नाखून पर अर्ध चंद्रमा का निशान होना किस बात का संकेत देता है

By: Future Point | 04-Sep-2018
Views : 14515
नाखून पर अर्ध चंद्रमा का निशान होना किस बात का संकेत देता है

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनेक प्रकार हैं जिनमें समुद्रशास्‍त्र भी शामिल है। समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक मानव शरीर के निशानों से उनके जीवन के बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं। मानव शरीर पर कई निशान पाए जाते हैं और समुद्रशास्‍त्र में इन निशानों का अलग ही मतलब या संकेत होता है।

चेहरे या शरीर पर कोई निशान आपके भविष्‍य या अतीत का कोई राज़ खोल सकता है। इसी तरह नाखून पर बने निशान भी आपके व्‍यक्‍तित्‍व, चरित्र और भविष्‍य से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातों के बारे में बता सकते हैं।

नाखूनों पर अर्ध चंद्रमा

कुछ लोगों के हाथों के नाखूनों पर अर्ध चंद्रमा बना होता है। क्या आप इस अर्ध चंद्रमा के होने का मतलब जानते हैं ?

आज हम आपको इस पोस्‍ट के ज़रिए यही बताने जा रहे हैं कि हाथ के नाखूनों पर बने अर्धचंद्रमा का क्‍या महत्‍व और अर्थ होता है।

तर्जनी अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्रमा का प्रभाव

अगर आपके हाथ की तर्जनी अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र हो तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है। ऐसे व्‍यक्‍ति को जल्‍दी तरक्‍की मिलती है और उसे हमेशा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहती है।

मध्‍यम अंगुली पर अर्धचंद्र

इसे शनि की अंगुली भी कहा जाता है। अगर आपके हाथ की इस अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र है तो इसका अर्थ है कि आपको मशीनरी या उद्योग आदि में व्‍यापार करने से निश्‍चित ही सफलता मिलेगी।

अनामिका अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र

अगर किसी व्‍यक्‍ति की अनामिका अंगुली पर अर्धचंद्र बना हो तो उस जातक का आगे जीवन सुखों से परिपूर्ण होता है। भौतिक सुखों के साथ-साथ उसे अपने जीवन में बहुत तरक्‍की भी मिलती है।

अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र

अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र की आकृति होने का मतलब है उस व्‍यक्‍ति को जल्‍दी ही कोई आशातीत या अचानक सफलता का कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर किसी जातक के अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र की आकृति पूरे नाखून की आधी है तो यह शुभ की जगह अशुभ संकेत होता है। ऐसे जातक को शीघ्र ही कोई बुरी खबर मिल सकती है।

अर्धचंद्रमा वाले जातक का स्‍वभाव

जिस व्‍यक्‍ति के नाखून पर अर्ध चंद्रमा की आकृति होती है उसे अपने जीवन में बहुत कठिनाईयां उठानी पड़ती हैं। लेकिन इसकी एक खास बात ये है कि कठिनाई का इन्‍हें सामना करने से पहले ही वो दूर हो जाती है। इन लोगों के पास कभी धन की कमी नहीं रहती है।

हाथ के नाखून पर अर्ध चंद्रमा हो तो उस व्‍यक्‍ति का दिल बहुत साफ होता है और ये दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। विवाह के बाद इनकी संतान और जीवनसाथी दोनों ही बहुत अच्‍छे होते हैं। परिवार में इन्‍हें सम्‍मान मिलता है।

चंद्राकार निशान

नाखून पर बने चंद्राकार निशान के बारे में कहा जाता है कि ये असली में सफेद रंग का नहीं होता है। यह नाखूनों की वजह से सफेद रंग का दिखाई देता है। असल में इस निशान के नीचे हर परत से जुड़े तत्‍व पाए जाते हैं लेकिन इसकी वजह से वे ढंक जाते हैं। हर किसी को अपने नाखून पर ये निशान नज़र नहीं आ पाता है। नाखून के नीचे यह निशान होता जो जरूर है लेकिन कई बार इतना हल्‍का होता है कि दिखता नहीं है।

अगर किसी के नाखून के इसी हिस्‍से पर चोट लग जाए और यह निशान टूट जाए तो पूरा नाखून टूट जाता है। दोबारा नाखून के आने की संभावना भी खत्‍म हो जाती है। अगर नाखून आगे से टूटा हुआ हो तो यह निशान बच जाता है। आगे से नाखून भले ही अलग हो जाए लेकिन ये निशान वहीं का वहीं सलामत रहता है।

नाखून पर बने चंद्राकार निशान की एक और रोचक बात है और वो यह है कि यह पूर्ण रूप से हाथ के अंगूठे के निशान पर ही दिखता है। अगर आपके अंगूठे के नाखून पर यह दिखाई देता है तो आप जांच सकते हैं कि यह अंगुलियों के नाखून पर बेहद कम दिखता है।

नाखून पर चंद्राकार से स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी

अगर किसी के हाथ के नाखून पर चंद्राकार नज़र आता है तो वह इंसान पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होता है। इसका कम होना या ना के बराबर दिखना उस व्‍यक्‍ति के बीमार होने के बारे में बताता है। ये शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और इनकी पाचन शक्‍ति भी मजबूत नहीं होती है।

आप स्‍वयं देख सकते हैं कि आपके हाथों के नाखून पर अर्ध चंद्राकार निशान है या नहीं।


Previous
How to Get Rid of Manglik Dosha After Marriage

Next
हिंदू धर्म में कैसे रखा जाता है बच्‍चे का नाम