सुख, चैन और प्रेम के लिए यह चांदी की शुभ चीजें रखें अपने घर में | Future Point

सुख, चैन और प्रेम के लिए यह चांदी की शुभ चीजें रखें अपने घर में

By : Future Point
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 10-Aug-2018सुख, चैन और प्रेम के लिए यह चांदी की शुभ चीजें रखें अपने घर में

स्वर्ण के बाद चांदी को सबसे बहुमूल्य धातुओं की श्रेणी में रखी जाती हैं। चांदी का वर्णन लगभग सभी पौराणिक कथाओं में मिलता हैं। ज्योतिष शास्त्रों में चांदी को धन की देवी लक्ष्मी जी और शुक्र ग्रह की कारक वस्तु माना जाता हैं। चांदी धातु मात्र सौंदर्य वृद्धि के लिए ही प्रयोग में नहीं लाई जाती है।

इसका संबंध धन की देवी से होने के कारण इसका पौराणिक, धार्मिक, आर्थिक और ज्योतिषीय महत्व भी हैं। लक्ष्मी जी का पूजन करने में इसका प्राचीन काल से प्रयोग होता आ रहा हैं। एक ओर तो चांदी शुभता, धन प्रदायक हैं वहीं यह स्त्रियों के गहनों में प्रयुक्त होने वाली धातु भी हैं। चांदी बहुत शुभ प्रदायक धातु है इसलिए इसे घर में रखना धन आगमन का कारण भी बनता है।

मानसिक शांति प्राप्त करने और मन से जुड़े विषयों का निवारण करने के लिए चांदी का प्रयोग किया जाता हैं। यहां इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें चांदी को घर में रखने से होने वाले लाभों की जानकारी आपको होगी-

धन आगमन को बेहतर करने के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में यदि लाल रंग के कपड़े में कुछ चांदी के सिक्के बांधकर किसी मिट्टी के बर्तन में रखा जाए और इसे धान्यों से भर कर रख दिया जाए तो घर में धन आगमन पहले से अच्छ होने लगता हैं। धान्य के रुप में चावल या गेहूं का प्रयोग किया जा सकता हैं।

सुख-शांति के लिए

चांदी धन की देवी लक्ष्मी जी की वस्तु होने के कारण इसे घर में रखने से सुख, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि धन तेरस और अक्षय तॄतीया के दिन विशेष रुप से चांदी की वस्तुओं, गहने और चांदी के बर्तन लाने का विचार हैं। अपने घर में शुभता बढ़ाने के लिए प्रत्येक शुभ अवसर पर चांदी की कोई न कोई वस्तु घर अवश्य लायें। आप देखेंगे कि इससे घर में शुभ कार्य होने आरम्भ हो गए हैं और रुके हुए कार्य भी बनने लगे हैं।

उच्च पद प्राप्ति के लिए चांदी

जिन व्यक्तियों की पदोन्नति किसी वजह से रुकी हुई हो और बहुत प्रयास करने पर भी करियर में प्रगति ना हो रही हों उन व्यक्तियों को आने पास चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए। यह मान्यता है कि ऐसा करने पर पदोन्नति शीघ्र होती है और व्यक्ति को अपने जीवन में उचित सम्मान मिलता है। इसके अलावा यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हुए है तो आप अपनी जेब में टुकड़ा ना रख कर, चांदी से बना एक छोटा हाथी रखें। इस प्रकार आप अपनी व्यवसायिक उन्नति सुनिश्चित कर सकते हैं।

पुराने रोगों से मुक्ति पाने के लिए

परिवार का कोई सदस्य यदि किसी पुराने रोग से पीडित हैं तो बीमार कि चिकित्सीय ईलाज कराने के साथ साथ एक गोमती चक्र लेकर उसे एक चांदी के तार में पिरोकर पलंग में सिरहाने की ओर बांध लें। इस प्रकार यह माना जाता है कि इससे रोगी व्यक्ति जल्द ही ठीक होने लगता है। उसे स्वास्थ्य लाभ होने लगता है।

  • चांदी निर्मित हाथी रखने से घर और व्यवसायिक स्थल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर पाजीटिव ऊर्जा लाता हैं।

  • चांदी का हाथी घर या व्यवसायिक स्थल में स्वागत कक्ष में रखने पर रुके हुए कार्य आगे बढ़ते है। यह पदोन्नति में भी सहायक सिद्ध होता है। इसके लिए शुभ दिशा उत्तर दिशा है।

  • वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की परेशानी आ रही हो तो दंपत्तियों को अपने शयन कक्ष की उत्तर दिशा में चांदी से निर्मित हाथी का जोड़ा रखना चाहिए। यह उपाय दांपत्य जीवन को सुख-शांति प्रदान करता है।