Horoscope
Online Course
Consultation
LeoStar-I
Software
ज्योतिष में सूर्य ग्रह एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली घटना होती है जो ना सिर्फ इसे देखने वालों को अचंभित कर देती है बल्कि इसके कुछ चमत्कारिक प्रभाव भी देखे जाते हैं। सेफ्टी गियर और फिल्टर का उपयोग करते हुए, दुनिया भर के लोग इस घटना को इसके खगोलीय, वैज्ञानिक और ज्योतिषीय महत्व के लिए देखते हैं। आज हम आपको इस लेख में साल 2023 में सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप यहां जान सकते हैं कि सूर्य ग्रहण 2023 का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ प्रभाव लेकर आएगा तो वहीं कुछ लोगों को जिंदगी में अशुभ समाचार मिल सकता है।
वैदिक ज्योतिष के आधार पर हर ग्रहीय गोचर का अपना एक अलग महत्व होता है। हमारी चंद्र राशि में ग्रह के स्थान के आधार पर 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की स्थिति और गोचर का हमारी जिंदगी पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। ये ग्रह हमारे जन्म के समय के अनुसार राशियों पर स्थित होते हैं, जो मानव जीवन पर विशिष्ट प्रभाव डालते हैं। राशि के स्थान के बाद ग्रह परिवर्तन के आधार पर मानव जीवन प्रभावित होता है।
वैदिक ज्योतिष में ग्रहण को बहुत महत्व दिया जाता है। जब सूर्य और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, तब ग्रहण लगता है। ज्योतिष में ग्रहण को एक महत्वूपर्ण घटना के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि सूर्य या चंद्रमा को ग्रहण लगना एक अशुभ घटना होती है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है। इसके अलवा ग्रहण के समय कुछ विशेष सावधानियां बरतने की भी आवश्यकता होती है। ग्रहण का हर मनुष्य के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यह आपके लिए शुभ समाचार भी ला सकता है और दुखों का पहाड़ भी तोड़ सकता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी राशि में बृहस्पति का गोचर जीवन में प्रगति लेकर आता है। बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु हैं और हर किसी के जीवन में गुरु का एक अहम स्थान होता है। गुरु ज्ञान के दाता होते हैं। इसे ज्ञान, कर्म, संपत्ति, पुत्र और विवाह का कारक माना गया है। जन्म के समय चंद्रमा के दूसरे, पांचवे, सातवें और नौवें और ग्यारहवें स्थान में होने पर गुरु पॉजिटिव परिणाम देता है। बाकी भावों में होने पर गुरु के अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम हो सकते हैं। बृहस्पति का गोचर बहुत ही अहम होता है और यह ग्रह एक ही राशि में 12 महीने तक रूकता है। राशि बदलने पर इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। बृहस्पति गोचर 2023 सूर्य और बुध की तरह नहीं होता है जो एक महीने से भी कम समय में स्थान परिवर्तन कर लेते हैं।
Monthly Horoscope Predictions June 2023 for All 12 Ascendant Signs
In Which House Rahu is Good: Navigating the Path to Fortune and Growth
Astrology & Relationships: Navigating Love with Kundli Matching
100% Secure Payment
100% Secure
100% Secure Payment (https)
High Quality Product
High Quality
100% Genuine Products & Services
Help / Support
Help/Support
Trust
Trust of 36 years
Trusted by million of users in past 36 years