सूर्य मकर राशि में गोचर 2024: किस राशि का चमकेगा भाग्य? किसका बढ़ेगा टेक्स? | Future Point

सूर्य मकर राशि में गोचर 2024: किस राशि का चमकेगा भाग्य? किसका बढ़ेगा टेक्स?

By: Acharya Rekha Kalpdev | 15-Jan-2024
Views : 974
सूर्य मकर राशि में गोचर 2024: किस राशि का चमकेगा भाग्य? किसका बढ़ेगा टेक्स?

वैदिक ज्योतिष भविष्य के गर्भ में झाँकने की एक दैवीय और दिव्य विद्या है। इसमें सभी ग्रहों को कार्यों के विभाग सुनिश्चित किये गए है। सभी नवग्रह प्राप्त विभाग के अनुसार ही कार्य करते है और फल देते है। जैसे - सूर्य को नवग्रहों में राजा का स्थान दिया गया है। सूर्य एक राशि में एक माह रहता है। इस प्रकार वो 12 माह में बारह राशियों में भ्रमण करता है। सूर्य राजा के अतिरिक्त पिता भी है। हम सब में बैठा अहंकार भी है। आत्मा भी है और आत्मविश्वास भी है। संसार पर पड़ने वाला आपका प्रभाव भी है। नौकरी में है तो सूर्य हमारा बॉस है। सरकार में है तो टेक्स है, सत्ता में है तो वह सत्ता पक्ष का प्रधानमंत्री भी है। इस प्रकार सूर्य गौरव, तेज, राजनीति, चिकित्सा, नेत्र, दिन, यश, पितृ, प्रकृति, क्रूर ग्रह, धातुओं में ताम्बा है, रोगों से बचाने की शक्ति है। दृढ इच्छा है, बिजली, गेंहूं, गुड और हड्डियां, हद्रय, सिर और मस्तिष्क का कारक ग्रह है।

नवग्रहों में सूर्य प्रत्येक माह की 14 से 15 तारीख में राशि परिवर्तित करता है। जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। संक्रांति से अभिप्राय राशि में सूर्य के गोचर से है। सूर्य ग्रह 15 जनवरी 2024, सोमवार के दिन राशि बदल रहे है। सूर्य क्योंकि सभी ग्रहों में राजा का स्थान रखते है, इसलिए सूर्य का राशि बदलना सभी के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव अवश्य लाता है। 15 जनवरी 2024 को सूर्य का मकर राशि में गोचर करना, अन्य संक्रांतियों की तुलना में विशेष महत्त्व रखता है। इसके दो कारण है, पहला सूर्य इस समाय से उत्तरायण होते है, दूसरा मकर राशि सूर्य के पुत्र शनि की राशि है। और पिता-पुत्र के आपसी सम्बन्ध मित्रवत नहीं है। सूर्य के मकर राशि में गोचर की अवधि में सूर्य पर कन्या राशि में स्थित केतु की पंचम दृष्टि रहेगी। अत: सूर्य से मिलने वाले फलों में केतु का प्रभाव भी शामिल रहेगा। यह जानना बेहद रोचक और जिज्ञासापूर्ण हो सकता है की सूर्य मकर राशि में गोचर कर किस राशि को किस प्रकार का फल देने वाले है? आइये जानें-

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

मेष राशि -

सूर्य का गोचर आपकी जन्म राशि से दशम भाव में हो रहा है। इस समय में बॉस / उच्चाधिकारी का साथ और सहयोग पूरा नहीं मिल पायेगा। उनसे करियर में सराहना की अधिक अपेक्षा आप न रखें। आपके वरिष्ठजन इस समय आपको पूरा साथ देंगे। साथ ही सेवकों का सहयोग भी आपको समय पर मिलेगा। आगे पढ़ें मेष राशिफल 

उपाय - माणिक्य रत्न धारण करें।

वृषभ राशि -

पिता के साथ समय बिताने का समय इस माह में कमी ही मिल पायेगा। कार्यों की वजह से आपको काफी समय घर से दूर रहना पड़ सकता है। संतान के ढेर सारे सवालों के लिए तैयार रहें। माता पिता की हेल्थ का इस माह में अधिक ध्यान रखना होगा। कुछ यात्राओं के योग बनकर स्थगित हो सकते है। यात्राओं में सुख की कमी बनी हुई है। आगे पढ़ें वृषभ राशिफल

उपाय - रविवार के दिन रिश्तेदारों में गुड़ और तिल से बने लड्डू का वितरण करें।

मिथुन राशि -

मित्रों के लिए यह समय बहुत सुखद नहीं रहने वाला है। कुछ मित्रों से अनबन की स्थिति बन सकती है। हृदय पर तनाव और दबाव बना हुआ है। छात्रों के लिए समय अनुकूल और बेहतर परिणाम देने वाला बना हुआ है। व्ययों पर नियंत्रण रखें। व्यापार का विस्तार करने का विचार बन सकता है। आय का प्रवाह कम रहेगा। आगे पढ़ें मिथुन राशिफल

उपाय - रविवार के दिन चिकित्सा स्थल में दवाइयों का दान करें।

कर्क राशि -

पार्टनरशिप को सावधानी के साथ सम्भलना होगा। आय उत्तम बनी हुई है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय सुखद बना हुआ है। शत्रु बढे हुए है। धार्मिक आस्था से जुड़े और धर्म का पालन करें। संदेह और भ्रम को दूर करें। कार्यक्षेत्र के कार्यों में भाग दौड़ अधिक बनी हुई है। वाणी की कठोरता के कारण बनाते कार्य रुके सकते है। आगे पढ़ें कर्क राशिफल

उपाय - रविवार के दिन गुड़ और गेंहूं गाय को खिलाएं।

सिंह राशि -

इस माह आपका आत्मविश्वास कम रहेगा। हेल्थ सम्बंधित समस्याएं इस माह में दिक्कतें देंगी। पॉजिटिव रहते हुए, कुछ रोगों की कमी दूर हो सकती है। भाग्य का सहयोग काम मिलेगा। आय और लाभ दोनों बेहतर होगी। शिक्षण के लिए समय शुभ रहेगा। विदेश गमन के प्रयास सफल होंगे। कार्यों की अधिकता से अपने लिए समय कम ही निकाल पायंगे। आगे पढ़ें सिंह राशिफल

उपाय - रविवार के दिन गुड़ का सेवन करें।

कन्या राशि -

व्ययों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़े विषयों पर खर्च होने के योग बन रहे है। पार्टनरशिप में पार्टनर पर आँख बंद कर विश्वास करने से बचे। रोग, शत्रु और विवाद बढे हुए है। इन्हें अधिक बढ़ाने से बचे। समय रहते समाधान कर लेना सही रहेगा। बौद्धिक कार्य सहजता से पूरे होंगे। भाग्य का साथ आपके साथ बना हुआ है। आगे पढ़ें कन्या राशिफल

उपाय - रविवार के दिन ताम्बें के बर्तन दान करें।

तुला राशि -

आय और लाभ क्षेत्र से मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं हो पाएंगे। आपके रोगों में सुधार होना शुरू हो जाएगा, इस माह से। नई नौकरी की तलाश के लिए समय सहयोगी बना हुआ है। परिवार के सदस्यों में मेल मिलाप के योग है। बड़े भाई और बहनों का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता बनाये रखें। उसके स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखें। आगे पढ़ें तुला राशिफल

उपाय - रविवार के दिन मंदिर में सूर्य यन्त्र स्थापित कर, दर्शन पूजन करें।

वृश्चिक राशि -

नौकरी के कामों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी में बदलाव की कोशिशें इस माह में सफल हो सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। विरोधी इस समय आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। ग्रह यगों के परिणाम से आप जल्द किसी पर विश्वास नहीं कर पाएंगे। जॉब में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आगे पढ़ें वृश्चिक राशिफल

उपाय - रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य दें, और गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु राशि -

कुटुंब से जुड़े मसले इस माह में तनाव की वजह बन सकते है। हेल्थ पर कुछ खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम विषयों को समय की शुभता मिल रही है। छात्रों की पढाई में विध्न आ सकती है। लाभ बढ़ाने के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। शब्दों का प्रयोग सावधानी के साथ करें, किसी के मन को आहत न करें। आगे पढ़ें धनु राशिफल

उपाय - रविवार के दिन अनामिका अंगुली में माणिक्य रत्न धारण करें ।

मकर राशि -

प्रत्येक काम में बाधायें आने से मन दुखी रहेगा। धैर्य के साथ प्रयास करते रहें। धार्मिक यात्राओं और धर्म कर्म के लिए माह की शुभता बनी हुई है। मित्रों और छोटे भाई बहनों एक साथ कुछ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है। शिक्षा में मन कम लगेगा। इस माह में किये गए व्यय व्यर्थ के अधिक रहेंगे। कोई नई मित्रता शुरू होगी। आगे पढ़ें मकर राशिफल

उपाय - रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं।

कुम्भ राशि -

जीवन साथी के साथ विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी की हेल्थ में कमी भी संभावित है। संचित धन में कमी हो आसकती है। सेवकों से काम लेना इस माह सरल नहीं होगा। घर के भौतिक सुख साधनों में वृद्धि हो सकती है। अध्ययन कर रहे, छात्रों को पढाई में बुद्धि का साथ मिलेगा। आगे पढ़ें कुंभ राशिफल

उपाय - रविवार के व्रत का पालन करें।

मीन राशि -

सरकारी नौकरी में व्यवधान आ सकते है। उच्चाधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पायेगा। करियर में टीम का नेतृत्व करने के अवसर बनेंगे। भाग्य वादी न बनें, रुके हुए कार्यों को स्वयं के भरोसे ही पूरा करना होगा। दूसरों के भरोसे काम पूरे नहीं होगें। सुख शांति की कमी रहेगी। छोटी यात्राओं पर जाने के योग बन सकते हैं। आगे पढ़ें मीन राशिफल

उपाय - रविवार के दिन गेंहूं का दान करें।


Previous
Sakat Chauth 2024: Date, Muhurat, Story, Puja & Vrat Vidhi

Next
Basant Panchami 2024: Date, Muhurat, Significance & Puja Vidhi