सूर्य कुम्भ राशि में गोचर 2024 - कौन बनेगा धनवान? किसके बनेंगे काम? जन्म राशि से जाने | Future Point

सूर्य कुम्भ राशि में गोचर 2024 - कौन बनेगा धनवान? किसके बनेंगे काम? जन्म राशि से जाने

By : Acharya Rekha Kalpdev
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 05-Feb-2024सूर्य कुम्भ राशि में गोचर 2024 - कौन बनेगा धनवान? किसके बनेंगे काम? जन्म राशि से जाने

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को राजा का स्थान दिया गया है। वैदिक ज्योतिष 9 ग्रह, 12 भाव और 12 राशियों से मिलकर बना है। इन सभी को मिलाकर फलित ज्योतिष किया जाता है। 9 ग्रहों में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सात ग्रहों को वास्तविक ग्रह माना गया है। राहु और केतु दो ग्रहों को काल्पनिक ग्रह माना गया है। इसमें भी राहु केतु सदैव एक दूसरे से समसप्तक होते है। इन नौ ग्रहों में सूर्य को सबसे उच्च स्थान दिया गया है। नौ ग्रहों में सूर्य व् चंद्र को एक एक ग्रह का स्वामित्व दिया गया है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी है। मेष राशि में सूर्य उच्च राशि के होते है, और तुला राशि में सूर्य नीच राशि के होते है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, ईंधन, बिजली, गेंहूं और पद का प्रतीक है। इसके अलावा सूर्य पितृ, प्रकृति, क्रूर ग्रह, ताम्बा, राजसिक स्वभाव का होता है। ज्योतिष में सूर्य से चिकित्सक, अधिकारी वर्ग, पिता, राजा, राजनीती, गौरव और पराक्रम देखा जाता है। सूर्य से स्थानों में खुले स्थान, पर्वत, वन, पूजा का स्थान, न्यायालय, पूर्व दिशा, जहाँ पानी न हो, ऐसा स्थान देखा जाता है। सूर्य से देखे जाने वाले अंगों में सिर, पेट, हड्डियां, हृदय, नेत्र, मस्तिष्क। जन्मकुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव में हो तो व्यक्ति को उच्च रक्तचाप, तीव्र ज्वर, पेट, नेत्र, पित्तज आदि रोग देता है। माणिक्य सूर्य का रत्न है। सोना और तांबा सूर्य की धातु है। सूर्य अशुभ होकर स्थित हो तो व्यक्ति अहंकारी, ईर्षालु, दम्भी, क्रोधी, और आत्मकेंद्रित होता है।

विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल पर बात और जानें नए साल से संबंधित सारी जानकारी

सूर्य 13 फरवरी 2024, मंगलवार, समय 15:44 अपराह्न काल में मकर राशि से निकलकर, कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहे है, कुम्भ राशि शनि की मूलत्रिकोण राशि है। कुम्भ राशि में सूर्य 14 मार्च 2024 तक रहने वाले है।

कुम्भ राशि में सूर्य लगभग एक माह रहने वाले है। सूर्य एक माह वायुतत्व राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में काल्पनिकता का भाव अधिक रहेगा। गैस, एसिडिटी की समस्या भी सामान्य से अधिक रहने वाली है। अधिकारियों की सलाह और आदेश पर चलेंगे तो, सही रहेगा। उच्च अधिकारी कठोरता के साथ नियमों का पालन करेंगे। अनुशासन का सख्ती से पालन करें। यह एक माह 12 राशियों के लिए किस प्रकार का रहने वाला है, आइये जानें -

मेष राशि

सूर्य आपकी राशि के लिए पंचम भाव के स्वामी है और इस समय गोचर में सूर्य आपके 11वें भाव में गोचर कर रहे है। सम्मान, और दायित्व दोनों की प्राप्ति आपको इस समय में हो सकती है। उच्चाधिकारियों और अधीनस्थों से सहयोग की अपेक्षा न करें। शिक्षा अध्ययन के लिए समय आपका साथ दे रहा है। छात्रों को इस समय अपनी मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेमियों को समय की शुभता का लाभ मिलेगा। विदेश से आय के अच्छे साधन मिल सकते है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखे। संतान विषयों को लेकर इस समय आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है।

