Valentine Week 2024: वैलेंटाइन डे पर दे गिफ्ट - जन्म राशि के अनुसार | Future Point

Valentine Week 2024: वैलेंटाइन डे पर दे गिफ्ट - जन्म राशि के अनुसार

By: Acharya Rekha Kalpdev | 07-Feb-2024
Views : 795
Valentine Week 2024: वैलेंटाइन डे पर दे गिफ्ट - जन्म राशि के अनुसार

Valentine Week 2024: फाल्गुन का माह प्रेम और खुशबू का माह है। फाल्गुन का माह फरवरी के नाम से भी जाना जाता है। फाल्गुन के माह में प्रकृति की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। चारों और वातावरण मनमोहक और मनभावन होता है। हर और रंग बिरंगे फूलों की छटा सबको अपनी और खींचती है। माहौल खुशनुमा और आकर्षक होता है। हवा में घुली फूलों की खुशबू मन की ऊर्जा को बढ़ाती है। फाल्गुन के माह का यही सौंदर्य इस माह को विशेष बनाता है। फरवरी माह प्रेम का माह है। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे प्रेम फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे दो प्रेम करने वालों का उत्सव है। यह प्रेम दो मित्रों, दो भाइयों, दो बहनों, माता-पिता, दो प्रेमियों के मध्य हो सकता है। प्रेम मित्रों का समूह भी हो सकता है।

किसी के प्रति अपने मन की कोमल भावनाओं को व्यक्त करने के लिए वैलेंटाइन डे से अच्छा कोई और दिन हो ही नहीं सकता। कोई ख़ास, आपका अपना, जिसे आप अभी तक यह महसूस नहीं करा पाए है, कि आप उसके लिए खास है, आप उसे उपहार देकर, उसके दिन को उसके लिए ख़ास बना सकते है। यह प्रेम का उपहार एक बेटी का अपनी प्यारी मां के लिए हो सकता है। या एक प्रेम करने वाले का अपने प्रेमी साथी के लिए भी हो सकता है। यह आप पर है कि आप वैलेंटाइन डे पर किसे उपहार देना चाहते है। वैलेंटाइन डे पर स्पेशल फील करा, आप भी किसी ख़ास रिश्ते को मजबूत कर सकते है। किसी के सामने अपने प्रेम का प्रदर्शन करने के लिए वैलेंटाइन डे बेस्ट डे है। प्यार भरे रिश्ते पर सहमति की मोहर लगाने के लिए आप भी इस दिन को प्रयोग कर सकते है।

वैलेंटाइन डे की शुरुआत वैलेंटाइन डे से सात दिन पहले हो जाती है। 7 तारीख से लेकर 14 तारीख तक के सात दिन वैलेंटाइन डे वीक कहलाते है। वैलेंटाइन डे वीक के सात दिन प्रेम की सात सीढ़ियां है, इन सीढ़यों में से प्रेमी हर रोज एक सीढ़ी चढ़ता है। इस वीक के प्रत्येक दिन को एक सुन्दर नाम दिया गया है जैसे -

  • फरवरी माह की 7 तारीख को रोज डे
  • फरवरी माह की 8 तारीख को परपोज़ डे
  • फरवरी माह की 9 तारीख को चॉकलेट डे
  • फरवरी माह की 10 तारीख को टेडी डे
  • फरवरी माह की 11 तारीख को प्रॉमिस डे
  • फरवरी माह की 12 तारीख को हग डे
  • फरवरी माह की 13 तारीख को किस डे
  • फरवरी माह की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिनों को इनके नाम से ही समझा जा सकता है। वैलेंटाइन डे पर जिस नाम से डे है, वही गिफ्ट स्नेही वर्ग अपने प्रेमी को उस विशेष दिन पर देता है। रोज़ डे पर गुलाब का फूल उपहार में दिया जाता है, परपोज़ डे पर अपनी भावनाएं, फीलिंग व्यक्त कर भावनाओं का उपहार दिया जाता है, परपोज़ डे पर अपने प्रेमी को विश करना ना भूलें। चॉकलेट डे पर चॉकलेट उपहार में दें, टेडी डे पर टेडी उपहार में दें, प्रॉमिस डे पर निभाने का वचन दे, हग डे पर हग के रूप में स्नेह की एक झपी उपहार में दें, किस डे पर किस देकर स्नेह जताया जाता है, अंत में वैलेंटाइन डे आता है इस दिन अपने साथी को कोई मनचाहा खूबूसरत उपहार देने का प्रचलन है। इस तरह रोज़ उपहार देकर वैलेंटाइन डे के सप्ताह को अद्भुत और लवली बनाती है। आप भी वैलेंटाइन डे वीक पर अपने प्रेमी के लिए फुर्सत के कुछ पल निकाल कर, अपने प्रेमी को खुश करें, और रिश्ते को प्रगाढ़ करें।

