Christmas 2019: अंक ज्योतिष से जानिए, आपके अपनों के लिए कौन सा तोहफा है खास....

By: Future Point | 13-Dec-2019
Views : 5408
Christmas 2019: अंक ज्योतिष से जानिए, आपके अपनों के लिए कौन सा तोहफा है खास....

क्रिसमस का त्योहार आने में महज़ कुछ वक्त ही बाकि रह गया है। ऐसे में सभी के घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरु हो गई होंगी! आप में से कुछ लोग प्लैन बना रहे होंगे कि घर को कैसे सजाना है? किस तरह का केक बनाना है? घर में त्योहार मनाएं या बाहर? किस-किस को निमंत्रण भेजना है? ऐसे बहुत से सवाल आपके मन में होंगे!

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को उपहार देते हैं। ऐसे में वे परेशान रहते हैं कि अपने प्रिय जनों को क्या उपहार दें? उन्हें क्या पसंद आएगा?

यहां हम आपकी यही परेशानी दूर करने वाले हैं- अंक ज्योतिष के माध्यम से!

अंक ज्योतिष (Numerology), ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है जिसके ज़रिए एक व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझा जा सकता है। उसकी पसंद-नापसंद के बारे में पता किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको उनके लाइफ पाथ नंबर (Life Path Number) या भाग्यांक की गणना करनी होगी।

क्या है भाग्यांक या लाइफ़ पाथ नंबर?

भाग्यांक या लाइफ़ पाथ नंबर (Life Path Number) बताता है कि किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है? यह एक अंक वाली संख्या होती है जिससे किसी के व्यक्तित्व का आंकलन किया जा सकता है। उसके मूल्यों, उसकी आदतों, उसकी पसंद नापसंद का पता लगाया जा सकता है।

उसे अपने जीवन में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है? उसके जीवन में किन चीज़ों की कमी रही है? उसकी खूबियों, उसकी कमज़ोरियों आदि के बारे में जाना जा सकता है।

किसी तरह करें गणना?

भाग्यांक एक अंक वाली संख्या होती है जिसकी गणना किसी व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर की जाती है। यह संख्या 1 से 9 के बीच हो सकती है। इसे आप इस तरह निकाल सकते हैं:

  • जिस व्यक्ति का भाग्यांक निकालना हो, सबसे पहले उसकी जन्म तिथि पता करें। मान लीजिए आपका जन्म 21 दिसंबर, 1996 को हुआ है।
  • अब जन्म तिथि, माह और वर्ष के सभी अंकों को जोड़ें। इससे जो संख्या मिलेगी उसी से भाग्यांक निकलेगा।
    21 तारीख: 2+1=3
    12वां महीना (यानि दिसंबर): 1+2= 3
    साल (1996)= 1+9+9+6=25
    तारीख+महीना+साल= 3+3+25= 31
  • जो संख्या मिले उसे एक अंक में परिवर्तित करें। यहां यह संख्या 31 है, तो इसकी गणना इस तरह की जाएगी:
    31=3+1= 4

आपको जो एक अंक वाली संख्या मिलेगी वही भाग्यांक होगा। यहां यह संख्या 4 है। इसका अर्थ है कि 21 दिसंबर, 1996 को जन्मे व्यक्ति का भाग्यांक 4 होगा।

इस तरह आप अपने सभी प्रियजनों का भाग्यांक निकाल सकते हैं और तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा उपहार देना बेहतर होगा।

भाग्यांक के अनुसार चुनें ये उपहार

भाग्यांक 1: भाग्यांक 1 सूर्य का प्रतिरूप है। इसे सभी ग्रहों का मूल माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भाग्यांक 1 वाले लोगों में नेतृत्व की अच्छी क्षमता होती है। ये कभी हारना पसंद नहीं करते। ये मेहनती और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। जो भी इनके लिए प्यार से कुछ करता है उसकी ये कद्र करते हैं। आप इन्हें कोई ऐसा उपहार दे सकते हैं जो इन्हें बाकियो से हटकर लुक दे। महिलाओं के लिए आप क्लासी इयररिंग, गहनें या सन ग्लासेज खरीद सकते हैं। पुरुषों के लिए गैजेट टाइप गिफ्ट बढ़िया रहेंगे। आप उन्हें म्यूजिक सिस्टम, आइपैड, लैपटॉप, मोबाइल आदि गिफ्ट कर सकते हैं।

भाग्यांक 2: भाग्यांक 2 चंद्रमा का प्रतिरूप है। ये लोग बेहद भावुक और परिवार के बेहद करीब होते हैं। इसलिए आप इन्हें उपहार में कोई ऐसी चीज़ दे सकते हैं जो पारिवारिक प्रेम को दर्शाती हो। मसलन आप इन्हें फैमिली फोटो, फ्रेम करके भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें घर की ज़रूरत की चीज़ें जैसे कि, किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, डाइनिंग सेट आदि उपहार में दे सकते हैं। ये लोग बेहद रचनात्मक होते हैं और इन्हें दूसरों से स्नेह पाना अच्छा लगता है, इसलिए आप इन्हें खुद कोई सुंदर सा कार्ड या पेंटिंग बनाकर भेंट कर सकते हैं।

