मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर, जानिए राशि अनुसार प्रभाव

By: Future Point | 01-Feb-2020
Views : 5980
मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर, जानिए राशि अनुसार प्रभाव

मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर - Budh ka Meen Rashi me Gochar 2020: बुध को ज्योतिष के अनुसार बुद्धि और व्यापार का मूल कारक माना जाता है। संचार कुशलता को बुध काफी हद तक प्रभावित करते हैं। तकनीकी क्षेत्रों में भी बुध के परिवर्तन से बदलावों की संभावना जताई जाती है। कुल मिलाकर बुध की चाल में होने वाले बदलाव ज्योतिषशास्त्रियों द्वारा बहुत अहमियत रखते हैं। नव ग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार का पद प्राप्त है, वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध एक सौम्य और शुभ ग्रह है। बुध ग्रह जिस भी ग्रह के साथ युति करते हैं, उस ग्रह के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। अर्थात बुध यदि शुभ ग्रहों के साथ हों तो परिणाम शुभ और पाप ग्रहों के साथ हों तो परिणाम अशुभ होते हैं, सूर्य के साथ मिलकर यह प्रभावशाली बुधादित्य योग बनाते हैं। काल पुरुष की कुंडली में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशियों के स्वामी हैं। कन्या राशि में बुध ग्रह उच्च के और मीन राशि में नीच के होते हैं|

बुध ग्रह का प्रभाव-

बुध ग्रह से बुद्धि, बहन, बुआ, शरीर की त्वचा, बोलने की हमारी क्षमता, लोगों से सम्पर्क करने में हमारी योग्यता अर्थात हमारी संवाद शैली, तार्किक क्षमता, यात्रा, लेखन, गणित, ज्योतिष व्यापार आदि का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में होता है उस जातक की तार्किक क्षमता और बुद्धि प्रखर होती है। वहीं अगर बुध अच्छी स्थिति में न हो तो त्वचा संबंधी विकार होते हैं और ऐसा व्यक्ति खुद को अच्छी तरह से व्यक्त भी नहीं कर पाता है। ऐसे लोग किसी तरह की कोई मानसिक तकलीफ़ का शिकार हो सकते हैं।

बुध का गोचर 07 अप्रैल 2020 को कुम्भ से मीन राशि में होने जा रहा है। बुध का यह राशि परिवर्तन मंगलवार को दोपहर 14 बजकर 23 मिनट पर होगा। जिसके बाद बुध 25 अप्रैल 2020 को प्रातः 02 बजकर 34 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर के दौरान बुध अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं| जिसकी वजह से इनका नकारात्मक प्रभाव व्यापार जगत पर अधिक देखने को मिलेगा| तो चलिए जानते हैं बुध का मीन राशि में गोचर करने पर सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

आपकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा क्या कहती है, जानें फ्यूचर पॉइंट ज्योतिषाचार्यों से। अभी परामर्श करें।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| यह समय अपने धैर्य का परिचय देने का है। प्रत्येक निर्णय को सोच-समझ कर लें| जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये हो सकता है हितकर न हो। इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको बजट बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए, अगर आप कहीं इनवेस्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय उचित नहीं है। अपनी सेहत के प्रति भी इस समय सचेत रहें। रोमांटिक जीवन आपका सुखमय बने रहने के आसार हैं। आप खुद को अपने साथी के काफी करीब महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातक भी दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगें और विपरीत परिस्थिति में जीवन साथी का सहयोग मिलना आपको सुकून दे सकता है।

उपाय-
गणेश जी का पूजन
करें व उन्हें दूर्वा अर्पण करें|
भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं|

What do your life predictions say: Brihat Horoscope Report

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| यदि बात करें आपके आर्थिक पक्ष की तो यह गोचर आपकी कई आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो इस समय उसे चुका पाने में सफल होंगे, इस समय बिजनेस में सफलता मिलेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी और जो कार्य हाथ में लेंगे उन्हें सफलता के साथ समय पर पूर्ण कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में भी ख़ुशियाँ बनी रहेंगी और आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनंद के क्षण बिता पाएंगे। अपने मित्रों के साथ मिलकर आप कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपकी बुद्धि की प्रखरता इस अवधि में आपको जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ दिलवाएगी। अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा किये गये कामों का आपको सही फल नहीं मिल रहा तो एक बार आपको सही से अपने द्वारा किये गये कामों का आकलन करने की जरुरत है।

