आप और आपकी लक्की वस्तु | Future Point

आप और आपकी लक्की वस्तु

By: Future Point | 22-Dec-2018
Views : 8159
आप और आपकी लक्की वस्तु

भाग्य व्यक्ति के जीवन का वह पक्ष होता हैं, जिसके बदलने पर व्यक्ति जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता हैं। अगर व्यक्ति भाग्यशाली हैं अर्थात भाग्य उसके साथ हैं तो उसे आगे बढने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती। किसी भी व्यक्ति के भाग्यशाली होने या भाग्यहीन होने में ग्रहों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता हैं। मनुष्य जीवन पर ग्रहों का प्रभाव जन्म के साथ ही शुरु हो जाता है। इसी प्रकार व्यक्ति को जीवन में प्राप्त होने वाली सफलता सदैव निश्चित नहीं होती है। इसी अनिश्चितता को भाग्य के नाम से जाना जाता है। सफलता प्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारण, आत्मविश्वास, कार्यों की प्राथमिकता तय करना, कड़ी मेहनत एवं समय-नियोजन जैसे मुख्य साधनों के साथ-साथ भाग्य का सहयोग प्राप्त होना भी जरुरी है। आपके लिए कौन सी वस्तु लक्की चार्म अर्थात भाग्यशाली वस्तु साबित हो सकती है. आईये आपको बताते है-


Aries4


मेष : आप अत्यधिक ऊर्जा से युक्त महिला है। सदा जोश व चुस्ती से भरी रहती है। साहस और पराक्रम की अधिकता आपको पहल करने का गुण देती है। आपकी राशि आपको जल्द कार्य करने का स्वभाव दे रही है। आप व्यवहार कुशल है। आपको अपनी जिद्द और आवेग पर नियंत्रण रखना चाहिए। दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए आप तत्पर रहती है। आपकी स्वतंत्र विचारधारा है। अत्यधिक उत्साही है। इसके साथ ही आप भ्रमण प्रिय है। अपने भाग्य की बाधाओं को दूर करने के लिए आप लाल रंग का रुमाल या लाल मौली अपने साथ रखें. इसे साथ रखने के बाद आपके रुके हुए कार्य बनने आरम्भ हो जाएंगे।


Taurus4


वृष : आप अत्यधिक परिश्रमी और हंसमुख स्वभाव की महिला है। प्रकृति से सौम्य और धीर है। आप शान्त और दृढ व्यक्तिव की है। इसके साथ ही आप का ह्रदय उदार है। अपने जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आप उच्चाभिलाषी और प्रभावशाली रहती है। आपकी राशि आपको मधुरभाषी बना रही है। सौंदर्यपूर्ण वस्तुओं और संगीतकला से जुड़े क्षेत्रों में आपको विशेष रुचि रहती है। आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करना पसंद करती है। आपके राशि स्वामी शुक्र की देवी श्री लक्ष्मी है। अत: लक्ष्मी जी की प्रतीक सफेद कौड़ी या इत्र अपने पास रखना आपके लिए भाग्यवर्धक सिद्ध हो सकता है।


Gemini4


मिथुन : आप तीव्र बुद्धि की महिला है। आपके स्वभाव में परिवर्तन होता रहता है। मित्रों की आप हर प्रकार से सहायता करती है। इसके साथ ही आप तर्क-वितर्क करने में योग्यता रखती है। लेखन और पढ़ने में आपको विशेष रुचि रहती है। एक से अधिक कार्यो को एक साथ शुरु करने का गुण रखती है। परिश्रम व चातुर्य के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती है। बातचीत में निपुण होने के कारण नए मित्र बनाने में निपुणता रखती है। अपने भाग्य को प्रभावी करने के लिए आप हरे रंग का पेन या तुलसी पत्र अपने साथ रखें। यह आपका भाग्योदय करेगा। इसके शुभता से आपके कार्य बिना बाधा पूर्ण होंगे।


Cancer4


कर्क : आप दयालु और भावुक ह्र्दय की महिला है। संवेदनशीलता और बुद्धिमानी आपमें विशेष रुप से है। प्रकृति से आप मिलनसार है। वातावरण से आप शीघ्र प्रभावित हो जाती है। जीवन में प्रत्येक सम्बंध को सच्चाई, ईमानदारी और दयालुता से निभाती है। दिल से जिस कार्य को करने का प्रयास करती है उसे अवश्य पूर्ण कर लेती है। आपकी विचारशक्ति अत्यधिक प्रबल होती है। प्राकृतिक सौन्दर्य, कला-संगीत, व साहित्य में विशेष रूचि रखती है। अपनी भाग्यवृद्धि के लिए आप चांदी की गोली या सफेद मोती अपने साथ रखें. अपने भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने के लिए आपको यह अवश्य साथ रखना चाहिए।


Leo4


सिंह : आप उच्चस्तरीय और वैभवशाली जीवनशैली व्यतीत करने वाली महिला है। बड़े बड़े कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहती है। मामूली बातों की उपेक्षा करती है। बुद्धि चातुर्य से सभी स्थितियों को सम्भाल लेती है। व्यवहार से कुशल और स्वतंत्र विचारों वाली है। इसके साथ ही आप खान-पान की भी शौकीन है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। अपने स्तर को बनाए रखने के लिए आप अपनी सीमा से अधिक व्यय करती है। तांबे का सिक्का अथवा लाल चंदन का टुकड़ा अपने पास रखें। यह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। इसकी शुभता से आपको सभी कार्य पूर्ण करने में सहायता मिलेगी।


