मंगल का धनु राशि में परिवर्तन

By: Future Point | 18-Jan-2020
Views : 5010
मंगल का धनु राशि में परिवर्तन

मंगल का धनु राशि में गोचर - Mangal Gochar in Sagittarius 2020: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है| यह पराक्रम अर्थात उर्जा देने वाला ग्रह माना जाता है| मंगल को क्रूर ग्रहों में सर्वोपरि माना जाता है, इसलिये ज्योतिष शास्त्र में मंगल की गतिविधियों पर विद्वानों की नज़र हमेशा बनी रहती है| मंगल पराक्रम, स्फूर्ति साहस, आत्मविश्वास, धैर्य, देश प्रेम, बल, रक्त, दृढ़ता, जल्दबाजी, महत्वाकांक्षा, खतरे उठाने की शक्ति, क्रोध, घृणा, उत्तेजना, झूठ एवम शस्त्र विद्या के अधिपति माने जाते हैं| हालांकि मंगल को अशुभ ग्रह माना गया है, लेकिन ये प्रसन्न होकर मनुष्य की हर प्रकार की इच्छा पूर्ण करते हैं| इनकी कृपा से उन्नति, सम्मान, पराक्रम, बाधाओं से मुक्ति और जमीन आदि से संबंधित लाभ होते हैं| यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो तो वह स्वभाव से निडर और साहसी होता है| लेकिन यदि अशुभ स्थिति में बैठा हो तो शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, कर्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है| मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं| यह मकर राशि में उच्च के तथा कर्क में नीच के होते हैं| मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी हैं| इनकी महादशा 7 वर्ष की होती है|

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 8 फरवरी को प्रातः 3 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है, इस समय मंगल गोचर में वृश्चिक राशि से वृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेगा तथा मंगल इस राशि में 22 मार्च 2020 तक रहेगा| धनु राशि गुरु की राशि है गुरु मंगल का मित्र ग्रह है, इसलिए मंगल का गुरु की राशि में जाना जातक को सकारात्मक फल देने वाला होगा, इस दौरान जातक के अंदर ज्ञान और पराक्रम दोनों का समावेश होगा| और जातक प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त करेगा| व्यवसाय में उन्नति होगी, मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा, प्रॉपर्टी से सम्बंधित शुभ फल प्राप्त होंगे|

Read in English: Mars Transit in Sagittarius

मेष राशि (Aries)

इस राशि परिवर्तन के दौरान मेष राशि वालों के लिए मंगल नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस भाव से भाग्य का विचार किया जाता है| इस दौरान मेहनत के पश्चात सफलता मिलने के योग हैं| भाग्यवादी न बने कर्मशील बने| इस समय पूजा-पाठ तथा आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी| कोई धार्मिक अनुष्ठान में सम्म्लित होने का मौका मिलेगा| जॉव में वरिष्ठ अधिकारीयों के कारण उच्च पद की प्राप्ति होगी| पिताजी से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा| पिताजी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, अतः उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए| इस दौरान आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है| यदि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी, आय अच्छी होगी लेकिन व्यय भी अधिक होगा|

उपाय-
मंगल यंत्र
की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
मंगलवार के दिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें|

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि परिवर्तन के दौरान वृषभ राशि वालों के लिए मंगल आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय में वाहन आदि सावधानी से चलाएँ, स्वास्थ्य से सम्बंधित भी कोई परेशानी हो सकती है| अंहकार और गुस्से से भी बचने का प्रयास करें| निजी संबंधों को समझना इस समय बहुत ज़रूरी होगा| मंगल का यह परिवर्तन आपके लिये लाभ के नये स्त्रोत लेकर आ सकता है| बचत करने पर विचार कर सकते हैं| हालांकि सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना होगा| इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर रह सकती है| इस समय पति पत्नी में आपसी झगड़े की स्थिति बन सकती है| आपके स्वभाव में क्रोध और उत्तेजना का संचार बढ़ जायेगा, अतः बुद्धि और विवेक से काम करें|

उपाय-
मंगल के बीज मंत्र ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का 108 बार (1 माला) नित्य जाप करें|
आटे के पेड़े में गुड व चीनी मिलाकर गाय को खिलायें|
आटे के पेड़े में गुड मिलाकर गाय को खिलायें|

