विधानसभा चुनाव 2022 ज्योतिष के झरोखे से डा. अरुण बंसल
By : Future Point
Expert Review : Dr. Arun Bansal, Vedic Astrologer | 45+ Years Experience
Published : 10-Jan-2022
Uttar Pradesh Election 2022 Astrology: मार्च 2022 तक पांच राज्यों में चुनाव होने तय हैं- गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड। इन सभी राज्यों के चुनावों में सरगर्मी अधिक है- खास तौर से उत्तर प्रदेश में। क्योंकि इन चुनावों के परिणाम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की नींव होंगे। उत्तरप्रदेश सबसे बड़ा राज्य है, इसमें लोकसभा की 543 सीटों में से 80 सीटें उत्तरप्रदेश की है। उत्तरप्रदेश के कारण ही बीजेपी ने लोकसभा में इतनी जीत दर्ज की है। क्या होने वाला है इस प्रदेशों में- आइए जानें ज्योतिष के झरोखे से।
उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के मुख्यतः कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी व आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ;।प्डप्डद्ध मुख्य हैं। इस बार उत्तरप्रदेश में चुनाव बहु-कोणीय होने वाले हैं। यदि इन सभी पार्टियों की जन्मपत्री/janampatri देखी जाए तो समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की जन्मपत्रियां जीत की ओर ले जाने वाली हैं। ।प्डप्ड भी इन पार्टियों को कठिन टक्कर देने वाली है।
यदि अखिलेश की पत्री देखी जाए तो वह मिथुन राशि की है जिसमें शनि आठवें भाव में गोचर कर रहा है। अतः वह भी जीत की ओर अग्रसर है, लेकिन यदि आदित्यनाथ योगी की पत्री का अवलोकन करें तो चन्द्रमा कुंभ राशि का है, शनि इसी की ओर अग्रसर है जो कि जीत को पक्का कर देता है। अखिलेश और समाजवादी पार्टी दोनों की पत्रियां जीत के लिए बहुत अच्छी हैं लेकिन तुलनात्मक अध्ययन में वह योगी जी की पत्री के सामने खड़ी नहीं होती। अतः ऐसा लगता है कि ।प्डप्ड के असदुद्दीन ओवैसी इन चुनावों में टक्कर देने वाले हैं, उनके कारण समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट कट सकते हैं। अन्य पार्टियां भी उनके कुछ वोट काटने में सक्षम होंगी और अन्ततः जीत भारतीय जनता पार्टी के आदित्यनाथ योगी जी की होगी। इतनी टक्कर में हो सकता है कि उनके लिए पिछली बार की अपेक्षा में 300 सीटों का नम्बर पार करना मुश्किल हो।
पंजाब
उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब के चुनाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। लोकसभा में पंजाब की 13 सीट हैं। कांग्रेस की सरकार है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू के कारण वहां के मुख्यमंत्री श्री अमरिन्दर सिंह को बदलना पड़ा और श्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का पद भार दे दिया गया। आम आदमी पार्टी के मुख्य कर्ता भगवन्त सिंह मान है। नवजोत सिंह सिद्धू की वृश्चिक राशि है, चन्नी जी की मेष राशि है, भगवन्त सिंह मान की मकर राशि व अमरिन्दर सिंह जी की धनु राशि है। चारों पत्रियों में भगवन्त सिंह मान जी की पत्री सबसे बलवान है। कांग्रेस, बीजेपी व बहुजन समाजवादी पार्टी के मुकाबले आप की पत्री बलवान है। सुखबीर सिंह बादल की कन्या राशि है व उनकी पार्टी अकालीदल की राशि वृष है। दोनों ही राशियां शनि से पंचम व नवम होने के कारण जीत के लिए अच्छी नहीं हैं।
