Chandra Grahan 2023 | चंद्र ग्रहण 2023

चंद्र ग्रहण 2023

चंद्र ग्रहण अर्धरात्रि से पहले शुरू होता है लेकिन अर्धरात्रि के बाद समाप्‍त होता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर पर दो अलग-अलग तिथियों को कवर करता है। चंद्र ग्रहण तब माना जाता है, जिस दिन ग्रहण का समय ज्‍यादा होता है। इसलिए पेनुमब्रल चरण के साथ-साथ अम्ब्रल चरण मध्यरात्रि से पहले यानी पिछले दिन शुरू हो सकता है। चंद्र ग्रहण को नग्‍न आंखों से भी देखा जा सकता है। हिंदू धर्म और वैदिक ज्‍योतिष में चंद्र ग्रहण का बहुत महत्‍व है। ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य या धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है।

एस्ट्रोलॉजर से फोन पर बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

क्‍या होता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण तब होता है, जब आपको चंद्रमा से देखने पर पृथ्वी सूर्य को अवरुद्ध करती दिखाई देती है। इसमें चंद्रमा पृथ्‍वी की छाया में सीधा आ जाता है और तीनों ग्रह चंद्रमा, सूर्य और पृथ्‍वी एक लाइन में आ जाते हैं।

क्‍या चंद्र ग्रहण देख सकते हैं?

चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण से अलग होता है और आप हर तरह के चंद्र ग्रहण को नग्‍न आंखों से देख सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्र ग्रहण केवल सूर्य के प्रकाश को दर्शाता है - उन्हें पूर्ण चंद्रमा की तुलना में कुछ भी चमकीला नहीं मिलता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कब लगता है चंद्र ग्रहण

पूर्णिमा के दिन ही जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्‍वी एक सीध में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में केवल 29.5 दिन लगते हैं और इतने दिनों में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक का एक चक्र पूरा हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा समतल नहीं है - यह लगभग पांच डिग्री पर कोण पर है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया के ऊपर या नीचे परिक्रमा करता है क्‍योंकि पृथ्‍वी गोल है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण

पूर्णिमा के दिन ही जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्‍वी एक सीध में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में केवल 29.5 दिन लगते हैं और इतने दिनों में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक का एक चक्र पूरा हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा समतल नहीं है - यह लगभग पांच डिग्री पर कोण पर है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया के ऊपर या नीचे परिक्रमा करता है क्‍योंकि पृथ्‍वी गोल है।

फ्री कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

चंद्र ग्रहण के प्रकार

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार कुल तीन प्रकार के चंद्र ग्रहण होते हैं। चंद्र ग्रहण के तीन प्रकार हैं - पूर्ण, आंशिक और पेनुमब्रल। साल 2023 में केवल आंशिक और छाया चंद्र ग्रहण ही देखा जाता है। ग्रहण के इन तीन प्रकारों में पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे अहम होता है। आगे जानिए कि प्रत्‍येक चंद्र ग्रहण किस प्रकार लगता है।

पूर्ण चंद्र ग्रहण

इस ग्रहण में पृथ्‍वी चंद्रमा और सूर्य के बीच रहती है। इस समय चांद पृथ्‍वी की छाया से पूरी तरह से छिप जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्र, सूर्य और पृथ्‍वी तीनों एक ही लाइन में आ जाते हैं, तब मनुष्‍य जाति को सावधान रहना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान जब हम चंद्रमा को पृथ्‍वी से देखते हैं, तो यह काला नजर आता है। हालांकि, पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरने वाली कुछ सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर झुकी और बिखरी रहती है। यह चंद्रमा को एक नरम चमक देती है।

आंशिक चंद्र ग्रहण

कई बार पृथ्‍वी के कई हिस्‍सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जाता है। जब सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा सटीकता से एक सीध में नहीं आ पाते हैं, तब आंशिक चंद्र ग्रहण लगता है। हो सकता है कि आंशिक चंद्र ग्रहण के समय पृथ्‍वी की छाया इस तक पहुंच जाए।

पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण

वैदिक ज्‍योतिष में इस प्रकार के चंद्र ग्रहण को सबसे कम महत्‍व दिया गया है। जब चंद्रमा पृथ्वी द्वारा डाली गई छाया के ठोस बाहरी क्षेत्र को पार करता है, तब यह ग्रहण लगता है। इस प्रकार का ग्रहण आसानी से दिख नहीं पाता है।

फ्री कुंडली प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

सूतक काल

चंद्र ग्रहण से पहले के समय को सूतक काल कहा जाता है और इसी समय से ग्रहण से संबंधी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी जाती हैं। हिंदू मान्‍यताओं के अनुसार सूतक काल के समय पृथ्‍वी दूषित हो जाती है और इस दू‍षण के कारण होने वाले हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण से 3 पहर पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त तक कुल 8 पहर होते हैं इसलिए चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले से ही सूतक शुरू हो जाता है।

चंद्र ग्रहण 2023

वैदिक ज्‍योतिष में चंद्र ग्रहण 2023 को महत्‍वपूर्ण गणना बिंदु के रूप में माना जा रहा है क्‍योंकि चंद्रमा मन, मनोदशा, विचार, मानसिकता, धन के प्रवाह, जीवन से संबंधित कई अटकलों से संबंधित गतिविधियों और निवेश का कारक है। चंद्र ग्रहण लगने पर आपके जीवन के इन सभी पहलुओं पर प्रभाव पड़ेगा। लगभग हर व्‍यक्‍ति का जीवन चंद्र ग्रहण से प्रभावित होगा।

वर्ष 2023 में दो बार चंद्र ग्रहण लगेगा। इस साल में लगने वाले ग्रहणों से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पहला चंद्र ग्रहण : साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, 2023 को शुक्रवार के दिन लगेगा। यह पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा। इस तरह के ग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। यह ग्रहण रात्रि को 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और सुबह के 1 बजे तक दिखेगा। इसकी वधि 4 घंटे 15 मिनट 34 सेकंड की होगी। यह ग्रहण दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण : साल 2023 का दूसर चंद्र ग्रहण रविवार के दिन 29 अक्‍टूबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण अर्धरात्रि 01:06 पर प्रारंभ होकर अर्धरात्रि 02:22 पर समाप्‍त होगा। यह ग्रहण 1 घंटे 16 मिनट और 16 सेकंड तक लगेगा। सूतक काल 28 अक्‍टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होगर 29 अक्‍टूबर की अर्धरात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर खत्‍म होगा।

चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

प्रत्‍येक चंद्र ग्रहण का राशिचक्र की 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। किसी के लिए यह ग्रहण शुभ फल लेकर आता है, तो किसी को इसकी वजह से नकारात्‍मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। जानिए वर्ष 2023 चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए क्‍या फल लेकर आएगा।

मेष राशि में सूर्य गोचर

सूर्य गोचर मेष राशि को कई तरह से प्रभावित करेगा। इस दौरान मेष राशि वाले ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपको एक बच्‍चे की तरह खुद में एनर्जी महसूस होगा। आप चाहें तो अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगा सकते हैं और इसका गलत इस्‍तेमाल ना करें वरना नुकसान आपको ही होगा। सूर्य गोचर के दौरान आपका अहं बढ़ सकता है और इसका आपको कई तरह से नुकसान होगा। करीबियों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपके करियर पर भी इसका गलत असर पड़ सकता है। हालांकि, अपनी एनर्जी को किसी नए काम में लगाने से आपको अच्‍छे परिणाम भी मिल सकते हैं। आपको इस काम में सफलता मिलेगी। आप जितनी ज्‍यादा मेहनत करेंगे, उतना ही अच्‍छा फल मिलेगा।

करियर राशिफल 2023 पढ़ने के लिए क्लिक करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के छात्रों के मार्ग में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। उन्‍हें अपने कोर्स में कोई दिक्‍कत हो सकती है। करियर के मामले में आप अपनी मेहनत और उत्‍साह से आई चुनौतियों को पार कर पाएंगे। हालांकि, आपकी सफलता के रास्ते में कुछ अड़चनें भी आ सकती हैं और आपको अपनी पसंद की नौकरी ढूंढने में दिक्‍कत हो सकती है। कुल मिलाकर वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर ज्‍यादा शुभ नहीं रहेगा।

मिथुन राशि

आपकी एनर्जी दोगुनी हो सकती है और आपके कार्य में सुधार आने पर लोग आपकी प्रशंसा करने लगेंगे। आपको बस इसी दिशा में काम करते रहना है। करियर में आप अपने भविष्‍य को संवारने पर ध्‍यान देंगे। इस समय आपके क्रिएटिव स्किल्‍स में निखार आ सकते हैं। चंद्र ग्रहण आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

कर्क राशि

2023 में चंद्र ग्रहण का असर आपकी पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। इसका बुरा प्रभाव आपकी धन-संपत्ति पर भी पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को इस समय हताशा और निराशा की भावना घेर सकती है। आप खुद को अपने आसपास की चीजों और लोगों से दूर रहने की सोच सकते हैं।

सिंह राशि

यह ग्रहण आपके दृष्टिकोण पर बड़ा असर डाल सकता है। चीजों को सोचने और समझने के आपके नजरिए में बदलाव आ सकता है। यह ग्रहण आपके लिए काफी शुभ साबित होगा और आपको लगभग हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आप काफी प्रसन्‍न महसूस कर सकते हैं।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस समय आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। अभी तक आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करते आए थे, लेकिन अब आप खुद को अपनी प्राथमिकता बना सकते हैं। इससे आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की इमोशनल लाइफ पर 2023 के चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। आपका हर कार्य दूसरों के साथ सहानुभूति रखने के उद्देश्‍य से होगा। अपने अस्‍तित्‍व को बनाए रखने के लिए आपको रियलस्टिक बनना पड़ेगा और अपनी दिशा में काम करते रहें।

