आपकी राशि बताएगी - रिश्तों को कितनी अहमियत देते हैं आप

By: Future Point | 26-Feb-2018
Views : 10343
आपकी राशि बताएगी - रिश्तों को कितनी अहमियत देते हैं आप

चाहे आप मानें या ना माने,आपकी राशि बहुत कुछ कहती है, आपके बारे में और आपके प्रेम संबंध के बारे में। भले ही आप ज्योतिष शास्त्र में ज्यादा यकीन ना रखते हो और आप वृश्चिक या धनु राशि के हों। आपका रोमांटिक भाग्य कहीं ना कहीं आपके तारों पर भी निर्भर करता है। तो यह है आपके भविष्य कुंडली की जानकारी।

मेष राशि

मेष राशि के लोग बाहर से कठोर और भीतर से सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत ही सच्चे होते हैं और असुरक्षा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं। जूनुनी प्रेमी होने के नाते यह बेडरूम के अंदर या बाहर, अपने संबंध का नेतृत्व करने से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि यह अपने रिश्ते में, अपने साथी द्वारा इनके खिलाफ की जाने वाली मामूली बातों के प्रति भी संवेदनशील होते हैं।

वृषभ राशि

जो इस राशि के अंतर्गत आते हैं, उन्हें बहुत लाड प्यार पाने और खुद को खास महसूस करने के लिए अपने साथी पर निर्भर होने की आदत होती है। यह अपने जीवन और प्रेम में स्थिरता को महत्व देते है।इनकी उम्मीदें अपने साथी से बहुत ज्यादा होती है। और इन्हें अपने साथी के लिए अपनी ज़रूरतों के साथ समझौता करने में कोई समस्या नहीं होती है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग रोमांस में माहिर होते हैं,चाहे वह इस बात को जानते हों या ना जानते हों। जब बात संबंधों की आती है तो यह बहुत मीन-मेख निकालने वाले लेकिन वफ़ादार साथी होते है। इनका कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर और आकर्षक स्वभाव, इनके साथी की दिलचस्पी इनमें बनाए रखता है।

कर्क राशि

इस राशि के लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं और जीवन में स्थिरता चाहते हैं। एक बार जब यह किसी से प्रेम करते हैं, तो यह पूरी जी-जान लगा देते हैं उस व्यक्ति को यह जताने में की यह उनके प्रति कितने समर्पित है। हालांकि एक-दूसरे के बीच खुलापन लाने से पहले यह इस बात का ध्यान रखते हैं की इनका साथी भी उनके प्रति वफ़ादार हो।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग ठुकराए जाने से भी नहीं डरते हैं। यह रोमांस की हर संभावना के लिए उपलब्ध होते हैं। अपने स्वैच्छिक स्वभाव के कारण, इनका रिश्ता उतार-चढ़ाव से भरा होता है। यह अन्य लोगों में सबसे बेहतर बातें देखते हैं और जिन्हें यह पसंद करते हैं उन्हें प्यार जताने के लिए तौफे देना पसंद करते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आदर्शवादी होते हैं और व्यक्तिवाद और स्वतंत्रता में यकीन रखते हैं। कई बार यह बहुत भावुक और रोमांटिक लगते हैं, लेकिन प्यार में अंधा हो जाने पर यह यकीन नहीं रखते हैं। अपने साथी की किसी बात पर असहमति जताने में इन्हें कोई समस्या नहीं होती है। यह अपनी सामान्य समझ का इस्तेमाल करते हैं और बिना किसी भेदभाव के फैसला लेते हैं।

तुला राशि

जैसा की इनके नाम से ही पता चलता है,यह आज़ाद ख्याल के व्यक्ति होते हैं। यह अपने संभावित साथी को लेकर चयन करना पसंद करते हैं। यह एक-दूसरे को बराबर की इज़्ज़त देने और समझने वाले व्यक्ति को ढूंढना पसंद करते हैं। तुला राशि वाले अपने साथी के साथ जुड़ना पसंद करते हैं और वैचारिक और भावनात्मक स्तर पर उनसे मेल बिठाने की कोशिश करते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि साहस, कामुकता और महत्वाकांक्षी को दर्शाती है। यह अपने संभावित साथी को इंतजार कराने की आदत रखते हैं, जब तक की वह यह ना जान लें कि आगे क्या होगा। यह गंभीर स्वभाव के होते हैं और अगर एक बार यह किसी से प्यार करने लगते हैं, तो पीछे मुड़के नहीं देखते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले दिल से बहुत खोजी और खुले स्वभाव के होते हैं। इनके स्वभाव में जिंदगी जीने और नए अनुभव की चाह होती है। यह अपने साथी के प्रति बहुत ईमानदार होने से भी पीछे नहीं हटते है। साथ ही यह आशावादी होते हैं, और यही भावुकता उनके स्वभाव में भी दिखाई देती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग महत्त्वकांक्षी और लक्ष्यों के प्रति उन्मुख होते हैं और यह एक एक के बाद एक साथी बदलने की बजाए, अकेले रहना पसंद करते हैं। यह अपने साथी के विश्वास की क़दर करते हैं और उनके प्रति वफ़ादार होते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले कमाल के संप्रेषक होते हैं और अगर उनके साथी और उनके बीच कोई वाद-विवाद होता है, तो उसे शुरू करने वाले पहले व्यक्ति यही होते हैं। आमतौर पर यह शांत और स्थिर होते हैं।इनकी राशि के अनुसार यह व्यक्तित्व को निखरने का पूरा अवसर देते हैं और किसी भी तरह के रिश्ते में आने से पहले यह दोस्त बने रहना पसंद करते हैं।

मीन राशि

इस राशि के लोग काफी रोमांटिक होते हैं और मीन राशि वालों की कल्पना और रचनात्मक शक्ति बहुत तेज होती है, जो इन्हें ध्यान देने योग्य और एक अच्छा प्रेमी बनाती है। यह ऐसा साथी ढूंढते हैं,जो विश्वसनीय और इनके साथ के काबिल हो।


Previous
Rejuvenate your spirits in these religious destinations, this weekend!

Next
Sudden & Shocking Death of Actress Sridevi