मी एंड माय डिजिटल सोशल वर्ल्ड | Future Point

मी एंड माय डिजिटल सोशल वर्ल्ड

By: Future Point | 07-Jan-2019
Views : 6850
मी एंड माय डिजिटल सोशल वर्ल्ड

21वीं सदी की दस्तक अपने साथ कम्प्यूटर नाम का उपकरण साथ लेकरत आई और 1995 का साल अपने साथ इन्टरनेट लेकर आया। दोनों का आगमन किसी क्रांति और धमाके से कम नहीं था। इंटरनेट को आज अंतर्जाल के नाम से भी जाना जाता है। आज इंटरनेट ने सोशल मीडिया इन्फ़ोर्मेशन के रुप में सारी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यह अभिव्यक्ति का सबसे सहज मंच साबित हो रहा है।

जब से स्मार्ट फोन ने दुनिया पर राज करना शुरु किया तब से हर व्यक्ति इसका रोगी हो गया है। बच्चा हो, बुढ़ा हो, लड़की हों या कोई महिला सभी के हाथों में एक स्मार्ट फोन हैं और सभी की नजरें फोन में गड़ी हुई है। फेसबुक, व्हाटसअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और इसी प्रकार की अन्य सोशल साईट्स आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गई है। भले ही यह दुनिया आभासी हो, पर सोशल मीडिया साईटस का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर वर्ग का व्यक्ति आज इससे किसी न किसी प्रकार जुड़ा हुआ है।

इनका सबसे अच्छा उपयोग यह हैं कि यहां हर व्यक्ति आज अपनी बात किसी भी रुप में व्यक्त कर सकता है। स्थिति तो यहां तक पहुंच गई हैं कि सोशल साईट्स के माध्यम से सरकारें बनने और गिरने लगी हैं। बड़े-बड़े राजनेताओं की रातों की नींद एक पोस्ट से उड़ने लगी है। सोशल वर्ल्ड से आम से लेकर खास जन सभी जुड़े रहना चाहते हैं। हर व्यक्ति की विचारधारा, सोच, अभिव्यक्ति और अपनी बात कहने का तरीका अलग अलग हो सकता है। सोशल मीडिया की दुनिया को आप किस प्रकार से लेती हैं यह आपकी राशि से जाना जा सकता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं-

मेष राशि


Aries6

आप डिजिटल सोशल वर्ल्ड का उपयोग फिटनेस, खेल, शरारत, और एक्शन से भरे वीडियो देखने के लिए अधिक करती है। अक्सर यूट्यूब और ऑनलाइन शॉपिंग को प्रेफरेंस देती है। फेसबुक या अन्य साईट्स पर आप बड़ी बड़ी पोस्ट डालती है, कभी-कभी मध्यरात्रि के बाद भी। लाईक और कमेंट्स करने में अधिक सोच विचार आप नहीं करती है। आपके कमेंटस लम्बी टिप्पणियों के धागे से बंधे होते है। सबसे पहले पोस्ट करने का लुत्फ लेना चाहती है। फेसबुक पर टैग करना आपकी आदत हो सकती है। अपनी अचीवमेंट्स को जल्द से जल्द सबके सामने लाना चाहती हैं। आप सब कुछ, हर समय, और विभिन्न प्लेटफार्मों पर पोस्ट करते हैं. जैसे- फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, और स्नैपचैट।

वृषभ राशि


Taurus6

आप एक मास्टर डेबेटर हैं। सोशल मीडिया पर दूसरों के साथ बहस करने के आग्रह का विरोध नहीं कर सकती। आपको सुंदरता से खास स्नेह है, इसलिए आप घर सजावट, मेकअप, रेसिपी वीडियो पर अनेकों चैनल देखती हैं। आपको लेख लिखना, ब्लॉगिंग, पोस्ट और धन आगमन से भरे वीडियो देखना पसंद है। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग भी आप पसंद करती है। आप जल्द टिप्पणी करना पसंद नहीं करती है। सोशल मीडिया पर नई लक्जरी वस्तुओं को पोस्ट करती हैं। आप लीडर्स को फोलो करने से पीछे नहीं हटती है। एक ऐसी पोस्ट जिसे आप पहले डाल चुके है, उसे फिर से पोस्ट करने में झिझकती नहीं है।

मिथुन राशि


Gemini6

आप बहुत सारी पोस्ट करती हैं। लोग आपको आपकी संगीत, साहित्य, फिल्म या अन्य रचनात्मक पोस्ट्स के लिए फोलो करते हैं। आप वास्तविक रुप में सोशल मीडिया क्यूरेटर है, अपनी छोटी-बड़ी हर डिस्कवरी को दुनिया के साथ साझा करना पसंद करती हैं। नई-नई चीजें सीखने और सिखकर अधिक से अधिक आगे कम्यूनिकेट करना चाहती है। आप कॉमेडी / शरारत वीडियो देखती है। गपशप करना, ट्विटर और चैट करना पसंद है। कई ब्लॉग, एक से अधिक फेसबुक अकाउंट रखना और कई ट्विटर अकाउंट रखेंगी परन्तु किसी भी बात के लिए कमिटेड नहीं रहती है। बहुत सारे फेसबुक और व्हाटसअप ग्रुप्स की मेंबर बनना चाहती है।

कर्क राशि


Cancer6

आप बहुत सारी कला संबंधित चीजें पोस्ट करते हैं। भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आप इंटरनेट का प्रयोग करती है। जैसे यदि आप भूखी हैं तो आप व्यंजनों से जुड़े विडियो, दु:खी हैं तो संगीत से भरे विडियो देखती है। आपकी पोस्ट या इंटरनेट एक्टिविटी बहुत हद तक आपकी मानसिक स्थिति के हिसाब से होती है। किसी खास समय पर आपका मूड किस प्रकार का हैं यह आपकी पोस्ट से जाना जा सकता है। फिटनेस वीडियो, और आत्मविश्वास / प्रेरणादायक वीडियो देखती हैं। कुत्तों / बिल्लियों / जानवरों की तस्वीरों को गुगल पर फाईंड करती है।

सिंह राशि


Leo6

आप अपने आप को, अपने जीवन और अपने खास वस्तुओं का प्रदर्शन करना चाहती है। इंटरनेट का उपयोग आप अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अधिक करती है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट, वाइन इत्यादि पर अपनी पसंद की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना पसंद करती है। परन्तु यह बहुत जल्दी जल्दी ना होकर सप्ताह में एक से दो बार ही होता है। अपने किसी खास दिन की फोटोस का कोलाज डालना चाहेंगी। आप अधिकतर सेल्फ सेंटर्ड रहना चाहती है। अपनी पोस्ट और अपने लेखों में आप स्वयं को अधिक से अधिक महान दिखाने का प्रयास करती है। आपकी पोस्ट विश्वास, प्रेम और प्रेरणात्मक होती है।

कन्या राशि


Virgo6

आप बहुत कम पोस्ट करना पसंद करती है। खुद पोस्ट करने की जगह आपको दूसरों की पोस्ट देखना भाता है। अन्य क्या कर रहे हैं यह जानने में आपकी रुचि रहती है। आप अपनी बातों को शेयर करने की जगह दूसरों की पोस्ट से सिखने में विश्वास करती है। यही वजह है कि आपको यूट्यूब पर ट्यूटोरियल्स देखना पसंद करती है। कुछ भी लेने से पहले उसकी बारे में अनेक जगह जानकारी लेने की कोशिश करती है। कुछ भी लाईव करने से पहले शोध करना पसंद करती है। शोध के बाद ट्विटर या ब्लॉगिंग पर ऑनलाइन बहुत सारे लेख भी लिख सकती हैं। फिटनेस और स्वास्थ्य जैसे विषयों तथा व्यावहारिक कारणों के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं।

तुला राशि


Libra6

आप अपनी सफलताओं, असफलताओं, व्यक्तिगत बातों, काम से संबंधित घटनाओं को ऑनलाइन करती रहती है। प्यार, फैशन, स्वास्थ्य, संस्कृति, सौंदर्य, मेकअप से भरी पोस्ट को आप खास तौर से लाईक और कमेंटस करना पसंद करती है। इन्हीं विषयों पर बहुत सारे वीडियों भी देखती है। लक्जरी अनुभवों जैसे- आधुनिक यात्रा स्थलों, आधुनिक रेस्टोरेंट पर अपनी पोस्ट और लेख के द्वारा सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित करना चाहती हैं। खुद की साज-सज्जा के विडियो, ऑनलाइन खरीदारी, और अच्छे जीवन को सौंदर्य युक्त बनाए रखने के बारे में पढ़ने में रुचि लेती है।

वृश्चिक राशि


Scorpio6

बहुत ही निजी विषयों के विडियो देखना आप पसंद करती है। अपनी समस्याओं और बातों को साझा करने में बिल्कुल विश्वास नहीं करती है, दूसरों से पूछना भी आपको पसंद नहीं है, इस स्थिति में स्वयं ही इंटरनेट पर फाइंड कर जानकारी लेने की कोशिश करती है। अपने ब्लॉग, फेसबुक खातों और अन्य सोशल मीडिया के खातों को सबसे छुपाकर रखना चाहती है। आपके लिये डिजिटल सोशल वर्ल्ड का मतलब शेयर करना ना होकर सूचना एकत्रित करना है। यही वजह है कि आपके सोशल अकाउंट्स पर मित्रों की संख्या बहुत अधिक नहीं रहती है। रहस्य, रोमांच और सीक्रेंट्स विषयों पर आपके लेख और पोस्ट अधिक रहते हैं।

धनु राशि


Sagittarius6

आप अपनी 100 प्रतिशत दुनिया को सबसे सामने लाने में विश्वास रखती है। आप हर तरह की पोस्ट पर लाईक और कमेंट्स करने का प्रयास करती है। अच्छे और बुरे सभी विषयों पर अपना विचार देती है। आप अपनी पोस्ट से प्रेम, यात्रा, राजनीति, विदेशी संस्कृतियों और विस्तार के अनुभवों को साझा करती है। विभिन्न जगहों के लिए उड़ानों और होटलों की बुकिंग, उन देशों और गंतव्यों की खोज के लिए गूगल का उपयोग करती हैं, जिन्हें आप देखना चाहती हैं या जिन जगहों की आप यात्रा करना चाहती हैं। फिर भी आप अक्सर ऑनलाइन नहीं रहना पसंद करती।

मकर राशि


Capricorn6

डिजिटल सोशल वर्ल्ड पर आप सबकुछ गंभीरता से लेती हैं। आपके पोस्ट पर बहुत सारे अपडेट और चित्रों पर लाईक्स और कमेंट्स होते है। हर तरह का सोशल अकाउंट बनाना और उसका प्रयोग करना आप पसंद करती है। अपनी फेसबुक वाल को बहुत हद तक व्यवस्थित और साफ रखने की कोशिश करती है। असभ्य टिप्पणियों को आप स्वीकार नहीं करती है। व्यावहारिक लाभ के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं। अपने खाली समय का प्रयोग इंटरनेट पर करना चाहती है। बहुत अधिक सोशल वर्ल्ड का प्रयोग करने के कारण इसकी आदी भी आप हो जाती है।

कुम्भ राशि


Aquarius6

आप सोशल मीडिया से प्यार करती हैं, क्योंकि आप जो भी पोस्ट करती हैं, उसके साथ आप सहज और विनोदी दिखना चाहती हैं। पोस्ट करने से पहले अपनी छवियों, रुचि और पर फोकस बनाए रखती है। परफेक्शन का खास ध्यान रखती है। नई टेक्नोलॉजी, सोशल विषयों, नए गैजेट्स, राजनीतिक समाचार और सामाजिक मुद्दों को देखने और लेख पोस्ट करने के लिए इंटरनेट का उपयोग करती हैं। अपने विचारों को लेकर स्पष्ट रहती है, इसलिए अक्सर धर्म, लिंग, राजनीति, नारीवाद, पशु अधिकारों पर ऑनलाइन बहस में शामिल भी होती हैं। अपनी पोस्ट पर दूसरों के कमेंट्स की आप कोई परवाह नहीं करती है।

मीन राशि


Pisces6

सोशल मीडिया पर आपको विद्रोही का नाम दिया जा सकता है। आप सोशल मीडिया से प्यार करती हैं और यूट्यूब, स्नैपचेटिंग, टंबलर और इंस्टाग्राम पर जीवन शैली के यूट्यूब चैनल देखने में रुचि लेती है। आप फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी बहुत सारी कलात्मक पोस्ट करती हैं। आप सोशल मीडिया पर सीमित समय तक ही रहने का प्रयास करती हैं। फेसबुक और अपने सोशल अकाउंट्स का प्रयोग लोगों से जुड़ने के लिए करती हैं। अपनी मनपसंद फिल्में भी आप आनलाईन बहुत लम्बे समय तक नहीं करती है। आप क्वालिटी विषयों और वस्तुओं की सराहना करना और कमेंटस करना पसंद करती है।


Previous
Tips and Tricks to make your Office Vastu Friendly

Next
आपकी राशि और आपकी राइटिंग स्किल्स