भाग्यांक 3: भाग्यांक 3 वाले लोगों पर बृहस्पति का प्रभाव होता है। ये बेहद रचनात्मक और मिलनसार होते हैं और ज्ञान प्राप्त करने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं, इसलिए किताब से बेहतर उपहार इनके लिए और कुछ नहीं हो सकता! इन्हें खेल-कूद में भी रुचि होती है इसलिए आप इन्हें उपहार में इनके पसंदीदा खेलों के उपकरण भी दे सकते हैं। संगीत में भी इनकी खासी रुचि होती है। इसलिए आप इन्हें गिटार, प्यानो, सितार, हारमोनियम आदि संगीत वाद्य भेंट कर सकते हैं।

भाग्यांक 4: भाग्यांक 4 पर राहु का प्रभाव होता है। ये बेहद गंभीर स्वभाव के होते हैं और बेहद अनुशासन से चलते हैं। ये महज़ काम की चीज़ों पर ही पैसे खर्च करते हैं। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि इन्हें वही तोहफे पसंद आएंगे जो इनके काम आएं। इसलिए आप इन्हें लेदर ब्रीफकेस या ऑफ़िस बैग गिफ्ट कर सकते हैं। आप इन्हें किताबें भी उपहार में दे सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे किस्से कहानियों के साथ कुछ नॉन-फिक्शन भी हो!

भाग्यांक 5: भाग्यांक 5 पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे लोग बेहद रोमांचक होते हैं। इन्हें घूमना फिरना बेहद पसंद होता है। इन्हें नई-नई चीज़ों के बारे में जानना, उन्हें दर्ज करना पसंद होता है। इसलिए आप इन्हें उपहार में हर वो चीज़ दे सकते हैं जो इन्हें ट्रिप पर काम आएंगी। आप इन्हें ट्रैवल बैग, डायरी, कैमरा, कैलेंडर, ट्रेकिंग शूज़ आदि गिफ्ट कर सकते हैं। इन्हें चमकीला और पीला रंग पसंद होता है। इसलिए आप इन्हें इस रंग की चीज़ें गिफ्ट कर सकते हैं। बुध संचार का स्वामी है इसलिए आप इन्हें मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि भी भेंट कर सकते हैं।


Also Read: Health and Numerology


भाग्यांक 6: भाग्यांक 6 पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग अपने प्रिय जनों का बेहद ख्याल रखते हैं। ये बेहद बारीकी और खूबसूरती से बनाई गई चीज़ों को पसंद करते हैं। इसलिए आप इन्हें परफ्यूम और महीन नक्काशी किए हुए गहनें उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा इन्हें घर सजाना और गार्डनिंग करना भी बेहद पसंद होता है। इसलिए आप इन्हें पेंटिंग्स, पौधे आदि उपहार में दे सकते हैं।

भाग्यांक 7: भाग्यांक 7 पर केतु का प्रभाव होता है। इन लोगों को गैजेट और इलेक्ट्रिकल चीज़ें बेहद पसंद होती हैं। इसलिए आप इन्हें घड़ी, मोबाइल फोन, लैपटॉप, मोटरसाइकल आदि चीज़ें उपहार में दे सकते हैं। ये लोग बेहद रोमांचक होते हैं। इसलिए आप इन्हें किसी हॉरर या रोमांचक फिल्म की टिकट भी भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें हाल ही में प्रकाशित नई और रोमांचक किताबें भी उपहार में दे सकते हैं।

भाग्यांक 8: भाग्यांक 8 पर शनि का प्रभाव होता है। इनका स्वभाव इतिहास के किसी किरदार से मिलता-जुलता है। इन्हें अतीत में बेहद रुचि होती है। इसलिए इन्हें एंटीक चीज़ें ही पसंद आती हैं। कोई भी ऐसी चीज़ जो एंटीक और क्लासी हो, इन्हें भेंट की जा सकती है, मसलन, एंटीक वॉच, क्लासिक ज्वेलरी आदि। इसके अलावा आप इन्हें ऐतिहासिक किताबें भी उपहार में दे सकते हैं।

भाग्यांक 9: भाग्यांक 9 मंगल का प्रतिरूप है। भाग्यांक 9 वाले लोग बेहद समझदार, संवेदनशील और मिलनसार होते हैं। ये ज़िंदगी को बेहद खुलकर जीते हैं। आप इन्हें कोई सुंदर सी ड्रेस भेंट कर सकते हैं। लेकिन ऐसी ड्रेस गिफ्ट करें जो इन्हें आकर्षक लुक दे। ये लोग अपनी फिटनेस पर बेहद ध्यान देते हैं। खेल में भी इनकी खासी रुचि होती है। इसलिए आप इन्हें खेल और जिम उपकरण भी उपहार में दे सकते हैं। ये बेहद चुस्त होते हैं। घर में बैठना इन्हें रास नहीं आता। जब मौका मिले घूमने निकल जाते हैं। मगर शनि के प्रकोप के कारण अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं। इसलिए आप इन्हें ट्रेवलिंग मेडिकल किट (Travelling Medical Kit) भी भेंट कर सकते हैं।

इस लेख में दिए गए उपायों को ध्यान में रखकर अगर आप तोहफे देंगे तो वे आपके अपनों को ज़रूर पसंद आएंगे। लेकिन फिर भी कोई दुविधा हो। समझ न आ रहा हो कि क्या ख़रीदें तो आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं। आप हमारे अंक ज्योतिष विशेषज्ञ Acharya Rachita Gupta से बात कर सकते हैं।

Talk to India’s Top Astrologers on Phone


Previous
Feng Shui Plant: रंक से राजा बनना है तो घर में ज़रूर लगाएं ये पौधे

Next
16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में करेगा प्रवेश, जानें अन्य राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव