मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानिए इस परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर | Future Point

मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानिए इस परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर

By: Future Point | 18-Feb-2020
Views : 5474
मंगल का मीन राशि में प्रवेश, जानिए इस परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर

वैदिक ज्योतिष में मंगल को अग्नि तत्व का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है, इसीलिए इसे अंगारक भी कहा जाता है। यह ऊर्जा, आत्मविश्वास, अहंकार, वीरता और साहस जैसे गुणों का कारक है। पौराणिक ग्रंथों में मंगल को भूमि सूत अर्थात पृथ्वी का पुत्र कहा गया है| मंगल के दुष्प्रभाव से रक्त, मांसपेशी और अस्थि जनित रोग होते हैं। और यह ओप्रेसन और दुर्घटना आदि के लिए भी कारण बनता है| मंगल ग्रह शुभता का भी प्रतीक है। मंगल ग्रह की मूलभूत प्रवृत्ति प्रजनन और बड़े बदलाव करना है। मंगल के प्रभाव से प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक मजबूती प्राप्त होती है। मंगल एक क्रूर ग्रह है। यह व्यक्ति के मन तथा बुद्धि को तीक्ष्ण करने वाला ग्रह है। इसके प्रभाव से मनुष्य अपने जीवन यात्रा में साहसी कार्य को अंजाम देता है क्योकि मंगल साहस का मूल कारक ग्रह है। इस ग्रह के प्रभाव से जातक सरकारी नौकरी भी करता है।

नवग्रहों में मंगल की भूमिका एक सेनापति के रूप में है, इसलिए इसे युद्ध का देवता भी कहा जाता है। हालांकि मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है, लेकिन ये प्रसन्न होकर मनुष्य की हर प्रकार की इच्छा पूर्ण करते हैं| इनकी कृपा से उन्नति, सम्मान, पराक्रम, बाधाओं से मुक्ति और जमीन आदि से संबंधित लाभ होते हैं| जन्म कुंडली में मंगल के शुभ प्रभाव से भूमि लाभ, भाई-बहन से सुख, नौकरी और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। और जातक स्वभाव से निडर और साहसी होता है| लेकिन यदि अशुभ स्थिति में बैठा हो तो शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, कर्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है, और व्यक्ति के अंदर साहस व आत्मविश्वास की कमी होती है, साथ ही दाम्पत्य जीवन में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं| यह मकर राशि में उच्च के तथा कर्क में नीच के होते हैं| मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी हैं| इनकी महादशा 7 वर्ष की होती है| यदि लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में मंगल स्थित होता है तो कुंडली में मांगलिक दोष उत्पन्न हो जाता है, जिसे विवाह और वैवाहिक सुख में बड़ी समस्या का कारण माना जाता है।

प्रत्येक ग्रह किसी निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों का राशियां बदलना गोचर कहलाता है। मंगल ग्रह 18 जून 2020, गुरुवार के दिन 20 बजकर 14 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे और 16 अगस्त तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आईये जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आपके जीवन पर क्या होगा मंगल के इस गोचर का असर?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से बारहवें भाव में हो रहा है| इस भाव में भ्रमण होने से भागदौड़ अधिक रहेगी। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है खासकर रक्त जनित रोगों की संभावना बन सकती है और सिर में दर्द या मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है| यदि आपका बिजनेस विदेश से सम्बन्धित है तो आपको लाभ की सम्भावना बन सकती है | इस अवधि में आप कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं| लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। यदि आप किसी कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं तो इस कानूनी लड़ाई में मंगल आपको जीत दिला सकता है। छोटे भाई बहनों के लिए भी यह गोचर अनुकूल प्रतीत होता है, किन्तु उनके साथ आपके सम्बन्धों में कुछ तनाव भी उत्पन्न हो सकता है|

उपाय-

  • मां दुर्गा की आराधना करें। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें।
  • छोटे भाई-बहनों की सहायता करें, और उन्हें कोई उपहार दें|

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है| इस राशि वालों के लिए धन प्राप्ति का योग बनेगा। हालाँकि व्यय भी अधिक मात्रा में होगा,मंगल का यह गोचर आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा। इस समय नई प्रोपर्टी खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आने वाले वक्त में आपको फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और अपने सहकर्मियों और बॉस के साथ अच्छे संबंध बनाने में सफल होंगे| यदि आप अविवाहित है तो आपके लिए इस दौरान विवाह का प्रस्ताव आ सकता है| यदि मंगल की दशा चल रही है तो संतान की उन्नति से संतान के साथ साथ आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। जो महिलाएं गर्भवती हैं या अभी-अभी गर्भाधारण की हैं उन्हें इस गोचर के दौरान सावधानी बरतने की जरुरत है।

