मार्गी शनि का नौकरी और व्यवसाय पर पड़ रहा है असर, जानें अपनी राशि का हाल
By : Future Point
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 23-Oct-2018
शनि देव को न्याय का कारक माना गया है। इनकी कृपा मिल जाए तो जीवन की नैय्या पार हो जाती है लेकिन अगर शनि देव नाराज़ हो जाएं तो जीवन में दुखों की बरसात हो जाती है। कहते हैं कि शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों का फल भी देते हैं और फल देते हुए वो बिलकुल भी नरमी नहीं रखते।
शनि देव को सेवा और कर्म का कारक कहा जाता है और इसका सीधा-सीधा असर व्यक्ति की नौकरी और व्यापार पर पड़ता है। अब शनि की चाल मार्गी हो चुकी है और ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आपकी राशि पर शनि के मार्गी होने का क्या प्रभाव रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि पर शनि के मार्गी होने का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
शनि का मार्गी होना आपके व्यापार और करियर के लिए बहुत अच्छा है। इस गोचर के दौरान आपके लिए बहुत शुभ योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी और आय के अन्य स्रोत भी मिलेंगें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। विरोधी शांत होंगें।
वृषभ राशि
शनि का मार्गी होना आपके भाग्य में वृद्धि का कारण बनेगा। अगर कोई मुश्किल या समस्या परेशान कर रही थी तो अब उसका अंत होगा। नौकरी और व्यापार में सफलता जरूर मिलेगी। नई नौकरी और बिजनेस में अचानक से कोई मुनाफा हो सकता है। शिक्षा और प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय है।
मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं तो अब वो दूर होंगें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चा बढ़ने की वजह से तनाव हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक कानूनी मामलों से निकल सकते हैं। शत्रु परास्त होंगें। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां भी दूर होंगीं। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद खत्म होगा।
सिंह राशि
शनि के मार्गी होने पर आपको फायदा होगा। आमदनी बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
शनि का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको प्रॉपर्टी और वाहन आदि जैसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कानूनी मसले में राहत मिलेगी और करियर में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगें। मां की सेहत में सुधार होगा। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
तुला राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साहस में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।
वृश्चिक राशि
शनि के मार्गी होने पर वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस समय आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
धनु राशि
शनि देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और अब वक्री से उनकी चाल मार्गी हो गई है। ये समय आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। मानसिक रूप से अशांत रहेंगें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगीं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगें। भाई-बहनों के लिए अच्छा समय है। ऑफिस के कामों में व्यस्त रहेंगें। जल्दबाजी और लापरवाही से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की सारी परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रगति मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगें। लंबे समय से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगीं। मन प्रसन्न रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने का शुभ फल मिलेगा। आय के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। जिन कार्यों के बारे में सोच रहे हैं वो पूर्ण होंगें।
मीन राशि
आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। नई पहचान मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। परीक्षा में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगें। किसी से विवाद में ना उलझें।