उपहार देकर, एक दूसरे को खुश किया जाता है, उपहार पाने वाला और उपहार देने वाला दोनों खुश होते है। उपहार में शुभता का अंश भी जुड़ जाता है, जब उपहार राशि के अनुसार दिया जाता है तो पाने वाले और देने वाले दोनों के लिए लकी हो जाता है।

आइये जाने - 12 राशियों के लडके और लड़की को वैलेंटाइन डे पर क्या उपहार देना चाहिए? अपनी जन्मराशि से जाने

मेष राशि - लड़का

वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी को उपहार में देने के लिए कार्ड लें, कार्ड में आप अपनी भावनाओं को लिखें, कोई कविता, कोई दो शब्द अपनी भावनाओं के लिखे। मेष राशि के पुरुषों को मीठी बातों से खुश किया जा सकता है। आप उसे महसूस कराये, कि उसका साथ पाकर आप कितनी खुश है। किसी प्राकृतिक स्थल पर आप उसे यह कार्ड दे,  उसे अच्छा लगेगा। मधुर बातों से उसे अच्छा फील कराये। मेष राशि के लडके वैलेंटाइन डे ईव पर एक रोमांटिक शाम पसंद करते है, जिसमें भोजन हो, पेय हो, मसल्स को मजबूत बनाने का कोई टूल उपहार में हो, या कोई खूबसूरत प्लांट हो, जो इस दिन को यादगार बनाए रखे।

मेष राशि - लड़की

मेष राशि की लड़कियों को वैलेंटाइन डे पर उपहार में देने के लिए मूंगे रत्न जड़ित अंगूठी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। मूंगा रत्न की चमक इस राशि के लड़कियों को अपनी और खींचती है, इसकी चमक इनकी आँखों में देखी जा सकती है। आगे जाकर यह अंगूठी सगाई में बदल जाए तो सोने पे सुहागा होगा। या यदि मूंगा रत्न आपके बजट से बाहर हो तो आप उसे हाथ का एक सुन्दर कंगन दे सकते है। एयर बैलून में घूमना भी उसे खुश रखेगा।

वृषभ राशि - लड़का

आपकी राशि को रोमांस और प्रेम के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है। सजावट और चमक दमक इस राशि के लिए बहुत मायने रखती है। वैलेंटाइन डे पर आप किसी खूबसूरत रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर इन्हें देकर खुश कर सकते है। ऑउटफिट में आप इन्हें कोई रेशमी, महंगा, आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, उपहार में दें तो आपका उपहार उनके लिए लाइफ टाइम के लिए यादगार हो जायेगा। साथ में तेज म्यूजिक, डांस इन्हें पसंद होता है।

वृषभ राशि - लड़की

इस राशि की लड़कियों के लिए वैलेंटाइन डे पर हीरे की अंगूठी से अच्छा उपहार कुछ हो ही नहीं सकता है। इन्हें सरप्राइज बहुत पसंद होते है, एक पूरा दिन, किसी पार्क, गार्डन या नेचर को स्पर्श करती किसी जगह पर इन्हें सरप्राइज डेट दी जा सकती है। इनकी खूबसूरती, इनके पहनावे कि तारीफ़ कर,  आप इन्हें स्पेशल अटैंशन देकर खुश कर सकते है। इन्हें जो भी दे, वो सुन्दर होना चाहिए, बाहरी खूबसूरती इनके लिए मायने रखती है। इसका ध्यान रखें।

