कैसे होते हैं मार्च में जन्मे लोग? जानिए, उनका व्यक्तित्व और भविष्य

By: Future Point | 04-Mar-2020
Views : 13835
कैसे होते हैं मार्च में जन्मे लोग? जानिए, उनका व्यक्तित्व और भविष्य

किसी भी व्यक्ति के बारे में जानने के लिए उसके साथ वक्त बिताना पड़ता है। वक्त बिताने से हमें उसके लक्षण पता चलते हैं। हम उसके स्वभाव, उसकी रुचियों के बारे में जान पाते हैं। हालांकि हर शख़्स का अपना अलग व्यक्तित्व होता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक के जन्म-माह के आधार पर भी उसके बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक माह में जन्में जातक के कुछ विशेष गुण बताए गए हैं। आइए, जानते हैं कि मार्च माह में जन्में जातक कैसे होते हैं? ज्योतिष शास्त्र उनके भविष्य के बारे में क्या कहता है? उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मार्च में जन्मे जातक की सामान्य विशेषताएं

मार्च में जन्में जातकों की कुछ सामान्य विशेषताएं निम्न हैं:
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: हरा पीला और गुलाबी
शुभ दिन: रविवार, सोमवार और शनिवार
शुभ रत्न: मूंगा या पुखराज

मार्च में जन्मे जातक की शारीरिक संरचना

मार्च में जन्में जातक का संबंध मेष (Aries) या मीन (Pisces) राशि से होता है। इसलिए इस माह में जन्में जातक मध्यम कद के होते हैं। अगर जातक का जन्म मीन राशि में हुआ है तो वह छोटे कद के साथ दिखने में हेल्दी या मोटे हो सकते हैं। लेकिन उनकी आंखें बेहद ख़ूबसूरत होती हैं। इनके कान, गले, भुजा या पैर में तिल हो सकता है।

लेकिन अगर जातक का जन्म मेष राशि में हुआ है तो उसका मस्तिष्क अधिक बड़ा होगा। ये अक्सर कुछ न कुछ सोचते रहते हैं इसलिए इनकी भौहें हमेशा ऊपर की ओर मुड़ी हुईं लग सकती हैं। ये दिखने में किसी विद्वान की तरह गंभीर लगते हैं। इनकी हथेलियां इनकी उंगलियों से बड़ी होती हैं। इनके चेहरे या छाती पर किसी तिल या मस्से का निशान हो सकता है जबकि चेहरे पर कहीं पर चोट का निशान हो सकता है। ये जातक सफाई पसंद करते हैं। इसलिए हर काम साफ़-सुथरे तरीके से करते हैं। इसलिए अगर मार्च माह में जन्में जातक का संबंध मेष राशि से है तो यकीनन वह खुद को अच्छे से प्रेजेंट करना जानता होगा।

मार्च माह में जन्मे जातक का स्वभाव व व्यक्तित्व

अगर आपका जन्म मार्च माह के किसी दिन हुआ है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप बेहद खुशमिज़ाज, मिलनसार और दिलफेंक होंगे। आपके बहुत सारे मित्र होंगे। ज़्यादातर लोगों को आप दिखने में बेहद साधारण लग सकते हैं लेकिन अंदर से आप बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। आप ज़्यादा सोचने की बजाए करने में विश्वास करते हैं। आप जीवन के प्रति बेहद सहज नज़रिया रखते हैं। सबके साथ मिल जुल कर रहते हैं। किसी में ऐब नहीं ढूंढते। सभी आपको अच्छे लगते हैं। आप अपने दुश्मनों को पहचान नहीं पाते इसलिए आपको धोखे भी बहुत मिलते हैं। आपमें दया और करुणा जैसे गुण होते हैं जिसके कारण आप मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

आप शांत और दार्शनिक स्वभाव के होते हैं इसलिए कई दफ़ा भीड़-भाड़ से अलग एकांत में रहना पसंद करते हैं। आपको शोर-शराबा ज़्यादा पसंद नहीं होता लेकिन आप में उत्साह बहुत होता है। घुमक्कड़ी का शोक आपको प्रकृति के करीब ले जाता है। इसके अलावा महत्वाकांक्षी होने के कारण आप अपने काम को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं। कुल मिलाकर आप डुअल नेचर यानी दोहरे स्वभाव के होते हैं। जहां एक ओर आप गंभीर और दार्शनिक स्वभाव के होते हैं तो वहीं अधिक भावुक होने के कारण आप कई दफ़ा फैसले लेने में हिचकिचाहट भी महसूस करते हैं। लेकिन आप प्रेक्टिकल होकर भी चलते हैं इसलिए ख़ूब पैसा कमाते हैं। आप में बहुत अधिक प्रतिभा होती है। अगर आप उसका सही तरह से इस्तेमाल करते हैं तो ख़ूब यश और धन कमाते हैं।

