बुध का कन्‍या राशि में गोचर, जानिए अपनी राशि का हाल

By: Future Point | 12-Sep-2018
Views : 8160
बुध का कन्‍या राशि में गोचर, जानिए अपनी राशि का हाल

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार बुध को शुभ ग्रह माना गया है। जब से किसी अशुभ ग्रह के संपर्क में आता है तो खुद भी उसकी तरह अशुभ प्रभाव देने लगता है। बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, गणित, व्‍यापार और यात्रा का कारक माना गया है। बुध ग्रह मिथुन और कन्‍या राशि का स्‍वामी है।

बुध का कन्‍या राशि में गोचर

बुध का यह गोचर 14 दिनों तक रहेगा। इस साल 19 सितंबर को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर स्‍वराशि कन्‍या में गोचर करेगा और इस राशि में बुध 6 अक्‍टूबर, 2018 की दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। बुध के इस गोचर का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

तो चलिए जानते हैं कि बुध का ये गोचर आपकी राशि पर क्‍या प्रभाव डाल रहा है।

मेष राशि

आपकी राशि के छठे भाव में बुध गोचर करेगा। आपको आर्थिक लाीा हो सकता है। कुछ दिलचस्‍प किताबों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। शत्रु परास्‍त होंगें। मान-सम्‍मान में बढ़ोत्तरी होगी। Read More

उपाय : किन्‍नर से आशीर्वाद लें और उसे हरे रंग की वस्‍तुओं का दान करें।


Aries3


वृषभ राशि

बुध आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। मानसिक तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। सफलता के मार्ग में रुकावटें आएंगीं। परिवार या संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं। आय के मार्ग भी अवरूद्ध होंगें। रिश्‍तों में भी असफलता मिलेगी। मंत्र, अर्थशास्‍त्र या गणित जैसे विषयों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। Read More

उपाय : श्री दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें।


Taurus3


मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्‍वामी बुध है और ये गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है। संपन्‍नता बढ़ेगी। मां को भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होगी। प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। समाज के ऊंचे वर्ग के लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। Read More

उपाय : भगवान विष्‍णु की उपासना करें।


Gemini3


कर्क राशि

बुध इस बार सिंह से कन्‍या राशि में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपका मन भय से युक्‍त रहेगा। साहस में कमी आएगी। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन हानि के भी योग हैं इसलिए धन के निवेश को लेकर लापरवाही ना बरतें। Read More

उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।


Cancer3


सिंह राशि

बुध आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। आपको धन लाभ हो सकता है। आपके लिए सुखमय समय है। वाणी में मधुरता के कारण धन की प्राप्‍ति हो सकती है। शिक्षा के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वादिष्‍ट भोजन करने को मन लालायित रहेगा। किसी रिश्‍तेदार या प्रेमी की ओर से लाभ की संभावना है। Read More

उपाय : छोटी कन्‍याओं का पूजन करें।


Leo3


कन्‍या राशि

बुध स्‍वराशि कन्‍या में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपमें दूसरों की पीठ में छुरा घोपने की प्रवृत्ति विकसित हो सकती है। इससे आपको भी नुकसान होगा। बोलने से पहले दस बार सोच लें। धन हानि हो सकती है। आपके खिलाफ कानूनी याचिका दायर की जा सकती है। यात्रा के लिए अशुभ समय है। Read More

उपाय : ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।।


Virgo3


तुला राशि

बुध इस राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। इससे धन हानि होगी और सुख में कमी आएगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा और पाचन शक्‍ति भी कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बहस करने की वजह से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। सेहत का खास ख्‍याल रखें। रिश्‍तेदारों और प्रेमी के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। Read More

उपाय : बहन या मौसी को उपहार दें।


Libra3


वृश्चिक राशि

बुध आपके ग्‍यारहवें भाव में गोचर करेगा। सेहत बढिया रहेगी और सुख में वृद्धि होगी। नाम और शोहरत मिलेगी। धन लाभ की भी प्रबल संभावना है। दोस्‍तों, रिश्‍तेदारों और परिवार के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान प्राप्‍ति भी हो सकती है। Read More

उपाय : बुधवार के दिन साबुत मूंग दाल का दान करें।


Scorpio3


धनु राशि

बुध आपके दशम भाव में गोचर करेगा। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकती है। शत्रु परास्‍त होंगें। व्‍यापार में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। सामाजिक कार्यों में लिप्‍त रह सकते हैं। Read More

उपाय : बुधवार के दिन हरी इलायची का दान करें।


Sagittarius3


मकर राशि

बुध मकर राशि के नवम भाव में गोचर करेगा। लक्ष्‍य को पाने में रुकावटें आ सकती हैं। इस कारण मानसिक दबाव बढ़ेगा। यात्रा में धन हानि के संकेत हैं। भाई-बहनों या रिश्‍तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। धन और मान-सम्‍मान की हानि हो सकती है। Read More

उपाय : बुधवार के दिन बुध यंत्र की स्‍थापना करें।


Capricorn3


कुंभ राशि

बुध आपकी राशि के अष्‍टम भाव में गोचर करेगा। आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है। संतान की ओर से अच्‍छी खबर मिल सकती है। प्रतिद्वंद्वी परास्‍त होंगें। कार्यों में सफलता मिलेगी। संतुष्‍ट महसूस करेंगें। सामाजिक और आर्थिक मसलों में भी प्रगति मिलेगी। Read More

उपाय : बुधवार के दिन सीधे हाथ या गले में विधरा मूल धारण करें।


Aquarius3


मीन राशि

बुध मीन राशि के सप्‍तम भाव में गोचर करेगा। एनर्जी में कमी आएगी और सेहत भी खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाणी में कटुता आ सकती है। दोस्‍तों या रिश्‍तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। प्रशासन के कारण धन का नुकसान हो सकता है। व्‍यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। Read More

उपाय : गाय को साबुत मूंग दाल खिलाएं।


Pisces3



Previous
Palmistry: Know your Future from your Hands

Next
How to celebrate Ganesh Chaturthi at home?