उपाय-
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दुर्गाशप्तशती का पाठ करना चाहिए|
लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| यदि आप लेखन या जनसंचार के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास है। नौकरी और बिजनेस में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों को करारा जवाब देने में सक्षम होंगे, कार्यस्थल पर जो लोग आपकी छवि को नुक्सान पंहुचाने के प्रयास में हैं उन्हें भी मुंह की खानी पड़ सकती है। इस समय आप केवल अपने काम पर ध्यान दें बाकि अपने आप सही हो जायेगा। इस गोचर के दौरान पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात को समझेगा। आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि यह समाज में आपकी मानहानि का कारण भी बन सकती है।

उपाय-
किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेकर यदि आपके लिए शुभ हो तो “पन्ना” रत्न धारण कर सकते हैं|
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, और साबूत हरे मूंग का दान करें|

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| भाग्य स्थान में नीच के बुध का होना, आपके लिये शुभ संकेत नहीं है। खासकर व्यापारीवर्ग को इस गोचरकाल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| और आपको अपनी लाइफ के लगभग हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक तौर पर भी आपकी सक्रियता में कमी आ सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है| लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है। किसी भी परिस्थिति में अपना विवेक न खोंये मेहनत करते रहें। आपका भाग्य भले ही आपके हाथ में न हो लेकिन आपके कर्म आपके हाथ में हैं। यह ऐसा समय है जब आपको अपनी मेहनत को दोगुना करने की जरुरत है। पर्सनल रिलेशनशिप में भी डिस्टरबेंस महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय-
बुधवार के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करना श्रेयकर रहेगा|
श्री कृष्ण को मिश्री माखन का भोग लगाएं|

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस भाव में बुध के गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है| इस दौरान बिजनेस करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| इस दौरान आपको आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के अधिक प्रयास करने होंगे। किसी को उधार देने से बचें नहीं तो दूसरे की आर्थिक स्थिति तो अच्छी हो जाएगी लेकिन आप मजधार में फंस जाएंगे।किसी भी कार्य को करने में कोई हड़बड़ी न दिखाएं। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये परेशानी का कारण बन सकता है| अपनी सेहत के प्रति भी इस समय सचेत रहें। रोमांटिक जीवन आपका सुखमय बने रहने के आसार हैं। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की जरूरत है। ऐसे में बेवजह की बहसों में पड़ने से इस दौरान बचें और कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से भी खुद को दूर रखें। स्पष्टवादी बनें और भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं|

उपाय-
नित्य सूर्य को जल चढ़ाएं और गणेश भगवान की पूजा अर्चना करें|
आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें|
भगवान श्री कृष्ण की आराधना करें|

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| बुध का यह गोचर कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक रहने वाला है। इस दैरान आपके जीवन में प्रेम संबंध का आगमन हो सकता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह अच्छा समय है। आपका जीवनसाथी भी आपके साथ काफी खुशी महसूस करेगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें, वह आपको धोखा दे सकता है| इस दौरान समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में काफी बढ़ोत्तरी होगी। दांपत्य जीवन का आपको भरपूर आनंद मिलने के आसार हैं। इस राशि के जातकों के लिये विवाह के योग बन रहे हैं, विशेषकर कन्याओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। सुख-सुविधाएं जुटाने के लिये आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं। इस दौरान आपको कोई चर्म सम्बन्धी रोग परेशान कर सकता है|

उपाय-
बुध ग्रह की पूजा करवाएं और ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: इस मंत्र का रोज 108 बार जप करें|
बुधवार के दिन किसी किन्‍नर को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ होगा|

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह समय स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहने का है। बुध के नीच राशि में परिवर्तन से और शनि की बुध पर दृष्टि पड़ने के कारण आप उदर संबंधी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। व्यवसायी जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी किसी नई परियोजना के लिये आपको कर्ज़ भी लेना पड़ सकता है। विद्यार्थीवर्ग भी अपनी पाठ्यपुस्तकों में कम ही रूचि लेगा| आपके लिए बहुत सी मुश्किलें प्रारंभ होने वाली हैं। शत्रु आपसे ज्यादा ताकतवर सिद्ध होंगे और आपका आर्थिक पक्ष भी काफी कमजोर रहेगा। कारोबारियों को कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