मार्च में जन्मे जातक की शिक्षा व कार्यक्षेत्र

मार्च माह में जन्में जातक पढ़ाई में बहुत अच्छे होते हैं। क्योंकि इस माह में जन्में जातक का संबंध मस्तिष्क से होता है इसलिए ये बेहद बुद्धिमान होते हैं। ये बेहद पढ़े-लिखे होते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। अगर ये इंजीनियरिंग, मेडिकल, रसायन शास्त्र जैसे विषयों का चयन करें तो बहुत तरक्की करते हैं। अगर इनका जन्म मार्च माह में मीन राशि में हुआ है तो वे बेहद रचनात्मक होते हैं। लेखन व कला के क्षेत्र में ये बहुत बढ़िया करते हैं। ये अच्छे कवि, लेखक/लेखिका, अभिनेता/अभिनेत्री, चित्रकार, डांसर, गायक या संगीतकार हो सकते हैं। इसके अलावा अगर इनका संबंध मेष राशि से है तो ये अध्ययन में बेहद रुचि लेते हैं। इन्हें उच्च पद प्राप्त होता है।

कब और कैसे मिलेगी अच्छी नौकरी? जानिए, करियर और व्यवसाय से जुड़े हर सवाल का जवाब अपनी विस्तृत करियर रिपोर्ट से। क्लिक कर अभी ऑर्डर करें।

मार्च में जन्मे जातक की आर्थिक स्थिति

मार्च माह के जातक अपनी प्रतिभा के दम पर पैसा तो बहुत कमाते हैं लेकिन फिज़ूलखर्ची के कारण इन्हें कई दफ़ा आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। स्वभाव से चंचल होने के कारण ये अपने दोस्तों और घूमने-फिरने पर बहुत अधिक ख़र्च कर देते हैं। कई दफ़ा फिज़ूलखर्ची इतनी बढ़ जाती है कि इन्हें दोस्तों-रिश्तेदारों से उधार लेना पड़ता है लेकिन अपने नेक स्वभाव और विश्वसनीयता के कारण इन्हें आसानी से ऋण मिल जाता है। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।

लेकिन हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेना भी इनकी बहुत बड़ी ख़ासियत है इसलिए बहुत कम सुविधाओं में भी ये ख़ुश रहना जानते हैं। अगर ये ख़ुद के अल्हड़पन पर थोड़ा संयम रखना सीख जाएं तो बहुत तरक्की करते हैं और बहुत अधिक धन अर्जित करते हैं।

मार्च माह में जन्मे जातक का प्रेम जीवन

मार्च माह में जन्में जातक अपने प्रिय के साथ बेहद ईमानदार होते हैं। ये बेहद रूमानी स्वभाव के होते हैं। समय-समय पर अपने प्रिय को वे इसका आभास भी कराते रहते हैं। अपने जीवन साथी पर ये बेहद भरोसा करते हैं। जल्दी ये किसी के प्यार में नहीं पड़ते लेकिन अगर पड़ जाएं तो हर हाल में उसका साथ देते हैं। उसके साथ धोखा नहीं करते। इनमें कोमलता, प्रेम, करुणा जैसे भाव होते हैं इसलिए इन्हें हर शख़्स से हमदर्दी होती है। ये दूसरों में ऐब नहीं ढूंढते। बेहद सरल और सहज होते हैं इसलिए प्यार में अक्सर इन्हें धोखे भी मिलते हैं।

वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन

मार्च माह में जन्में जातकों के वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन में बेहद प्रेम रहता है लेकिन साथ ही गृह कलह भी बहुत अधिक रहता है। अक्सर छोटी-छोटी बात पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है। इनके बीच प्रेम तो बहुत होता है लेकिन आपसी समझ और समन्वय की कमी रहती है। अगर इस माह में जन्में जातक का संबंध मेष राशि से है तो जीवन साथी के रूप में उनकी धनु या कुंभ राशि के जातक से अधिक बनती है। जबकि अगर आपका जन्म मार्च माह में मीन राशि में हुआ है तो मेष राशि के जातक आपके लिए अच्छे जीवन साथी साबित हो सकते हैं। लेकिन शादी के लिए सिर्फ़ राशि जान लेना काफ़ी नहीं है। यह जीवन भर का संबंध है इसलिए सोच-समझकर अपना जीवन साथी चुनें। विवाह के बाद की समस्याओं से बचने के लिए शादी से पूर्व कुंडली मिलान (Kundli Milan) ज़रूर करवाएं।

