शुक्र का मेष राशि में गोचर- | Future Point

शुक्र का मेष राशि में गोचर-

By: Future Point | 28-Jan-2020
Views : 3927
शुक्र का मेष राशि में गोचर-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है, शुक्र अग्नि तत्व की राशि मेष में आने से कामवासना और सौन्दर्य के प्रति रुझान को बढ़ाने वाला होगा| यह वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है, बाकी ग्रहों की तरह शुक्र ग्रह भी हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव रखता है, शुक्र ग्रह 29 फरवरी 2020, शनिवार को प्रातः 01 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेगा और 28 मार्च 2020, शनिवार को प्रातः 15 बजकर 37 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेगा, इस दौरान शुक्र के गोचर से सभी राशियां प्रभावित होने वाली हैं, ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि शुक्र का मेष राशि में परिवर्तन होने की वजह से किस राशि को फायदा तो किस को नुकसान उठाना पड़ सकता है|

शुक्र ग्रह से सौंदर्य, प्रेम, भावना, वैदिक विद्या, डॉक्टरी दवाईयां, आनंद-प्रमोद, वीर्य, कला, नृत्य, साहित्य, अलंकार, ललितकला, गायन-वादन, पत्नी, वाहन, शैय्या, भोग-विलास, भौतिक सुखों, जीवन शक्ति, मेकअप, प्रवास, इंटीरियर, गिफ्ट, फोटोग्राफी आदि का विचार किया जाता है| व्यक्ति के शरीर में गर्भाशय, जननेंद्रियों, पेट, नाभि और किडनी पर इनका प्रभुत्व होता है| कुंडली में इनका शुभ होना भौतिक सुखों को देने वाला होता है, ऐसा व्यक्ति सभी सुख सुविधाओं को भोगता हुआ लग्जरी लाइफ जीता है|

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन आपकी राशि में होने जा रहा है| शुक्र के लग्‍न स्‍थान में होने से आपके मनोविचार और सोच में बदलाव देखने को मिलेगा| समाज के लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे, आप पहले से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे| अंतर्मन से प्रसन्‍न रहेंगें, शुक्र का आपकी राशि में आना आपके लिए धन लाभ के योग भी बना रहा है, और जो अविवाहित जातक जीवन साथी की तलाश में हैं उनके लिये भी यह परिवर्तन काफी मददगार साबित होगा|आपके प्रेम संबंध में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा| मनोरंजन के प्रति आपकी रूचि ज्‍यादा रहेगी जो आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है, खर्चों पर नियंत्रण रखें, इस दौरान विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण अधिक रहेगा| सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा, वाणी के प्रभाव से आपके कई कार्य बनेंगे|

108 बार शुक्र के निम्न मन्त्र का जाप करें|
“ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते ”

सौभाग्यवती स्त्रियों को मिष्ठान्न, भोजन, श्वेत वस्त्र, आदि का दान करना चाहिए|

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि परिवर्तन के दौरान वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रदेव बारहवें भाव में गोचर करेंगे| सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए बेहद खास रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन यह खर्च आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए करेंगे| परिजनों व लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है, आर्थिक रुकावटें दूर होने की संभावना रहेगी, इस समय किसी लम्बी यात्रा के भी योग बन रहे हैं, शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा| कर्ज की स्थिति से बचना होगा, कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धन खर्च हो सकता है,जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है|

श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।
किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेकर यदि आपके लिए शुभ हो तो “ओपल” रत्न धारण कर सकते हैं|

मिथुन राशि (Gemini)

इस राशि परिवर्तन के दौरान मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रदेव ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय नौकरी और बिजनेस दोनों में ही सफलता के योग रहेंगे, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की उम्मीद हैं| कामकाज के लिए छोटी-मोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं| मनोरंजन के मामलों में खर्च हो सकता है| भोग-विलासिता पूर्ण जीवन जीने की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा, प्रेम संबंधों में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है, जो अविवाहित जातक विवाह के लिए शुभ समय के इंतजार में हैं, उनके लिए विवाह के योग बन सकते हैं| संतान पक्ष से लाभप्रद स्थिति रहेगी, विद्यार्थी वर्ग को मन के अनुकूल सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक प्रयास अधिक करने होंगे, बाहरी व्यक्ति से सतर्कता रखनी होगी|