उपाय-
स्फटिक की माला
धारण करें|
कन्याओं को फल दान करें|

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| बुध के पंचम भाव में गोचर के चलते इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा| नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, पेट से सम्बंधित परेशानियां व घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| जो दंपति संतान सुख का इंतजार कर रहे हैं उनकी यह मुराद इस गोचर में पूरी होगी| प्रेम जीवन के लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग प्रेम की नौकाओं में सवार हैं उन्हें इस दौरान किनारे मिल सकते हैं। लंबे समय से प्रेम की डोर से जुड़े इस राशि के जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

उपाय-
अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें|
दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करें|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है, इसमें धन हानि होने की संभावना है। आपके मुंह से निकले कटु शब्द आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| दाम्पत्य जीवन में कुछ कहा-सुनी भी हो सकती है| जिसके कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है| इस समय अपनी वाणी पर अंकुश रखें, तथा सकारात्मक विचार बनाये रखें, यही आपको सफलता दिलाएंगे| बिजनेस करने वाले लोगों को इस समयावधि में अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए। समय का सदुपयोग करके ही आप जीवन में आगे बढ़ते हैं इसलिए आज के काम को आज ही पूरा करें।

उपाय-
विष्णुसहस्रनाम स्त्रोत्र
का पाठ करें|
नित्य तुलसी पर घी का दीपक जलाएं|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान सगे संबंधियों के साथ किसी भी विवाद में न पड़े अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। यह समय अपने आपको शांत रखने का है। इस दौरान कुछ आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है| कुछ ऐसे नये दोस्त आपकी लाइफ में आ सकते हैं जो फ्यूचर में आपके काम आयें। नौकरी करने वाले जातक किसी भय से आशंकित रह सकते हैं। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनने की जरूरत है। अगर आप बातों को पूरी तरह से जाने बिना कोई निर्णय लेते हैं तो आने वाले वक्त में यह आपके लिए ही परेशानी लेकर आ सकता है।

उपाय-
शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, और काले रंग की गाय की सेवा करें।
बुधवार के दिन चांदी या कांस्य के गोल टुकड़े को हरे रंग के रुमाल में लपेट कर जेब में रखें|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है| कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपके बने बनाये काम बिगड़ जाएँ| आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो इस गोचर के दौरान आप धन को संचित कर पाने में सफल होंगे और आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के आसार हैं। आपके काम करने का अंदाज़ आपको कार्य क्षेत्र और समाज के बीच नयी पहचान दिलाएगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। त्वचा से संबंधी कोई रोग इस समय आपको परेशान कर सकता है इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें| इस राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें एक समय सारणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

उपाय-
बुध यंत्र
की स्थापना पूजा स्थान पर करें|
बंदरों, साधुओं और अपनी मां की सेवा करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं| कारोबार से जुड़े इस राशि के जातकों को इस समय अपने विरोधियों से संभलकर चलने की जरुरत है, आपका कोई विरोधी आपके साथ धोखा देने की सोच सकता है| जिसकी वजह से आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना इस समय करना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आप अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से इस समय उधार मांग सकते हैं। अचानक से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चीजें सामान्य रुप से चलती रहेंगी, कुछ मुद्दों को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है| कुछ जातक विदेश जाने का मन भी बना सकते हैं। आपकी वाणी की कठोरता इस समय कार्य क्षेत्र में आपको नुकसान पहुंचा सकती है इसलिये सबके साथ विनम्रता के साथ रहें|

उपाय-
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
का नित्य १०८ बार जप करना श्रेयकर होगा|
भगवान विष्णु पर पीला चन्दन चढ़ाएं|

For Astrological Remedies including Gemstones, Yantra, etc., Visit: Future Point Online Shopping Store

Previous
मंगल का मकर राशि में गोचर 2020 - Mangal Gochar 2020

Next
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, होगा ये बड़ा बदलाव।