उपाय - दरिया में गुड़ बहाये।

वृषभ राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी है, और इस समय में सूर्य आपके दशम भाव पर रहेंगे। इसके प्रभाव से यह समय करियर के लिए ख़ास रहने वाला है। आपकी राशि के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला है। विदेश से आय के नए साधन सामने आएंगे। आपके पद में सुधार हो सकता है। नौकरी में नए अवसरों के लिए प्रयासरत रहेंगे। करियर में अपनी योग्यता दिखाने के अवसर बन सकते है। साझेदारी में रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय है। व्यावसायिक कार्यों से विदेश जाने और यात्राओं के योग इस समय बने हुए है। माता, घर और सुख - शांति के लिए यह समय विशेष रहेगा।

उपाय - सदा धर्म का पालन करे।

मिथुन राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य पराक्रम भाव के स्वामी है और सूर्य इस समय नवम भाव पर गोचर करने वाले है। साहस और हिम्मत अधिक दिखाने से बचना होगा। लाभ और आय के लिए समय साथ दे रहा है। पराक्रम दिखाने से धन हानि हो सकती है। यात्राओं और घूमने फिरने के योग इस समय बने हुए है। क्रोध और अहंकार के कारण मित्रों से रिश्ते ख़राब हो सकते है। हेल्थ का ध्यान रखें, स्वास्थय में कमी के योग बने हुए है। भाग्य भी इस समय साथ नहीं दे पायेगा। बचत का ध्यान रखे। बचत में कमी संभावित है। कुछ नए मित्र जुड़ सकते है।

उपाय - नदी या दरिया में ताम्बे का सिक्का डालना लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर 8वें भाव में गोचर कर रहे है। पैतृक मामले आपकी व्यस्तता बढ़ा सकते है। भूमि से जुड़े मामलों में आप सक्रिय रहेंगे। बुजुर्गों के सहयोग से विवादों का हल निकलेगा। माता की हेल्थ में सुधार होगा। इस समय वाणी में ओज रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बहुत अधिक रहगा। धैर्य के साथ अपने कार्यों को पूरा करें। पार्टनरशिप क्षेत्रों में बाधाओं और प्रॉब्लम का समय रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कष्ट बढ़ा सकता है। पाचन तंत्र इस समय बिगड़ा हुआ रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद न करें।

उपाय - अंधों को भोजन कराये।

सिंह राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य राशि स्वामी होते है। सूर्य इस समय आपके 7वें भाव पर गोचर कर रहे है। मैरिड लाइफ और पार्टनरशिप के लिए यह अवधि सुखद नहीं रहेगी। ईगो के चलते आपसी रिश्ते बिगड़ सकते है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले परेशानी दे सकते है। विरोधी और रोग भी बढे हुए है। शेयर, लॉटरी और सट्टे में बड़ी मात्रा में धन लगाने से बचें। शिक्षा और संतान विषयों के परिणाम अनुकूल रहेंगे। हृदय पर दबाव बना हुआ है। भूमि भवन के क्रय विक्रय के कार्यों में धोखा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

उपाय - ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः रविवार के दिन इस मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होते है और इस समय सूर्य आपके छठे भाव पर गोचर कर रहे हैं। सूर्य का यह गोचर आपके लिए सरकारी क्षेत्रों और टैक्स मामलों से जुडी प्रॉब्लम लेकर आ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति दूसरी नौकरी पाने के लिए इस समय प्रयास कर सकते है। नौकरी में प्रॉब्लम अधिक रहने से मन काम में नहीं लगेगा। भाई बहनों से रिश्ते मधुर रखने के लिए आपको खुद से पहल करनी होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य पूर्ण हो सकता है। संतान पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।

उपाय - रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर कर रहे है। सूर्य की यह स्थिति आपको पदोन्नति और आय में वृद्धि के अवसर दे सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय शुभ और लाभकारी है। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भूमि भवन क्रय करने के लिए समय अनुकूल है। माता का ख्याल रखें। करियर में अचानक से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। परिवार में अविश्वास की स्थिति बनी हुई है। शेयर बाजार में सोच समझ कर धन लगाएं। अधिक तनाव लेने से बचें। हद्रय पर भार महसूस होगा। संतान की हेल्थ में कमी बनी हुई है।