मिथुन राशि - लड़का

इस राशि के लडके बातों और केयर से ज्यादा खुश होते है। बहुत सारी बातें, और साथ में स्नेह की चाशनी, इनके वैलेंटाइन डे को खास बना सकती है। कोई छोटी ट्रिप इन्हें दें, यात्रा में सुख-सुविद्याओं का ध्यान रखे। सब पहले से तय होना चाहिए। प्लांनिग इनकी पसंद का एक हिस्सा होती है। योजनाबद्ध तरीके से सब एक के बाद एक चीजे आये, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। हल्का संगीत भी बैक ग्राउंड में बजता हो। एक सुंदर फ्रेम से सजी तस्वीर आप इन्हें, उपहार में दे सकती है। ट्रेवलिंग टूर भी इस दिन प्लान किया जा सकता है।

मिथुन राशि - लड़की

मिथुन राशि की लड़कियों को वैलेंटाइन डे पर अपनी बातों का जादू चलाने के बाद, आप इन्हें उपहार में पन्ने रत्न जड़ा ब्रेसलेट दे सकते है। पन्ना इनका राशि रत्न है, इनके जीवन को शुभ करेगा और इनके सौंदर्य में भी वृद्धि करेगा। इन्हें घूमने के लिए कोई नई जगह का ऑप्शन दें। भावनाओं से भरा कोई प्रेम पत्र, कोई मन को छूती शायरी भी आप इसमें लिख सकते है। कुछ भी बनावटी या कॉपी किया हुआ न हो, यह ध्यान रखें, जो हो वास्तविक हो, आपकी अपनी भावनाएं, आपके अपने शब्द हो।

कर्क राशि - लड़का

इस राशि के लोगों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। वैलेंटाइन डे पर इन्हें आप अपने हाथ से बना स्वादिष्ट भोजन खिलाएं, जलाशय या नदी के किनारे आप इस दिन अपनी मीटिंग रख सकते है। उपहार में आप इन्हें, हाथ की घडी दे सकती है। भावनाओं से भरा कोई गीत इन्हें आप अपनी आवाज में सुनाये तो यह दिन इनके लिए जरूर खास हो जाएगा। कल्पनाओं में जीने वाले इस राशि के लोग, यथार्थ से रूबरू होना नहीं चाहते है। भावनाएं इनके लिए आवश्यक है।

कर्क राशि - लड़की

कर्क राशि की लड़कियों को वैलेंटाइन डे पर उपहार के रूप में आप इन्हें संदेशों से भरा कार्ड दें। शब्द इनके लिए बहुत मायने रखते है, बहुत भावुक होने के कारण यह ध्यान रखें कि उपहार महंगा है या सस्ता इससे अधिक यह इम्पोर्टेन्ट है कि किसके द्वारा दिया जा रहा है। जिन्हें ये पसंद करती है, जिन्हे अपने हद्रय में स्थान देती है, उनका छोटा सा उपहार भी जीवन भर संभाल कर रखती है। मोतियों से सजी कोई माला आप इनके गले के लिए उपहार में दे सकते है। साथ में गुलाब के फूल और चॉकलेट।

सिंह राशि - लड़का

सिंह राशि के लड़कों को वैलेंटाइन डे पर किसी पहाड़ी स्थल की यात्रा की टिकट उपहार में दे सकते है। मूवी चैनल्स कि सदस्यता भी आप इन्हें दे सकती है। गोल्ड चेन या गोल्ड कड़ा भी इनके लिए एक अच्छा उपहार रहेगा। किसी स्टेज नाटक की टिकट आप इन्हें दे, ट्रेकिंग किट या कोई आभूषण इन्हें, दे। इस दिन अपने जीवन का सेंटरपॉइंट होने का अहसास इन्हें कराएं। लाल रंग के फूल भी इन्हें खूब भाते है। सबसे खास व्यक्ति को सबसे खास वस्तु ही दे।