इस प्रकार ऐसा लगता है कि बहुकोणीय मुकाबले के कारण आप को फायदा मिलने वाला है। अमरिन्दर सिंह भी पंजाब के चुनावों में खास पहचान रखेंगे और बीजेपी को अच्छी सीटें दिलवाने में मुख्य किरदार बनेंगे। लेकिन बहुमत आप का होगी।
उत्तराखंड
उत्तराखंड की लोकसभा में 5 सीटें हैं और इस प्रकार इसकी महत्ता तीसरी श्रेणी में है। उत्तराखंड में बीजेपी, कांगेस व आप चुनाव में उतरेंगे। श्री पुष्कर सिंह धामी जो अभी बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री हैं, उनकी मकर राशि है जो जीत के लिए अत्यधिक प्रबल है। कांग्रेस की ओर से हरीश रावत खड़े हैं, उनकी कर्क राशि है जो कि मार्च 2022 के चुनाव के लिए प्रभावहीन है। कांग्रेस की पत्री बीजेपी के मुकाबले कमजोर होने के कारण लगता है कि बीजेपी पुनः सरकार बनाने में सफल होगी। शायद आप का उत्तराखंड में आना त्रिकोणीय चुनाव की ओर ले जाएगा जिसका सीधा लाभ बीजेपी को मिलेगा और वह पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर आएगी।
गोवा
गोवा की लोकसभा में केवल दो सीट है। लेकिन यहां पर भी आप त्रिणमूल कांग्रेस, कांग्रेस व बीजेपी के मध्य बहुकोणीय चुनाव होने वाले हैं जिसका सीधा लाभ बीजेपी को मिलने वाला है। अभी बीजेपी की सरकार है और प्रमोद सावंत वहां के मुख्यमंत्री हैं। उनकी धनु राशि है जो कि जीत दिलाने में सक्षम है लेकिन कठिनाई से। अतः गोवा में भी बीजेपी सरकार बना सकेगी लेकिन हो सकता है कुछ जोड़-तोड़ करना पड़े या बिल्कुल हाशिए पर जीत हासिल करें।
मणिपुर
मणिपुर में भी गोवा की तरह से लोकसभा की दो सीट ही है। यहां पर बीजेपी व कांग्रेस के मध्य लगभग सीधी टक्कर है। बीजेपी की सरकार है। श्री एन. बीरेन सिंह वहां के मुख्यमंत्री हैं। इनकी मिथुन राशि है। अतः जीत हासिल कर सकते हैं। कांगे्रस की ओर से नमीरक्पम लोकेन सिंह हैं जिनकी कर्क राशि है। दोनों की पत्रियों में ही दम नहीं है। अतः कमजोर स्थिति होते हुए भी श्री बीरेन सिंह जीत हासिल कर सकते हैं।
|
नाम पार्टियां
|
राशि
|
फल
|
|
आम आदमी पार्टी
|
वृष
|
नेष्ट
|
|
बहुजन समाज पार्टी
|
वृश्चिक
|
नेष्ट
|
|
समाजवादी पार्टी
|
धनु
|
शुभ
|
|
भारतीय जनता पार्टी
|
वृश्चिक
|
नेष्ट
|
|
कांग्रेस
|
मेष
|
नेष्ट
|
|
अकाली दल
|
वृष
|
नेष्ट
|
|
पंजाब लोक कांग्रेस
|
कन्या
|
नेष्ट
|
|
AIMIM
|
मिथुन
|
शुभ
|
|
TMC
|
मकर
|
शुभ
|
मुख्य कार्यकर्ता
|
नरेन्द्र मोदी
|
वृश्चिक
|
नेष्ट
|
|
सोनिया गांधी
|
मिथुन
|
शुभ
|
|
प्रियंका वाड्रा
|
वृश्चिक
|
नेष्ट
|
|
राहुल गांधी
|
वृश्चिक
|
नेष्ट
|
|
आदित्यनाथ योगी
|
कुम्भ
|
अतिशुभ
|
|
अखिलेश यादव
|
मिथुन
|
शुभ
|
|
अरविंद केजरीवाल
|
वृष
|
नेष्ट
|
|
ममता बनर्जी
|
वृष
|
नेष्ट
|
|
नवजोत सिंह सिद्धू
|
वृश्चिक
|
नेष्ट
|
|
चरणजीत सिंह चन्नी
|
मेष
|
नेष्ट
|
|
अमरिन्दर सिंह
|
धनु
|
शुभ
|
|
एन बीरेन सिंह
|
मिथुन
|
शुभ
|
|
एन लोकेन सिंह
|
कर्क
|
नेष्ट
|
|
पुष्कर सिंह धामी
|
मकर
|
शुभ
|
|
हरीश रावत
|
कर्क
|
नेष्ट
|
|
प्रमोद सावंत
|
धनु
|
शुभ
|
|
मायावती
|
मकर
|
शुभ
|
|
ओवैसी
|
मीन
|
नेष्ट
|
|
सुखबीर सिंह बादल
|
कन्या
|
नेष्ट
|
|
भगवन्त सिंह मान
|
मकर
|
अतिशुभ
|
निष्कर्ष - पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में बीजेपी ही सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। पंजाब में भी बीजेपी की हालत मजबूत होगी। लेकिन वहां पर सरकार बनाने में आप का प्रथम श्रेणी पर आने की संभावना है।