टैरो कार्ड राशिफल 2018 | Future Point

टैरो कार्ड राशिफल 2018

By: Future Point | 02-Jul-2018
Views : 7490
टैरो कार्ड राशिफल 2018

नए साल का आगमन अनेक खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है। आने वाले साल में कुछ नया करने की उमंग और उत्साह इस दिन देखते ही बनता है। हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित रहता है कि इस साल का सूरज हमारे लिए क्या लाया हैं। आप भी यह जानना चाह रहें होंगे कि साल 2018 आपके लिए कैसा रहने वाला है? जानिए क्या खास है आपके लिए इस साल के टैरो कार्ड वार्षिक राशिफल में-

मेष राशि - टेम्परेंस

इस साल का टैरो कार्ड राशिफल कहता है कि इस साल आपके जीवन में उतार-चढ़ाव अधिक नहीं रहेगा, जीवन के अधिकतर विषय संतुलित रहेंगे। इस साल में आप स्वयं को सात्विक रखें। जहां तक संभव हो किसी का बुरा न करें और सात्विक जीवन का पालन करें। स्वयं सहयोगी बने रहेंगे तो आपको भी समय पर सलाह और सहयोग दोनों मिलता रहेगा। वर्ष के उत्तरार्द्ध में आपको निर्णय लेने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आप परिस्थिति का बारीकी से विचार कर लें-विषय के दोनों पक्षों पर गौर कर लें। तस्वीर के दोनों पहलूओं का ध्यान रखने पर निर्णय सही होंगे। प्रेम संबंधों में मन की बात कहने के अवसर प्राप्त होंगे। कलात्मक विषयों पर मन लगेगा और नए प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं। धैर्य और शांति से काम लें। व्यर्थ के जोश में आने से बचें।

वृष राशि - द टावर

इस साल आपका मन विचलित रहेगा। मन-मस्तिष्क में विचारों की अधिकता आपके तनाव का कारण बनेगी। जिसका असर आपकी मानसिक स्थिति, विश्वास, आस्था और रिश्तों पर पड़ेगा। इसके साथ ही इसके कारण आपका व्यवहार भी प्रभावित होगा। घर-परिवार और कार्यालय की विपरीत परिस्थितियों का दबाव बदले हुए व्यवहार के साथ उभर कर सामने आएगा। समस्याओं को सुलझाने और सामना करने के जगह आप इनसे भागने का प्रयास करेंगे। नियंत्रण ना बनाए जाने पर यह विस्फोट का कारण बन सकता है। वर्ष अंत में प्रयास करने पर कार्यक्षेत्र में मनोनूकुल बदलाव की स्थिति बन सकती है। आय के क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आयेंगे।

मिथुन राशि - द एम्परर

आपके लिए निकला कार्ड यह बता रहा हैं कि आने वाले समय में आपकी योग्यता को पहचाना जाएगा। नेतृत्व शक्ति दिखाने के योग बन सकते हैं। आर्थिक उपलबधियां प्राप्ति संभावित है। पदोन्नति और कार्यभार दोनों में बढ़ोतरी होगी। किसी बड़े संस्थान में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी वरिष्ठजन या बुजुर्ग का मार्गदर्शन शुभ साबित होगा। तकनीकी और राजनैतिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए सबसे अतिउपयुक्त बना हुआ है। साल के अंत में दुर्घटना के प्रति सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में धैर्य बनाए रखें।

कर्क राशि - द मैजीशियन

आपका कार्ड दिखा रहा है कि आप अपने जीवन के उद्देश्यों के प्रति सतर्क रहेंगे। ध्यानकेंद्रित होने के कारण आपको सहज रुप से उद्देश्यों की प्राप्ति हो जाएगी। उलझनों को सुलझाने और विषयों को व्यवस्थित करने के कार्य आप इस समय में कर सकते हैं। कुछ नया सिखने और योग्यता में बढ़ोतरी करने के कार्य भी इस समय में किए जा सकेंगे। वाणी और भाव प्रकट की स्थिति मजबूत रहेंगी आपकी बातों को जगह दी जाएगी। किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। साल के अंत में अपनी सेहत का ख्याल रखें। तथा भावनों पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखें। अधिक सोच-विचार और बाल की खाल निकालने से बचें। कोई नया प्रेम संबंध आपकी प्रतीक्षा करेगा।

सिंह राशि-द टेन ऑफ कप्स

विचारित सभी कार्य इस वर्ष अवधि में पूर्ण होने के संकेत मिल रहे हैं। यह समय आपकी उन्नति, विकास और स्थिरता का हैं। इसलिए किसी भी नए बदलाव से बचना होगा। नई मित्रताओं और प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी। आगे बढ़कर नए रिश्तों का स्वागत करें। समाज में आपका मान पहले से बेहतर होगा। साल के अंत में रिश्तों में तालमेल बनाकर चलने की जरुरत होगी। एक-दूसरे को सहयोग में किसी प्रकार की कमी न करें। कार्यक्षेत्र में नवीन तकनीक को स्वीकार कर उसके साथ आगे बढ़े। नए आयाम, नई उम्मीदें और नए सपने खोजने की जरुरत है, इससे एक नई प्रक्रिया का आरम्भ किया जा सकता है।

कन्या राशि - द क्वीन ऑॅफ पेन्ट्कल्स

साल की शुभता को प्राप्त करने के लिए इस समय अधिक से अधिक दान-धर्म कार्यों में रुचि लें। जहां तक संभव हो कमजोर वर्ग और जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आयें। साज-सज्जा की वस्तुओं पर व्यय के योग बन रहे हैं। अत्यधिक कार्यभार से राहत लेने के लिए कुछ दिनों की छुट्टियों का कार्यक्रम आपके जोश और ऊर्जा को बेहतर करेगा। साल के अंत का समय आप अपने परिवार और अपने प्रियजनों के साथ व्यतीत कर आनंद ले सकते है। किसी अपने खास व्यक्ति से आपका जीवन प्रेरित होगा।

तुला राशि - द एम्प्रेस

इस वर्ष आपकी कोई पूर्व की मनोकामना पूर्ण होगी। धन और समृद्धि के पक्ष से समय आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। सहज रुप से कार्य पूर्ण हो जायेंगे अधिक मेहनत आपको नहीं करनी पड़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह समय कलात्मक और रचनात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करने के कार्य होंगे। साल के अंत में किसी महिला का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित होगा। मित्रता लगाव और प्रेम संबंधों में बदल सकती है।

वृश्चिक राशि - द सेवन ऑफ सोर्ड्स

आपके लिए निकाले गए कार्ड के अनुसार इस साल आप अपने कार्यों को लेकर परेशानी की स्थिति में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ने के बाद बदलाव के विचार मन में आ सकते हैं। स्थिति में संतुलन न होने के कारण कभी कार्यभार की अधिकता का अनुभव करेंगे और कभी कार्य नहीं होगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का सही ढ़ंग से प्रयोग करें। नए लोगों और नए प्रस्तावों को स्वीकार करते समय सावधानी का प्रयोग करें। असफलता के भय पर काबू पायें। स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। अपनी कार्ययोजनाओं को शेयर करने से बचें अन्यथा हानि की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि - द सन

यह साल आपके लिए प्रसन्नता और खुशियों की पोटली लेकर आएगा। समय की शुभता का साथ मिलने से कार्यों और संबंधों सभी का पूरा आनंद लेंगे। इस समय ऊर्जाशक्ति और आत्मविश्वास उच्च बना हुआ है। सेहत अच्छी रहेगी। पूर्ण लगन और पुरुषार्थ से काम लेने से लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी योजनाओं पर कार्य करने के योग बनेंगे। साल के अंत में संतान सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ सुखमय समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि - द थ्री ऑफ पेन्ट्कल्स

इस साल में आपका सारा ध्यान अपने रुके हुए कार्यॊं को पूरा करने का रहेगा। अधिक मेहनत भी करनी पड़े तो पीछे ना हटें। मेहनत के अनुरुप सफलता की प्राप्ति होगी। नए चुनौतियों और बाधाओं से डरने की जगह मुकाबला करने की प्रवृत्ति आपको आगे रखेंगी। सभी के सहयोग की स्थिति बनी होने के कारण इस साल में मिलने वाली सफलता को आप उल्लेखनीय सफलता मान सकते हैं। इस साल का अंत आपके सामान्य से अधिक मेहनत भी कराएं तो आपको पीछे नहीं हटना है। इस समय में की गई मेहनत का फल आपको आने वाले समय में मिल सकता है।

कुंभ राशि - द डेवल

यह साल आपके धन संबंधी क्षेत्रों में बढ़ोतरी का रहेगा। सारा फोकस आप अधिक से अधिक धन प्राप्ति में लगायेंगे। इससे पूर्व जिन प्रस्तावों को आपने नकार दिया था, उन सभी के बारे में एक बार फिर से सोचेंगे। अधिक भावुकता का समय हैं, जल्द विश्वास करने से बचें। मित्रता या प्यार में भावनाओं के आहत होने की स्थिति बन सकती है। यह सम्भव है कि आपकी गतिविधियां किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा नियन्त्रित हो रही हों। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के ख्याल से धन किसी गलत जगह पर निवेश करने से बचें। साल के अंत में आवेश पर नियंत्रण बनाए रखें।

मीन राशि - द लवर्स

यह साल अपने साथ पारिवारिक रिस्तों और करियर के लिए अनुकूल रहेगा। दोनों ही स्थानों पर आपकी अधिकार शक्तियों में इजाफा होगा। कार्यों से अधिक प्रेम संबंधों पर ध्यान अधिक केंद्रित रहेगा। ॠण और कर्ज के मामलें आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। रिश्तों में मजबूती होने के कारण आपसी समझ बढ़ेगी। कार्य करते समय अपनी सुरक्षा को अधिक तवोज्जो दें।


Previous
आपका भविष्य और टैरो कार्ड

Next
Weekly Horoscope 01st-July to 07th-July