सिंह राशि - लड़की

सिंह राशि की लड़कियों को वैलेंटाइन डे के दिन उपहार में जो भी दे, बहुत समझ-बूझ के दें। सुन्दर फूलों का गुलदस्ता, गुब्बारे और रत्न जड़ित कानों के लिए एरिंग आप इन्हें दे सकते है। ग्रीटिंग और किसी म्यूसिक इवेंट पर साथ जाने का कार्यक्रम आप बना सकते है। ध्यान रखें, कि इस राशि की लड़कियां राजसिक वस्तुएं पसंद करती है। कम बजट के उपहार से आप इन्हें प्रसन्न नहीं कर पाएंगे। उपहार के साथ-साथ उपहार की कीमत भी इनके लिए मायने रखती है।

कन्या राशि - लड़का

इस राशि के लडके अपने उम्र से अधिक बड़े होने का व्यवहार करते है, सबका बहुत ध्यान रखते है, ऐसे में इस दिन अगर आप इनका बहुत ध्यान रखती है, तो इनके हृदय के कोने में हमेशा हमेशा के लिए कैद हो जाएंगी। इनके सामने अपने प्रेम का प्रदर्शन सहज रूप से कर,  इन्हें खुश कर सकती है। आपके हाथ से बनी एक कॉफी और सुंदर पेन इन्हें इम्प्रेस कर सकता है। इनके व्यवहार और इनके गुणों को लिखते हुए आप एक आलेख अपनी लेखनी में, अपने हस्ताक्षर के साथ इन्हें दे। स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कुछ अध्ययन मेज पर सजने वाला कोई फ्रेम इन्हें यादगार के रूप में दिया जा सकता है।

कन्या राशि - लड़की

वैलेंटाइन डे पर आप इन्हें किसी शॉपिंग मॉल में शॉपिंग कराने का उपहार दे सकते है। इस राशि की लड़कियां काल्पनिकता में नहीं जीती, यथार्थ में जीती है। जो कुछ भी इन्हें उपहार में दे वो हाथ में होना चाहिए और दिखना भी चाहिए। मतलब इन्हें, शब्दों से प्रभावित करना मुश्किल है। किसी रमणीय जगह पर घूमने का प्रोग्राम इस दिन बना सकते है. एक दूसरे को कोई बोन्साइज प्लांट उपहार में दिया जा सकता है। इन्हें घूमना और मूवी दो चीजें पसंद होती है। आप इन्हें दोनों उपहार में दे सकते है।

तुला राशि - लड़का

तुला राशि के लडके बहुत संतुलित जीवन जीते है। हार्ट शेप में सजा कोई गुलदस्ता इन्हें इम्प्रेस करेगा। लेटेस्ट फैशन की शर्ट, इंडियन रेस्टोरेंट में डिन्नर, और साथ में डांस इन्हें अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप चाहे तो शाम की चाय साथ में इन्हें साथ टहलते हुए आप ले सकती है। बहुत बड़ी-बड़ी बातें, इन्हें इम्प्रेस नहीं करती, जो करें, जो कहे, धरातल पर होना चाहिए। तारे तोड़ने वाली बातों से ये खुश नहीं होते है। फिर भी शायरी और गीत संगीत सुनना इन्हें भाता है। और कलात्मक वस्तुएं इन्हें प्रभावित करती है।

तुला राशि - लड़की

तुला राशि की लड़कियां सौंदर्य प्रधान वस्तुओं से खुश होती है। सुंदरता को बढ़ाने कि ब्यूटी किट या बहुत सूंदर गाउन आप इन्हें वैलेंटाइन पर गिफ्ट कर सकते है। तुला राशि की लड़कियां सुंदरता और आकर्षण के लिए जानी जाती है, अत: इन्हें इनकी खूबसूरती को सूट करता कोई गीत सुनाएँ, इनकी आँखों की तारीफ कर इन्हें इम्प्रेस कर सकते है। एक कार्ड पर मन के तारों को छूने वाली लाइने, महंगे रेस्टोरेंट में खाना, और लॉन्ग ड्राइव इन्हें भाती है। आपके पहने कपड़ों की मैचिंग इन्हें इम्प्रेस करेगी।

