आंखों के रंग से जानें कैसा है आपका व्‍यवहार, क्‍या खूबियां और कमियां लेकर हुए हैं पैदा | Future Point

आंखों के रंग से जानें कैसा है आपका व्‍यवहार, क्‍या खूबियां और कमियां लेकर हुए हैं पैदा

By: Future Point | 02-Aug-2022
Views : 734
आंखों के रंग से जानें कैसा है आपका व्‍यवहार, क्‍या खूबियां और कमियां लेकर हुए हैं पैदा

आंखें एक ऐसा बाहरी अंग हैं जो दूर से ही चीजों को देखकर मस्तिष्‍क को उसके बारे में बता देती हैं। बिना कुछ कहे ही आंखें बहुत कुछ बयां कर दकती हैं। धरती की जिन सूक्ष्‍म चीजों को कैमरे से देखा नहीं जा सकता है, उन्‍हें देखने की क्षमता आंखों में होती है। ज्‍योतिषी कहते हैं कि आंखों से व्‍यक्‍ति की खूबियों, विशेषताओं और पर्सनैलिटी के बारे में जाना जा सकता है। एस्‍ट्रोलॉजी और आई कलर (Astrology and eye color) से व्‍यक्‍ति की पर्सनैलिटी और सच के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है।

आंखों की मूवमेंट से व्‍यक्‍ति की भावनाओं और विचारों के बारे में भी पता चल सकता है। आंखें ही वो जरिया होती हैं जिनके जरिए हम सामने वाले व्‍यक्‍ति के अंदर झांक सकते हैं। कहते हैं कि किसी की आंखों में महज 5 सेकंड देखने भर से ही हमें उनसे प्‍यार हो जाता है। आपका चेहरा कुछ भी कहे लेकिन आंखें कभी झूठ नहीं बोलती। ये बता देती हैं कि आप दुखी हैं या खुश हैं। आप कैसे हैं, अंदर से कैसा महसूस कर रहे हैं, ये सब आंखें बता सकती हैं। वहीं आंखों का रंग व्‍यक्‍ति की पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ बता सकता है।

लोगों की आंखों का रंग और आकार अलग-अलग होता है। ज्‍योतिषियों के अनुसार आंखों का रंग व्‍यक्‍ति के बारे में कई बातें बता सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं आंखों के रंग के हिसाब से व्‍यक्‍ति कैसे होते हैं। आंखें आपके दिल और आत्‍मा के बारे में राज खोल सकती हैं। डर, खुशी, दुख और उत्‍साह को आंखों के जरिए देखा जा सकता है।

हल्‍की मध्‍यम भूरी आंखें

हल्की मध्यम भूरे रंग की आंखें मजेदार, देखभाल करने वाले यानि केयरिंग और सरल लोगों की पहचान हैं। इस रंग की आंखों वाले लोग बड़ी आसानी से दोस्‍त बना लेते हैं। ये आत्‍मनिर्भर और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर होते हैं। ये जमीन से जुड़े होते हैं और बेकार की चीजों पर ज्‍यादा पैसा खर्च नहीं करते हैं। इन्‍हें आप सच्‍चा दोस्‍त कह सकते हैं और प्रेम को लेकर इनमें काफी जज्‍बा होता है। ये बहुत कॉन्फिडेंट और साहसी होते हैं।

गहरे भूरे या काले रंग की आंखें

कई लोगों की आंखों का रंग भूरा होता है। इन्‍हें बहुत संवेदनशील और दयालु स्‍वभाव का माना जाता है। गहरे भूरे रंग की आंखों वाले बहुत सेंसिटिव होते हैं और इन्‍हें बड़ी आसानी से प्‍यार और पॉपुलैरिटी मिल जाती है।

गहरे भूरे रंग की आंखों वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं और कोई फैसला लेने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। ये लीडर ही बनकर पैदा होते हैं।

वहीं काली आंखों वाले लोग बहुत कम होते हैं। इन्‍हें बहुत भाग्‍यशाली माना जाता है। ज्‍योतिषी भी कहते हैं कि गहरी काले रंग की आंखों वाले विश्‍वसनीय होते हैं। इन पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं।

आप इन्‍हें अपना कोई रहस्‍य सा सीक्रेट बताते हैं तो ये किसी से भी आप सच नहीं कहते और उसे छिपाकर रखते हैं। गहरे काले रंग की आंखों वाले लोग जिम्‍मेदार और बहुत भावुक होते हैं। ये किसी से अपने मन की बात नहीं कहते हैं। अपने दर्द को छिपाने में इन्‍हें महारत हासिल होती है।

