प्रमोशन चाहिए, साल 2024 में करें ये उपाय - जानें ज्योतिष विद्या से
By : Acharya Rekha Kalpdev
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 08-Jan-2024
नौकरी पेशा लोगों का जीवन सरल नहीं होता, ऑफिस में समय से क़ाम निपटने का दबाव तो घर और ऑफिस में संतुलन बनाए रखने की चिंता। मतलब एक तरफ कुंआ और दूसरी और खाई। घर के बिगड़े हालात का असर ऑफिस स्टाफ पर न पड़े और ऑफिस की परेशानियों से घर की खुशियां कम न हों। इन दोनों ही बातों का ध्यान एक नौकरी पेशा व्यक्ति को रखना पड़ता है। चन्द्रमा की कलाओं की तरह जीवन रोज एक नई करवट बैठता है। हर दिन अपने साथ एक नई ख़ुशी और एक नया संघर्ष लेकर आता है। एक इंसान को एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ना पड़ता हैं। एक मोर्चा घर हैं, जहाँ कभी लाइफपार्टनर और कभी बच्चे किसी बात को लेकर नाराज हो जाते हैं, दूसरा मोर्चा कार्यक्षेत्र है, जहाँ कभी बॉस, कभी कलीग और कभी सेवक साथ नहीं देते। बस इन्हीं मोर्चों पर लड़ते लड़ते जीवन कैसे समाप्त हो जाता हैं, इंसान को पता भी नहीं चलता, जो लोग नौकरी पेशे में हैं, उन्हें एक और मोर्चे पर लड़ाई लड़नी पड़ती है। वो मोर्चा है, नौकरी में बने रहने का और समय पर प्रमोशन पाने का। इन दोनों ही मोर्चों के संघर्ष में सफलता मिल जाए तो इंसान खुद को सफल मानने लगता है और इसके विपरीत असफल होने पर तनाव, चिंता और मानसिकता खिन्नता बनी रहती है।
प्रमोशन पाने के लिए अगर आप भी है परेशान तो आज से ही यहाँ दिए गए उपाय कर लाभ उठायें-
शनि ग्रह को मन्त्रों से खुश करें
वैदिक ज्योतिष में नौकरी और कर्म का ग्रह शनि देव को कहा गया है, शनि ग्रह को खुश कर नौकरी के समय में आने वाली समस्याओं और रुके हुए प्रमोशन को पाया जा सकता है। शनि ग्रह सभी के कर्मों का हिसाब किताब करते हैं। खुश होने पर वो उन्नति और प्रमोशन देने से भी पीछे नहीं हटते है। प्रमोशन के लिए शनि ग्रह को खुश करने के लिए प्रतिदिन शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। भगवन शनि देव के सामने बैठकर शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति बेहतर होती है और उनसे मिलने वाले फल शुभ रूप में प्राप्त होते हैं।
आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब
सूर्य के लिए रविवार का उपाय करें
नौकरी पेशा व्यक्ति को शनि ग्रह के अलावा सूर्य ग्रह को भी खुश रखना चाहिए। सूर्य ग्रह बॉस और सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली में यदि सूर्य शुभ रूप में स्थित हो तो व्यक्ति से नौकरी में उसका बॉस उससे खुश रहता है। इससे प्रमोशन के योग भी अच्छे बनाते है। समय से प्रमोशन होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और व्यक्ति का मनोबल भी ऊँचा होता है। दोनों ही बातें एक अच्छे जीवन स्तर के लिए आवश्यक है। सूर्य को जन्मपत्री में बल देने के लिए सूर्य के उपाय करने चाहिए। उगते हुए सूर्य को जल देने से सूर्य को शक्ति मिलती है। और सूर्य शुभ होकर अच्छा फल देने लगते है। इसके अलावा सूर्य की शुभता बढ़ाने के लिए रविवार को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। सूर्य शुभ हो तो व्यक्ति को प्रमोशन पाने के लिए बहुत अधिक इंतज़ार नहीं करना पड़ता है। इस प्रकार उपाय कर आप अपने सूर्य को शुभ कर सकते हैं।
बुध ग्रह को शुभ करें
कार्यक्षेत्र में बुध ग्रह हमारे सहयोगियों जिन्हें हम अपने कलीग्स के नाम से बुलाते है, को रिप्रेजेंट करते है। बुध ठीक हो तो व्यक्ति से उसकी बहनों के संबंध मधुर रहते हैं, और ऑफिस में भी उसे अपने सहयोगियों का साथ मिलता है। बुध ग्रह की शुभता पाने के लिए बुध ग्रह की वस्तुओं को ग्रहण किया जाता है और कुंडली में बुध ग्रह शुभ न होने पर बुध ग्रह की वस्तुओं का दान किया जाता है। आपके लिए बुध ग्रह किस प्रकार के फल देने वाले है यह आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति पर निर्भर करता है। बुध ग्रह के उपाय के रूप में बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरी का चूड़ियों का दान करें। गाय को हरी घास खिलने से भी बुध ग्रह शुभ होता है। यह उपाय लगातार करने से अधिक लाभ मिलता है।
नवग्रह शांति कराएं
भगवन शिव के मंदिर में नवग्रह शांति कराने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से सभी नौ ग्रहों की शांति होती है, विशेष रूप से राहु-केतु की। राहु-केतु शांति होने से राहु-केतु से मिलने वाले फल भी शुभ रूप में प्राप्त होते हैं।
नौकरी में प्रमोशन के लिए जन्मपत्री के एकादश भाव के स्वामी ग्रह के मन्त्रों का जाप करना अतिशुभ माना जाता है। लग्न के हिसाब से एकादश भाव का स्वामी बदल जाता है। आपके एकादश भाव का स्वामी कौन है, यह आपकी जन्मपत्री से तय होता है। एकादश भाव उन्नति और प्रमोशन का भाव है, इस भाव के शुभ होने से इससे मिलने वाले फल शुभ रूप में प्राप्त होते हैं।
गुरु ग्रह को बल दें
बृहस्पति ग्रह धन, धन्य, उन्नति और सफलता देने वाले ग्रह हैं। बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद मिलने से रुके हुए सब काम पूरे होते हैं। बृहस्पति ग्रह को शुभता देने के लिए केले के पेड़ की पूजा करने का विधान हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर सेवा करने से बृहस्पति ग्रह की शुभता प्राप्त होती है। हल्दी का सेवन करने से भी गुरु ग्रह को बल मिलता है।
काम करने की मेज का ख्याल रखें
नौकरी पेशा व्यक्तियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की, काम करने की मेज सुव्यवस्थित हो। सारा सामान इधर उधर फैला हुआ नहीं होना चाहिए। सामान व्यवस्थित न हो तो राहु ग्रह सक्रीय हो जाता है और कार्यों में व्यर्थ के व्यवधान आने शुरू हो जाते हैं। ऐसा न हो इसके लिए आवश्यक है की काम करने की मेज पर सामान ठीक से रखा गया हो।