सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए किसका संवरेगा भाग्य, किसको बरतनी होगी सावधानी | Future Point

सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए किसका संवरेगा भाग्य, किसको बरतनी होगी सावधानी

By: Future Point | 03-Feb-2020
Views : 4100
सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए किसका संवरेगा भाग्य, किसको बरतनी होगी सावधानी

सूर्यसौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसके सामने सभी ग्रहों की शक्ति कम पड़ जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सूर्य जगत का पिता हैं। सूर्य के बिना पृथ्वी पर किसी भी जीव जन्तु का अस्तित्व संभव नहीं है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की मजबूती जातक को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सुख, ऐश्वर्य तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करती है। इसके अलावा ऐसे जातक के लिए जीवन के हर मोड़ पर सफलता के मार्ग अपने आप खुलते चले जाते हैं। सूर्य ग्रह इनके परिश्रम का फल इन्हें अवश्य दिलाता है। यदि कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है या उसके ऊपर अशुभ ग्रहों की दृष्टि या युति बन रही है तो ऐसे में जातक को लाभ की बजाय हानि होने लगती है।

ग्रहों का राजा सूर्यदेव प्रत्येक माह अपना राशि परिवर्तन करते हैं और एक राशि में लगभग 30 दिन की अवधि तक रहते हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने को ही गोचर या संचरण कहते हैं। इसको संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, सफलता, मान-सम्मान और उच्च सरकारी सेवा का कारक माना जाता है, इसलिए भी सूर्य के गोचर का प्रभाव अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सरकारी और अन्य सेवाओं में बड़े पदों की प्राप्ति होती है। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 13 अप्रैल 2020 को सोमवार के दिन होने जा रहा है। इस दिन रात 20 बजकर 23 मिनट पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे| मेष राशि में सूर्य 14 मई 2020 तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को 'संक्रांति' कहा जाता है और इस दिन को स्नान-दान-तर्पण आदि के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए सूर्यदेव पांचवें भाव के स्वामी होकर आपकी राशि में गोचर करेंगे| आपकी राशि में सूर्य का आना शुभफलदायक है। लेकिन दाम्पत्य जीवन पर इसका बुरा असर भी पड़ सकता है, वहीं लव लाइफ अच्छी रहेगी। नए विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। सोच में सकारात्मकता रहेगी। साहस व उत्साहजनक वातावरण रहेगा। आत्मबल मजबूत रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको शीघ्र गुस्सा आ सकता है। ऐसे में अपने गुस्से को शांत करने का प्रयास करें, अन्यथा आपका यह गुस्सा किसी झगड़े का कारण बन सकता है जो जातक बेरोजगार हैं उनके लिए समय उत्तम रहेगा। जो व्यक्ति किसी मौके की तलाश में हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक भी अपने काम में सहकर्मियों व उच्चाधिकारियों का सहयोग पाएंगे। बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके आपको मिल सकते हैं।

उपाय-

सूर्य यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना करें|
रविवार को गुड़ का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय आपके खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं| अधिकांश खर्चे पारिवारिक होंगे। इस दौरान आप किसी लम्बी यात्रा या विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं| जो जातक पहले से ही विदेश में हैं, उनके अच्छे सफलता के योग हैं, स्वास्थ की दृष्टि से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस दौरान सिर दर्द और बुखार जैसी तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है। नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति भी सचेत रहें। विपरीत परिस्थितियों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, इस दौरान शत्रुओं को परास्त करने में आप सफल होंगे। भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीदारी या बिक्री कर सकते हैं। इस समय अवधि में खर्च सोच-समझकर करें, नहीं तो आर्थिक परेशानी हो सकती है|

उपाय-

ॐ घृणि: सूर्याय नम: मन्त्र का नित्य जाप करें|
बहते पानी में तांबे का सिक्का बहाएं|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय आपकी आय में अचानक वृद्धि होने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो इस दौरान आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है| इस समय धन एवं व्यापार दोनों में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों पर भी आप हावि रह सकते हैं। धन में वृद्धि होगी और परिवार से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान होगा| लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिलेगी। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी, आपके द्वारा लिए गए निर्णय से लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर भाई-बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा| प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में पहले से सुधार रहेगा|

उपाय-

गणेश जी का पूजन करें व उन्हें दूर्वा अर्पण करें|
लाल वस्त्र, गुड़, गेहूं, माणिक्य, लाल पुष्प, केसर आदि का दान किसी वृद्ध ब्राह्मण को करें|

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है| वहीं नौकरी करने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे, उच्चपद और पैसा मिल सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। यह समय धन लाभ का है। आपकी बचत भी बढ़ सकती है। सूर्य के प्रभाव से व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जमीन-जायदाद के मामलों में भी समय आपके हित में रहेगा। आपके कामकाज से अधिकारीवर्ग प्रसन्न हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। राजनीतिज्ञ लोग भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं व साक्षात्कार आदि में आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।

उपाय-

ऊँ ह्राँ ह्रीँ ह्रौँ स: सूर्याय नम:। इस मन्त्र का १०८ बार जाप करें|
पानी में थोड़ा गुड़ डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें|

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपको भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा| आपके लिए यह समय सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। भाग्य हर कदम पर आपका साथ देगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। धन प्राप्ति के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर भी आपका रुझान हो सकता है। इस समय समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। बिजनेस के लिए की गई यात्रा फलदायी सावित होगी| समाज में सक्रिय रहने के लिए दान-दक्षिणा के क्षेत्र में आप अग्रणी रह सकते हैं। इस दौरान पिताजी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे| पारिवारिक स्थिति में खुशहाली आएगी|

