अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर माह में कब खरीदें वाहन, जानिए विशेष शुभ मुहूर्त | Future Point

अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर माह में कब खरीदें वाहन, जानिए विशेष शुभ मुहूर्त

By: Future Point | 20-Oct-2021
Views : 3175
अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर माह में कब खरीदें वाहन, जानिए विशेष शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में शुभ कार्यों की शुरुआत सदैव मुहूर्त देखकर की जाती है। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत वाहनों को खरीदने के लिए फ्यूचर पंचांग में विशेष तिथि, नक्षत्र और लग्न निर्धारित किये गये हैं। वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त देखकर खरीदे गये वाहनों से घर में सुख-शांति आती है और दुर्घटनाओं का भय कम होता है। कार, बाइक, ट्रक और अन्य सभी तरह के कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों की खरीद के लिए मुहूर्त होते हैं। इनमें वार, तिथि और नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है।

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त -

सोमवार, 25 अक्टूबर | 06 बजकर 28 मिनट से 28 बजकर 11 मिनट

गुरुवार, 28 अक्टूबर | 12 बजकर 51 मिनट से 30 बजकर 30 मिनट

शुक्रवार, 29 अक्टूबर | 06 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट

गुरुवार, 11 नवंबर | 06 बजकर 51 मिनट से 30 बजकर 40 मिनट

रविवार, 21 नवंबर | 19 बजकर 50 मिनट से 30 बजकर 48 मिनट

बुधवार, 24 नवंबर | 06 बजकर 50 मिनट से 30 बजकर 50 मिनट

गुरुवार, 25 नवंबर | 06 बजकर 51 मिनट से 18 बजकर 49 मिनट

सोमवार, 29 नवंबर | 21 बजकर 42 मिनट से 30 बजकर 54 मिनट

गुरुवार, 02 दिसंबर | 06 बजकर 57 मिनट से 16 बजकर 28 मिनट

बुधवार, 08 दिसंबर | 07 बजकर 01 मिनट से 31 बजकर 01 मिनट

गुरुवार, 09 दिसंबर | 07 बजकर 01 मिनट से 19 बजकर 56 मिनट

सोमवार, 13 दिसंबर | 07 बजकर 04 मिनट से 26 बजकर 05 मिनट

रविवार, 19 दिसंबर | 07 बजकर 08 मिनट से 16 बजकर 52 मिनट

बुधवार, 22 दिसंबर | 07 बजकर 09 मिनट से 16 बजकर 55 मिनट

सोमवार, 27 दिसंबर | 07 बजकर 12 मिनट से 19 बजकर 31 मिनट

बुधवार, 29 दिसंबर | 07 बजकर 12 मिनट से 26 बजकर 39 मिनट

शुक्रवार, 31 दिसंबर | 10 बजकर 42 मिनट से 22 बजकर 04 मिनट

वाहन खरीदने के मुहूर्त में तिथि, नक्षत्र, लग्न और वार विचार -

चर नक्षत्र-

कार और अन्य वाहनों को खरीदने के लिए पुनर्वसु, स्वाति, श्रवण,धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र विशेष रूप से शुभ माने गये हैं क्योंकि इन्हें चर नक्षत्र कहा जाता है। इसके अलावा अन्य नक्षत्र भी उत्तम माने जाते हैं, साथ ही ये नक्षत्र पहली बार वाहन चलाने के लिए शुभ कहे गये हैं।

शुभ दिन-

सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन माने जाते हैं। हालांकि इनमें शुक्रवार को सबसे अच्छा माना गया है।

शुभ तिथि-

समस्त प्रकार के वाहनों को खरीदने के लिए प्रथमा, तृतीया, पंचमी, षष्टी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा की तिथि शुभ मानी जाती है। अमावस्या तिथि में कभी भी वाहन नहीं खरीदना चाहिये।

शुभ लग्न-

वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ चर लग्न होता है। मेष, कर्क, तुला और मकर इस लग्न में खरीदा गया वाहन सर्वथा चलता रहता है। अर्थात वाहन को भाड़ा मिलता रहता है। इस लग्न में वाहन नहीं खरीद पाते हैं। तो आप द्विस्वभावी लग्न में भी वाहन खरीद सकते हैं।  द्विस्वभावी लग्न है। मिथुन, कन्या, धनु और मीन यह लग्न वाहन खरीदने के लिए शुभ लग्न होता है।

चंद्रमा की स्थिति-

जिस दिन आप वाहन खरीदने जा रहे हैं उस दिन चंद्रमा षष्टम, अष्टम और द्वादश भाव में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा चतुर्थ भाव के स्वामी और कुंडली में शुक्र की स्थिति का अवलोकन भी अवश्य करना चाहिए।

वाहन खरीद के लिए शुभ तिथि, नक्षत्र, लग्न और वार के अलावा भी ऐसे कई शुभ मुहूर्त आते हैं, जब बिना मुहूर्त देखे वाहनों की खरीद की जाती है। इनमें अक्षय तृतीया, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, रवि पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग आदि प्रमुख हैं। हिन्दू धर्म और वैदिक ज्योतिष में इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। इन मुहूर्तों में कई मांगलिक और शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे आरंभ किये जा सकते हैं। हालांकि विवाह के विषय में यह पूर्ण रूप से लागू नहीं होते हैं।

राहु काल में न खरीदें वाहन -

वैदिक ज्योतिष में राहु को क्रूर व पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है, इसलिए यह बुरे फल प्रदान करता है। शुभ कार्य में समस्या और अड़चन उत्पन्न करना राहु का स्वभाव है अतः राहु काल में शुभ कार्यो की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

राहु काल में शुरू किया गया कार्य बिना परेशानी के पूरा नहीं होता है। इस दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

राहु काल में कार, बाइक या अन्य वाहन और मकान, आभूषण आदि भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

इस अवधि में वाहन की खरीदी और बिक्री दोनों से बचना चाहिए।

सभी बारह राशियों में किस राशि के जातक को कौन से कलर की गाड़ी लेनी शुभ होगी, आइये जानते हैं?

मेष राशि-

मेष राशि वाले व्यक्ति को नीले रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए। या नीले रंग से मिलते जुलते रंग वाला वाहन खरीदना शुभ होता है। लेकिन काले और भूरे रंग वाला वाहन नहीं खरीदना चाहिए।

वृषभ राशि-

सफेद और क्रीम कलर के वाहन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छे माने जाते हैं। वहीं पीले और गुलाबी रंग के वाहनों को खरीदने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि-

इस राशि के लोगों के लिए हरा या क्रीम कलर का वाहन लाभदायक माना गया है।

कर्क राशि-

इस राशि के जातकों को काले, पीले और लाल रंग के वाहन खरीदने चाहिये। क्योंकि ये रंग उनके लिए शुभ माने गये हैं।

सिंह राशि-

ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होते हैं।

कन्या राशि-

सफेद और नीले रंग के वाहन कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ माने गये हैं। हालांकि लाल रंग के वाहन कन्या राशि वाले जातकों को नहीं लेना चाहिए।

तुला राशि-

इस राशि के लोगों के लिए काले अथवा भूरे रंग का वाहन शुभ माना गया है।

वृश्चिक राशि-

इन लोगों को सफेद रंग के वाहन खरीदने चाहिये। वहीं काले रंग के वाहन को खरीदने से बचें।

धनु राशि-

सिल्वर और लाल रंग के वाहन धनु राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी माने गये हैं। वहीं काले और नीले रंग के वाहन नहीं लेना चाहिए।

मकर राशि-

सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग के वाहन इन राशि वालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।

कुंभ राशि-

इस राशि के लोगों को सफेद, ग्रे या नीले रंग के वाहन खरीदने चाहिए।

मीन राशि-

>

पीला, नारंगी या गोल्डन रंग का वाहन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी होता है। 


Previous
The royal planet Sun bringing luck through transit in Libra

Next
करवाचौथ व्रत अखंड सौभाग्य प्राप्ति हेतु, जाने विधि और शुभ मुहूर्त