करियर राशिफल 2023 पढ़ने के लिए क्लिक करें

वृश्चिक राशि

इस समय वृश्चिक राशि के लोगों को जिस चीज का लंबे समय से इंतजार था, अब वो पूरी हो सकती है। आपके जीवन में संतुलन आ सकता है और आप कई चीजों को पहले से बेहतर तरीके से समझने लगेंगे। इससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने में मदद मिलेगी।

धनु राशि

लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। इससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आप नए दोस्‍त बना सकते हैं। चंद्र ग्रहण आपके रिलेशनशिप के लिए बहुत शुभ साबित होगा। लव लाइफ में प्‍यार बढ़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अपने करियर में सफलता पा सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए यह बहुत अच्‍छा समय है। आपकी सैलरी बढ़ सकती है और प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई नई जिम्‍मेदारी आ सकती है।

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण 2023 में कुंभ राशि के लोगों को अपने जीवन को सुधारने का प्रयास करना होगा। इसका असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा और करियर और व्‍यापारियों को प्रगति पाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। आप अपनी लव लाइफ को सुधारने का प्रयास करें। मां के साथ आपके संबंधों में खटास आ सकती है।

मीन राशि

चंद्र ग्रहण 2023 मीन राशि के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपकी जिंदगी में कुछ अच्‍छे बदलाव भी आ सकते हैं। मुश्किल समय आसानी से निकल जाएगा और ग्रहण के बाद सब कुछ सामान्‍य होता नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण 2023 में सावधानियां

  • ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल के दौरान भोजन दूषित हो जाता है इसलिए इस समय भोजन नहीं करना चाहिए और ना ही पकाना चाहिए। इस समय बीमारियों से लड़ने की इम्‍यूनिटी कमजोर हो जाती है। ग्रहण से पहले पकाया गया भोजन भी दूषित माना जाता है इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण से पहले का समय मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी प्रभावित करता है। इस समय डिप्रेशन और चिंता का जोखिम बढ़ जाता है। ग्रहण के समय ईश्‍वर का ध्‍यान करना चाहिए।
  • प्रेगनेंट महिलाओं का ग्रहण को देखने से बच्‍चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे बच्‍चे के विकास में कोई बाधा आ सकती है।
  • ग्रहण के समय गर्भवती महिला अपने पास दूर्वा घास रखें और अपने पास कोई भी पैनी या नुकीली चीज ना रखें।
  • जो लोग अक्‍सर बीमार रहते हैं, वो ग्रहण काल के समय रोग निवारण पूजा करवा सकते हैं।
  • ग्रहण के समय ईश्‍वर का ध्‍यान करना सबसे उत्तम माना गया है। कहते हैं कि इससे ग्रहण का अशुभ प्रभाव आप पर कम पड़ता है।

राशिफल 2023 पढ़ने के लिए क्लिक करें

ग्रहण के दौरान करें उपाय

  • यदि मन को धार्मिक कार्यों जैसे नामजप, स्तोत्रों का पाठ, ध्यान आदि में लीन रखा जाए तो ग्रहण काल से हानि कम हो जाती है।
  • जब ग्रहण काल समाप्‍त हो जाए, अपने घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें। स्‍वयं भी नहाएं और साफ वस्‍त्र पहनें।
  • ग्रहण के समाप्‍त होने के बाद जरूरतमंद और गरीब लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।
  • जब ग्रहण चल रहा होता है, उस समय अपने ईष्‍ट देव की पूजा करें और ईश्‍वर का ध्‍यान करें।
  • ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए ऊं नमः शिवाय का जाप करें। इसके अलावा आप दुर्गा मंत्र, मृत्युंजय जाप, दुर्गा मंत्र और गणेश मंत्र जैसे कई अन्य मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

सूतक काल में क्‍या करना चाहिए

  • मान्‍यता है कि सूतक के समय भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए और मंदिर के कपाट बंद ही रखने चाहिए।
  • इस समय सोना, खाना, पीना भी निषेध माना गया है।
  • सूतक के समय बालों या शरीर पर तेल लगाने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है।
  • सूतक काल में भोजन ग्रहण करने से शरीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है।
  • सूतक या ग्रहण शुरू होने से पहले घर के सभी खाद्य पदार्थों जैसे दूध, पानी, अचार, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सूतक और ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय वो साएं नहीं और ना ही ग्रहण के समय घर से बाहर निकलें।

अधिक जानकारी के लिए आप Future Point के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years