उपाय - गुड़ के पुए रविवार को दान करें।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य दशम भाव का स्वामी होकर चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। कानूनी पेपरों पर हस्तक्षर करते समय सावधानी बरते। करियर के लिए यह समय बहुत विशेष रहने वाला है। अपने प्रयास से अनेक रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शत्रुओं को शांत रखने में आप सफल रहेंगे। भाई बहनों से रिश्तों में मधुरता की कमी रहेगी। निराशा से बचना होगा। जीवन साथी और ससुराल पक्ष के साथ घूमने फिरने के कार्यक्रम बन सकते है। संतान की और से कष्ट मिल सकते है। वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी का प्रयोग करें।

उपाय - सूर्यदेव को गुड़ और चावल जल में डालकर अर्घ्य दें।

धनु राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी है और सूर्य इस समय तीसरे भाव पर गोचर कर रहे है। भाग्य के साथ की अपेक्षा रहेगी। मित्रों में अनबन हो सकती है। अत्यधिक साहस दिखाते हुए जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में धन लगाने से बचें। आय और लाभ बढ़ाने के लिए आपको खुद से प्रयास करने होंगे। जीवन साथी की हेल्थ में कमी दृष्टिगोचर हो रही है। व्ययों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में बॉस और सेवकों का साथ सहयोग पूरा नहीं मिलेगा। आँख और गले का ख़ास ध्यान रखें। बातों को विवाद का रूप देने से बचना होगा। क्रोध में आवेश खोने से बचें।

उपाय - सूर्य देव को प्रातकाल में अर्घ्य दें।

मकर राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 8वें भाव के स्वामी है और और 2रे भाव पर गोचर कर रहे है। इस समय आपमें क्रोध और आवेश बढ़ा हुए रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार का बढ़ना, तनाव का कारण बन सकता है। पारिवारिक कार्यों में व्यर्थ की अड़चनें मन की शांति भंग कर सकती है। खर्चें बढे हुए है। हड्डियों से जुड़े रोग हेल्थ में कमी का कारण बन सकते है। भूमि भवन के कार्य करने के लिए समय साथ दे रहा है। करियर में टीम हेड बनने के अवसर बन सकते है। कार्यस्थल में अपने प्रयास सौ प्रतिशत रखे। वैवाहिक जीवन में क्रोध में प्रतिक्रिया देने से बचें। पार्टनरशिप में सावधनी बरते।

उपाय - किसी जरूरतमंद को रविवार के दिन मसूर की लाल दाल का दान करें।

कुम्भ राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य 7वें भाव के स्वामी है और इस समय आपकी जन्म राशि पर गोचर करेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है। व्यापारिक क्षेत्र से अच्छे रिटर्न लिए जा सकते है। अपने मूल स्वभाव को बनाये रखें। अपने को स्वस्थ रखने के लिए चिकित्सा विषयों पर खर्च करना पड़ सकता है। करियर के कामों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते है। धैर्य के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें, प्रतिक्रया देने से बचे। विदेश में शिक्षा अध्ययन के लिए समय साथ दे रहा है। दूसरी नौकरी के लिए प्रयास किये जा सकते है। ग्रह गोचर साथ दे रहा है।

उपाय - रविवार के व्रत का पालन करें। रविवार के दिन नमक के सेवन का त्याग करें।

मीन राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी है और इस समय 12वे भाव पर गोचर करेंगे। यह समय हेल्थ और ऋण के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। रोग, शत्रु और ऋण बढे हुए है। लाभ और आय में वृद्धि करने के लिए घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। अविश्वास से मैरिड लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम विषयों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में जीवन प्रगतिशील रहेगा। अति आत्मविश्वास और अहंकार पेशेवर प्रयासों के लिए हानिकारक हो सकता है।

उपाय - रविवार के दिन अपने वजन के बराबर गेंहूं का तुला दान करें।