जानिए राशि अनुसार क्‍या रखना चाहिए बच्‍चे का नाम

By: Future Point | 05-Sep-2018
Views : 17265
जानिए राशि अनुसार क्‍या रखना चाहिए बच्‍चे का नाम

परिवार में शिशु के जन्‍म पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। पूरे परिवार के लिए ये बेहद खुशी का अवसर होता है। हर कोई अपनी इस खुशी को यादगार बनाना चाहता है और इसके लिए शिशु के जन्‍म के बाद शानदार पार्टी का आयोजन किया जाता है।

शिशु के जन्‍म के बाद सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है उसका नामकरण। कहते हैं कि बच्‍चे का नाम ऐसा होना चाहिए कि उसका जीवन सफल हो जाए क्‍योंकि उसके जीवन और व्‍यक्‍तित्‍व पर उसके नाम का प्रभाव देखा जाता है। इसलिए आप जो भी नाम अपने बच्‍चे को देंगें उसका प्रभाव उसके व्‍यवहार पर नज़र आएगा।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार शिशु का किस अक्षर से नाम रखा जाना चाहिए। अगर आप अपने शिशु का नाम उसकी राशि के आधार पर रखते हैं तो उसे अपने जीवन में शुभ और सकारात्‍मक फल प्राप्‍त होंगें।

तो चलिए जानते हैं कि राशि अनुसार किस अक्षर से नाम रखा जाना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातक बहुत चंचल और हठी स्‍वभाव वाले होते हैं। ये एक बार जो ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। मेष राशि के लोगों का नाम अ, ल या ई अक्षर से रखा जाना चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग दयालु होते हैं। ये एक बार जिससे प्‍यार कर बैठते हैं उसे अपनी आखिरी सांस तक निभाते हैं। इनके प्‍यार की तुलना करना बड़ा मुश्किल होता है। प्रेम के मामले में ये गहरे संबंध बनाते हैं। वृषभ राशि वाले लोगों का नाम ब, व या ऊ से रखा जाना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन द्विस्‍वभाव राशि है और इस वजह से इनके व्‍यवहार में भी दोहरापन नज़र आता है। बाहरी और नए लोगों के लिए ये शांत और कम बाते करने वाले होते हैं लेकिन ये जिनके अधिक करीब होते हैं उनसे बात करते हुए इनकी जुबान नहीं थकती है। क, छ या घ से मिथुन राशि वालों का नाम रखा जा सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का नाम ड या ह अक्षर से होना चाहिए। कर्क राशि के लोगों को किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है और ये अपने काम में इसी तरह सफलता भी पाते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के पास ना केवल अपनी बल्कि दूसरों की समस्‍याओं का हल भी होता है। हर कोई इनके पास सलाह लेने या जीवन के मार्गदर्शन के लिए आता है। म या ट अक्षर से इनका नाम रखा जा सकता है।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि वाले हर काम को पूरी शिद्दत से करते हैं। ये अपने रिश्‍तों को भी जी-जान से निभाते हैं और इनके जैसा प्‍यार बाकी राशियों में से कोई नहीं कर सकता है। प, ठ और ण से कन्‍या राशि के जातकों का नाम रखा जा सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलना अच्‍छी तरह से जानते हैं। तुला राशि वालों को र या त अक्षर से नाम रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अपने दिल की बात किसी को नहीं बताते हैं लेकिन ये दूसरों के मन की बात को जानने के लिए उत्‍सुक रहते हैं। न या य अक्षर से इस राशि का नाम होना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वाले आशावादी होते हैं। ये किसी भी मुश्किल के आगे घुटने नहीं टेकते हैं और यही इनकी खासियत इन्‍हें दूसरों से अलग बनाती है। धनु राशि के लोगों का नाम भ, ध, फ या ढ अक्षर से रखा जाना चाहिए।

मकर राशि

ये जातक कठिन से कठिन परिस्थिति‍ में भी संतुलित रहते हैं और डगमगाते नहीं हैं। इन्‍हें अपने काम से बहुत प्‍यार होता है और उसके लिए ये अपना सब कुछ त्‍याग सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले परिस्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और इसका इन्‍हें व्‍यक्तिगत लाभ भी मिलता है। कुंभ राशि के लोग थोड़े गुस्‍सैल भी होते हैं। ग, स, श या ष अक्षर से इनका नाम रख सकते हैं।

मीन राशि

राशि चक्र की अंतिम राशि है मीन। इस राशि के लोग बहुत आशावादी होते हैं। ये ना केवल खुद मुश्किलों से लड़ते हैं बल्कि दूसरों को भी मुश्किलों और मुसीबतों से ना घबराने की प्रेरणा देते हैं। द, च, थ या झ अक्षर से मीन राशि के लोगों का नाम रखना चाहिए।

अगर राशि अनुसार शिशु का नाम रखा जाए तो उसे आगे चलकर अपने जीवन में इसका बहुत लाभ मिलता है। हिंदू धर्म में ज्‍योतिषशास्‍त्र के अंतर्गत राशि के आधार पर ही शिशु का नाम रखने का विधान है। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

कई बार देखा जाता है कि राशि अनुसार नाम ना रखने पर शिशु को अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पाता है या फिर नाम में दोष होने की वजह से उसे जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। इन सभी समस्‍याओं से बचने के लिए राशि के आधार पर ही नामकरण करना चाहिए।


Previous
Saturn getting direct on 6th Sep'18

Next
पितृपक्ष में जरूर जानें पितरों की तस्‍वीरों के बारे में ये बातें