साप्ताहिक राशिफल – Saptahik Rashifal - weekly horoscope in Hindi

अपना साप्ताहिक राशिफल जाने

साप्ताहिक राशिफल को इंग्लिश मे (weekly horoscope) भी कहा जाता है, इसमे पूरे हफ्ते के राशिफल की गणना एक साथ की जाती है, ऐसे ही भारत के कुछ राज्यों मे इसे सप्ताह फलादेश भी कहा जाता | अपना राशि फलादेश जानने के लिए नीचे दी गई राशियों मे अपनी राशि को चुनें |

सप्ताहिक राशिफल में जातक अपनी राशि से आने वाले वाले सात दिनों की सम्पूर्ण जानकारी ले सकता है | साप्ताहिक फलादेश में पूरे हफ्ते के राशि चक्र की गणना कर जातक के आने वाले सात दिनों के अच्छे और बुरे दिनो का सटीक अनुमान लगाया जाता |

आप सभी लोग राशिफल से भलीभाँति परिचित होंगे | दैनिक और मासिक राशिफल की तरह साप्ताहिक राशिफल भी राशिफल का रूप है, जिसमे जातक के पूरे हफ्ते की भविष्यवाणी की जाती | आप सभी लोग भलीभाँति जानते होगे की ग्रहों की स्थिति हर दिन करवट लेती है, और कभी-कभी तो यह सप्ताह भर के अंदर कई बार पूर्ण रूप से परिवर्तित हो जाती है, इस कारण जातक के लिए दैनिक राशिफल के साथ-साथ साप्ताहिक राशिफल का जानना बहुत जरूरी है |

साप्ताहिक राशिफल पूरे सप्ताह मे आने वाली दिक्कतों, मुसीबतें, पारिवारिक सुख-दुख, प्रोपर्टी, यात्रा विवरण, लाभ-हानि जैसी समस्त बातों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करता है | साप्ताहिक राशिफल पढ़कर जातक आने वाले सात दिनो के भीतर की समस्याओं से रूबरू होने के लिए अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर लेता है, और जातक के लिए आने वाले सात दिन मंगलकारी होंगे या होगा अमंगल इसका भी पहले से ही अनुमान लग जाता |

साप्ताहिक फलादेश की गणना कैसे की जाती?

हम सभी जानते हैं कि एक सप्ताह मे सात दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार होते हैं | सातों दिन का समूह मिलकर बनता है माह, और माह जुड़ कर बनते हैं वर्ष | यदि देखा जाये तो सप्ताह जातक के लिए सबसे सूक्ष्म इकाई होती है, और हर कोई आने वाले दिनो को जाने के लिए आतुर होता है | अगर मनुष्य को अपना वर्तमान और भविष्य का पता चल जाय तो वह पहले से ही आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएगा | आइये हम जानते हैं साप्ताहिक राशिफल गणना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें |

साप्ताहिक राशिफल गणना के लिए बेहद जरूरी है भिन्न भिन्न राशियों के ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चन्द्रमा का सही अध्ययन, इन सभी का सही अध्ययन वही व्यक्ति कर सकता है जिसे खगोलशास्त्र, पिण्डो, और ज्योतिष ज्ञान मे पारंगत हासिल हो | ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियाँ हैं, जिन्हें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन के नाम से जानते हैं | इन सभी राशियों कि अपनी इच्छा, गुण, अवगुण, ताकत, कमजोरी होती है | वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जन्म के समय कि ग्रहों कि स्थिति का अध्ययन कर उसके भविष्यफल का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है |

फ्युचर पॉइंट क्यूँ है खास?

आप भी जानना चाहते अपना साप्ताहिक राशिफल या अपनी कुण्डली कि सम्पूर्ण जानकारी तो फ्युचर पॉइंट के ज्योतिष विशेषज्ञ आपकी सम्पूर्ण मदद करेंगे | फ्युचर पॉइंट के अनुभवी ज्योतिष जातक के जन्म के समय चंद्रमा और ग्रहों की स्थिति का गहन अध्ययन कर बिना कोई शुल्क के आपकी साप्ताहिक राशिफल बताते हैं | आप हमारे अनुभवी ज्योतिषों से साप्ताहिक राशिफल के साथ शुभ अंक, रंग, रत्न, सभी मुखी रुद्राक्षों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |