सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश 2019 - कैसा रहेगा आपके लिए | Future Point

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश 2019 - कैसा रहेगा आपके लिए

By: Future Point | 29-Jul-2019
Views : 5531
सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश 2019 - कैसा रहेगा आपके लिए

नवग्रहों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह कहा गया है। यही वजह है कि सूर्य हम सभी की आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य से ही हम सभी को गर्मी, प्रकाश और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। सूर्य एक वर्ष में 12 राशियों का संचार करता है। लगभग 30 के अंतराल में सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। सूर्य को ग्रहों में राजा का स्थान प्राप्त होने के कारण सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से 12 राशियों का जीवन किसी न किसी प्रकार प्रभावित होता है और जीवन की घटनाएं बदलती है। 17 अगस्त 2019 को सूर्य कर्क राशि से निकलकर स्वराशि सिंह में प्रवेश करने वाला है, यहां सूर्य 17 सितम्बर 2019 तक रहेगा। सूर्य का स्वराशि में रहना आपके लिए किस प्रकार का रहेगा, आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं-

मेष राशि

आपके स्वास्थ्य और परिवार के लिए यह बहुत अच्छा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यह रिश्ता आपको बहुत खुशी देगा। आप अपने कार्यों में दृढ़ता के साथ जुड़ेंगे। जीवन के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण आपका बनेगा। लोग आपके साथ रहना, समय बिताना और आपसे जुड़ना पसंद करेंगे। शीघ्र धन प्राप्ति के योग बन सकते है। संतान सुख प्राप्ति के लिए गर्भधारण करने और संतान के रिश्ते मजबूत करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।

वृष राशि

सूर्य आपके चतुर्थ भाव पर गोचर करेंगे। नई चीजें सीखने और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा करने के लिए यह समय उत्तम है। आप शिक्षा में अधिक रुचि लेंगे और आप अच्छा महसूस करेंगे। धन और संपत्ति वृद्धि करने के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई है। परिवार के कुछ सदस्यों और सहकर्मियों के साथ संबंध बनाए रखने में थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप अपने काम में अच्छा करेंगे और समृद्ध होंगे लेकिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यह गोचर समाज में बेहतर स्थान प्राप्त होने के योग बना रहा है। इसके अतिरिक्त नए वाहन खरीदने की संभावना भी बनाता है।

मिथुन राशि

सूर्य यहां तीसरे भाव पर गोचर कर आपके नवम भाव को प्रभावित करेगा। किसी दूर स्थान की यात्रा करने के अवसर बनेंगे और यात्राएं सफल रहेंगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहेंगे और स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आसपास के लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे। मौन की सीमाओं को तोड़कर सुधार का प्रयास करेंगे। नौकरी में बदलाव का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र के कार्यों से कहीं यात्रा कर सकते है। पुस्तकों और लेखों को पढ़ने में अधिक रुचि लेंगे। ज्ञान का विस्तार करने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक सौदे करने के लिए यह समय सकारात्मक है।

कर्क राशि

दूसरे भाव में गोचर करने की अवधि में सूर्य आपके आठवें भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर आपको अचानक धन लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। बीमा से लाभ के योग बने हुए है। दुर्घटनाओं के प्रति सावधान रहना होगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए समय अच्छा है। कार्यस्थल में कार्य करना आपके लिए कठिन होगा, धन के विषयों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सूर्य आपकी जन्मराशि पर गोचर कर सातवें भाव को प्रभावित करेंगे। सूर्य का यह गोचर आपको उर्जावान और सकारात्मक महसूस कराएगा। आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे और लोग आपमें बदलाव देखेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारिक शक्तियों में वृद्धि होगी और यह समय लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अहंम भावना के चलते गलतफहमी और बहस हो सकती है। सभी समस्याओं को सफलतापूर्वक दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।

कन्या राशि

सूर्य आपके बारहवें भाव पर गोचर करेंगे और छ्ठे भाव को भी प्रभावित करेगा। यह आपके और साथी के मध्य गलतफहमी ला सकता है। रिलेशनशिप में हैं तो यह ब्रेक अप का कारण बन सकता है। जिन लोगों से आप प्यार करते हैं उन लोगों की तरह से आप निराशा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वस्थ्य आहार लेने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अपने विरोधियों के चलते अपने कार्यस्थल पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय वाद-विवाद से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा में भी निराशा की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में अधिक निवेश से बचें। व्यापारिक व्यवहार में सुधार की आवश्यकता है।

तुला राशि

सूर्य आपके ग्यारहवें घर में प्रवेश करेगा और पंचम भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत लाभदायक है। निवेश और सट्टा के जरिए लाभ कमाने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आप अंदर से बहुत सकारात्मक और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप इस समय आंतरिक आनंद महसूस करेंगे और आध्यात्मिक विकास होगा। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ एक अच्छा रिश्ता रखने का प्रयास करेंगे और उन्हें यथासंभव खुश रखने का प्रयास करेंगे। परिवार और प्रियजनों का समर्थन मिलेगा। छात्र पढ़ाई में अधिक रुचि महसूस करेंगे। नौकरी बदलने की योजना बना रहे है तो इस दौरान यह सहजता से हो सकता है।

वृश्चिक राशि

सूर्य दशम भाव पर गोचर कर आपके चतुर्थ भाव को भी सक्रिय करेगा। आप इस समय के दौरान अधिक काम-उन्मुख होंगे। कार्यस्थल पर अपनी क्षमताओं को दिखाना चाहेंगे। अपने प्रियजनों और आस-पास के लोगों के साथ थोड़ा विनम्र रहना होगा साथ ही उन्हें पहले से अधिक समय भी देना होगा। प्रॉपर्टी के माध्यम से लाभ कमाने, नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए भी यह समय अच्छा है। यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि

सूर्य नवम भाव पर गोचर कर तीसरे भाव को भी प्रभावित करेगा। आसपास के लोगों के साथ संबंध अच्छे रखने में सहयोग करेगा। लोगों की सलाह से आपको लाभ होगा। आप कुछ नया सीखना चाहेंगे। किसी दूर स्थान की यात्रा की संभावना भी बन रही है। इस समय में व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। धन और निवेश के मुद्दे आपकी परेशानियां बढ़ा सकते है। नौकरी बदलने के लिए समय आपके साथ है। आध्यात्मिक विकास के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई है। सिंह राशि में सूर्य का गोचर आपको अपना ज्ञान बढ़ाने में मदद करेगा।

मकर राशि

सूर्य आठवें भाव पर गोचर करेगा इसलिए इस यह समय विषयों को थोड़ा मुश्किल बना देगा। दुर्घटना, लड़ाई, बहस या अपमान की संभावना बन सकती है। सिंह राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए मुश्किलें बढ़ाएगा। आप अपने आस-पास के लोगों से प्रतिस्पर्धा करना शुरू कर देंगे। इससे आपके संबंध सभी के साथ प्रभावित होंगे और यह आपके पतन का कारण बन सकता है। आप इस दौरान उदास और खुद को अकेला महसूस करेंगे। कुछ लोगों को अचानक धन लाभ या संपत्ति का लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

सूर्य सप्तम भाव पर गोचर कर आप में आत्मविश्वास भर देगा। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी और बिजनेस-पार्टनर के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। सूर्य का गोचर आपको अपने शत्रुओं पर विजय पाने और प्रतियोगिताओं में जीतने में मदद करेगा। कुछ लोगों को इस समय कार्यस्थल पर तनाव, अवसाद, स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव हो सकता है। धन संबंधित समस्याओं की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि

सूर्य अष्टम भाव पर गोचर करेगा, आपकी कार्य बाधित होकर पूरे होंगे। स्वास्थ्य में कमी के योग बने हुए है। कुछ अवसाद की स्थिति रह सकती है। आपमें क्रोध और अहंकार भाव होने से छोटी-छोटी बातों पर आसानी से नाराज हो सकते है। मित्रों और परिवार के साथ संबंध खराब हो सकते है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। कार्यस्थल पर कार्य पूर्ण करने में असहजता रहेगा। करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।



View all

2023 Prediction


2023-rashifal

Subscribe Now

SIGN UP TO NEWSLETTER
Receive regular updates, Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, & Astrology Articles curated just for you!

To receive regular updates with your Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, Astrology Articles, Festival Updates, and Promotional Sale offers curated just for you!

Download our Free Apps

astrology_app astrology_app

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years