5 जनवरी को मिथुन राशि में जा रहा है चंद्रमा, इन राशियों की खुल सकती है किस्‍मत

By: Future Point | 03-Jan-2023
Views : 1356
5 जनवरी को मिथुन राशि में जा रहा है चंद्रमा, इन राशियों की खुल सकती है किस्‍मत

5 जनवरी, 2023 को मन का कारक चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। वह 5 जनवरी को बृहस्‍पतिवार के दिन सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि का स्‍वामी ग्रह बुध हैं। ज्‍योतिषीय गणनाओं के अनुसार चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव राशिचक्र की विभिन्‍न 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा, तो किसी को इस राशि परिवर्तन के कारण दुख उठाना पड़ सकता है। 

आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर करना, क्‍या फल लेकर आ रहा है।

Read in English - Moon transits into Gemini

मेष राशि

इस गोचर की वजह से आप दुखी या उदास महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आपका मन निराशा से घिर जाए। आपको काम या कार्यक्षेत्र में भी रुकावटों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतनी है वरना आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आप जमीन या घर में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी अच्‍छा समय नहीं है। वैचारिक मतभेदों के कारण पति-पत्‍नी के बीच लड़ाई हो सकती है। आप सोच-समझकर बोलें वरना स्‍वयं आपके लिए ही बेवजह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।


आज का मेष राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

अविवाहित जातकों या शादी योग्‍य लड़के या लड़की के लिए विवाह का प्रस्‍ताव आ सकता है। अपने प्रेमी से मिलने का मौका मिल सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने का मौका मिल सकता है। कोर्ट केस का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। पति-पत्‍नी के बीच का संबंध मधुर होगा और आप दोनों के बीच प्‍यार बढ़ेगा। आपको अचानक किसी जगह से आर्थि‍क सहायता या धन लाभ हो सकता है। आपके बच्‍चों में साहस की वृद्धि होगी। छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने और सफलता पाने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। सेहत को लेकर आपको इस समय थोड़ा सावधान रहना होगा।


आज का वृषभ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की सेहत चंद्रमा के गोचर के कारण कमजोर पड़ सकती है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिमाग में क्‍या चल रहा है, इसे किसी के साथ भी शेयर ना करें। अगर बहुत ज्‍यादा जरूरत नहीं है, तो किसी से भी पैसे या कोई भी चीज उधार लेने से बचें वरना आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीखा में हिस्‍सा लेने वाले हैं, तो मेहनत से आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। किसी से भी बहस करने से बचें वरना नुकसान आपको ही होगा।


आज का मिथुन राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी युगल के लिए यह समय भाग्यशाली रहेगा। व्यापारी अपने कारोबार के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी नई योजना में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर भी सामान्‍य समय है। जीवनसाथी से खुलकर अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।


आज का कर्क राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को चंद्रमा के गोचर के दौरान परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह अच्छा समय है। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं, सिनेमा देखने जा सकते हैं या पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। घर में कोई अतिरिक्त निर्माण कार्य या घर की साज-सज्जा संबंधी कार्य करवा सकते हैं। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी योग हैं।


आज का सिंह राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोगों को चंद्रमा के गोचर की वजह से अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए ज्‍यादा मेहनत और प्रयास करने पड़ेंगे। आपके नए दोस्‍त बन सकते हैं। पड़ोसियों के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। किसी करीबी रिश्‍तेदार के घर में किसी त्‍योहार में हिस्‍सा लेने जाना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदते समय आपको सावधान रहना होगा। अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखें। बाहर का खाना खाने से बचें वरना सेहत खराब हो सकती है। किसी पुराने दोस्‍त से अचानक मुलाकात हो सकती है।


आज का कन्या राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

इस समय आपको बहुत ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इस कारण आप अधिक थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं। छोटे भाई या बहन के सहयोग से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ सकता है। अपने द्वारा लिए गए फैसले को सफल करने के लिए आपको बहुत अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस समय धैर्य से काम लें और अपने काम पर ध्‍यान दें। पैसे कमाने के लिए भी आपको मशक्‍कत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत और प्रेमपूर्ण रहेंगे।


आज का तुला राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा या आप किसी सोशल इवेंट में भी हिस्‍सा ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष से आप प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ को देखकर आपका मन प्रसन्‍नता से भरा रहेगा। घर के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप उनकी खुशी के लिए कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अपनी सुरीली आवाज से दूसरों का दिल मोह लेंगे। खरीदारी करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। कोई भी नई चीज खरीदने से बचना होगा। आपके पैरों में कोई समस्या हो सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

चंद्रमा के मिथुन रा‍शि में गोचर करने पर धनु राशि के लोगों के लिए अपव्यय और उदासी का माहौल बन सकता है। हर क्षेत्र में आपको असंतुष्ट परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत करने के बावजूद भी आपको अपनी इच्‍छा अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। धैर्य से काम लें और यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें। प्रेमियों के लिए यह समय एक दूसरे का साथ पाने के लिए शुभ है। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार बढ़ेगा और विश्‍वास में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंध को शादी के रिश्‍ते में बदल सकते हैं।


आज का धनु राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर करने पर निवेश के लिए बहुत शुभ समय है। आप जिस भी चीज में निवेश करेंगे, उसमें आपको मुनाफा ही होगा। निवेश का पैसा ही मुश्किल समय में आपके काम आ सकता है। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और आप दूसरों को आकर्षित कर सकते हैं। घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है। आप उनकी खातिरदारी में व्‍यस्‍त रहेंगे। बहुत ज्‍यादा काम करने से बचें वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है। फिलहाल पार्टनरशिप में बिजनेस करने का ख्‍याल मन से निकाल दें।


आज का मकर राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर निश्चित रूप से समाज में मान सम्मान लेकर आएगा। लोगों की नजरों में आपके लिए सम्‍मान और प्‍यार बढ़ सकता है। व्यापारियों को कहीं से लाभ होने की संभावना है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए आनंदमय रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें तो अच्छा होगा। पति-पत्‍नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप अपना सारा ध्‍यान अपने वैवाहिक रिश्‍ते को ठीक करने पर दें।


आज का कुम्भ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

आप किसी धार्मि‍क कार्य में हिस्‍सा ले सकते हैं। बच्‍चे का साहस देख कर आपका दिल खुशी और उत्‍साह से भर जाएगा। छात्र पढ़ाई को लेकर संतुष्‍ट रहेंगे। प्रेम संबंध के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। अपने जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। सेहत भी सामान्‍य रहेगी। बिजनेस शुरू करने के लिए यह बहुत अच्‍छा समय है। इस समय आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वो सफलता की ऊंचाईयों तक जा सकता है।


आज का मीन राशिफल विस्तार से पढ़ें

Previous
Moon transits into Gemini on January 5, 2023

Next
Moon transits into Cancer on January 7, 2023