गहरी काली आंखों वाले एक्‍सपेरिमेंट करते हैा और आंखों से देखने के बाद ही किसी चीज पर भरोसा करते हैं। इन्हें बहुत ज्ञान होता है।

कई लोग इन्‍हें गलत समझ लेते हैं और लोग समझ लेते हैं कि इनमें अहं ज्यादा है और लोग इनसे दूरी बना लेते हैं।

काली आंखों वाले लोगों को कम प्‍यार मिलता है और दोस्‍त भी कम होते हैं। इन्‍हें अपनी कल्‍पना की दुनिया में रहना पसंद होता है। ये बहुत क्रिएटिव होते हैं और लीडर बनने की खूबी रखते हैं। काली आंखों वाले लोग अपने फ्यूचर को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं और आज में जीने के लिए बहुत प्रयास करते हैं।

हेजल आईज

इस आंखों वाले लोग दुर्लभ ही होते हैं। इस रंग की आंखों वाले लोग बहुत भाग्‍यशाली होते हैं। हेजल रंग की आंखों वाले लोगों का व्‍यवहार बहुत सकारात्‍मक होता है। इन्‍हें आज में जीना पसंद होता है और ये कल की चिंता नहीं करते हैं।

इन खूबसूरत आंखों वाले लोगों को नई चीजें ट्राई करना पसंद होता है लेकिन साथ ही इन्‍हें इनमें फेल होने का डर भी सताता है। इन्‍हें दूसरों का अपनी जिंदगी या अपने कमरे तक में जबरदस्‍ती आना पसंद नहीं होता है। ये बहुत समार्ट होते हैं कि इन्‍हें पता होता है क‍ि कब इन्‍हें रूकना है या कोई काम शुरू करना है।

हेजल आंखों वाले लोगों को आसानी से गुस्‍सा आता है और अपने रहस्‍यमयी व्‍यवहार की वजह से कोई भी इन्‍हें लंबे समय तक प्‍यार नहीं कर पाता है।

हरे रंग की आंखें

हरी रंग की आंखों वाले लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं और इनके दिमाग में अलग-अलग आइडिया चल रहे होते हैं। ये आइडिया सेक्‍स, प्‍यार, रिश्‍ते, काम या किसी भी चीज के बारे में हो सकते हैं।

हरी रंग की आंखों वाले चीजों को लेकर बहुत विशिष्‍ट होते हैं और अपने कंफर्ट से बाहर आना इन्‍हें पसंद नहीं होता है।

इन्‍हें हर चीज तरीके से करना पसंद होता है। अगर आपके पार्टनर की हरे रंग की आंखें हैं तो आप घर पर आराम से रिलैक्‍स कर सकते हैं क्‍योंकि इन्‍हें घर का सारा काम आता है। इस रंग की आंखों वाले बहुत उत्‍साही और संगीत में रुचि रखने वाले होते हैं। इनसे आप सलाह ले सकते हैं। ये भरोसेमंद होते हैं और शर्मील स्‍वभाव के होते हैं।

नीली आंखें

नीले रंग की आंखों वाले लोग हमेशा खूबसूरत दिखते हैं। ये बहुत सुंदर होते हैं। इस रंग की आंखों वाले लोगों को आप खूबसूरत कह सकते हैं और कोई भी इनके प्‍यार में पड़ सकता है। ये बहुत दयालु होते हैं और इनका प्‍यारा स्‍वभाव किसी को भी पसंद आ जाता है। नीले रंग की आंखों वाले लोग बहुत मजबूत होते हैं और किसी भी तरह के दर्द को सह सकते हैं।

नीले रंग की आंखों वाले लोग बहुत रोमांटिक होते हैं और इनकी सेक्‍स में बहुत रुचि होती है। इनके शरीर में बहुत ताकत होती है। कहा जाता है कि नीले रंग की आंखों वाले लोग दिलफेंक और स्‍वार्थी होते हैं।



View all

2023 Prediction


Subscribe Now

SIGN UP TO NEWSLETTER
Receive regular updates, Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, & Astrology Articles curated just for you!

To receive regular updates with your Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, Astrology Articles, Festival Updates, and Promotional Sale offers curated just for you!

Download our Free Apps

astrology_app astrology_app

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years