। यदि आप स्त्री जातक है और गर्भवती है तो ध्यान दे गर्भपात का ख़तरा हो सकता है|

एक मुखी रूद्राक्ष को लाल धागे में डालकर, मंगलवार के दिन गले में धारण करें, या पूजा स्थान में स्थापित करें|
शिवलिंग पर प्रतिदिन जल चढ़ाएं और ब्राह्मण को दान दें।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से नवमें भाव में होने जा रहा है| यह भाव भाग्य का माना जाता है, इसलिए इस दौरान आपके द्वारा किए गए सभी कार्य मंगल से प्रभावित होंगे। इस कारण आपके कई कार्य विलंबित भी हो सकते हैं, बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। अपने कामों में लापरवाही बरतने के कारण भविष्य के लिए की गईं आर्थिक योजनाएं बिगड़ेंगी। प्रॉपर्टी खरीद, लेन-देन आदि के काम कुछ समय के लिए विलंबित कर दें तो अच्छा रहेगा, सुदूर स्थलों तक की गई लम्बी यात्राएं सफल होंगी। धर्म-कर्म की ओर रुझान बढ़ेगा, जीवनसाथी के प्रगतिशील होने के भी योग हैं। यदि आपके काम का सम्बन्ध विदेश से है तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मंगल यंत्र स्थापित कर उसकी नियमित रूप से पूजा अर्चना करें|
बंदरो को चने और गुड़ खिलाना आपके लिए हितकारी रहेगा|

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल
आपकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा क्या कहती है, जानें फ्यूचर पॉइंट ज्योतिषाचार्यों से। अभी परामर्श करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से आठवें भाव में होने जा रहा है| इस गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के लेन-देन में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान आपको अत्यंत सावधानी से चलना होगा, वरना कई बड़े नुकसानों से आपको गुजरना पड़ सकता है। छोटी-छोटी स्वास्थ्य परेशानियां या छोटे लगने वाले वाद-विवाद भी बड़ा रूप लेकर आपको गहरा आघात पहुंचा सकते हैं। भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति आ सकती है, इसलिए उनसे बातचीत या लेन-देन में सावधानी रखें। दुर्घटना की संभावना अधिक बन रही है, इसलिए लंबी दूरी की यात्राएं कुछ समय के लिए टाल देना ही आपके लिए हितकर रहेगा।आय में परिश्रम के द्वारा लाभ होगा, वहीं शत्रु वर्ग से बचकर चलना होगा।

मंगलवार को “सुन्दरकाण्ड” का पाठ करना लाभकारी रहेगा|
वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से सातवें भाव में होने जा रहा है| मंगल की शनि के साथ युति होने से दांपत्य जीवन के लिये यह समय थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है| आपके स्वभाव में क्रोध की प्रवृति का बढ़ना आपकी परेशानियों को और अधिक बड़ा सकता है| इस दौरान कर्ज न लें, और न ही किसी को पैसा उधार दें| जीवनसाथी के साथ किसी भी बात में न उलझें, इस दौरान साझेदारी के कामों को भी सावधानी से निपटाएं| इस समय नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी का खतरा न लें नही तो नुकसान हो सकता है क्योकि ज्यादा जोश वा ऊर्जा के कारण आप नौकरी छोड़ सकते है। पहले दूसरी नौकरी को अपने हाथ में ले तभी नौकरी छोड़े। या गोचर परिवर्तन की प्रतीक्षा करें|

श्री स्कन्द पुराण में वर्णित “मंगल स्त्रोत” का नित्य श्रद्धा पूर्वक पाठ करें|
बंदरों, साधुओं और अपनी मां की सेवा करें।

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है| आपको इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। इसलिए अपनी कार्य योजनाओं को किसी से शेयर करने से बचें, संभव है आपके कार्यों का लाभ कोई और ले जाए। कोई पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल्के में ना लें। पेट और किडनी संबंधी कोई समस्या विशेष रूप से परेशान कर सकती है। इस दौरान पिताजी की नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में है तो धन लाभ होने के योग हैं, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन ले सकते है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आपकी जीत हो सकती है। यदि आप किसी से ऋण लिए हुए है तो वापसी कर सकते है। यदि आप नौकरी में हैं तो विवाद से बचना ही अच्छा रहेगा। यदि आप किसी से प्यार कर रहे है तो संभल जाइए प्यार में धोखा या बहसबाजी हो सकती है|

क़र्ज़ से मुक्ति और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए “ऋण मोचक मंगल स्तोत्र“ का नित्य पाठ करें|
मंगलवार के दिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें|

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें भाव में होने जा रहा है| इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, भाई-बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम संबंधों में सफलता और लाभ मिलने की पूरी संभावना है। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफल होंगे। लेकिन आय के साधनों में कुछ कमी महसूस होगी। आप जिस स्थान में कार्य कर रहे हैं वहीं पर प्यार मोहब्बत का सिलसिला शुरू हो सकता है प्यार में ब्रेक या बदनामी भी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में मर्यादा का ध्यान रखें। गर्भवती ( Pregnant ) महिलाओं को इस गोचर के दौरान थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है।

"शिव पञ्चाक्षरि" मंत्र को पढ़ते हुए भगवान शिव की पूजा करें, और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें|
प्रतिदिन हनुमान जी आराधना जरूर करें, कमर में लाल धागा भी बांध सकते हैं।

