घर ले आएं ये सौभाग्य वर्धक चीज़ें - नया वर्ष होगा अत्यंत समृद्धिदायक | Future Point

घर ले आएं ये सौभाग्य वर्धक चीज़ें - नया वर्ष होगा अत्यंत समृद्धिदायक

By: Future Point | 03-Dec-2021
Views : 1709
घर ले आएं ये सौभाग्य वर्धक चीज़ें - नया वर्ष होगा अत्यंत समृद्धिदायक

वास्तु शास्त्र का महत्व हम सभी भली भांति जानते हैं, आधुनिक युग में लगभग सभी इमारतें वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रख कर बनायीं जाती हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं, वास्तु शास्त्र ऐसी कई चीजों के बारे में बताता है जिन्हे अपने घर या ऑफिस में रखने से हम सुख समृद्धि को आमंत्रण दे सकते हैं । 

वास्तु शास्त्र का शाब्दिक अर्थ है प्रकृति के पांच तत्वों यानी पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश में पूर्ण सामंजस्य स्थापित करने का विज्ञान। हर वस्तु का अपना वैज्ञानिक महत्व होता है और वास्तु इन चीजों के द्वारा जीवन में सौभाग्य और शांति लाता है। 

ये शुभ चीजें यदि घर या ऑफिस में स्थापित की जाएं या यूं कहें निर्धारित दिशाओं में रखी जाएँ तो ये आपके वास्तु होम डेकोर को बढ़ाने के साथ-साथ आश्तीत सफलता भी सुनिश्चित करती हैं।

नया वर्ष आने में केवल एक महीना बचा है, क्यों ना, इन वास्तु महत्व की चीजों को अपने घर और ऑफिस में लगा कर नए साल को समृद्धिपूर्ण व खुशहाल बनाया जाएँ? आइयें बात करते हैं इन चमत्कारी वस्तुओं की जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगी।

अपने स्वास्थ्य और भाग्य के लिए घर लाएँ धातु-निर्मित कछुआ

kachhuya

कछुओं के पास एक मजबूत खोल होता है जो इसे बाहरी आपदाओं से बचाता है। कछुए की उम्र लंबी होती है और इसलिए उसका परिवार बहुत बड़ा होता है। एक के बाद एक कछुआ राजवंश की वृद्धि, सफल जीवन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। यह कछुआ आपके घर या ऑफिस के वास्तु लाभ के लिए जरूरी है। यदि आप अपने घर में एक धातु का कछुआ ले आएंगे तो यह अपने साथ साथ सौभाग्य भी ले आएगा । परन्तु ध्यान देने योग्य बात है कछुआ चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना हो ।अच्छी धातु से बना कछुआ ही शुभ प्रभाव देता हैप् इसे लाकर उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए लाएं- मोर पंख

peacock

मोर पंख आध्यात्मिकता का प्रतीक है और आपके मन में सद्भाव और आनंद लाता है। रंगों से भरे पंख जिंदगी को चमकीले रंगों से भर देते हैं। वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए मोर पंख को घर में साफ जगह पर रखें। मोरपंख को अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है और ऐसा मान गया है की यह राहू ग्रह के दुष्प्रभावों को दूर करता है। यह अत्यंत भाग्यवर्धक माना गया है।यह सभी प्रकार की रुकावटों को दूर कर सौभाग्य लाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 ही मोरपंख रखने चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सौभाग्य को आमंत्रण दें, श्री यन्त्र के साथ 

shri yanta

श्री यंत्र कल्याण, धन, सफलता, सौभाग्य और प्रसिद्धि प्राप्त करने में मदद करता है। यह वित्तीय सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए बड़े-बड़े राजनेताओं, व्यापारियों और समाज के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित व्यक्तियों द्वारा उपयोग की जाने वाली सबसे प्रसिद्ध वास्तु वस्तुओं में से एक है। इसे पूर्व दिशा में पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके रखें। यह घर में सुख समृद्धि ऐश्वर्य व प्रसिद्धि लाता है।

इस साधारण व किफायती सामान के साथ घर में लाएं- अपार धन

vastu

वास्तु के अनुसार, सौभाग्य के लिए सबसे सरल और सबसे किफायती वस्तु है -फूल और पानी। एक क्रिस्टल बाउल लें और उसमें गुलाब की पंखुड़ियों के साथ थोड़ा पानी डालें। यह सकारात्मकता फैलाने के साथ-साथ एक सुंदर सजावट का भी काम करता है। वास्तु के अनुसार यह घर में धन और सकारात्मकता लाता है।