भगवान गणेश जी की आराधना करें, और उन्हें द्रुवा एवं मोदक चढ़ाएँ|
गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ मिलेगा|

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि परिवर्तन के दौरान कर्क राशि वालों के लिए शुक्रदेव दशवें भाव में गोचर करेंगे| इस समय व्यवसाय में मनोनुकूल सफलता मिलने के योग हैं| यदि आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है| मां के सुखों में वृद्धि होगी, और उनका पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा| जो जातक लंबे समय से घर या गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें भी उनकी पसंद का घर या वाहन मिल सकता है| संपत्ति के लेन-देन में भी लाभ मिल सकता है| कृषि क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी रहने व धन प्राप्ति के संकेत कर रहा है| आर्थिक मामलों में पिता का सहयोग मिलेगा, विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई की ओर अग्रसर हो सकता है|

स्फटिक की माला धारण करें|
प्रति शुक्रवार 1 चम्मच दही स्नान के जल में डालकर स्नान करें|

सिंह राशि (Leo)

इस राशि परिवर्तन के दौरान सिंह राशि वालों के लिए शुक्रदेव नवमें भाव में गोचर करेंगे| यह समय आपके लिए भाग्योन्नति के संकेत कर रहा है,भाग्‍य का पूर्ण साथ मिलेगा जिससे आपकी तरक्‍की के नऐ रास्‍ते खुलेंगें| इस दौरान आप स्व पराक्रम से कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त करेंगे, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में इस दौरान आप हिसा ले सकते हैं| जिस परियोजना में निवेश करेंगें उसी में आपको लाभ मिल सकता है| भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| पिता जी के सहयोग से आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कार्योन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं, स्वास्थ्य बेहतर बने रहने के आसार हैं|

दुर्गा सप्तशती का विधिवत पाठ करवाना श्रेयकर रहेगा,
प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें, और गाय की सेवा करें|

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से आठवें स्थान में हो रहा है| यह गोचर आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रह सकता है| व्यवसाय में अधिक मेहनत के पश्चात सफलता मिलने के संकेत हैं| आपको अपनी इच्छा शक्ति को और दृढ़ करने की आवश्यकता है| इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, बिजनेस में अचानक धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बिना सोचे समझे धन का निवेश और खर्च न करें| आपके खर्च भी अनावश्यक रूप से बढ़ सकते हैं| यह संयोग आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति के लिए बेहतर है, आप मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते हैं, स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है, किसी महिला के कारण आपको नुकसान हो सकता है|

लक्ष्मी जी की अराधना करें|
9 साल से छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर खिलाएं|

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से सातवें स्थान में हो रहा है| इस दौरान आपके जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी, अगर आप शादीशुदा हैं तो यह भी आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत बना देगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन संभलकर प्रेम में कड़वाहट घुलने के भी आसार हैं, इस दौरान प्रभाव में वृद्धि होगी, और महत्वाकांक्षाए पूर्ण होंगी| स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा, दांपत्य जीवन में मधुरता का वातावरण रहेगा| जो जातक अविवाहित हैं, उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है, प्रेमी युगलों के लिए भी यह समय अनुकूल है। व्यावसायिक तौर पर आप अपने काम को बढ़ा सकते हैं। नौकरीशुदा जातक भी कार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं, इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, और “ॐ नमः शिवाय” का नित्य जप करें|
शुक्रवार के दिन देवी को श्वेत पुष्प की माला अर्पण करने से लाभ प्राप्त होगा|