वृश्चिक राशि - लड़का

वृश्चिक राशि के लड़कों के लिए एक यादगार उपहार के रूप में आप इन्हें एक विदेशी हाथ घडी, इत्र और ड्रेस सेट दे सकती है। उपहारों को संभालना इस राशि के लडके अच्छे से जानते है। अपने दिल की बात दिल में ही रखना पसंद करते है, इस दिन इनके दिल की बात दिल में ही न रह जाए, इसका ध्यान रखें। आप इनके सामने अपने मन की भावनाएं व्यक्त कर इन्हें सरप्राइज कर सकती है। इनकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख आप इन्हें स्पेशल फील करा सकती है।

वृश्चिक राशि - लड़की

किसी जलीय स्थान, नदी, समुद्र या तालाब के किनारे टहलते हुए आप इनसे अपनी भावनाएं शेयर कर सकते है। प्रकृति की सुंदरता जहाँ अपने चरम पर हो, वहां भी आप इस दिन को यादगार बना सकते है। इस राशि की लड़कियां पसंद करती है कि उनका साथी उन्हें अपने हाथ से बना खाना खिलाएं। रेस्टोरेंट में आप अपने हाथ से खाने के वस्तुएं परोस सकते है, पेय पदार्थ भी आप सर्व कर सकते है। उपहार में आप इन्हें एक लाल रंग का रत्न लगा पेन्डेन्ट दे सकते है।

धनु राशि - लड़का

कुछ नया करने की चाह इन्हें बाकि राशियों से अलग करती है। ये साहसी स्वभाव के होते है। साहसिक यात्रा का पॅकेज इन्हें गिफ्ट कर सकती है। या फिर कार्ड के साथ इनके पसंदीदा खेल की किट इन्हें उपहार में दी जा सकती है। पुस्तकों का उपहार और इनके पसंदीदा मंदिर में जाकर ईश्वर का आशीर्वाद इस दिन लिया जा सकता है। खेल पत्रिकाओं की सदस्यता भी इन्हें उपहार में दी जा सकती है। खेल के प्रति समर्पित होने वाले इस राशि के लड़कों को खेल की ड्रेस दी जा सकती है।

धनु राशि - लड़की

धनु राशि की लड़कियां स्वतंत्र और साहसी स्वभाव की होती है। इन्हें उपहार महंगे पसंद होते है। डेकोरेटिव आइटम के साथ लाल गुलाब और कार्ड इन्हें दे सकते है। पिकनिक और घूमने फिरने के कार्यक्रम आप बना सकते है। लेटेस्ट कैमरा से युक्त फोन इन्हें ख़ुशी देगा। स्मार्ट फोन देकर आप इन्हें इम्प्रेस कर सकते है। इसके अलावा आप इन्हें चॉकलेट और फूल भी दे सकते है। या फिर एक ब्रांडेड हेंड बैग का उपहार पाकर ये ख़ुशी होंगी।

मकर राशि - लड़का

मकर राशि के लडके बहुत जल्द खुश होने का स्वभाव नहीं रखते है। अक्सर अपनी पसंद की चीजें ये खुद लेना पसंद करते है। यदि आप इन्हें उपहार में वैलेंटाइन डे पर कुछ देना चाहती है तो आप इन्हें नीली रत्न लगा ब्रेसलेट दे सकती है। ब्रेसलेट इनकी पेर्सनलिटी को बेहतर करेगा। या इन्हें कोई एंटीक वॉच भी इन्हें उपहार में दे सकती है। जीवन भर साथ निभाने का वादा भी इन्हें आप इस दिन दे सकती है। जो इस दिन को आप दोनों के लिए यादगार बना सकता है।