आपके घर की शांति और समृद्धि के लिए घर ले आएं- विंड चाइम्स

fangshui

विंड चाइम्स आपके घर की सुंदरता में चार चाँद लगाने के साथ- साथ सकारात्मकता, शांति और खुशियां खींच लाने का एक शानदार जरिया है। धातु से बानी विंड चाइम की झंकार जब हवा के झोंके से सारे घर को ध्वनित करती है तो नकरात्मक ऊर्जा घर से बाहर अपने आप चली जाती हैप् घर के उत्तर, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु से बनी विंड चाइम लगायी जा सकती है।जबकि लकड़ी से बनी विंड चाइम दक्षिण-पूर्व, पूर्व और दक्षिण क्षेत्रों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। यह घर की सजावट के लिए भी एक अच्छा तरीका है।

मुख्य द्वार पर भगवान बुद्ध लाएंगे समृद्धि

front door

सामने के दरवाजे पर बुद्ध की मूर्ति रखने से आप नकारात्मकता से बचेंगे। मूर्ति को पूर्व दिशा में रखें। फेंगशुई और वास्तु दोनों में, बुद्धा के साथ-साथ लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। यह आसपास के वातावरण को शांतिपूर्ण बनाता है और नकारात्मक प्रभावों को दूर कर समृद्धि लाता है।

वास्तु दोषों के निवारण के लिए- फिश एक्वेरियम

house

अपने घर को एक्वेरियम से सजाने से आपके लिविंग रूम में एक नयी जान आ सकती है और साथ साथ यह आपके घर में लाभदायी स्थितियां भी सुनिश्चित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखना कई दोषों को दूर करने का एक सटीक उपाय है। इसके अलावा, ऐसे कई वैज्ञानिक शोध हुए हैं जिनके अनुसार एक्वैरियम रखना तनाव, उच्च रक्तचाप और चिंता को कम करने का काम करते हैं।

धन, शक्ति, बुद्धि और सफलता के लिए- मेंढक के साथ फेंग शुई हाथी

elephant

हाथी ताकत का प्रमुख प्रतीक हैं। मेंढक, उत्कृष्ट भाग्य व धन का एक प्रसिद्ध प्रतीक है। ये दो शुभ पशु, जब संयुक्त रूप में घर में स्थापित किये जाते हैं तो स्थिरता और जीत सुनिश्चित करते हैं। यह अत्यंत सौभाग्यवर्धक माना गया हैप्

देवी लक्ष्मी के आगमन के लिए गोमती चक्र

gometi chakra

गोमती चक्र आपके घर के लिए महत्वपूर्ण वास्तु वस्तुओं में से एक है। गोमती चक्र में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। यह सुदर्शन चक्र जैसा दिखता है, जो भगवान विष्णु से संबंधित है। सौभाग्य और समृद्धि के लिए इसे अपने घर में रखना अत्यंत शुभ माना गया है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए, गोमती चक्र का पेड़ भी लगाया जाता है और  इस पेड़ को दक्षिण पूर्व दिशा या अपने घर या ऑफिस में लगाया जाता है। इसे अपने कमर्शियल, ऑफिस स्पेस, दुकानों आदि में रखें।

बुरी आत्माओं को दूर रखने के लिए घोड़े की नाल

horse of cord

शनि गृह के दुष्प्रभावों से बचने के लिए घोड़े की नाल को घर में लगाया जाता है। इसे अपने घर के प्रवेश द्वार पर लटकाएं। बुरी नजर और बुरी आत्माएं कभी भी आपके घर या ऑफिस की परिधि में प्रवेश नहीं करेंगी।

आपके घर के सौभाग्य के लिए- बहते पानी का फव्वारा

house of fountain

घर के अंदर फव्वारा रखना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना गया है। इसे अपने घर के उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में लगाएं। पानी हमेशा बहता रहना चाहिए। यह निरंतर चलता हुआ फव्वारा, रूपए पैसे के निरंतर प्रवाह को प्रदर्शित करता है, इसको रखने से वित्त का आगमन निरंतर चलता रहता है और काम में कोई बाधा नहीं आती है।



View all

2023 Prediction


Subscribe Now

SIGN UP TO NEWSLETTER
Receive regular updates, Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, & Astrology Articles curated just for you!

To receive regular updates with your Free Horoscope, Exclusive Coupon Codes, Astrology Articles, Festival Updates, and Promotional Sale offers curated just for you!

Download our Free Apps

astrology_app astrology_app

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years