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल
जानें क्या आपकी कुंडली में भी है मांगलिक दोष: मंगल दोष

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से चौथे भाव में होने जा रहा है| यदि साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं तो समय अच्छा है, और यदि नौकरी की तलाश में हैं, तो नौकरी मिल सकती है। घर में धन तथा परिवार को लेकर तनाव की स्थिति रह सकती है। सुख स्थान में मंगल आपके लिये भूमि, वाहन,मकान इत्यादि खरीदने या बेचने का योग बना सकता हैं। इस गोचर के दौरान माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| दाम्पत्य जीवन में कुछ कहा-सुनी भी हो सकती है| जिसके कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है| इस समय अपनी वाणी पर अंकुश रखें, तथा सकारात्मक विचार बनाये रखें, यही आपको सफलता दिलाएंगे|

“महामृत्युजय मंत्र“ का नित्य जप करें|
लाल रंग की गाय को रोटी में गुड़ डालकर खिलायें|

तुला राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है| इस दौरान पराक्रम में वृद्धि होकर शत्रुओं का नाश होगा। साझेदारी में सफलता, भाईयों का साथ मिलेगा। इस समय धनार्जन तथा भाग्य निर्माण हेतु जातक को यात्राएं भी करनी पड़ेंगी| और इन यात्राओं के दौरान आपको बेहद सतर्क भी रहना होगा, आप प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते है। यदि मकान या पैतृक सम्पत्ति बेचना चाहते है तो इसमें सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपका और आपके छोटे भाई का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, स्वास्थ्य के मामले में संयम और समझदारी से काम लें|

मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें|
तांबा, लाल वस्त्र, मसूर दाल, गुड़, आदि का दान करना शुभ रहेगा|

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है| इस समय के दौरान आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है| आपके द्वारा बोली जाने वाली कड़वी बातों से आपके परिवार के लोग आहत हो सकते हैं, आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा, अतः बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है, बात प्रेम सम्बन्ध की हो या पुत्र सम्बन्ध की दोनों रिश्तों को प्यार से निभाएं। दांत व आँख सम्बन्धी कोई समस्या हो सकती है, इस दौरान ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं| गुप्त शत्रु आपको आघात पहुंचा सकते हैं, पैसे के मामले में सतर्कता बरतनी होगी, इस समय अवधि में किसी को भी पैसा उधार न दें|

कार्तिकेय जी की पूजा करें|
मंगल यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|

धनु राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि में ही होने जा रहा है| नौकरी और बिजनेस की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा, रूके कार्य पूरे होंगे। महत्वाकांक्षाओं में सफलता मिलेगी, यदि आप राजनीति में हैं तो लाभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी हो सकते हैं। और आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा, लेकिन इस दौरान लाभ से अधिक खर्चे बढ़ेंगे, और मानसिक तनाब भी बना रहेगा, आपकी माता जी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें| यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, तो बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें| प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानी रह सकती हैं| प्रत्येक बात सोच-विचार कर के ही करें|

रोज़ाना "मंगल स्तोत्र" का पाठ करें, और असहाय लोगों की मदद करें|
हनुमान जी को सिन्दूर एवं चमेली का तेल अर्पित करें|

मकर राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से बारहवें भाव में होने जा रहा है| इस समय आत्मनिर्भर रहना बहुत ज़रूरी होगा। हालांकि यदि आपका काम विदेश से सम्बंधित है तो उसमें लाभ मिलेगा। छोटी यात्राएँ भी हो सकती हैं। छोटे भाई बहनों का साथ मिलेगा, साझेदारी में सफलता रहेगी। शत्रु से साबधान रहें| यदि आप विदेश जाने के लिए इच्छुक है तो यह अनुकूल समय है। काम को लेकर विदेश यात्रा हो सकती है। इस दौरान सोच-समझकर निवेश करें, एक गलत निर्णय धन हानि का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है, लाभ के लिए बहुत मेहनत करनी होगी|

नित्य हनुमान जी की पूजा करें एवं “हनुमान चालीसा“ का पाठ करें|
शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना श्रेयकर रहेगा|

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है| इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, और प्रॉपर्टी में लाभ के साथ विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है| भाग्य का सम्पूर्ण साथ मिलेगा, इस दौरान आपको शेयर मार्केट में फायदा हो सकता है। आपको कोई भी काम जल्द बाज़ी में नहीं करना चाहिए। इस समय धन एवं व्यापार दोनों में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों पर भी आप हावि रह सकते हैं। धन में वृद्धि होगी और परिवार से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान शीघ्र ही हो सकता है।| प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन पहले से सुधार रहेगा|

हनुमान जी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें,
गुरूवार के दिन पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाना श्रेयकर रहेगा|

मीन राशि का वार्षिक राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल
जानिए आपकी कुंडली पर ग्रहों के गोचर की स्तिथि और उनका प्रभाव, अभी फ्यूचर पॉइंट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से परामर्श करें।

Previous
ज्योतिषीय विश्लेषण: किन गुणों और ग्रहों के प्रभाव से गांधी बने राष्ट्रपिता

Next
मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर, जानिए राशि अनुसार प्रभाव


Recent Post

Popular Post

free-horoscope

Categories

Archives




Submit