गुजरात चुनाव के नतीजे और ज्योतिष | Future Point

गुजरात चुनाव के नतीजे और ज्योतिष

By : Future Point
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 18-Dec-2017गुजरात चुनाव के नतीजे और ज्योतिष

18 दिसम्बर 2018 का दिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावी नतीजों के नाम रहा। सूरज निकलने के साथ ही अब दोनों प्रदेशों के चुनावी नतीजे आने शुरु गए। सभी राज्यों में गुजरात के चुनावी नतीजे इसलिए भी रहम है क्योंकि यहां देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 13 सालों तक पद पर रहें है। अत: गुजरात के चुनाव उनके लिए नाक की लड़ाई बन गए। गुजरात विशेष रुप से दो बार सुर्खियों में रहा है। प्रथम बार जब 2001 में यहां भूकंप आया था, और दूसरे आज जब इस प्रदेश का चुनावी परिणाम आ रहे हैं। लगातार गुजरात राज्य के तीन कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहने के बाद नरेंद्र मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और फिर गुजरात में आनंदीबेन पटेल पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। इसके बाद दो साल तक पद पर बने रहने के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दिया और विजय रूपाणी मुख्यमंत्री बनाए गए। तब से लेकर आज तक लगभग 22 सालों के लम्बे अंतराल में गुजरात में भाजपा की ही सरकार बनती आ रही हैं।

यहां यह बता देना सही रहेगा कि गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले गए थे। इस दौरान 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 14 दिसंबर को उत्तर और मध्य गुजरात के 93 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। शुरुआत में कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते मालूम हो रहे थे, परन्तु दोपहर तक स्थिति एकतरफा होकर स्पष्ट हो गई। इसके साथ ही भाजपा रुझानों में बहुमत हासिल करने में कामयाब हो गई है। वहीं रुझानों के बाद कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई है। फिर भी इसे एक शर्मनाक हार नहीं कहा जा सकता है। आगे बढ़ने से पूर्व 2017 के नतीजों पर एक नजर डाल लेते हैं-

 

2012 के चुनाव में भाजपा को 119 सीट और कांग्रेस को 57 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। 2012 की तुलना में देखा जाए तो कांग्रेस की स्थिति बेहतर है। आज भाजपा को 103 सीटें और कांग्रेस को 76 सीटें आलेख लिखे जाने तक प्राप्त हो चुकी है। इसकी ज्योतिषीय विश्लेषण के लिए इससे पूर्व प्रकाशित आलेख पढ़े-