बार-बार Relationship टूटने के पीछे ये हो सकते हैं आपके Stars
By: Future Point | 22-Aug-2025
Views : 30
कुछ राशि के लोग अपने स्वभाव और अपेक्षाओं के चलते रिश्तों मे बार-बार धोखा खाते हैं। बेशक वे ईमानदार रहें, लेकिन उन्हें ऐसा साथी मिल जाता है, जो उनके प्रति समर्पित नहीं होता। इसकी वजह आपके भीतर कोई कमी नहीं, बल्कि आपकी राशि भी हो सकती है। जानते हैं किन राशि के लोग बार-बार रिश्ते टूटने का सामना करते हैं।
हमारे जीवन में रिश्ते बहुत अहम हैं। ये बहुत नाजुक होते हैं। इसलिए इन्हें पूरी ईमानदारी से निभाना पड़ता है। हालांकि, लाख कोशिशों के बावजूद भी छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां हो जाती हैं, जिससे दो लोगों के बीच दूरी बढ़ने लगती है और रिश्ता टिक नहीं पाता। कुछ लोग तो बार-बार एक ही हालातों का सामना करते हैं। उनका रिश्ता बनता है, गहरा होता है और फिर टूट जाता है।
अगर आप भी कुछ ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि दोष आपके व्यवहार में हो। आपकी राशियां भी बार-बार रिश्ता टूटने की वजह हो सकती हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनके कारण रिश्ता बार-बार टूटने की कगार पर आ जाता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग मजबूत रिश्ते बनाते हैं। इन राशियों पर शुक्र ग्रह का असर होता है। यह ग्रह प्यार और रिश्तों का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो इस राशि के लोग रिश्तों को जरूरत से ज्यादा अहमियत देते हैं, लेकिन रिश्तों में इन्हें सबकुछ परफेक्ट चाहिए होता है। जब चीजें उनकी उम्मीद के अनुसार नहीं होती, तो उनके लिए रिलेशनशिप को हैंडल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वृषभ राशि के लोगों को रिश्तों के मामले में थोड़ी समझदारी दिखानी चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता। एकदूसरे की छोटी -छोटी कमियों को अनदेखा करके ही रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है।
मिथुन और कन्या राशि
कहते हैं कि रिश्तों के बारे में ज्यादा सोचना नुकसानदायक होता है। यह सच है। मिथुन और कन्या राशि के लोग इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इन राशियों पर बुध का असर होता है। ये लोग अच्छे विचारक और बोलने वाले होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये लोग बातों को ज्यादा सोच लेते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव आने लगता है। यहां तक की ब्रेकअप की नौबत तक आ जाती है। इससे बचने के लिए दोनों पाटर्नर को एक दूसरे के साथ ईमानदारी से बात करनी चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का गहरा असर होता है। ऐसे लोग जोश और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि ये रिश्तों में तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन यह जल्दीबाजी कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। बिना सोचे समझे फैसला लेने से उनके रिश्तों में बार-बार दरार आ जाती है। इसलिए इस राशि वाले लोगों को प्यार और रिश्तों के मामले में समझदारी से फैसला लेना चाहिए। ताकि रिश्ता लंबे समय तक टिक सके।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग रिश्तों को लेकर काफी भावुक होते हैं। इनका प्यार हो या गुस्सा दोनों बहुत गहरा होता है। क्योंकि इन पर मंगल ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है। कभी-कभी इमोशनल होने की वजह से इनकी रिलेशनशिप में स्ट्रेस बढ़ जाता है। अगर इस राशि के लोग शांत दिमाग से सोचें समझें, तो रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है।
राशि रिश्ताें को कैसे प्रभावित करती है
हर व्यक्ति की राशि न केवल उसका भविष्य बताती है, बल्कि इससे उनके व्यवहार, सोचने के तरीके और रिश्तों को निभाने की क्षमता का भी पता चलता है। कुछ राशि के लोग भावुक होते हैं, वहीं कुछ राशि के लोग जल्द गुस्से में आ जाते हैं। ऐसे में जब दो राशियों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाता,, तो रिश्ते खराब होने लगते हैं।
मंत्र जाप करने से रिश्तों में सुधार
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ तरह के मंत्र राशिे की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। वृषभ राशि वाले लोगों को ऊँ शुक्राय नमः: का जाप करना चाहिए। यह मंत्र रिश्तों में मिठास लाने का प्रतीक है।
मेष राशि वाले लोगों को ओम मंगलाय नमः का जाप करना चाहिए। यह मंत्र उनके गुस्से को कम करके रिश्तों में सुधार करता है।
जिन लोगों की राशि मिथुन है, उन्हें ऊं बुधाय नम: का जाप करना चाहिए। इससे बोलचाल की भाषा में सुधार होता है और टूटे हुए रिश्ते भी जुड़ जाते हैं।
रिश्तों को संवारने के उपाय
दूसरों की खुशियों को अपनाना चाहिए। इससे रिश्ता मजबूत और प्यार भरा बनेगा।
लोग प्यार में अक्सर जल्दबाजी करते हैं, इसलिए रिश्ता टिक नहीं पाता। अगर थोड़ा धैर्य और शांति से काम लिया जाए, तो रिश्ता टूटने की नौबत कभी नहीं आएगी।
मिथुन राशि वाले लोग अपने जज्बात छिपा लेते हैं, जिससे गलतफहमी पैदा होती हैं। अगर ये लोग अपने दिल की बात खुलकर कहें, तो बार-बार ब्रेकअप से बच सकते हैं। अपने साथी को प्यार दिखाएं और एक दूसरे को समय दें। शिकायत कम करें और एक दूसरे को माफ करना सीखें।
अगर आपकी भी एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष शास्त्र में रुचि है और इस क्षेत्र के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। AIFAS और Future Point मिलकर ऑनलाइन वैदिक एस्ट्रोलॉजी कोर्स चला रहे हैं। यहां जूम क्लास के जरिए एस्ट्रोलॉजी सिखाई जाती है।
एस्ट्रोलॉजी कोर्स ऑनलाइन
इस कोर्स के अंतर्गत आपको एस्ट्रोलॉजी की बारीकियों और नियमों को जानने और गहराई से सीखने का मौका मिलेगा। यहां पर आपको अनुभवी और मास्टर एस्ट्रोलॉजर्स पढ़ाते हैं। इतना ही नहीं आपको पूरे कोर्स का स्टडी मटेरियल मिलेगा। पोस्ट के जरिए आप किताबें भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही क्लास मिस होने पर आपको इसकी रिकॉर्डिंग भी मिल जाएगी। जूम पर सारी क्लासेस ऑनलाइन होंगी जिससे आप अपने घर बैठे ही सब कुछ सीख सकते हैं। कोर्स के पूरे होने के बाद आपको उसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
वहीं, अगर आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ रही हैं या रिश्ता बनते बनते बिगड़ रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमारे अनुभवी एस्ट्रोलर्स से बात करके (Talk to Astrologer) आप अपने रिश्तों में प्यार और विश्वास जगा सकते हैं। चाहे बात पति पत्नी के रिश्ते की हो, या फिर लव रिलेशनशिप की, हमारी (Best astrologer in Delhi) टीम न केवल आपकी कुंडली के बारे में गहराई से जानेगी, बल्कि आपको सही सलाह भी देगी। जिससे आपके रिश्तों में पहले जैसी बात बन सके।