16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में करेगा प्रवेश, जानें अन्य राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
By: Future Point | 14-Dec-2019
Views : 2254
16 दिसंबर को 3: 44 बजे सूर्य अग्नि के चिह्न वाली धनु राशि में प्रवेश करेगा| धनु गुरु के स्वामित्व वाली राशि है।
इस बार सूर्य को धनु राशि में प्रवेश करते हुए शनि, केतु जैसे पाप ग्रहों और गुरु ग्रह का साथ मिलेगा| इसके साथ ही दिसंबर महीने के अंत में 26 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लग रहा है| इन सभी स्थितियों को देखते हुए बहुत बड़े बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है| सूर्य की स्थिति में इस बदलाव से जहां एक ओर कुछ राशियों के नए मार्ग खुलेंगे वहीं कुछ के लिए यह बेहद मुश्किल घड़ी होने वाली है|
फ्यूचर पॉइंट आपको बता रहा है कि सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर बाकी राशियों पर क्या असर पड़ेगा?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि पंचम भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य पांचवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में आपके नवमें भाव पर राज करेंगे| इससे आपकी बेहतरी के लिए नए मार्ग खुलेंगे लेकिन वह नई चुनौतियां भी साथ लेकर लाएगा| आपको इन चुनौतियों को स्वीकारना होगा और उनकी जड़ पर काम करना होगा। ऐच्छिक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको इन चुनौतियों पर लगातार प्रयासरत रहना होगा| हालांकि, आपका स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है लेकिन आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा| आमतौर पर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा| 2020 आपके लिए बहुत अच्छा होने वाला है| इसके बारे में आगे और जानने के लिए आप 2020 की वार्षिक भविष्यवाणी पढ़ सकते हैं|
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि चौथे भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य चौथे भाव के स्वामी होकर धनु राशि में आपके आठवें भाव पर भ्रमण करेंगे| अगर आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर है तो आप इस दिशा में और आगे बढ़ने के लिए कुछ नया कर सकते हैं| फिट रहने के लिए आपको अपने स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान देना होगा| घरेलू मसलों पर आपको अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है| पारिवारिक मसलों को ठंडे दिमाग से संभाले और शांति और समन्वय बनाए रखने का प्रयास करें| अपने व्यक्तिगत संबंधों में खुशहाली लेकर आएं| वित्तीय संबंधी फैसले लेते वक्त आपको सावधानी बरतनी होगी| वित्तीय मामलों को लेकर आप कमज़ोर स्थिति में हैं| 2020 Finance Astrology report से आप जान पाएंगे आगामी वर्ष आपके लिए कौन सी नई खुशियां लेकर आएगा|
मिथुन राशि (Gemini)
ववृषभ राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि तीसरे भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर धनु राशि में आपके सातवें भाव पर भ्रमण करेंगे| शादी शुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल करना होगा| वैवाहिक जीवन में सौहार्द और समन्वय बनाए रखने के लिए ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके जीवनसाथी को ठेस पहुंचे|
वहालांकि आपको वित्तीय संबंधी कोई बड़ा लाभ नहीं होगा लेकिन आप रोज़मर्रा के अपने आम खर्च आसानी से पूरे कर लेंगे| आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा| स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी दिक्कत को भी नज़रअंदाज़ करना आपके लिए भारी पड़ सकता है| अच्छी योजना आपके आगामी वर्ष के लिए फायदेमंद होगी| स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं के निदान के लिए आप 2020 की वार्षिक Health Report प्राप्त करें और उचित समाधान पाएं|
कर्क राशि (Cancer)
वमेष राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि दूसरे भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर धनु राशि में आपके छठे भाव पर राज करेंगे| यह देखते हुए आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी| धन की आमदनी बढ़ेगी| धन अधिग्रहण में वृद्धि होगी| धन सबंधी मामलों में आप आरामदायक स्थिति में हैं| मध्य या बढ़ती उम्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उन्हें नियमित रूप से जांच करानी होगी| करियर उन्मुख लोग बेहतर रोज़गार के लिए अपने नियत कार्य में बदलाव कर सकते हैं| इसके लिए आप 2020 Career Report से मदद ले सकते हैं, और गौरी शंकर रुद्राक्ष अपने गले में या पूजा स्थान में स्थापित कर सकते हैं|
सिंह राशि (Leo)
वसिंह राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि पहले भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य राशि स्वामी होकर धनु राशि में आपके पांचवें भाव पर राज करेंगे| सूर्य आपकी राशि का स्वामी है| इसलिए सूर्य की गति आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है| यह देखते हुए आपको अपने प्रियजनों की सलाह पर अधिक ध्यान देना होगा| किसी भी तरह के झगड़े या विवाद से बचें| ऐसा कोई काम ना करें जिससे रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो| करियर उन्मुख लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा और बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश करनी होगी| आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी| धन संबंधी कोई घाटा होने की संभावना नहीं है, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। अगर आप जानना चाहते हैं कि 2020 में आपका करियर और स्वास्थ्य कैसा रहेगा तो हमारी 2020 करियर और हेल्थ रिपोर्ट प्राप्त करें|
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि बारहवें भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य व्यय भाव के स्वामी होकर धनु राशि में आपके चौथे भाव पर भ्रमण करेंगे| मध्यम और बढ़ती उम्र के लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है क्योंकि उनकी पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं| अपनी डाइट का कड़ाई से पालन करें| आपको पैसे खर्च करते समय सतर्क रहने की और बचत को लेकर चिंतित रहने की ज़रूरत है| हालांकि कोई वित्तीय लाभ होने की संभावना नहीं है लेकिन आपको धन संबंधी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा| व्यवसाय करने वाले लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है| अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप Vyapaar Vridhi Yantra की स्थापना अपने कार्यस्थल पर करें|
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि ग्यारहवें भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य ग्याहरवें भाव का स्वामी होकर धनु राशि में आपके तीसरे भाव पर राज करेगा| यह गति करियर उन्मुख लोगों के लिए रोज़गार के बेहतर विकल्प लेकर आएगी| बड़े व्यावसायिक बदलाव होने की संभावना है| लेकिन इसके लिए आपको नई चुनौतियों को स्वीकारना होगा और उस दिशा में कार्य करना होगा| ऐसा करके आप धन को अपनी ओर खींच सकते हैं| आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा| सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा ही रहेगा| 2020 की Career Astrology Report में दिए उपायों की मदद से आप एच्छिक परिणाम हासिल कर सकते हैं| धन की वृद्धि के लिए Mahalaxmi Kuber Yantra की स्थापना अपने घर में करें, जिससे आपकी हर समस्या का समाधान होगा|
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि दशवें भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य दशम भाव का स्वामी होकर धनु राशि में आपके दूसरे भाव पर भ्रमण करेगा| इस स्थिति को देखते हुए आपको आपने धन संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान देना होगा| लेकिन व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ होगा| नौकरी करने वालों के लिए यह अच्छा वक्त है| आप तरक्की करेंगे| घर में शांति और समन्वय बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा समझौतावादी रवैया अपनाना पड़ेगा| आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या परेशान कर सकती है| स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन और करियर जैसी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए एकमुखी रुद्राक्ष को गले में धारण करें या पूजा स्थान पर रखें|
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि नवमें भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य नवमें भाव का स्वामी होकर धनु राशि में आपके लग्न भाव अर्थात आपकी राशि पर राज करेगा| आपके लिए यह बेहद तनावपूर्ण स्थिति होगी| आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने के लिए यह अच्छा वक्त है| लेकिन वित्तीय संबंधी मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी| किसी नई जगह निवेश करने से बचें| आपको स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं| इसलिए अपनी सेहत पर ध्यान दें| मध्यम और बढ़ती उम्र के लोग पुरानी बीमारियों को नज़रअंदाज़ न करें| अगर आपके व्यक्तिगत रिश्तों में कड़वाहट आ रही हो तो फ्यूचर पॉइंट के ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करें|
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि आठवें भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य आठवें भाव का स्वामी होकर धनु राशि में आपके बाहरवें भाव पर भ्रमण करेगा| अपनी वित्तीय स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से बचें| कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अधिक ध्यान देना होगा| नौकरी करने वालों को अपने पद को बनाए रखने के लिए ज्यादा आउटपुट देना होगा| व्यवसायिक लोग विदेश में कोई बड़ी डील कर सकते हैं| 2020 में आपका वैवाहिक जीवन कैसा होगा यह जानने के लिए 2020 marriage Report प्राप्त करें, और Ganesh Yantra की स्थापना अपने पूजा स्थान में करें|
कुंभ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि सातवें भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य सातवें भाव का स्वामी होकर धनु राशि में आपके ग्याहरवें भाव पर भ्रमण करेगा| इसे देखते हुए आपको धन संबंधी लाभ हो सकता है| आपको पैसे कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे| व्यवसायिक लोग कोई बड़ी डील कर सकते हैं| नौकरी करने वाले अगर बेहतर विकल्प की तलाश में हैं तो यह उनके लिए अच्छा समय है| Finance Report 2020 की मदद से आप इस दिशा में बेहतर फैसले ले सकते हैं|
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए सूर्य की सिंह राशि छठे भाव में होती है| लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य छठे भाव का स्वामी होकर धनु राशि में आपके दशवें भाव पर भ्रमण करेगा| इस स्थिति में अग्नि के चिह्न वाले धनु राशि में सूर्य का प्रवेश व्यवसाय के लिहाज़ से आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है| नौकरी करने वाले लोग मालिक की वजह से दबाव में रहेंगे| आपसे अधिक काम करने और प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद की जाएगी| हालांकि व्यवसायिक लोग अपने प्रयासों में सफल रहेंगे| आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी| आपको किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना होगा| प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए किसी भी शुभ मुहूर्त में गुरुवार के दिन satya narayan puja करवाएं,और Vyapaar Vridhi Yantra की स्थापना अपने कार्यस्थल पर करें|
प्रेम, करियर, आर्थिक स्थिति एवं स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के समाधान के लिये फ्यूचर पॉइंट के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करें|