शनि हुए मार्गी, बस इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां
By: Future Point | 26-Sep-2018
Views : 9109
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो उसका प्रभाव धीमा हो जाता है और वो अपने स्वरूप फल नहीं दे पाता है। ज्योतिषशास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है जो मनुष्य को उसके कर्मों का फल देते हैं। कहा जाता है कि शनि देव कर्मों की सजा देते समय बिलकुल भी नरमी नहीं रखते हैं। इसलिए शनि के मार्गी होने पर इसका अशुभ फल और भी बढ़ जाता है और इसका असर आपके जीवन में परेशानियों के बढ़ने के रूप में पड़ सकता है।
शनि का गोचर 2018
इस साल शनि ग्रह 6 सितंबर, 2018 को मार्गी हो रहा है और अनुमान है कि कुछ राशियों के लिए शनि देव शुभ और मंगल प्रभाव देंगें। तो चलिए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान और बैंकिंग या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगीं। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अब आपको इस काम में सफलता मिल सकती है। Read More
वृषभ राशि
बहुत समय से किसी काम पर मेहनत कर रहे थे तो उसका फल अब आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। कहीं से अटका हुआ धन आ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। Read More
मिथुन राशि
शनि का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके लिए आने वाले कुछ महीनों में मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल पाएंगें। परिवार में विवाद हो सकता है। सेहत का भी पूरा ख्याल रखें। ऑफिस में अपने सहकर्मियों से ना उलझें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। Read More
कर्क राशि
शनि देव इस राशि की ओर बढ़ रहे हैं और इससे आपको लोकप्रियता, नाम और शोहरत सब मिलेगा। करियर और कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। कानूनी और सरकारी मामलों में किसी भी तरह को जोखिम उठाने से बचें। व्यापार में लाभ और उन्नति होगी। Read More
सिंह राशि
शनि के मार्गी होने पर सिंह राशि के जातक जीवन के प्रति आशावादी बनेंगें। इनके मन में सकारात्मक विचार आएंगें। व्यापार में नए रिश्ते बना सकते हैं। खुद को साबित करने के लिए बढिया समय है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। Read More
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में अपने से सीनियर्स से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आपके काम की सराहना होगी। अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर पाएंगें। सेहत में सुधार होगा। मानसिक और आर्थिक परेशानियां भी कम होंगीं। Read More
तुला राशि
शनि का यह गोचर और मार्गी प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा और आपको अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगें। पारिवारिक और लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। दोस्तों और रिश्तेदारों का भी सहयोग मिलेगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। Read More
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए आने वाले महीने बहुत शुभ रहेंगें। आपको संपन्नता, प्रसिद्धि और प्रतिभा की प्राप्ति होगी। हालांकि, आपको सेहत का ख्याल रखना होगा। मां और जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लोग आपके परिश्रम का सम्मान करेंगें। Read More
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में बढोत्तरी होगी। आप अपने सीनियर्स को आकर्षित कर पाने में सफल हो पाएंगें। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के अनेक अवसर मिलेंगें। सेहत में सुधार होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब दूर हो जाएंगीं। Read More
मकर राशि
ये आपके जीवन में एक खुशहाल और सुनहरा समय होने वाला है। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ जाएंगें और आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आप अपने परिवार या समाज में लोकप्रियता हासिल कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। शनि के मार्गी होने से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल पाएगा। Read More
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुभ समय है। आपको पूर्व में किए गए प्रयासों और मेहनत का फल मिल सकता है। भौतिक सुखों का आनंद लेने के लिए बढिया समय है। शत्रु परास्त होंगे और आप सम्मान बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के प्रयासों में सफलता मिलेगी। Read More
मीन राशि
इस समय आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन लाभ की भी संभावना है। कोई कानूनी मामला लंबे समय से चल रहा है तो अब वो भी खत्म हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए अच्छा समय है। जोखिम वाले कामों में हाथ ना डालें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों पर अपने से बड़ों की सलाह जरूर लें। Read More