मार्च में जन्मे जातक का स्वास्थ्य

मार्च में जन्में जातकों का स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा रहता है लेकिन इन्हें मानसिक तनाव और अवसाद जैसी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। मस्तिष्क से इनका संबंध होने के कारण इन्हें न्यूरो संबंधी बीमारियां जैसे कि ब्रेन ट्यूमर आदि हो सकती हैं। हालांकि इन्हें फेफड़े या श्वास संबंधी रोग तो नहीं होते लेकिन इन्हें अपने दिल का विशेष ख़्याल रखना चाहिए। अन्य माह में जन्में जातकों की तुलना में इन्हें हृदय संबंधी रोग होने की संभावना अधिक होती है। इस माह में जन्में जातकों के नज़रिए में तो कमी नहीं होती लेकिन नज़रें कमज़ोर होती हैं। इन्हें नेत्र संबंधी रोग हो सकते हैं इसलिए इन्हें अपनी आंखों का विशेष ख़्याल ऱकना चाहिए। इन्हें ज़्यादातर रोग रक्त की अशुद्धि के कारण होते हैं। इन्हें बचपन से ही फोड़े-फुंसी, त्वचा और रक्त संबंधी अन्य दिक्कतें होती रहती हैं इसलिए इन्हें शरीर में रक्त बनाने और उसे शुद्ध रखने वाले पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।

अपनी विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट (Health Report) प्राप्त करने के लिए क्लिक करें।

मार्च में जन्मे प्रसिद्ध लोग

दुनिया की कई बड़ी हस्तियों का जन्म मार्च के महीने में हुआ है। एल्बर्ट आइन्सटाइन (Albert Einstein), अमेरिकी जिम्नास्ट और ओलेंपिक मेडलिस्ट सिमोन बाइल्स (Simon Biles), अभिनेत्री कंगना रनौत, आलिया भट्ट, अभिनेता आमिर खान, लेखक और राजनेता शशि थरूर, कवि और लेखक ए.के. रामानुजन, लेखिका महादेवी वर्मा, भारतीय मुक्केबाज और वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम, भारतीय बेडमेंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, मशहूर संगीतकार और तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला, गीतकार और शायर साहिर लुधियानवी, भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला आदि कई मशहूर हस्तियों का जन्म मार्च माह में हुआ है।

क्या आप में भी हैं अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के गुण? जानिए, हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से। लिंक पर क्लिक कर अभी परामर्श लें।

मार्च माह में जन्मे जातक के लिए ज़रूरी सलाह

मार्च माह में जन्में जातक थोड़े चंचल और लापरवाह हो सकते हैं। अक्सर इन्हें नशे की लत लग जाती है। इसलिए इन्हें नशे से दूर रहने की जलाह दी जाती है। नशा आपका करियर और पारिवारिक जीवन बर्बाद कर सकता है। हालांकि इस माह में जन्में जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन अपने दोहरे स्वभाव के कारण फैसले लेने में इन्हें दिक्कत होती है इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने किसी बड़े की सलाह ज़रूर लें। दिलफेंक होने के कारण आप मित्रों और प्रेमिका पर खुलकर ख़र्च करते हैं। अपनी इस आदत पर संयम रखें अन्यथा आर्थिक संकट उठाना पड़ सकता है। अपनी चंचलता पर संयम रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। ऐसा कर लिया तो जीवन में बहुत तरक्की करेंगे। इसके अलावा बुद्धि, ज्ञान, धन, समृद्धि, और सौभाग्य प्राप्ति के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष (5 Faced Rudraksha) धारण करना आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

शिक्षा, करियर, व्यवसाय, वित्त, प्रेम, विवाह, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्र से संबंधित अपनी किसी भी समस्या जुड़े सवाल करें और देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों से सटीक समाधान पाएं। इसके लिए हमारी सेवा Talk to Astrologer का प्रयोग करें।


Previous
सूर्य का कन्या राशि परिवर्तन, क्या लाएगा आपके जीवन में बदलाव?

Next
कब है होली? जानिए, रंगों के इस पर्व का पौराणिक व धार्मिक महत्व और राशिनुसार शुभ रंग