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से छठे स्थान में हो रहा है| शुक्र के इस गोचर के फलस्वरूप आपको अपने वैवाहिक जीवन में विशेष रूप से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| बाहरी व्यक्तियों का संपर्क लाभदायक रहेगा, जीवनसाथी के साथ वाद -विवाद या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है| गोचर काल की यह अवधि स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है| ऐसे में बेहतर होगा कि इस दौरान आप अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें| इस दौरान अचानक किसी यात्रा पर जानें का प्रोग्राम बनने से आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, इस अवधि में महिला मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें और उनका सम्मान करें, क्योंकि संभव है, कि किसी महिला की वजह से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ें, विवाहित जोड़ों को उनके जीवनसाथी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है| इस दौरान उनके साथ किसी भी प्रकार के मतभेद की स्थिति ना उत्पन्न होने दें| शुक्र का यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की दिला सकता है|

शुक्रवार को शुक्र ग्रह की पूजा करवाएं तथा कन्या पूजन करें|
प्रतिदिन इत्र का प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें स्थान में हो रहा है| आपके लिए यह गोचर प्रेम संबंध के लिए बेहद खास है| आपकी आय में वृद्धि होने की संभावनाएं हैं, आपको पहले की हुई मेहनत का भी फल हासिल होगा| कोई नया संबंध आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है, आय के साधनों में वृद्धि होगी| शत्रुपक्ष से भी लाभदायक स्थिति पाएंगे, छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा, शेयर मार्किट से जुड़े व्यक्तियों को लाभ हो सकता है,आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी और आपको अपने मेहनत के अनुसार फल भी मिलेगा| यदि आप लॉटरी में किस्मत आज़माना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय बेहद लाभदायक साबित हो सकता है|

लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें|
मां दुर्गा के मंदिर में शुक्रवार के दिन चावल दान करें|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से चौथे स्थान में हो रहा है| परिवार में ख़ुशियों का माहौल रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच समांजस्य की स्थिति बनेगी| शुक्र के प्रभाव से प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजार पाएंगे| परिजनों व दोस्तों का सहयोग आपके हौसले को बढ़ाने वाला रहेगा| इसके साथ ही साथ आप अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे| गोचर की इस अवधि में आप नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं| मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर ख़ासा फलदायी साबित होगा|

शुक्र स्तोत्र या कवच का पाठ करें,
काले रंग की गाय की सेवा करें।
काली चींटियों को चीनी व आटा खिलाना चाहिए|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से चौथे स्थान में हो रहा है| भाग्य का सम्पूर्ण साथ मिलेगा, और आशाजनक सफलता प्राप्त होगी| धर्म-कर्म के कार्य में भी खर्च होगा| साझेदारी के मामलों में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है| यह गोचर आपके लिए यात्रा के योग लेकर आ सकता है, आपके अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे| इस गोचर के दौरान आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नए लोगों से संबंध बनेंगे, जो लाभदायक साबित होगा| धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और संभवतः आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं| यदि आपकी रुचि कला के क्षेत्र में है तो कला से संबंधित क्रियाओं में आपको सफलता मिलने के योग हैं|

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दुर्गाशप्तशती का पाठ करना चाहिए|
उड़द एवं घी का दान किसी जरूरतमंद को करें|
किसी मन्दिर में गाय का घी दान दें|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए शुक्रदेव का यह परिवर्तन आपकी राशि से दूसरे स्थान में हो रहा है| इस गोचर का प्रभाव आपकी संवाद शैली पर पड़ेगा| इस दौरान आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल साबित होंगे| खानपान का विशेष ध्यान रखें| ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आपके अच्छे और मधुर संबंध बनेंगे, और ससुराल पक्ष से विशेष लाभ भी मिल सकता है, जीवनसाथी का ध्यान रखें क्योंकि इस दौरान उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है| धन भाव में शुक्र के आने से आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं| इस दौरान आप परिवार और लाइफ पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं| आपकी सेहत अच्छी बनी रहने के आसार है| लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है|

अन्नपूर्णा स्तोत्र का पाठ करना शुभफलदायक रहेगा|
प्रत्येक शुक्रवार को चावल की खीर गाय को खिलाएं|


Previous
इस बार कब है बसंत पंचमी? जानिए, इसकी पूजा विधि, सरस्वती मंत्र और महत्व के बारे में...

Next
Mercury Transit in Aquarius: Impact on 12 Zodiac Signs