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि परिवर्तन के दौरान मिथुन राशि वालों के लिए मंगल सातवें भाव में गोचर करेंगे| केतु के साथ युति होने से दांपत्य जीवन के लिये यह समय थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है| आपके स्वभाव में क्रोध की प्रवृति का बढ़ना आपकी परेशानियों को और अधिक बड़ा सकता है| इस दौरान कर्ज न लें, और न ही किसी को पैसा उधार दें| जीवनसाथी के साथ किसी भी बात में न उलझें, इस दौरान साझेदारी के कामों को भी सावधानी से निपटाएं| कार्य सम्बंधी नई योजना के लिए समय को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें| इस समय बेवजह क्रोध करने से बचें और तनाव बिल्कुल न लें|

उपाय-
सुंदरकांड का पाठ
करवाना शुभप्रद रहेगा|
लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने शयनकक्ष में रखें|
हनुमान जी की आराधना करें, और उन्हें चोला व लाल सिंदूर अर्पित करें|

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि परिवर्तन के दौरान कर्क राशि वालों के लिए मंगल छठे भाव में गोचर करेंगे| व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं| इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे| खर्चों में इस दौरान वृद्धि हो सकती है इसलिए इस समय अच्छा बजट प्लान बनाएं और उसके मुताबिक ही ख़र्चे करें| स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें| प्रतिद्वंदियों से कड़ी चुनौति का सामना आपको करना पड़ सकता है| ऋण वापसी करने में समर्थ हो सकते हैं| यदि आप नौकरी में हैं तो विवाद से बचना ही अच्छा रहेगा|

उपाय-
दो मुखी रुद्राक्ष
पहनना श्रेष्ठ रहेगा|
मंगलवार के दिन शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें|

अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन पंचम स्थान में हो रहा है| आपके व्यवसाय व यश में वृद्धि करेंगे| किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने जा रहें हैं, तो अच्छी तरह से विचार-विमर्श ज़रुर कर लें| शिक्षा की दृष्टि से इस गोचर के दौरान अच्छे परिणाम घटित होंगे| नौकरी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, पेट से सम्बंधित परेशानियां व घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| यात्रा भी आपको इस दौरान करनी पड़ सकती है| प्रोपर्टी में निवेश करना आपके लिये लाभदायक रह सकता है| पंचम स्थान का मंगल गर्भ धारण करने में विघ्न उत्पन करता है| यदि महिला है और गर्भवती ( Pregnant ) है तो यह दो महीना संभलकर रहे अन्यथा गर्भपात हो सकता है|

उपाय-
मंगल यंत्र
की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
जातक को शराब, तम्बाकू आदि का सेवन नही करना चाहिए|

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन चतुर्थ स्थान में हो रहा है| यह गोचर आपके कॅरियर के लिए अच्छा सिद्ध हो सकता है| आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी| सहकर्मियों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा| और यदि साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं तो भी समय अच्छा है| इस गोचर के दौरान माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है| दाम्पत्य जीवन में कुछ कहा-सुनी भी हो सकती है| जिसके कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है| हालांकि यदि आप घर बदलने या वाहन लेने के मूड में हैं तो यह समय आपके लिए बेहद अच्छा साबित हो सकता है, इस समय आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं|

उपाय-
हर दिन बजरंगबाण का पाठ करें|
ताँबा, गेहूँ, गुड, लाल कपडा, माचिस आदि का दान करें|

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन तीसरे स्थान में हो रहा है| इस समय के दौरान आप कुछ ऐसे फ़ैसले लेंगे, जो आगे चलकर फ़ायदेमन्द साबित होंगे| इस समय धनार्जन तथा भाग्य निर्माण हेतु जातक को यात्राएं भी करनी पड़ेंगी| और इन यात्राओं के दौरान आपको बेहद सतर्क भी रहना होगा, साझेदारी में काम करने का मौका मिल सकता है, सकारात्मक विचार आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं| यदि आप सिंगल हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है, किसी लव लाइफ पार्टनर के मिलने की पूर्ण संभावना है, इस काम में आपका कोई मित्र सहायता कर सकता है, वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा| इस समय में किसी पड़ोसी या नज़दीकी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, अतः विवादों से बचने की कोशिश करें|

उपाय-
मंगल के बीज मंत्र ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का 108 बार (1 माला) नित्य जाप करें|
हनुमान मंदिर में ध्वजा चढ़ाने से लाभ होगा|