Virgo4


कन्या : आप शान्त चित्त और एकांतप्रिय रहने वाली महिला है। आपका स्वभाव नर्म है साथ ही आप प्रियभाषी भी है। कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों के अनुरुप स्वयं को बदल लेती है। आप अनेक विषयों में निपुण होने की योग्यता रखती है। साहित्य और लेखन में आपकी विशेष रुचि हो सकती है। विषयों को तर्क के साथ स्वीकार करती है। इसके अलावा आप बुद्धिमान, तीव्र स्मरण शक्ति युक्त एवं अध्ययनशील प्रकृति की है। अपनी राशि की शुभता प्राप्ति के लिए आप गणेश जी की छोटी सी मूर्ति या गणेश रुद्राक्ष अपने साथ रखें। ऐसा करने के बाद जो कार्य अभी तक नहीं बन रहें वे सभी कार्य बनने आरम्भ हो जायेंगे।


Libra4


तुला : आप न्याय की पक्षधर और व्यवहारशील महिला है। नीति के अनुसार कार्य करने में कुशल है। इसके साथ ही आप ईमानदार, मिलनसार और नये मित्र बनाना पसंद करती है। संगीत और कला की ओर आपका विशेष झुकाव है। जो भी कार्य करती है मजबूत दिल से करती है। अपने विचार व योजनाओं में बदलाव के लिए आप जल्द तैयार हो जाती है। सौंदर्य प्रसाधनों का अधिक से अधिक प्रयोग करना आपको अच्छा लगता है। अपने भाग्य को जागृत करने के लिए आप देवी लक्ष्मी को प्रिय गोमती चक्र या सफेद पत्थर का टुकड़ा सदैव अपने पास रखें। यह आपकी आर्थिक स्थिति को प्रबल करेगा। इसकी शुभता से रुके हुए कार्यों को गति प्राप्त होगी।


Scorpio4


वृश्चिक : आप परिश्रमी और अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने वाली महिला है। आप उत्साही और साहसी है। उदारता, ईमानदारी और परोपकार भावना से युक्त है। अपनी बातों को स्पष्टता के साथ कहना पसंद करती है। इसके साथ ही आपमें कर्तव्यनिष्ठता और इच्छाशक्ति पर्याप्त रुप से पाई जाती है। सच्चाई का साथ देने वालों की सहायता करती है। जिस कार्य को करने का मन बना लेते है उसे दृढ़तापूर्वक पूरा करती है। भाग्यवृद्धि के लिए आप अपने पास हाथी दांत से बनी कोई वस्तु अपने पास रखें। यह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगी। इसकी शुभता से यश और कीर्ति भी बढ़ेगी।


Sagittarius4


धनु : आप संवेदनशील, दया और भावनाओं से युक्त महिला है। बौद्धिक और मानसिक शक्ति की प्रबलता आपको तीव्रता और उत्साह दोनों प्रदान कर रही है। आप कठिन से कठिन कार्यों को अपने साहस और परिश्रम से सुलझा लेने की योग्यता रखती है। पुरुषार्थ के बल पर जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करती है। आपमें तीव्रता, उत्साह और उत्तेजना सभी गुण पाए है। आपको अपने क्रोध को कम करने के प्रयास करने चाहिए। अपने भाग्य को चमक देने के लिए आप पीला फूल या सौंफ अपने पास रखें। यह आपके लिए भाग्योदय का काम करेगा।


Capricorn4


मकर : आप व्यवहार कुशल और गहन विचार युक्त महिला है। विषयों का सूक्ष्म विश्लेषण एवं महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम है। भावुकता और संवेदनशीलता आपके स्वभाव के अन्य गुण है। इसके साथ ही आप उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी एवं धार्मिक प्रवृति की भी है। आपकी राशि आपको मानसिक एवं अध्यात्मिक शक्ति प्रदान कर रही है। इसके अलावा आप एक विश्वसनीय मित्र भी है। दूसरों की गलतियों को जल्द क्षमा कर देती है। अपनी राशि की शुभता प्राप्ति के लिए आप मोबाईल फोन या काला धागा अपने पास रख सकती है। इसके प्रभाव से भाग्य आपका साथ देता रहेगा।


Aquarius4


कुंभ : आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली है। आप व्यवहार कुशल, मिलनसर और निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा में तत्पर रहती है। नये मित्र बनाना आपको अच्छा लगता है। स्वाभिमान और स्वतंत्रता प्रिय है। प्रबन्धात्मक योग्यता आपमें विशेष रुप से पाई जाती है। बहुत महत्वाकांक्षी है। अनेक विध्न बाधाओं व कठिनाईयों के बावजूद उच्च पद प्राप्त करती है। स्वयं को व्यस्त रखना पसंद करती है। इसके अतिरिक्त आप व्यवहार कुशल है। जीवन में सफलता और भाग्य को प्रबल करने के लिए आप लोहे की गोली या शनि यंत्र सिक्का अपने साथ रखें. यह आपको उन्नति की ऊंचाईयों पर लेकर जाएगी और आपके लिए भाग्यशाली रहेगी।


Pisces4


मीन : आप सत्यप्रिय महिला है। परोपकारी, सौम्य और कार्य करने में तत्पर रहती है। आप बुद्धिमान है और आपको साहित्य एवं गूढ़ विचारों में विशेष अभिरुचि रहती है। उच्चाभिलाषी और स्वाभिमानी है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रहता है। उत्तम सेवाभाव होने के कारण आप मित्रों व सगे संबंधियों के लिए सहायक सिद्ध होती है। अन्याय करना और सहना आपको अच्छा नहीं लगता है। इसके अतिरिक्त आप दूरदर्शी भी है। हल्दी की गांठ या सोने की धातु साथ रखना आपके भाग्योदय का कारक बन सकता है। इसकी शुभता आपको सफलता देगी।


Previous
Save your relationship with numerological compatibility

Next
Getting the best from free love compatibility horoscope readings