मकर राशि - लड़की

मकर राशि की लड़कियों को केयरिंग और लविंग लड़के पसंद होते है। इनके लिए वैलेंटाइन डे उपहार गुलाबी क्वार्टस स्टोन से बेहतर कोई और उपहार कुछ हो ही नहीं सकता है। यह क्रिस्टल इनके लक को बढ़ाएगा और इनके लिए एक यादगार क्रिस्टल साबित होगा। गुलाबी क्वार्टस बिना शर्त का प्रेम जिसे हम निस्वार्थ प्रेम के रूप में जानते है। नीलम रत्न की कोई अंगूठी भी इनके लिए यादगार उपहार हो सकती है। इनमें से कोई एक उपहार आप अपने बजट के अनुसार तय कर सकते है। किसी शो के टिकट भी इन्हें गिफ्ट दे सकते है।

कुम्भ राशि - लड़का

कुम्भ राशि के लड़के बहुत अलग और स्वतंत्र होते है। नए विचारों का स्वागत करते है। वैलेंटाइन डे पर आप इन्हें कैंडल डिनर के साथ कोई लेटेस्ट वॉच या गले की चेन में डालने के लिए हार्ट शेप का फिरोजा रत्न का पेन्डेन्ट इन्हें उपहार में दे सकती है। कुम्भ राशि के लड़के सबको खुश रखने का प्रयास करते है, इस वैलेंटाइन डे पर आप इन्हें नीले रंग के फूलों का गुलदस्ता और उपहार देकर खुश कर दें।

कुम्भ राशि - लड़की

वैलेंटाइन डे पर कुम्भ राशि की लड़कियों को एक सुन्दर, क्लासिकल फुल ड्रेस विथ क्लासिकल ज्वेलरी गिफ्ट किया जा सकता है। अमेथिस्ट रत्न से जड़ित अंगूठी में अन्य दूसरा विकल्प हो सकता है। अपने कस्टम और पुराने ट्रेंड को फॉलो करने के कारण आप इन्हें वेस्टर्न कल्चर से प्रभावित उपहार देने से बचे। साथ में फूल और गले के लिए कोई स्कार्फ भी इन्हें दिया जा सकता है।

मीन राशि - लड़का

मीन राशि के लडके बहुत संवेदनशील होते है, वैलेंटाइन डे पर इन्हें प्रसन्न करना बहुत मुश्किल काम नहीं होता है। इन्हें फ्लोवेर्स में आप येलो कलर के ट्यूलिप ले सकती है। लाइट संगीत और जलीय स्थान भी इन्हें बहुत भायेगा। इसके साथ में कार्ड लेना न भूले। कुछ शब्द भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए आप इनके लिए लिख सकती है। अपनी फीलिंग को आज अपने तक न रखे। आप इनकी एक्स्ट्रा केयर कर इन्हें इम्प्रेस कर सकती है।

मीन राशि - लड़की

मीन राशि की लड़कियों को वैलेंटाइन डे पर उपहार में देने के लिए ब्लड स्टोन से जड़ित कोई घडी या अंगूठी, भाग्यवर्धक और पसंदीदा उपहार साबित होगा। वैलेंटाइन डे पर आप इन्हें अपने प्यार का अहसास कराये।  इन राशि के लड़कियों में छुपे गुणों को बाहर लाने का काम ब्लड स्टोन कर सकता है। हृदय को छूने वाली कुछ लाइने इनके लिए जरूर लिखें। साथ में गुलाब के फूल माहौल में खुशबू बिखेर सकते है।

ख़ास सन्देश -

यह उपहार आप अपने किसी भी ख़ास को दें सकते है। जरुरी नहीं की वो आपकी प्रेमिका या प्रेमी ही हो, आपका मित्र, सखी, माता-पिता, बहन, भाई, आपका मार्गदर्शक या आपका शुभचिंतक भी हो सकता है। अब यह आप पर है की आप उसके दिन को उपहार देकर कैसे ख़ास बनाते है।


Previous
सूर्य, शनि, बुध ग्रह की युति, फरवरी 2024 में बन रहा हैं त्रिग्रह योग – 5 राशियों का होगा भाग्योदय

Next
Gupt Navratri 2024: A Time of Devotion and Spiritual Practice