उपाय-

  • स्फटिक की माला धारण करें|
  • हर शुक्रवार को मिठाई व मीठे फल बालिकाओं में बांटें|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से दशवें भाव में होने जा रहा है| इस गोचर के दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और हर क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे| नौकरी और बिजनेस में सफलता व उन्नति मिलेगी, लेकिन इस समय पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रह सकती है| नौकरी करने वाले लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और वे नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें और दोनों स्थानों पर क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। ऐसा नहीं करने पर आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। मंगल के इस गोचर के समय संतान का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। सरकारी काम में भी लाभ की स्थिति बन रही है। इस समय आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता की भी उन्नति होगी।

उपाय-

  • मंगल ग्रह की पूजा करवाएं और हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें|
  • अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से नवमें भाव में होने जा रहा है| इस राशि वालों के लिए मंगल का योगकारक होकर भाग्य भाव में बैठना शुभ फलदायक है, मंगल का गोचर आपके जीवन में अच्छे परिणाम का सूचक है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश में अध्ययन करने की योजना बना रहे है तो शुभ संकेत है। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान के सहयोग से भाग्योदय होगा। पिताजी के ऊपर खर्च करने का योग बन रहा है उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है|सामाजिक जीवन में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके दोस्त इस समय में आपके मददगार साबित होंगे और आपकी कई परेशानियों को दूर कर देंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी मुराद पूरी होगी। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना भी नज़र आ रही है।

उपाय-

  • प्रत्येक मगलवार को शिवलिंग पर लाल चन्दन चढ़ाना शुभ फलदायक रहेगा|
  • रात को सोते समय अपने सिरहाने पानी रखकर सोएं और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से आठवें भाव में हो रहा है| मंगल का यह राशि परिवर्तन आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं होगा। इस दौरान अचानक लाभ या अचानक नुकसान की सम्भावना रहेगी| जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। इस समय किसी को उधार व कर्ज देने से बचे यदि ऐसा करते है तो आपका धन डूब सकता है। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल नजर आ रही हैं। फिर भी अकस्मात लाभ के योग बन रहे हैं, इस समय आप मानसिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं| कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, धन हानि और कोई दुर्घटना भी घट सकती है। मनोवांछित लाभ हेतु बहुत ही मेहनत करनी पड़ेंगी। यदि ब्लड से संबंधित विकार या बवासीर की बीमारी पहले से है तो बढ़ सकती है। काम का अधिक दबाब और आर्थिक स्थिति में गिरावट मानसिक तौर पर आपको परेशान कर सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद या बहस करने से बचें। भाई-बहनों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय-

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत लाभप्रद है
  • गाय को रोजाना गेहूं खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से सातवें भाव में हो रहा है। इस समय नौकरी तथा व्यवसाय में उन्नति होगी फिर भी आप मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त रहेंगे। इस दौरान आपके व्यवहार में क्रोध व उत्तेजना बढ़ेगी। और जीवनसाथी के साथ अकारण कलह की स्थिति बन सकती है, और यदि पहले से ही विवाद चल रहा है तो तलाक की नौबत बन सकती है। अतः खुद को शांत रखें, और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न ले। इस दौरान साझेदारी के कामों को भी सावधानी से निपटाएं| कार्य सम्बंधी नई योजना के लिए समय को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें| यह समय आपके भाई-बहनों के लिए लाभकारी रहेगा और वे इस समय का अच्छा उपयोग भी करेंगे। किन्तु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी आवश्यकता है।

उपाय-

  • तांबा, लाल वस्त्र, मसूर दाल, गुड़, आदि का दान करना शुभ रहेगा|
  • बंदरो को चने और गुड़ खिलाना आपके लिए हितकारी रहेगा|
जानें अपने आने वाले साल का हाल - वार्षिक कुंडली 2020

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से छठे भाव में हो रहा है। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से अधिक अच्छा नहीं कहा जा सकता, लेकिन फिर भी आप अपने कठिन परिश्रम और पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे लोगों के लिए तथा स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है, निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। भाई बहनों के साथ व्यर्थ का विवाद भी इस अवधि में सम्भव है जिसका प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी हो सकता है| किन्तु यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है, स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं| हॉस्पिटल के चक्कर लगाने भी पड़ सकते हैं। पति पत्नी का झगड़ा कानूनी रूप ले सकता है।

उपाय-

  • मंगल के बीज मंत्र ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का 108 बार (1 माला) नित्य जाप करें|
  • घर या मंदिर के पास अनार का वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें भाव में हो रहा है। इस दौरान नौकरी और बिजनेस में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे| नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं| जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ प्राप्त होना सम्भव है| यह समय शिक्षा के लिए बेहतर है, यदि आप डटकर मेहनत करते हैं तो इस समय में मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं| अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह समय आपके पक्ष में है| अवसर का लाभ उठायें| यदि आपकी सन्तान विवाह योग्य है तो उसके विवाह की भी सम्भावना इस अवधि में की जा सकती है, अपने तथा अपनी सन्तान के स्वास्थ्य की ओर से सावधान रहने की आवश्यकता है, और गर्भवती ( Pregnant ) महिलाओं को इस गोचर के दौरान थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है| इस दौरान पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय-

  • मंगल यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
  • मंगलवार को गुड़ और दाल का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से चौथे भाव में हो रहा है। यह गोचर व्यवसाय की दृष्टि से आपके लिए शुभ रहेगा| नौकरी और बिजनेस में सफलता व तरक्की मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, और जिन लोगों का बिजनेस विदेश से जुड़ा है| उन्हें विदेशी सम्पर्कों से श्रेष्ठ लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस समय आप वाहन अथवा घर खरीद सकते हैं, और कोई प्रॉपर्टी से सम्बंधित विवाद चल रहा था तो उसमे भी सफलता मिल सकती है| वैवहिक जीवन में भी इस दौरान परिस्थितियाँ सामान्य रहने वाली है, आपके जीवनसाथी को भी करियर में तरक्की मिल सकती है| माता के साथ संबंध खराब हो सकते है बहसबाजी से बचे। अपने तार्किक विचारो से माता को बांधने की कोशिश न करें, बल्कि उनका दिल जितने की कोशिश करे। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें| मानसिक परेशानी के कारण हाई ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है। आपके अधिक क्रोध के कारण परिवार की शांति भंग हो सकती है अतः क्रोध न करें, और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

उपाय-

  • मंगलवार को रक्त दान करना अच्छा होगा।
  • दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। आप स्वयं को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे, और अपने विरोधियों और प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे। कार्य स्थल पर आपकी कड़ी मेहनत, लग्न और समर्पण से आपकी प्रशंसा होगी। पुराना कर्ज चुकाने के लिए यह समय आपके पक्ष में रहेगा। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में लाभ की सम्भावना है | धार्मिक गतिविधियों में रूचि में वृद्धि हो सकती है | अपने छोटे भाई बहन से सम्बन्ध में कुछ कड़वाहट आ सकती है। और लघु यात्रा संभव है, इस दौरान आपके मान-सम्मान मे वृद्धि होगी, आय में बढ़ोत्तरी होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ सावधानी बरते क्योंकि किसी कार्य को लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है।

उपाय-

  • नियमित रूप से शनि देव की आराधना करें।
  • मंगलवार के दिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है। इस दौरान नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति तथा मान सम्मान में वृद्धि के संकेत प्रतीत होते हैं| यदि आप राजनीती से सम्बन्ध रखते हैं तो वहाँ भी किसी उच्च पद प्राप्ति की सम्भावना है | आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ सकती है | स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है| इस राशि के जातको को पैतृक धन लाभ का योग बन रहा है। वाणी दोष के कारण पैतृक धन लाभ में कुछ कमी या इस सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पैर या आँख में चोट लग सकती है अतः सावधानी रखे। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच समझ कर लें, अचानक कोई भी निर्णय न लें, वाणी दोष का योग है, अतः इस दौरान अपने वरिष्ठ व उच्च अधिकारियों से बहस न करें|

उपाय-

  • सुंदरकांड का पाठ करवाना शुभप्रद रहेगा|
  • जातक को शराब, तम्बाकू आदि का सेवन नही करना चाहिए|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी ही राशि में होने जा रहा है। इस दौरान आपके अंदर क्रोध की मात्रा अधिक बढ़ सकती है| हो सकता है इस समय आप बात-बात पर गुस्सा करने लगें| अतः दूसरों पर हावी होने की कोशिश बिल्कुल भी न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। जीवन साथी और परिवार के लोगों के साथ मतभदे होंगे, इसलिए अपने क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें और हर समस्या का शांति के साथ हल निकालने की कोशिश करें। इस समय अवधि में व्यर्थ की भागादौड़ बढ़ेगी। जीवन साथी की तरफ से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है, इस समय पार्टनरशिप और शेयर मार्किट से लाभ मिल सकता है। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। निजी जीवन में होने वाले झगड़े से बचने की कोशिश करें नहीं तो मानसिक तनाव से परेशान हो सकते है। इस समय प्रमोशन का भी योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शरीर में कही चोट लग सकती है अतः वाहन सम्भलकर चलाएं।

उपाय-


Previous
ऐश्वर्य के कारक शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश– जानिये 12 राशियों पर क्या होगा असर

Next
सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानिए क्या प्रभाव होगा आपकी राशि पर