एक बार फिर सच हुई भूंकप की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

By: Dr. Arun Bansal | 07-Dec-2017
Views : 8982
एक बार फिर सच हुई भूंकप की ज्योतिषीय भविष्यवाणी

श्री अरुण बंसल जी के द्वारा – 6 दिसम्बर 2017 उत्तराखंड भूंकप

एक के बाद एक सटिक भविष्यवाणियों की श्रंखला बनाते हुए "फ्यूचर समाचार" ज्योतिषीय पत्रिका, जुलाई, 2017 में प्रकाशित आलेख में श्री अरुण बंसल जी, फ्यूचर पॉइंट, अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ के अध्यक्ष और फ्यूचर समाचार एवं रिसर्च आफ एक्ट्रोलाजी पत्रिकाओं के मुख्य संपादक ने जुलाई माह में प्रकाशित अपने एक आलेख में 3 दिसम्बर 2017 के 2 से 3 दिन के अंतराल में बड़े भूंकप की भविष्यवाणी की थी जो 6 दिसम्बर 2017 की रात दिल्ली और उत्तराखंड मे आए भूंकप के बाद यह भविष्यवाणी शत-प्रतिशत सही साबित हुई।

 

फ्यूचर समाचर, पेज संख्या 10, जुलाई माह में प्रकाशित इस आलेख का विषय "तृतीय विश्वयुद्ध" था। श्री अरुण बंसल भूंकप, प्राकृतिक आपदाओं, सोने-चांदी और ऐसे ही अनेक कठिन विषयों के लिए सदा से ही चर्चाओं में रहे हैं। ज्योतिष में शोध और कुछ नया सीखने वाले वर्ग के लिए इनके द्वारा लिखे गए लेख मार्गदर्शन का कार्य करते रहें। इनके द्वारा लिखे लेख गहन अध्ययन, शोध और अनेकों कुंडलियों पर लगाकर देखने के बाद ही लिखे जाते हैं।

 

आलेख में बताई गई ग्रह स्थिति के अनुसार ही भूंकप के समय की ग्रह स्थिति थी अर्थात सभी ग्रह राहू से केतु के मध्य स्थित थे। जिसमें चंद्र-राहू कर्क राशि में एक साथ थे, और छ: ग्रह तीन भावों में सिमट आए थे। कर्क राशि भारत की कुंडली की तीसरे भाव की राशि है और कर्क राशि भारत की चंद्र राशि भी है। इसलिए जब भी इस तरह की ग्रह स्थिति बनती है।। भारत में भूंकप की संभावनाएं बढ़ जाती है। इस आलेख में आने वाले वर्ष 2018-2019 से संबंधित अनेक भविष्यवाणियां की गई है। इसमें 2018 के मध्य में युद्ध के लक्षण बनने के बारे में भी कहा गया है। इसकी विस्तृत जानकारी आप आलेख में देख सकते है।


Previous
शनि हो रहे है अस्त - इन 3 राशि के व्यक्ति हो जाएं- सावधान

Next
गुजरात चुनाव - कांग्रेस को मिल सकती है बढ़त - बहुमत में संदेह