उपाय-

एक मुखी रूद्राक्ष को लाल धागे में डालकर, रविवार के दिन गले में धारण करें, या पूजा स्थान में स्थापित करें|
पितरों की पूजा और तर्पण करें|

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपको शारीरिक बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खर्चों में अचानक वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने व्यापार विस्तार या धन संबंधी बातों की चर्चा सार्वजनिक रूप से न करें। धन के अधिक अपव्यय के कारण मानसिक चिंताएं और अधिक बढ़ सकती हैं। आपमें आत्मविश्वास की कमी भी हो सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। हानी होने की संभावना भी बन रही है। व्यर्थ के वाद-विवादों से बचने का प्रयास करें। परिवार के साथ मिलकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। दुर्घटनाओं का भय बना रह सकता है। आपको संभलकर रहना होगा। यह समय फालतू खर्चा और दौड़-भाग वाला है। कामकाज में एकाग्रता की कमी भी हो सकती है।

उपाय-

चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें|
बंदरो को चने और गुड़ खिलाना आपके लिए हितकारी रहेगा|

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर की अवधि में आपको जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिलने की संभवना अधिक है। नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा, किन्तु परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिये यह समय थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है| आपके स्वभाव में क्रोध की प्रवृति का बढ़ना आपकी परेशानियों को और अधिक बड़ा सकता है| इस दौरान कर्ज न लें, और न ही किसी को पैसा उधार दें| जीवनसाथी के साथ किसी भी बात में न उलझें, इस दौरान साझेदारी के कामों को भी सावधानी से निपटाएं| इस समय नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी का खतरा न लें नही तो नुकसान हो सकता है क्योकि ज्यादा जोश वा ऊर्जा के कारण आप नौकरी छोड़ सकते है। पहले दूसरी नौकरी को अपने हाथ में ले तभी नौकरी छोड़े।

उपाय-

आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें|
स्फटिक की माला धारण करें|

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे| कार्यक्षेत्र में आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी में आपको तरक्की के योग हैं, अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या से परेशान हैं तो राहत मिल सकती है। इस समय अवधि में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में शामिल होने वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा कहा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहने के आसार हैं। शत्रु पर विजय मिल सकती है। दूर स्थान के लोगों से कामकाज में सहायता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्धार्थियों को सफलता मिलेगी|

उपाय-

"शिव पञ्चाक्षरि" मंत्र को पढ़ते हुए भगवान शिव की पूजा करें, और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें|
लाल रंग की गाय को रोटी में गुड़ डालकर खिलायें|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| यह समय आपको यश व प्रतिष्ठा दिलाने के लिए अतिउत्तम है। संतान को लेकर चिंतित हैं तो इस समय राहत मिल सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस के लिए यह समय आपके लिए सफलता के योग बना रहा है। इस समय भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा| प्रेम के मामले में सतर्क रहें, क्योंकि रिश्ते के बीच आपका अहंकार आ सकता है जो आप दोनों के बीच दूरियां पैदा कर सकता है| नौकरी परिवर्तन का विचार बन सकता है। भाई-बहन की मदद से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना भी है|

उपाय-

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” इस मंत्र का नित्य निष्ठा से जाप करें|
वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| इस भ्रमण काल में पारिवारिक सहयोग मिलेगा, वहीं राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी लाभान्वित होंगे| वाहनादि सुख-सुविधा में वृद्धि होगी| आपको नौकरी प्राप्त करने के सुअवसर प्राप्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव है। आप अपने घर में किसी तरह के बदलाव करना चाहें तो यह समय अनुकूल रहेगा। इस समय आपके महत्वपूर्ण निर्णयों से लाभ होगा| इस गोचर के दौरान आप अपने परिजनों पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जिस कारण आपके परिवार का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सभी सराहना करेंगे। नौकरी में कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है।

उपाय-

इस दौरान नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें|
जरूरतमंद और ने‍त्रहीन लोगों को दान दें|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, साझेदारी में सफलता मिलेगी, आपकी संवाद शैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण आप दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। भाईयों का साथ मिलेगा। इस समय धनार्जन तथा भाग्य निर्माण हेतु जातक को यात्राएं भी करनी पड़ेंगी| और इन यात्राओं के दौरान आपको बेहद सतर्क भी रहना होगा, आप प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते है। यदि मकान या पैतृक सम्पत्ति बेचना चाहते है तो इसमें सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं। व्यापार में बड़े लोगों से सम्बन्ध बन सकता है। इस दौरान आपका और आपके छोटे भाई का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, स्वास्थ्य के मामले में संयम और समझदारी से काम लें|

उपाय-

सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें,
आटे के पेड़े में गुड मिलाकर गाय को खिलायें|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस समय के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है| आपके द्वारा बोली जाने वाली कड़वी बातों से आपके परिवार के लोग आहत हो सकते हैं, और आपकी बातों से बने बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं। ननिहाल पक्ष से लाभ या सहायता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलने के शुभ योग हैं| स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के बदलाव हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मामले आपके सामने आ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान आपको मानसिक तनाव की शिकायत रह सकती है। सरकार की ओर से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

उपाय-

विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें|
प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें, और गाय की सेवा करें|


Previous
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, होगा ये बड़ा बदलाव।

Next
मेष राशि में बुध का परिवर्तन, जानिए राशिनुसार बुध का फल,