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन दूसरे स्थान में हो रहा है| ज़मीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा| इस अवधि में आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकता है, विशेषकर आपकी वाणी में कटुता का प्रतिशत बढ़ सकता है| आर्थिक मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं कहा जाएगा, अतः बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है, और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, इस अवधि में अधिक प्रयास करने से काम बनेंगे, आपके कार्य देरी से संपन्न होंगे किंतु फिर भी आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा| दाम्पत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है, इस समय आप प्यार के बंधन में बंध सकते है| दांत तथा आँख में कोई समस्या हो सकती है| चोट लगने की स्थितियां बन रही हैं, वाहन आदि सावधानी से चलाएं,

उपाय-
मंगल यंत्र
की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
मंगल ग्रह की पूजा करवाएं और मंदिर में लाल मसूर की दाल का दान करें|
बंदरो को चने खिलाना आपके लिए हितकारक रहेगा|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि में होने जा रहा है| व्यापार के लिए यह गोचर नए अवसर लेकर आएगा, और आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चे बढ़ेंगे, और मानसिक तनाब भी बना रहेगा, आपका और आपकी माता जी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, स्वास्थ्य के मामले में संयम और समझदारी से काम लें| काम का बोझ बढ़ेगा जिसके कारण व्यक्तिगत रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है| यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, तो बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें| यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, तो यह समय आपके लिए उत्तम साबित होगा| प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानी रह सकती हैं| प्रत्येक बात सोच-विचार कर के ही करें|

उपाय-
तीन मुखी रूद्राक्ष
धारण कराना चाहिए|
लाल रंग की गाय को रोटी में गुड़ डालकर खिलायें|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से बारहवें भाव में होने जा रहा है| जो आपको मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा, कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे| धन लाभ के योग हैं| लेकिन ख़र्चों में भी अनावश्यक वृद्धि होगी| लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा| वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, इस समय के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा| जातक अपने ऐशो-आराम पर खर्च कर सकते हैं| किसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अत्यधिक धन खर्च हो सकता है, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं| यदि आप विदेश जाने के लिए इच्छुक हैं, तो यह अनुकूल समय है|

उपाय-
हनुमानाष्टक का पाठ
करें, और कबूतरों को बाजरा खिलाएं|
लाल चन्दन डालकर नहाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है| आपके आर्थिक पक्ष की दृष्टि से यह गोचर आपकी कई आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकता है| इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी| कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा| हालांकि कुछ मामलों को लेकर असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है| यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह उपयुक्त समय है| व्यापार से जुड़े बहुत से नए अवसर आएँगे और आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा| बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, पैतृक संपत्ति को लेकर अपनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं| प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा| किसी नए साथी के जीवन में आने से आपके जीवन में ख़ुशियों की बहार आ सकती है| लेकिन संतान भाव पर मंगल की दृष्टि पड़ने से गर्भपात की स्थिति बन सकती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है|

उपाय-
तीन मुखी रूद्राक्ष
को लाल धागे में डालकर, मंगलवार के दिन गले में धारण करें|
प्रत्येक मगलवार को शिवलिंग पर लाल चन्दन चढ़ाना शुभ फलदायक रहेगा|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए मंगल आपके भाग्य और धन भाव का स्वामी होकर आजीविका के भाव में गोचर करेगा| इस कारण आप अधिक पराक्रम के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, आपके अंदर एक नया उत्साह एवं जोश का संचार होगा| रुके हुए कार्य बनेंगे,वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका अच्छा तालमेल बनेगा| बिजनेस करने वालों को धन का लाभ मिल सकता है| विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी| विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तथा गुप्त प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत हो सकती है, क्रोध में बढ़ोतरी होने के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है| व्यवसाय में उन्नति होगी, नौकरी के लिए भी समय अच्छा है| स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उपयुक्त नहीं कहा जा सकता|

उपाय-
मंगल यंत्र
की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
मंगल ग्रह की पूजा करवाएं और हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें|
बंदरो को चने और गुड़ खिलाना आपके लिए हितकारी रहेगा|

जानिए आपकी कुंडली पर ग्रहों के गोचर की स्तिथि और उनका प्रभाव, अभी फ्यूचर पॉइंट के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यो से परामर्श करें।


Previous
Meru Trayodashi 2020: तप करने के लिए वर्ष का सबसे बड़ा दिन

Next
Saturn Transit in Capricorn: Impact on 12 Zodiac Signs